बडेम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,रहरा से 378.18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बडेम थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। रहरा गांव के मुख्य पथ पर वाहन जांच के दौरान एक कार से 378.18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रियांशु किशोर सिंह एवं शिवम कुमार (दोनों निवासी रांची, झारखंड) के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार चौधरी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। #Aurangabad #Nabinagar #BademThana #Rahra #LiquorSmuggling #BiharPolice #AurangabadPolice #BreakingNews #CrimeNews #BiharNews #Jharkhand #EnglishLiquor #PoliceAction
बडेम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,रहरा से 378.18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बडेम थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। रहरा गांव के मुख्य पथ पर वाहन जांच के दौरान एक कार से 378.18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रियांशु किशोर सिंह एवं शिवम कुमार (दोनों निवासी रांची, झारखंड) के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार चौधरी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। #Aurangabad #Nabinagar #BademThana #Rahra #LiquorSmuggling #BiharPolice #AurangabadPolice #BreakingNews #CrimeNews #BiharNews #Jharkhand #EnglishLiquor #PoliceAction
- मदनपुर में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, महिला सुरक्षा,मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी पर चला विशेष अभियान मदनपुर थाना अंतर्गत पीएम श्री आर.के. अनुग्रह +2 उच्च विद्यालय में शुक्रवार को दोपहर छात्र-छात्राओं के बीच महिला सुरक्षा, मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मदनपुर पुलिस एवं दीप ज्योति कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनपुर थाना की एसआई सुमिता कुमारी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को मानव तस्करी के बढ़ते खतरे, उसके दुष्परिणामों तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह ने "ऑपरेशन विधि पालक" पुलिस दीदी टीम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय के पुलिस से संपर्क करने की अपील की। दीप ज्योति कल्याण संस्थान की सीएसडब्ल्यू सरिता कुमारी ने बंधुआ मजदूरी के कारणों, उसके दुष्प्रभावों तथा सरकारी सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं सीएसडब्ल्यू बिंदु कुमार ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, बच्चों के भटकाव, हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता तथा गुड टच–बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी देकर बच्चों को सतर्क रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिमा कुमारी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे बताई गई बातों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में भी जागरूकता फैलाएं। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में शमा प्रवीण, जितेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार, चंदन कुमार, प्रतीक कुमार, सुनीता कुमारी, अलका कुमारी, सलोनी मिश्रा, नूतन गुप्ता, जितेंद्र कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। #Madanpur #Aurangabad #Bihar #MahilaSuraksha #HumanTrafficking #BondedLabour #OperationVidhiPalak #PoliceDidi #ChildSafety #GoodTouchBadTouch #WomenSafety #DeepJyotiKalyanSansthan #BharatCrimeLiveNews1
- *विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 में डीडीयू मंडल को 21 शील्ड, दक्षता में महाप्रबंधक का प्रतिष्ठित उपविजेता कप, 16 रेलकर्मी भी उत्कृष्ट सेवा के लिए हुए सम्मानित* *विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 में डीडीयू मंडल को 21 शील्ड, दक्षता में महाप्रबंधक का प्रतिष्ठित उपविजेता कप, 16 रेलकर्मी भी उत्कृष्ट सेवा के लिए हुए सम्मानित* *डीडीयू/ रोहतास ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरान अली ✍🏻* दिनांक : 07 अगस्त, 2026 पूर्व मध्य रेल के 71वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 (VRSP-2026) के अंतर्गत आज पाटलिपुत्र रेल परिसर में आयोजित समारोह में पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। समारोह में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने विभागीय शील्डों एवं व्यक्तिगत पुरस्कारों का वितरण किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने शाखा अधिकारियों के साथ डीडीयू मंडल की ओर से पुरस्कार एवं शील्डें प्राप्त कीं। डीडीयू मंडल ने इस वर्ष 8 एकल एवं 13 संयुक्त सहित 21 विभागीय शील्डें प्राप्त कर पूर्व मध्य रेल में अपनी उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति, परिचालन दक्षता, संरक्षा, अनुरक्षण, स्वच्छता तथा कर्मचारी-केंद्रित कार्यप्रणाली का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें महाप्रबंधक का प्रतिष्ठित दक्षता (एफिशिएंसी) रनर-अप कप (उपविजेता कप) सोनपुर मंडल के साथ संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ, जबकि समग्र दक्षता में महाप्रबंधक की विजेता शील्ड धनबाद मंडल को प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त मंडल के 16 रेलकर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के लिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। डीडीयू मंडल को प्राप्त. विभागीय शील्डों का विवरण निम्नवत है : ◈ महाप्रबंधक शील्ड 1. महाप्रबंधक का एफिशिएंसी रनर-अप कप (सोनपुर मंडल के साथ संयुक्त) 2. क्लीनलीनेस शील्ड (बिग स्टेशन) पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन ◈ परिचालन विभाग 3. ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त) 4. टर्मिनल एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त) 5. पंक्चुअलिटी एफिशिएंसी शील्ड 6. फ्रेट लोडिंग एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त) ◈ चिकित्सा विभाग 7. बेस्ट हेल्थ यूनिट शील्ड -डेहरी-ऑन-सोन (चोपन हेल्थ यूनिट के साथ संयुक्त) ◈ इंजीनियरिंग विभाग 8. इंजीनियरिंग एफिशिएंसी शील्ड (रनर-अप) (समस्तीपुर मंडल के साथ संयुक्त) 9. ट्रैक मेंटेनेंस शील्ड ◈ वित्त विभाग 10. एकाउंट्स एफिशिएंसी शील्ड ◈ विद्युत विभाग 11. बेस्ट डीजल शेड शील्ड- डीडीयू 12. बेस्ट लोको क्रू लॉबी शील्ड - डीडीयू 'सी' लॉबी ◈ संरक्षा विभाग 13. सेफ्टी शील्ड ◈ सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग 14. वर्क्स एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त) 15. सिग्नल एफिशिएंसी शील्ड (समस्तीपुर मंडल के साथ संयुक्त) ◈ यांत्रिक विभाग 16. सी एंड डब्ल्यू एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त) 17. बेस्ट ट्रेन सेट शेड - गया 18. बेस्ट फ्रेट डिपो - डीडीयू (बरवाडीह के साथ संयुक्त) 19. बेस्ट कोचिंग डिपो- गया (राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स के साथ संयुक्त) ◈ कार्मिक विभाग 20. पर्सनल ब्रांच एफिशिएंसी शील्ड (धनबाद मंडल के साथ संयुक्त) 21. मैनपावर प्लानिंग एंड रिड्रेसल ऑफ एम्प्लॉई ग्रीवांस शील्ड (सोनपुर मंडल के साथ संयुक्त) इन पुरस्कारों में सामान्य प्रशासन, परिचालन, संरक्षा, इंजीनियरिंग, यांत्रिक, विद्युत, सिग्नल एवं दूरसंचार, चिकित्सा, वित्त, सामग्री प्रबंधन तथा कार्मिक सहित विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता मिली है। विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त एकल एवं संयुक्त शील्डें डीडीयू मंडल की समन्वित कार्यप्रणाली, सुरक्षित रेल संचालन, गुणवत्तापूर्ण अनुरक्षण, समयपालन, स्वच्छता तथा कर्मचारी कल्याण के प्रति उसकी सतत प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती हैं। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने कहा, "विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 में प्राप्त यह उपलब्धि डीडीयू मंडल के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के सामूहिक समर्पण, अनुशासन तथा उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति का परिणाम है। 8 एकल एवं 13 संयुक्त सहित 21 विभागीय शील्डें तथा 16 व्यक्तिगत पुरस्कार इस बात का प्रमाण हैं कि मंडल प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता के उच्च मानकों को स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। यह सम्मान हमें भविष्य में भी सुरक्षित, समयबद्ध, विश्वसनीय तथा यात्री-केंद्रित रेल सेवाएं प्रदान करने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।" महाप्रबंधक द्वारा विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 से सम्मानित डीडीयू मंडल के व्यक्तिगत पुरस्कार विजेता 1. श्री अजय कुमार चौधरी – वरिष्ठ मंडल अभियंता (इंजीनियरिंग विभाग) 2. श्री सुधीर प्रसाद सिंह – वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन विभाग) 3. श्री संतोष कुमार – वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी (संरक्षा विभाग) 4. श्री सुमित चटर्जी – सहायक कार्मिक अधिकारी (कार्मिक विभाग) 5. श्री ऋषिकेश मीणा – सहायक मंडल अभियंता ( इंजीनियरिंग विभाग) 6. श्री मोहम्मद वसीम – मुख्य प्रचार निरीक्षक (सामान्य प्रशासन विभाग) 7. श्री धर्मेंद्र कुमार यादव – वरिष्ठ अनुभाग अभियंता ( रेलपथ) ( इंजीनियरिंग विभाग) 8. श्री वकील अली अंसारी – वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (टीआरएस) (विद्युत विभाग) 9. श्री अजीत कुमार – वरिष्ठ वाणिज्य सह टिकट क्लर्क (वाणिज्य विभाग) 10. श्री प्रिंस कुमार – स्टेशन मास्टर (परिचालन विभाग) 11. श्री इन्दुभूषण मिश्रा – स्टेशन मास्टर (परिचालन विभाग) 12. श्री सौरभ कुमार – वरिष्ठ सहायक लोको पायलट (विद्युत विभाग) 13. सुश्री जयमाला कुमारी – पॉइंट्समैन-बी (परिचालन विभाग) 14. श्री रोहित कुमार – तकनीशियन ग्रेड-III (एसपीए/पी) (विद्युत विभाग) 15. सुश्री अनुष्का सिन्हा – तकनीशियन ग्रेड-III (टीसीएम) (सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग) 16. श्री जितेन्द्र कुमार सिंह – तकनीशियन ग्रेड-III (इलेक्ट्रिकल) (यांत्रिक विभाग) डीडीयू मंडल की यह उपलब्धि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासित कार्यसंस्कृति तथा उत्कृष्ट सेवा भावना का परिणाम है। 8 एकल एवं 13 संयुक्त सहित 21 विभागीय शील्डों तथा 16 व्यक्तिगत पुरस्कारों के साथ मंडल ने पूर्व मध्य रेल में अपनी उत्कृष्ट पहचान को और अधिक सुदृढ़ किया है तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट, सुरक्षित एवं विश्वसनीय रेल सेवाएं प्रदान करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया है।4
- हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीसी की बैठक हुई हसपुरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीसी की बैठक प्रखंड प्रमुख श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में हुई1
- *हंटरगंज में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश,* *उपभोक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, आधे दिन तक बाजार रहा बंद,* *दो दिन का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो पावर ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी* *विकास कुमार यादव हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखंड में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। सैकड़ों उपभोक्ता हाथों में तख्तियां लेकर डाक बंगला से पानी टंकी तक विरोध मार्च निकालते हुए बिजली विभाग, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के समर्थन में स्थानीय दुकानदारों ने भी स्वेच्छा से आधे दिन तक बाजार बंद रखा, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में आंदोलन का व्यापक असर देखने को मिला।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हर घंटे बिजली काट दी जाती है। कभी आधे घंटे तो कभी एक-दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ख़ास करके बच्चों की पढ़ाई, किसानों का काम, छोटे व्यवसाय, पेयजल आपूर्ति और घरेलू कार्य सभी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि समय पर बिजली बिल जमा करने के बावजूद उन्हें नियमित बिजली नहीं मिल रही है।ग्रामीणों ने कहा कि कई दिनों से लगातार बिजली संकट बना हुआ है, लेकिन विभाग की ओर से न तो कोई ठोस पहल की जा रही है और न ही जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर आवाज उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि जब पूरी जनता बिजली संकट से परेशान है, तब जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि आखिर चुप क्यों हैं।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने बिजली विभाग को दो दिनों का अंतिम अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उपभोक्ता उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि अगला चरण पावर ग्रिड के समक्ष धरना-प्रदर्शन और प्रतीकात्मक तालाबंदी का होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर हंटरगंज में नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।1
- "पिता की चिता जल रही थी... लेकिन उनकी आँखें शायद आखिरी बार अपनी बेटियों को ढूंढ रही थीं। 💔 माता-पिता की कीमत उनके जाने के बाद नहीं, उनके रहते समझिए। 😭🙏" "जिस पिता ने पूरी जिंदगी बेटियों के लिए जी... उनकी आखिरी विदाई में सिर्फ इंतज़ार रह गया। 😭💔 अगर आपके माता-पिता ज़िंदा हैं, तो आज ही उन्हें एक बार गले लगा लीजिए... क्योंकि उनके जाने के बाद सिर्फ पछतावा रह जाता है। 🙏❤️" #RespectParents #Father #Emotional #OldAgeHome #RRPNEWS #ReporterRaushanPatel #HeartTouching #ViralNews #ParentsLove #SadStory1
- रफीगंज-भदवा पथ पर सड़क हादसा, एक दैनिक अखबार के संवाददाता समेत दो गंभीर रूप से घायल रफीगंज-भदवा पथ पर रजोई गांव के समीप शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में रफीगंज के एक दैनिक अखबार के संवाददाता शहर के न्यु एरिया राजा बगीचा निवासी अजीज अल्तमस एवं उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल अजीज अल्तमस ने बताया कि वे अपनी बहन के साथ निजी कार्य से बाइक से औरंगाबाद जा रहे थे। रजोई गांव के पास अचानक सड़क पर एक जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, रफीगंज के पत्रकार सत्येंद्र पाठक, सुनील कुमार मिश्रा, संदीप कुमार, पप्पू यादव बाबा, प्रभु सिंह कुणाल सहित जिले के कई पत्रकार एवं जनप्रतिनिधि सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। चिकित्सकों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल घायल को रफीगंज में लाया गया है।1