logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Raju Yadav
Raju Yadav
Artist हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
5a79133e-27a8-4b5f-bd29-1f13a987cbe4

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रिपोर्ट केवला प्रसाद प्रयागराज जनपद के हंडिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। हंडिया तहसील कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता वशिष्ठ नारायण पांडे (60) अपने बेटे सत्यम पांडे (30) के साथ घर लौट रहे थे, तभी कनकपुर के पास एक ई रिक्शा से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। मिली जानकारी के अनुसार वशिष्ठ नारायण पांडे और उनके पुत्र सत्यम पांडे हंडिया कचहरी से अपने घर मिदियुरा जा रहे थे। जैसे ही वे कनकपुर के पास पहुंचे, तभी अचानक दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपरदहा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में पिता-पुत्र दोनों के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं और हड्डियां टूट गई हैं। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वरिष्ठ अधिवक्ता वशिष्ठ नारायण पांडे का दाहिना पैर कट गया। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही हंडिया कचहरी के अधिवक्ताओं, परिचितों और क्षेत्रीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया और कई लोग अस्पताल पहुंचने लगे। फिलहाल जिला अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उधर पुलिस भी पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    रिपोर्ट केवला प्रसाद 
प्रयागराज जनपद के हंडिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। हंडिया तहसील कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता वशिष्ठ नारायण पांडे (60) अपने बेटे सत्यम पांडे (30) के साथ घर लौट रहे थे, तभी कनकपुर के पास एक ई रिक्शा से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।
मिली जानकारी के अनुसार वशिष्ठ नारायण पांडे और उनके पुत्र सत्यम पांडे हंडिया कचहरी से अपने घर मिदियुरा जा रहे थे। जैसे ही वे कनकपुर के पास पहुंचे, तभी अचानक दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपरदहा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।
डॉक्टरों के अनुसार हादसे में पिता-पुत्र दोनों के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं और हड्डियां टूट गई हैं। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वरिष्ठ अधिवक्ता वशिष्ठ नारायण पांडे का दाहिना पैर कट गया। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही हंडिया कचहरी के अधिवक्ताओं, परिचितों और क्षेत्रीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया और कई लोग अस्पताल पहुंचने लगे। फिलहाल जिला अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
उधर पुलिस भी पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Kewala Prasad Gautam News prayagraj
    Kewala Prasad Gautam News prayagraj
    Photographer हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Afzal pathan patrakaar
    1
    Post by Afzal pathan patrakaar
    user_Afzal pathan patrakaar
    Afzal pathan patrakaar
    Local News Reporter Phulpur, Prayagraj•
    4 hrs ago
  • *प्रयागराज मे अपराधियों ने सरेआम घर पर चढ़कर की फायरिंग,एक गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी* फायरिंग का लाइव वीडियो आया सामने, वीडियो में अपराधी हाथ में पिस्टल लेकर खुलेआम कर रहा है अंधाधुंध फायरिंग एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भीटी इलाके में अलविदा की नमाज के बाद फूजैल व नजर नाम के दो लोगों के बीच हुआ विवाद,विवाद के बाद नजर नाम के अपराधी ने घर पर चढ़कर की अंधाधुंध फायरिंग,फायरिंग से दो लोग हुए घायल, गोली चलने से पास में खड़ी फूजैल की पत्नी व भतीजे को गोली लग गई, घायलों का इलाज हॉस्पिटल मे चल रहा है, वहीं पुलिस ने इस मामले मे रहमान नाम के आरोपी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है,अन्य की तलाश जारी है ।
    1
    *प्रयागराज मे अपराधियों ने सरेआम घर पर चढ़कर की फायरिंग,एक गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी* 
फायरिंग का लाइव वीडियो आया सामने, वीडियो में अपराधी हाथ में पिस्टल लेकर खुलेआम कर रहा है अंधाधुंध फायरिंग 
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भीटी इलाके में अलविदा की नमाज के बाद फूजैल व नजर नाम के दो लोगों के बीच हुआ विवाद,विवाद के बाद नजर नाम के अपराधी ने घर पर चढ़कर की अंधाधुंध फायरिंग,फायरिंग से दो लोग हुए घायल, 
गोली चलने से पास में खड़ी फूजैल की पत्नी व भतीजे को गोली लग गई, घायलों का इलाज हॉस्पिटल मे चल रहा है,
वहीं पुलिस ने इस मामले मे रहमान नाम के आरोपी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है,अन्य की तलाश जारी है ।
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by मैं अमित पाल भावी युवा प्रधान
    1
    Post by मैं अमित पाल भावी युवा प्रधान
    user_मैं अमित पाल भावी युवा प्रधान
    मैं अमित पाल भावी युवा प्रधान
    फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हेडलाइंस: कलनुआ से गया पिंडदान के लिए रवाना हुए श्री रमापति पाण्डेय दम्पति, पूरे ग्रामसभा की परिक्रमा कर लिया आशीर्वाद समाचार: भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में धार्मिक आस्था और परंपरा का सुंदर दृश्य देखने को मिला। गांव निवासी श्री रमापति पाण्डेय और उनकी सहधर्म पत्नी ने अपने पूर्वजों के मोक्ष और शांति के लिए गया धाम में पिंडदान करने हेतु प्रस्थान किया। प्रस्थान से पहले दम्पति ने पूरे ग्राम सभा की परिक्रमा कर ग्रामवासियों से आशीर्वाद लिया। ग्राम परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की। भारतीय सनातन परंपरा में गया धाम में पिंडदान का विशेष महत्व माना जाता है, जहां पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पिंडदान किया जाता है। श्री रमापति पाण्डेय ने बताया कि गया धाम जाकर वे अपने पितरों के निमित्त विधिवत पिंडदान और तर्पण करेंगे। इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे तथा सभी ने दम्पति को शुभ यात्रा का आशीर्वाद दिया
    1
    हेडलाइंस:
कलनुआ से गया पिंडदान के लिए रवाना हुए श्री रमापति पाण्डेय दम्पति, पूरे ग्रामसभा की परिक्रमा कर लिया आशीर्वाद
समाचार:
भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में धार्मिक आस्था और परंपरा का सुंदर दृश्य देखने को मिला। गांव निवासी श्री रमापति पाण्डेय और उनकी सहधर्म पत्नी ने अपने पूर्वजों के मोक्ष और शांति के लिए गया धाम में पिंडदान करने हेतु प्रस्थान किया। प्रस्थान से पहले दम्पति ने पूरे ग्राम सभा की परिक्रमा कर ग्रामवासियों से आशीर्वाद लिया।
ग्राम परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की। भारतीय सनातन परंपरा में गया धाम में पिंडदान का विशेष महत्व माना जाता है, जहां पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पिंडदान किया जाता है।
श्री रमापति पाण्डेय ने बताया कि गया धाम जाकर वे अपने पितरों के निमित्त विधिवत पिंडदान और तर्पण करेंगे। इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे तथा सभी ने दम्पति को शुभ यात्रा का आशीर्वाद दिया
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Local News Reporter ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आज श्रीमद भागवत कथा का गया कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आज कथा का गया बड़े श्रद्धा और भक्ति से हुआ। आज पवित्र गया कार्यक्रम श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।
    1
    आज श्रीमद भागवत कथा का गया कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
आज कथा का गया बड़े श्रद्धा और भक्ति से हुआ।
आज पवित्र गया कार्यक्रम श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।
    user_Mangla Pandey
    Mangla Pandey
    Farmer ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Raju Yadav
    2
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज जनपद के घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कांटी में दो पक्षों के बीच विवाद विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिए जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली मौके पर पहुंची पुलिस समझा बुझाकर घायल को इलाज के लिए भिजवाया पूरे मामले में घटना का कारण जानने के लिए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है
    1
    प्रयागराज जनपद के घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कांटी में दो पक्षों के बीच विवाद विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिए जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली मौके पर पहुंची पुलिस समझा बुझाकर घायल को इलाज के लिए भिजवाया 
पूरे मामले में घटना का कारण जानने के लिए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *प्रयागराज के कौंधियारा थाने की पुलिस व थाना घूरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर नकबजनी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, निशान देहि से चोरी के छोटे-बड़े 82 विभिन्न कम्पनी के टायर व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद थाना कौंधियारा व थाना घूरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 74/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस का अनावरण करते हुए अभियुक्त सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी ग्राम छीडी थाना बारा जनपद प्रयागराज को आज दिनांक-14.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर सड़वा थाना क्षेत्र कौंधियारा से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के छोटे बडे 82 अदद विभिन्न कम्पन्नी के टायर व घटना मे प्रयुक्त वाहन वाहन UP72 BU9807 बोलेरो नियो बरामद किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* अवगत कराना है कि दिनांक 13.03.2026 को थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा श्री दिलीप कुमार केसरवानी पुत्र राम सेवक निवासी जारी बाजार थाना कौधियारा की तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की दूकान से करीब 100 टायर (बाइक एवं आटो के टायर) जिसकी लागत लगभग पौने दो लाख रूपये है चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 74/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । उक्त अभियोग में आज दिनांक- 14.03.2026 को चोरी गये टायर बरामदगी व संबंधित अभियुक्त सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। *पूछताछ का विवरण –* पूछताछ में अभियुक्त सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा उपरोक्त ने बताया कि मैं अपने अन्य साथियो के साथ टायर चोरी करके ले जाकर इसे बेचकर जो पैसे मिलते उससे अपने व अपने परिवार के शौख पूरा करता हूँ। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा पुत्र श्री विनोद मिश्रा निवासी ग्राम छीडी थाना बारा-जनपद प्रयागराज उम्र करीब 37 वर्ष । *सम्बन्धित अभियोग /अपराधिक इतिहास का विवरण* 1. मु0अ0सं0 1024/21 धारा 380/411/413/414/357 भादवि0 थाना धूमनगंज कमि0 प्रयागराज 2. मु0अ0सं0 1105/2021 धारा 380/411/413/414/457 भादवि0 थाना धूमनगंज कमि0 प्रयागराज 3. मु0अ0सं0 548/2016 धारा 380/411/357 भादवि0 थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज 4. मु0अ0सं0 0001/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज 5. मु0अ0सं0 116/2021 धारा 120बी/194/307/34/395/412 भादवि0 थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज 6. मु0अ0सं0 119/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट घूरपुर कमि0 प्रयागराज 7. मु0अ0सं0 185/21 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट थाना थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज 8. मु0अ0सं0 284/25 धारा 305(ए)/317(2)/317(4)/331(4) बीएनएस थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज 9. मु0अ0सं0 002/15 धारा 457/380 भादवि0 थाना करछना कमि0प्रयागराज 10. मु0अ0सं0 005/15 धारा 457/380 भादवि0 थाना करछना कमि0प्रयागराज 11. मु0अ0सं0 48/15 धारा 457/380 भादवि0 थाना करछना कमि0प्रयागराज 12. मु0अ0सं0 284/15 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना कीडगंज कमि0प्रयागराज 13. मु0अ0सं0 007/15 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना मेजा कमि0प्रयागराज 14. मु0अ0सं0 296/17 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना सोराव कमि0प्रयागराज 15. मु0अ0सं0 302/17 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना सोराव कमि0प्रयागराज 16. मु0अ0सं0 74/26 धारा 331(4)/305(a)/317(2)बीएनएस थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज *बरामदगी का विवरण-* 1. 82 अदद विभिन्न कम्पनियो के टायर व घटना मे प्रयुक्त 01 अदद वाहन UP72 BU9807 बोलेरो नियो बरामद । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1.श्री कुलदीप शर्मा थानाध्यक्ष कौधियारा कमि0 प्रयागराज । 2.उ0नि0 सुनील कुमार सिह थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज । 3.का0 आशीष सिह थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज । 4. का0 सूर्यकुमार थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज । 5. का0 जवाहर लाल थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज । 6. का0 राहुल यादव थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज । *7. दिनेश कुमार सिह प्रभारी निरीक्षक थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज ।* 8. उ0नि0 अमित यादव थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज । 9. का0 अमित यादव थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज ।
    1
    *प्रयागराज के कौंधियारा थाने की पुलिस व थाना घूरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर नकबजनी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, निशान देहि से चोरी के छोटे-बड़े 82 विभिन्न कम्पनी के टायर व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद
थाना कौंधियारा व थाना घूरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 74/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस का अनावरण करते हुए अभियुक्त सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी ग्राम छीडी थाना बारा जनपद प्रयागराज को आज दिनांक-14.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर सड़वा थाना क्षेत्र कौंधियारा से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के छोटे बडे 82 अदद विभिन्न कम्पन्नी के टायर व घटना मे प्रयुक्त वाहन वाहन UP72 BU9807 बोलेरो नियो बरामद किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
अवगत कराना है कि दिनांक 13.03.2026 को थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा श्री दिलीप कुमार केसरवानी पुत्र राम सेवक निवासी जारी बाजार थाना  कौधियारा की तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की दूकान से करीब 100 टायर (बाइक एवं आटो के टायर) जिसकी लागत लगभग पौने दो लाख रूपये है चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 74/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । उक्त अभियोग में आज दिनांक- 14.03.2026 को चोरी गये टायर बरामदगी व संबंधित अभियुक्त सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
*पूछताछ का विवरण –* 
पूछताछ में अभियुक्त सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा उपरोक्त ने बताया कि मैं अपने अन्य साथियो के साथ टायर  चोरी करके ले जाकर  इसे बेचकर जो पैसे मिलते उससे अपने व अपने परिवार के शौख पूरा करता हूँ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 
सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा पुत्र श्री विनोद मिश्रा निवासी ग्राम छीडी थाना बारा-जनपद  प्रयागराज उम्र करीब 37 वर्ष ।
*सम्बन्धित अभियोग /अपराधिक इतिहास का विवरण*
1.  मु0अ0सं0 1024/21 धारा 380/411/413/414/357 भादवि0 थाना धूमनगंज	
कमि0 प्रयागराज
2.  मु0अ0सं0 1105/2021 धारा 380/411/413/414/457 भादवि0 थाना धूमनगंज	
कमि0 प्रयागराज
3.  मु0अ0सं0 548/2016 धारा 380/411/357 भादवि0 थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज
4.  मु0अ0सं0 0001/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना घूरपुर	कमि0 प्रयागराज
5.  मु0अ0सं0 116/2021 धारा 120बी/194/307/34/395/412 भादवि0 थाना घूरपुर	कमि0 प्रयागराज
6.  मु0अ0सं0 119/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट घूरपुर कमि0 प्रयागराज
7.  मु0अ0सं0 185/21 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट	थाना थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज
8.  मु0अ0सं0 284/25 धारा 305(ए)/317(2)/317(4)/331(4) बीएनएस थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज
9.  मु0अ0सं0 002/15   धारा 457/380 भादवि0 थाना करछना कमि0प्रयागराज
10.  मु0अ0सं0 005/15 धारा 457/380 भादवि0 थाना करछना कमि0प्रयागराज
11.  मु0अ0सं0 48/15 धारा 457/380 भादवि0 थाना करछना कमि0प्रयागराज
12.  मु0अ0सं0 284/15 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना कीडगंज कमि0प्रयागराज
13.  मु0अ0सं0 007/15 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना मेजा कमि0प्रयागराज
14.  मु0अ0सं0 296/17 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना सोराव कमि0प्रयागराज
15.  मु0अ0सं0 302/17 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना सोराव कमि0प्रयागराज
16.  मु0अ0सं0 74/26 धारा 331(4)/305(a)/317(2)बीएनएस थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज
*बरामदगी का विवरण-*
1.  82 अदद विभिन्न कम्पनियो के टायर व घटना मे प्रयुक्त 01 अदद वाहन UP72 BU9807 बोलेरो नियो बरामद ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.श्री कुलदीप शर्मा थानाध्यक्ष कौधियारा कमि0 प्रयागराज ।
2.उ0नि0 सुनील कुमार सिह थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज ।
3.का0 आशीष सिह थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज ।
4.  का0 सूर्यकुमार थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज ।
5.  का0 जवाहर लाल थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज ।
6.  का0 राहुल यादव थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज ।
*7.  दिनेश कुमार सिह प्रभारी निरीक्षक थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज ।*
8.  उ0नि0 अमित यादव थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज ।
9.  का0 अमित यादव थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज ।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.