logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

08/09/2026 : 11 भैंस बाढ़ पानी में बहते हुए शाम्हो टोटहा बेगूसराय पहुंच गया शेयर करें ताकि मालिक ढूँढ सके | Mobile Tv News

3 hrs ago
user_मोबाइल टीवी न्यूज
मोबाइल टीवी न्यूज
Media house Begusarai, Bihar•
3 hrs ago

08/09/2026 : 11 भैंस बाढ़ पानी में बहते हुए शाम्हो टोटहा बेगूसराय पहुंच गया शेयर करें ताकि मालिक ढूँढ सके | Mobile Tv News

More news from बिहार and nearby areas
  • बेगूसराय जिला प्रभारी लगातार बाढ़। क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सरकार के हर योजना का गंभीरता से जांच कर रहे हैं।। बेगूसराय जिला प्रभारी लगातार बढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सरकार के हर योजना का गंभीरता से जांच कर रहे हैं।। जिले में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर आज दिनांक 08 सितंबर 2026 को बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री एवं बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री माननीय श्री रामकृपाल यादव ने तेघड़ा प्रखंड के निपानिया मधुरापुर पंचायत सहित मल्हीपुर दक्षिण बिंदटोली, निपानिया मधुरापुर एवं बरौनी-2 के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ की वर्तमान स्थिति एवं प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही राहत सुविधाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजमाव एवं आवागमन की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं बचाव सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में संचालित कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया और वहां प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे पका हुआ भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे शौचालय, शुद्ध पेयजल, पन्नी सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने अपनी समस्याओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता एवं राहत सामग्री समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ संचालित करने तथा प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, पन्नी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की नियमित रूप से निगरानी की जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों से प्राप्त समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य प्रभावित परिवारों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर तेघड़ा के माननीय विधायक श्री रजनीश कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
    4
    बेगूसराय जिला प्रभारी लगातार बाढ़। क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सरकार के हर योजना का गंभीरता से जांच कर रहे हैं।।
बेगूसराय जिला प्रभारी लगातार बढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सरकार के हर योजना का गंभीरता से जांच कर रहे हैं।।
जिले में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर आज दिनांक 08 सितंबर 2026 को बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री एवं बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री माननीय श्री रामकृपाल यादव ने तेघड़ा प्रखंड के निपानिया मधुरापुर पंचायत सहित मल्हीपुर दक्षिण बिंदटोली, निपानिया मधुरापुर एवं बरौनी-2 के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ की वर्तमान स्थिति एवं प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही राहत सुविधाओं का जायजा लिया। 
भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजमाव एवं आवागमन की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं बचाव सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में संचालित कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया और वहां प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे पका हुआ भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे शौचालय, शुद्ध पेयजल, पन्नी सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया।
इस दौरान प्रभावित परिवारों ने अपनी समस्याओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता एवं राहत सामग्री समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ संचालित करने तथा प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, पन्नी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की नियमित रूप से निगरानी की जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों से प्राप्त समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य प्रभावित परिवारों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर तेघड़ा के माननीय विधायक श्री रजनीश कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • 08/09/2026 : 11 भैंस बाढ़ पानी में बहते हुए शाम्हो टोटहा बेगूसराय पहुंच गया शेयर करें ताकि मालिक ढूँढ सके | Mobile Tv News
    1
    08/09/2026 : 11 भैंस बाढ़ पानी में बहते हुए शाम्हो टोटहा बेगूसराय पहुंच गया शेयर करें ताकि मालिक ढूँढ सके | 
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    3 hrs ago
  • उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत गाँवपुर पंचायत के मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सरकारी आवास को लेकर क्या कुछ कहा जानिए?
    1
    उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत गाँवपुर पंचायत के मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सरकारी आवास को लेकर क्या कुछ कहा जानिए?
    user_Shekhar press
    Shekhar press
    Press advisory बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    7 hrs ago
  • बेगूसराय- चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को किया मोबाइल सुपुर्द, SP ने दी जानकारी चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करते हुए वास्तविक भारत को सुपुर्द करने का काम करती है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.
    1
    बेगूसराय- चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को किया मोबाइल सुपुर्द, SP ने दी जानकारी
चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी.  इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करते हुए वास्तविक भारत को सुपुर्द करने का काम करती है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    Interior designer बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    14 hrs ago
  • लखीसराय। बड़हिया बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कृषि मंत्री राहत शिविरों का लिया जायजा लखीसराय जिले के बड़हिया कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बड़हिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत शिविरों का निरीक्षण किया।उन्होंने जगनानी धर्मशाला और लोहिया चौक हाई स्कूल स्थित राहत शिविरों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बातचीत की और भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बिजली व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।इसके बाद मंत्री ने खूँटहा डीह, खूँटहा चेतन टोला, जैतपुर और लाल दियारा का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और प्रत्येक प्रभावित परिवार तक आवश्यक सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संकट की घड़ी में सरकार पूरी मजबूती से बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
    1
    लखीसराय। बड़हिया बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कृषि मंत्री राहत शिविरों का लिया जायजा
लखीसराय जिले के बड़हिया कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बड़हिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत शिविरों का निरीक्षण किया।उन्होंने जगनानी धर्मशाला और लोहिया चौक हाई स्कूल स्थित राहत शिविरों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बातचीत की और भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बिजली व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।इसके बाद मंत्री ने खूँटहा डीह, खूँटहा चेतन टोला, जैतपुर और लाल दियारा का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और प्रत्येक प्रभावित परिवार तक आवश्यक सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संकट की घड़ी में सरकार पूरी मजबूती से बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार राहत पहुंचा रहे भोला सिंह, तीन शिविरों में बांटी खाद्य सामग्री और दवाइयां मोकामा में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच लगातार राहत पहुंचाने का काम जारी है। समाजसेवी भोला सिंह बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार राहत सामग्री लेकर शिविरों तक पहुंच रहे हैं। आज मोकामा प्रखंड कार्यालय स्थित राहत शिविर, सिद्धनाथ मंदिर राहत शिविर और सूर्य मंदिर के पास राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के बीच फल, खाने-पीने की सामग्री और जरूरी दवाइयों का वितरण किया गया। बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में राहत शिविरों में रह रहे जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी जरूरतों को समझना और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना, निश्चित तौर पर राहत का काम है। लगातार राहत पहुंचाने के इस प्रयास से बाढ़ प्रभावित परिवारों को काफी मदद मिल रही है। ऐसे समय में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करता है।
    1
    बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार राहत पहुंचा रहे भोला सिंह, तीन शिविरों में बांटी खाद्य सामग्री और दवाइयां
मोकामा में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच लगातार राहत पहुंचाने का काम जारी है। समाजसेवी भोला सिंह बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार राहत सामग्री लेकर शिविरों तक पहुंच रहे हैं।
आज मोकामा प्रखंड कार्यालय स्थित राहत शिविर, सिद्धनाथ मंदिर राहत शिविर और सूर्य मंदिर के पास राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के बीच फल, खाने-पीने की सामग्री और जरूरी दवाइयों का वितरण किया गया।
बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में राहत शिविरों में रह रहे जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी जरूरतों को समझना और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना, निश्चित तौर पर राहत का काम है।
लगातार राहत पहुंचाने के इस प्रयास से बाढ़ प्रभावित परिवारों को काफी मदद मिल रही है। ऐसे समय में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करता है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • बेगूसराय में भव्य आयोजन; राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने किया संवाद। बेगूसराय। फरक्का जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं तो इसका नवीनीकरण – संजय कुमार झा संधि का 73% बोझ बिहार पर, हमारा पानी जा रहा बांग्लादेश – उमेश सिंह कुशवाहा जदयू के “फरक्का जल संधि पर नीतिगत संवाद” कार्यक्रम का बेगूसराय में भव्य आयोजन; राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने किया संवाद। बेगूसराय में जदयू के “फरक्का जल संधि पर नीतिगत संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के तहत पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा का गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों—बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार—में संवाद होना है, जो इस संधि के कारण सबसे अधिक प्रभावित हैं। इस जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ 5 सितम्बर को बक्सर से हुआ, जबकि समापन कटिहार में होगा, क्योंकि बिहार में गंगा बक्सर से प्रवेश करती है और कटिहार से निकलती है। इस मौके पर बेगूसराय के बी.पी. मंडल प्रेक्षागृह सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधायक श्री अभिषेक आनंद, पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह, पूर्व एमएलसी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रुद्र राय, पूर्व एमएलसी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री भूपिपाल राय, प्रदेश महासचिव सह कार्यक्रम प्रभारी श्री शंभू कुशवाहा, जिला प्रभारी श्री शिवदत्त सिंह, जिलाध्यक्ष श्री नंदलाल राय, नगर अध्यक्ष श्री पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारीगण और हजारों की संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान इस विषय पर पार्टी द्वारा तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म खास तौर से दिखाई गई। साथ ही विस्तृत जानकारी वाला पम्पलेट भी बांटा गया। अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा ने कहा कि 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई यह संधि भारत के, खासकर बिहार के हित में नहीं है। इसलिए इसका नवीनीकरण नहीं होना चाहिए और अगर कोई संधि होती भी है तो बिहार की वर्ष 2050 तक की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस जल संधि के कारण बिहार का जल-प्रबंधन बुरी तरह बिगड़ गया है और हम गंभीर जल-संकट का सामना कर रहे हैं। श्री संजय कुमार झा ने आगे कहा कि फरक्का (गंगा) जल संधि के मुताबिक शुष्क मौसम (1 जनवरी से 31 मई) में जब बक्सर के पास गंगा का प्रवाह महज 400 क्यूसेक (लगभग 14 हजार क्यूसेक) तक रह जाता है, तब भी फरक्का से बांग्लादेश के लिए 1500 क्यूसेक (लगभग 53 हजार क्यूसेक) पानी छोड़ना पड़ता है। इसका मतलब यह है कि सिर्फ गंगा ही नहीं, बल्कि बिहार की आंतरिक नदियों से भी पानी खींचकर बांग्लादेश को दिया जा रहा है। यह सीधे तौर पर बिहार की हकमारी है। बिहार और केंद्र की तत्कालीन सरकार में बैठे लोगों ने बिहार के हितों की बलि चढ़ा दी। उन लोगों ने यह नहीं सोचा कि ऐसा करके बिहार के किसानों की सिंचाई, लोगों का पेयजल, उद्योगों की पानी की जरूरत, लाखों लोगों की आजीविका और राज्य के युवाओं का भविष्य दांव पर लगा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार शुरू से कहते रहे हैं कि फरक्का बराज और फरक्का जल संधि से बिहार को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक ओर फरक्का बराज के कारण गंगा में भारी गाद जमा हो जाने से नदी का तल ऊंचा हो गया है, जिसके कारण उत्तर बिहार को हर साल बाढ़ का सामना करना पड़ता है, तो दूसरी ओर फरक्का जल संधि के कारण शुष्क मौसम में हमें बिहार के हिस्से का पानी बांग्लादेश को देना पड़ता है और हमारे कई जिलों में सूखे तक की स्थिति हो जाती है। इस अंतरराष्ट्रीय संधि का 73% बोझ अकेले बिहार उठा रहा है। यह हमारे साथ ज्यादती है, जिसे हम इस अभियान के माध्यम से बताना चाहते हैं। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मैं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने बड़ी मुस्तैदी से इस विषय को उठाया, इस विषय पर अखबारों में लिखा और अभी हाल में संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में भी इस मुद्दे को उठाया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रयासों से आज यह मुद्दा राष्ट्रीय विमर्श का विषय बन चुका है। वहीं, अन्य नेताओं ने इस मौके पर कहा कि जदयू की यह पहल किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि यह हमारी पार्टी का जनसरोकार है। यह बिहार के हक और बिहारवासियों के हित की बात है। हमें पता होना चाहिए कि फरक्का गंगा जल संधि के कारण बिहार को कैसे और कितना नुकसान हो रहा है। हमलोग बिहार की आवाज केंद्र तक पहुंचाना चाह रहे हैं, ताकि गंगा से जुड़े सवाल देश के सामने आएं और फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार हो। इस कार्यक्रम में मंच संचालन श्री संजय सिंह और वरुण गांधी जी ने किया। जिसमें जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल राय, विधायक श्री अभिषेक आनंद ,पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह , पूर्व mlc रुदल राय एवं भूमि पाल राय, मुख्य प्रभारी श्री शंभू कुशवाहा, जिला प्रभारी शिवनंदन सिंह , प्रदेश युवा अध्यक्ष नीतीश पटेल, अजय सिंह संतोष कुशवाहा ,राजीव रंजन ,रंजीत झा महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह ,रीना चौधरी ,जितेंद्र कुमार जिबू ,पूर्व में और संजय सिंह ,विकास कुशवाहा ,संजय कुमार, कुंदन कुमार सिन्हा और पिंटू ,पंकज राय, अनीता मिश्रा, विनय सिंह ब्रजकिशोर मेहता, मनीष कुमार ,जियाउल्लाह रामनरेश आजाद ,अरुण महतो, सरफराज , राम अनुराग सिंह,देव कुमार ,राजेश कुमार ,रामराज महतो ,मोनिका ,मुन्नी देवी बबिता आदि सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्ष के साथ-साथ पंचायत अध्यक्ष के साथ सभी कर्मठ साथी मौजूद हुए।
    1
    बेगूसराय में भव्य आयोजन; राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने किया संवाद।
बेगूसराय।
फरक्का जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं तो इसका नवीनीकरण – संजय कुमार झा
संधि का 73% बोझ बिहार पर, हमारा पानी जा रहा बांग्लादेश – उमेश सिंह कुशवाहा
जदयू के “फरक्का जल संधि पर नीतिगत संवाद” कार्यक्रम का बेगूसराय में भव्य आयोजन; राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने किया संवाद।
बेगूसराय में जदयू के “फरक्का जल संधि पर नीतिगत संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के तहत पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा का गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों—बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार—में संवाद होना है, जो इस संधि के कारण सबसे अधिक प्रभावित हैं। इस जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ 5 सितम्बर को बक्सर से हुआ, जबकि समापन कटिहार में होगा, क्योंकि बिहार में गंगा बक्सर से प्रवेश करती है और कटिहार से निकलती है।
इस मौके पर बेगूसराय के बी.पी. मंडल प्रेक्षागृह सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधायक श्री अभिषेक आनंद, पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह, पूर्व एमएलसी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रुद्र राय, पूर्व एमएलसी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री भूपिपाल राय, प्रदेश महासचिव सह कार्यक्रम प्रभारी श्री शंभू कुशवाहा, जिला प्रभारी श्री शिवदत्त सिंह, जिलाध्यक्ष श्री नंदलाल राय, नगर अध्यक्ष श्री पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारीगण और हजारों की संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान इस विषय पर पार्टी द्वारा तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म खास तौर से दिखाई गई। साथ ही विस्तृत जानकारी वाला पम्पलेट भी बांटा गया।
अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा ने कहा कि 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई यह संधि भारत के, खासकर बिहार के हित में नहीं है। इसलिए इसका नवीनीकरण नहीं होना चाहिए और अगर कोई संधि होती भी है तो बिहार की वर्ष 2050 तक की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस जल संधि के कारण बिहार का जल-प्रबंधन बुरी तरह बिगड़ गया है और हम गंभीर जल-संकट का सामना कर रहे हैं।
श्री संजय कुमार झा ने आगे कहा कि फरक्का (गंगा) जल संधि के मुताबिक शुष्क मौसम (1 जनवरी से 31 मई) में जब बक्सर के पास गंगा का प्रवाह महज 400 क्यूसेक (लगभग 14 हजार क्यूसेक) तक रह जाता है, तब भी फरक्का से बांग्लादेश के लिए 1500 क्यूसेक (लगभग 53 हजार क्यूसेक) पानी छोड़ना पड़ता है। इसका मतलब यह है कि सिर्फ गंगा ही नहीं, बल्कि बिहार की आंतरिक नदियों से भी पानी खींचकर बांग्लादेश को दिया जा रहा है। यह सीधे तौर पर बिहार की हकमारी है।
बिहार और केंद्र की तत्कालीन सरकार में बैठे लोगों ने बिहार के हितों की बलि चढ़ा दी। उन लोगों ने यह नहीं सोचा कि ऐसा करके बिहार के किसानों की सिंचाई, लोगों का पेयजल, उद्योगों की पानी की जरूरत, लाखों लोगों की आजीविका और राज्य के युवाओं का भविष्य दांव पर लगा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार शुरू से कहते रहे हैं कि फरक्का बराज और फरक्का जल संधि से बिहार को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक ओर फरक्का बराज के कारण गंगा में भारी गाद जमा हो जाने से नदी का तल ऊंचा हो गया है, जिसके कारण उत्तर बिहार को हर साल बाढ़ का सामना करना पड़ता है, तो दूसरी ओर फरक्का जल संधि के कारण शुष्क मौसम में हमें बिहार के हिस्से का पानी बांग्लादेश को देना पड़ता है और हमारे कई जिलों में सूखे तक की स्थिति हो जाती है।
इस अंतरराष्ट्रीय संधि का 73% बोझ अकेले बिहार उठा रहा है। यह हमारे साथ ज्यादती है, जिसे हम इस अभियान के माध्यम से बताना चाहते हैं।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मैं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने बड़ी मुस्तैदी से इस विषय को उठाया, इस विषय पर अखबारों में लिखा और अभी हाल में संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में भी इस मुद्दे को उठाया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रयासों से आज यह मुद्दा राष्ट्रीय विमर्श का विषय बन चुका है।
वहीं, अन्य नेताओं ने इस मौके पर कहा कि जदयू की यह पहल किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि यह हमारी पार्टी का जनसरोकार है। यह बिहार के हक और बिहारवासियों के हित की बात है। हमें पता होना चाहिए कि फरक्का गंगा जल संधि के कारण बिहार को कैसे और कितना नुकसान हो रहा है। हमलोग बिहार की आवाज केंद्र तक पहुंचाना चाह रहे हैं, ताकि गंगा से जुड़े सवाल देश के सामने आएं और फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार हो।
इस कार्यक्रम में मंच संचालन श्री संजय सिंह और वरुण गांधी जी ने किया। जिसमें जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल राय, विधायक श्री अभिषेक आनंद ,पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह , पूर्व mlc रुदल राय एवं भूमि पाल राय, मुख्य प्रभारी श्री शंभू कुशवाहा, जिला प्रभारी शिवनंदन सिंह , प्रदेश युवा अध्यक्ष नीतीश पटेल, अजय सिंह संतोष कुशवाहा ,राजीव रंजन ,रंजीत झा महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह ,रीना चौधरी ,जितेंद्र कुमार जिबू ,पूर्व में और संजय सिंह ,विकास कुशवाहा ,संजय कुमार, कुंदन कुमार सिन्हा और पिंटू ,पंकज राय, अनीता मिश्रा, विनय सिंह ब्रजकिशोर मेहता, मनीष कुमार ,जियाउल्लाह रामनरेश आजाद ,अरुण महतो, सरफराज , राम अनुराग सिंह,देव कुमार ,राजेश कुमार ,रामराज महतो ,मोनिका ,मुन्नी देवी बबिता आदि सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्ष के साथ-साथ पंचायत अध्यक्ष के साथ सभी कर्मठ साथी मौजूद हुए।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • बूढ़ी गंडक नदी के महेशवारा ठाकुरबाड़ी घाट से अज्ञात महिला का शव बरामद
    1
    बूढ़ी गंडक नदी के महेशवारा ठाकुरबाड़ी घाट से अज्ञात महिला का शव बरामद
    user_Focus Bihar News
    Focus Bihar News
    Local News Reporter Cheria Bariarpur, Begusarai•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.