Shuru
Apke Nagar Ki App…
सवार दंपति को ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर। कल्लूपुर मोड़ के पास सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार दंपति को ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर। हादसे में पत्नी सविता (37) की मौके पर मौत, पति विद्यानंद को हल्की चोट। बताया जा रहा है कि दोनों फतेहपुर इलाज के लिए जा रहे थे, तभी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी।
आशीष शुक्ला
सवार दंपति को ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर। कल्लूपुर मोड़ के पास सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार दंपति को ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर। हादसे में पत्नी सविता (37) की मौके पर मौत, पति विद्यानंद को हल्की चोट। बताया जा रहा है कि दोनों फतेहपुर इलाज के लिए जा रहे थे, तभी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कल्लूपुर मोड़ के पास सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार दंपति को ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर। हादसे में पत्नी सविता (37) की मौके पर मौत, पति विद्यानंद को हल्की चोट। बताया जा रहा है कि दोनों फतेहपुर इलाज के लिए जा रहे थे, तभी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी।1
- बांदा । जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति को ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति को हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमासिन-दांदो मार्ग पर स्थित कल्लूपुर मोड़ के पास सुबह करीब पांच बजे पछौंहा गांव निवासी विद्यानंद अपनी पत्नी सविता (उम्र लगभग 37 वर्ष) को इलाज के लिए जनपद फतेहपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठी सविता ट्रक की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद विद्यानंद ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कमासिन थाना पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सविता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति विद्यानंद को मामूली चोटें आई हैं और वह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- बांदा में ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से रबी फसलें तबाह 🌾 तिन्दवारी क्षेत्र के कई गांवों में गेहूं सहित फसलें बर्बाद, किसानों पर संकट गहराया भाजपा नेता देवेश कुमार मोनू ने डीएम से मुआवजे की मांग की, जल्द सर्वे कराने की अपील।1
- बांदा मटौंध थाना क्षेत्र में देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा की अनदेखी का भयानक परिणाम दिखाया। कबरई से गिट्टी लाता एक ट्रक सामने से आ रहे खाली ट्रक से टकराया। इस भीषण टक्कर और आग में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक खलासी गंभीर रूप से घायल हुआ।यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि चेतावनी है कि तेज रफ्तार, सड़क नियमों की अवहेलना और आवश्यक सतर्कता की कमी कैसे अनमोल जीवन को क्षणों में लील सकती है। स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की समय पर कार्रवाई ने और अधिक तबाही को रोका।घटनास्थल से मिली जानकारी से यह भी स्पष्ट होता है कि सड़क हादसों में न केवल जीवन, बल्कि परिवार और समाज भी प्रभावित होते हैं। प्रशासनिक तंत्र को चाहिए कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाए, और आम लोगों को जागरूक करने के निरंतर अभियान चलाए जाएँ।घायल अभिषेक ने बताया, "टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ समझ में नहीं आया।"मेविस टाक, सहायक पुलिस अधीक्षक ने कहा, "हमने तत्काल रेस्क्यू किया और आग पर काबू पाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।"सड़क सुरक्षा सिर्फ नियमों की बात नहीं, यह जीवन की रक्षा का मसला है। बांदा जैसी संवेदनशील जगहों पर तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाही पर नियंत्रण के उपाय अनिवार्य हैं।1
- खबर बांदा से है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति को ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा आज सुबह करीब 5 बजे कमासिन थाना क्षेत्र के कल्लूपुर मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार पछौंहा गांव निवासी विद्यानंद अपनी पत्नी सविता (उम्र करीब 37 वर्ष) को इलाज के लिए फतेहपुर ले जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे बैठी सविता ट्रक की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति विद्यानंद को हल्की चोटें आई हैं और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात ट्रक की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बांदा से छोटेलाल साहू की रिपोर्ट।1
- भरुआ सुमेरपुर/हमीरपुर। नगर पंचायत भरुआ सुमेरपुर के वार्ड नंबर 15, गुटखा फैक्ट्री के पास स्थित नाला पिछले कई महीनों से गंदगी से पूरी तरह पट गया है। नाले की नियमित साफ-सफाई न होने से क्षेत्र में भारी गंदगी फैल गई है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नाले में जमा कूड़ा-कचरा और सड़ांध के कारण वहां से लगातार तेज बदबू उठ रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले के ऊपर और किनारों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण गाय और अन्य आवारा जानवर बार-बार नाले में गिर रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। गंदगी और बदहाल व्यवस्था से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वार्ड नंबर 15 के लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नाले की सफाई और मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया, तो बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि तत्काल नाले की सफाई कराई जाए, सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों की मांग: नाले की तत्काल सफाई कराई जाए नाले के ऊपर सुरक्षा व्यवस्था/जाली लगाई जाए नियमित सफाई अभियान चलाया जाए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदे2
- SUKANYA SAMRIDDHI YOJANA"सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों के भविष्य के लिए बचत खाते की सुविधा दी जा रही है।"1
- बांदा: केन नदी पर अवैध खनन की काली छाया—प्रशासन की कार्रवाई भी नहीं रोक पा रही तांडव केन नदी, जो प्राकृतिक सौंदर्य और जीवनदायिनी संसाधनों की खान है, आज अवैध खनन के चलते विकृत रूप ले चुकी है। जिलाधिकारी बांदा के निर्देशन में प्रशासन ने इस गंभीर मामले में कदम उठाए, फिर भी नदी पर ट्रैक्टरों की फर्राटे रुकने का नाम नहीं ले रही।27 मार्च को खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मटौंध थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अवैध खनन में संलग्न ट्रैक्टर चालक बालू और मोरम लदे ट्रैक्टर नदी में ही छोड़कर भाग निकले। नदी तल में बने 5 गड्ढों (पिट्स) की माप के दौरान कुल 1988 घन मीटर अवैध उत्खनन और परिवहन का खुलासा हुआ।प्रशासन ने इस कृत्य को गंभीर अपराध मानते हुए थाना मटौंध में 27 व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए सतत निगरानी जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।यह घटना केवल कानून की अनदेखी ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के प्रति समाज की उदासीनता का भी आईना है। जब तक अवैध खनन के खिलाफ निरंतर जागरूकता और कठोर कार्रवाई नहीं होगी, केन नदी का यह तांडव चलता रहेगा।1