लखीसराय। बड़हिया बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कृषि मंत्री राहत शिविरों का लिया जायजा लखीसराय जिले के बड़हिया कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बड़हिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत शिविरों का निरीक्षण किया।उन्होंने जगनानी धर्मशाला और लोहिया चौक हाई स्कूल स्थित राहत शिविरों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बातचीत की और भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बिजली व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।इसके बाद मंत्री ने खूँटहा डीह, खूँटहा चेतन टोला, जैतपुर और लाल दियारा का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और प्रत्येक प्रभावित परिवार तक आवश्यक सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संकट की घड़ी में सरकार पूरी मजबूती से बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
लखीसराय। बड़हिया बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कृषि मंत्री राहत शिविरों का लिया जायजा लखीसराय जिले के बड़हिया कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बड़हिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत शिविरों का निरीक्षण किया।उन्होंने जगनानी धर्मशाला और लोहिया चौक हाई स्कूल स्थित राहत शिविरों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बातचीत की और भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बिजली व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।इसके बाद मंत्री ने खूँटहा डीह, खूँटहा चेतन टोला, जैतपुर और लाल दियारा का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और प्रत्येक प्रभावित परिवार तक आवश्यक सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संकट की घड़ी में सरकार पूरी मजबूती से बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
- लखीसराय। बड़हिया बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कृषि मंत्री राहत शिविरों का लिया जायजा लखीसराय जिले के बड़हिया कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बड़हिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत शिविरों का निरीक्षण किया।उन्होंने जगनानी धर्मशाला और लोहिया चौक हाई स्कूल स्थित राहत शिविरों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बातचीत की और भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बिजली व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।इसके बाद मंत्री ने खूँटहा डीह, खूँटहा चेतन टोला, जैतपुर और लाल दियारा का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और प्रत्येक प्रभावित परिवार तक आवश्यक सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संकट की घड़ी में सरकार पूरी मजबूती से बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।1
- शेखपुरा में 15 हजार घूस लेते डीटीओ कार्यालय का लिपिक गिरफ्तार शेखपुरा। मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने शेखपुरा डीटीओ कार्यालय में कार्रवाई करते हुए एक निम्न वर्गीय लिपिक को ₹15,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लिपिक की पहचान कुणाल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग को रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई की और निर्धारित योजना के तहत लिपिक को ₹15 हजार लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी लिपिक को अपने साथ ले गई और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। सरकारी कार्यालय में रिश्वत लेते कर्मचारी की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- kajra the biryani hub Durga sthan ke aage pramod kumar cook pramod kumar1
- बेगूसराय जिला प्रभारी लगातार बाढ़। क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सरकार के हर योजना का गंभीरता से जांच कर रहे हैं।। बेगूसराय जिला प्रभारी लगातार बढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सरकार के हर योजना का गंभीरता से जांच कर रहे हैं।। जिले में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर आज दिनांक 08 सितंबर 2026 को बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री एवं बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री माननीय श्री रामकृपाल यादव ने तेघड़ा प्रखंड के निपानिया मधुरापुर पंचायत सहित मल्हीपुर दक्षिण बिंदटोली, निपानिया मधुरापुर एवं बरौनी-2 के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ की वर्तमान स्थिति एवं प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही राहत सुविधाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजमाव एवं आवागमन की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं बचाव सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में संचालित कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया और वहां प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे पका हुआ भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे शौचालय, शुद्ध पेयजल, पन्नी सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने अपनी समस्याओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता एवं राहत सामग्री समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ संचालित करने तथा प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, पन्नी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की नियमित रूप से निगरानी की जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों से प्राप्त समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य प्रभावित परिवारों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर तेघड़ा के माननीय विधायक श्री रजनीश कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।4
- 08/09/2026 : 11 भैंस बाढ़ पानी में बहते हुए शाम्हो टोटहा बेगूसराय पहुंच गया शेयर करें ताकि मालिक ढूँढ सके | Mobile Tv News1
- शेखपुरा- परिवन कार्यालय में प्रधानलिपिक कुणाल कुमार को 15 हजार घुस लेते पटना के निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार. जिला परिवहन कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार शेखपुरा। जिले के जिला परिवहन कार्यालय में मंगलवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, 08 सितंबर 2026 को निगरानी ब्यूरो के धावादल ने जिला परिवहन कार्यालय, शेखपुरा में पदस्थापित निम्न वर्गीय लिपिक कुणाल कुमार को उनके कार्यालय कक्ष से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। बताया गया कि रिश्वत की राशि लेते समय निगरानी टीम ने कार्रवाई की और आरोपी लिपिक को मौके से हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद कार्यालय परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम गिरफ्तार लिपिक को अपने साथ ले गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी करने वाले कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।1
- उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत गाँवपुर पंचायत के मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सरकारी आवास को लेकर क्या कुछ कहा जानिए?1
- लखीसराय नया बाजार पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण सिपाहियों को अनुशासन और कानून का दिया जा रहा प्रशिक्षण लखीसराय। पुलिस केंद्र, लखीसराय में प्रशिक्षु सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण का कार्यक्रम जारी है।प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों को पुलिस सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रशिक्षु सिपाहियों को पुलिसिंग की जिम्मेदारियों के लिए पूरी तरह तैयार करना है।प्रशिक्षण के क्रम में प्रशिक्षु सिपाहियों को अनुशासन, परेड एवं ड्रिल के अलावा शारीरिक दक्षता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नियमित अभ्यास के माध्यम से उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत और ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाया जा रहा है। वहीं, प्रशिक्षण के दौरान कानून एवं पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी दी जा रही हैंप्रशिक्षुओं को पुलिसकर्मी के कर्तव्य, जिम्मेदारी, अनुशासन और आम लोगों के साथ व्यवहार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में समय की पाबंदी, आदेशों का पालन, टीम भावना और कर्तव्य के प्रति समर्पण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। बुनियादी प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रशिक्षु सिपाहियों के पुलिस सेवा में आने के लिए आवश्यक कौशल और कार्यक्षमता विकसित होने की उम्मीद है।1