Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dumka Drinking Water Crisis | दुमका में करोड़ों की पेयजल योजना हुई ठप, 22 गांवों की जगह सिर्फ 300 लोगों को मिल रहा पानी
The KB Live
Dumka Drinking Water Crisis | दुमका में करोड़ों की पेयजल योजना हुई ठप, 22 गांवों की जगह सिर्फ 300 लोगों को मिल रहा पानी
More news from झारखंड and nearby areas
- Dumka Drinking Water Crisis | दुमका में करोड़ों की पेयजल योजना हुई ठप, 22 गांवों की जगह सिर्फ 300 लोगों को मिल रहा पानी1
- सावन की पहली सोमवारी को ही लड़खड़ाती दीखी प्रशासनिक व्यवस्था बासुकीनाथ धाम सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल बासुकीनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार रात्रि 12 बजे से ही लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं को सुरक्षित रुप से जलार्पण कराने के लिए पुलिस प्रशासन की बेहतर व्यवस्था देखने को मिली। चूंकि सोमवार के दिन भक्तों की काफी भीड़ होती है इसलिए उपायुक्त दुमका अनुमंडल पदाधिकारी दुमका पुलिस कप्तान दुमका सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मंदिर में मौजूद थे। इस बीच उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए रखने तथा किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त टेंट सिटी सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। बताते चलें कि सावन के समय में देश से ही नहीं विदेश के भी श्रद्धालु आते हैं और उन श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से जलार्पण कराने को लेकर प्रशासन संकल्पबद्ध रहती है और इसी को लेकर एक महीना पहले से ही हाईटेक मीटिंग की जाती है और करोड़ों रूपए खर्च कर हाईटेक व्यवस्था की जाती है लेकिन इस हाईटेक व्यवस्था के बाद भी सावन की पहली सोमवारी को ही खामियां देखने को मिली हालांकि उन कमियों को अगले सोमवारी के लिए सुरक्षित रखा गया है,अगर दुसरी सोमवारी को भी वे खामियां देखने को मिलती हैं तो निश्चित ही इसे प्रशासनिक उदासीनता समझा जाएगा। उसके बाद ही प्रशासन की व्यवस्था पर उंगली उठाए जा सकता है।1
- अपना काम तो करना ही होगा ना खबर कवरेज करते हुए का वीडियो रानेश्वर दुमका से यह वीडियो है1
- देवघर न्यूज: बाभनगावा दुबे बाबा के वार्षिक पूजा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक देवघर/सारठ। देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भवांगामा स्थित दुबे बाबा के वार्षिक पूजा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से किया गया। महोत्सव में देवघर समेत आसपास के कई जिलों से हजारों श्रद्धालु बाबा के दरबार पहुंचे और फूल, बेलपत्र, चंदन, दूध व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।1
- पांच साल से अप्रोच सड़क के इंतजार में बेकार पड़ा चिरूडीह का पुल, आवागमन शुरू कराने की उठी मांग 2019 में शुरू हुआ था सड़क व पुल निर्माण कार्य, अप्रोच सड़क अधूरी रहने से लोगों को नहीं मिल रहा लाभ पबिया–तरणी वाया जुयगुडीह सड़क पर चिरूडीह गांव के पास बना चार पिलर का पुल पिछले करीब पांच वर्षों से तैयार खड़ा है, लेकिन अप्रोच सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण आज तक इस पुल पर आवागमन शुरू नहीं हो सका है। पुल तैयार होने के बावजूद लोगों को इसका लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पहल कर पुल को चालू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पबिया से तरणी तक जाने वाले इस मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। सड़क और पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण लोगों की उम्मीदें अधूरी रह गई हैं। पुल के दोनों ओर अप्रोच सड़क नहीं बनने से वाहन तो दूर, पैदल आवाजाही भी संभव नहीं हो पा रही है। ग्रामीण तरुण मंडल, दुर्योधन मंडल, अलीम अंसारी, दुलाल मंडल, रघु गोस्वामी, राजीव मंडल, उदय मंडल, पशुपति मंडल, सपन मंडल और इलियास अंसारी ने कहा कि इस सड़क पर कुछ स्थानों पर अभी भी निर्माण कार्य बाकी है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण कार्य पुल पर आवागमन शुरू कराना है। उनका कहना है कि यदि अप्रोच सड़क का निर्माण पूरा कर दिया जाए तो हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और लोगों का समय व दूरी दोनों की बचत होगी। ग्रामीणों के अनुसार पुल चालू होने से पबिया, तरणी, जुयगुडीह, चिरूडीह सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वर्तमान में लोगों को वैकल्पिक और लंबा रास्ता अपनाना पड़ता है, जिससे समय के साथ अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है। बरसात के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि अप्रोच सड़क और शेष सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल वर्षों से उपयोग के बिना खड़ा है, जिससे सरकारी राशि का भी समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र पहल कर पुल को आवागमन के लिए चालू कराएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से प्रतीक्षित सुविधा मिल सके।1
- आम जनता के ठेक्स के रुपये से बनाया गया कूप कोसा हाल में यह कूप दुमका जिला के रानेश्वर प्रखंड में है1
- पिंडारी के बाबूडी में वार्षिक दुबे पूजा: उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया बाबा का जलाभिषेक1