शेखपुरा- परिवन कार्यालय में प्रधानलिपिक कुणाल कुमार को 15 हजार घुस लेते पटना के निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार. जिला परिवहन कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार शेखपुरा। जिले के जिला परिवहन कार्यालय में मंगलवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, 08 सितंबर 2026 को निगरानी ब्यूरो के धावादल ने जिला परिवहन कार्यालय, शेखपुरा में पदस्थापित निम्न वर्गीय लिपिक कुणाल कुमार को उनके कार्यालय कक्ष से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। बताया गया कि रिश्वत की राशि लेते समय निगरानी टीम ने कार्रवाई की और आरोपी लिपिक को मौके से हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद कार्यालय परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम गिरफ्तार लिपिक को अपने साथ ले गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी करने वाले कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
शेखपुरा- परिवन कार्यालय में प्रधानलिपिक कुणाल कुमार को 15 हजार घुस लेते पटना के निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार. जिला परिवहन कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार शेखपुरा। जिले के जिला परिवहन कार्यालय में मंगलवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, 08 सितंबर 2026 को निगरानी ब्यूरो के धावादल ने जिला परिवहन कार्यालय, शेखपुरा में पदस्थापित निम्न वर्गीय लिपिक कुणाल कुमार को उनके कार्यालय कक्ष से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। बताया गया कि रिश्वत की राशि लेते समय निगरानी टीम ने कार्रवाई की और आरोपी लिपिक को मौके से हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद कार्यालय परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम गिरफ्तार लिपिक को अपने साथ ले गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी करने वाले कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
- शेखपुरा- परिवन कार्यालय में प्रधानलिपिक कुणाल कुमार को 15 हजार घुस लेते पटना के निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार. जिला परिवहन कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार शेखपुरा। जिले के जिला परिवहन कार्यालय में मंगलवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, 08 सितंबर 2026 को निगरानी ब्यूरो के धावादल ने जिला परिवहन कार्यालय, शेखपुरा में पदस्थापित निम्न वर्गीय लिपिक कुणाल कुमार को उनके कार्यालय कक्ष से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। बताया गया कि रिश्वत की राशि लेते समय निगरानी टीम ने कार्रवाई की और आरोपी लिपिक को मौके से हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद कार्यालय परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम गिरफ्तार लिपिक को अपने साथ ले गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी करने वाले कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।1
- शेखपुरा में 15 हजार घूस लेते डीटीओ कार्यालय का लिपिक गिरफ्तार शेखपुरा। मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने शेखपुरा डीटीओ कार्यालय में कार्रवाई करते हुए एक निम्न वर्गीय लिपिक को ₹15,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लिपिक की पहचान कुणाल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग को रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई की और निर्धारित योजना के तहत लिपिक को ₹15 हजार लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी लिपिक को अपने साथ ले गई और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। सरकारी कार्यालय में रिश्वत लेते कर्मचारी की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- लखीसराय। बड़हिया बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कृषि मंत्री राहत शिविरों का लिया जायजा लखीसराय जिले के बड़हिया कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बड़हिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत शिविरों का निरीक्षण किया।उन्होंने जगनानी धर्मशाला और लोहिया चौक हाई स्कूल स्थित राहत शिविरों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बातचीत की और भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बिजली व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।इसके बाद मंत्री ने खूँटहा डीह, खूँटहा चेतन टोला, जैतपुर और लाल दियारा का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और प्रत्येक प्रभावित परिवार तक आवश्यक सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संकट की घड़ी में सरकार पूरी मजबूती से बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।1
- बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार राहत पहुंचा रहे भोला सिंह, तीन शिविरों में बांटी खाद्य सामग्री और दवाइयां मोकामा में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच लगातार राहत पहुंचाने का काम जारी है। समाजसेवी भोला सिंह बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार राहत सामग्री लेकर शिविरों तक पहुंच रहे हैं। आज मोकामा प्रखंड कार्यालय स्थित राहत शिविर, सिद्धनाथ मंदिर राहत शिविर और सूर्य मंदिर के पास राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के बीच फल, खाने-पीने की सामग्री और जरूरी दवाइयों का वितरण किया गया। बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में राहत शिविरों में रह रहे जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी जरूरतों को समझना और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना, निश्चित तौर पर राहत का काम है। लगातार राहत पहुंचाने के इस प्रयास से बाढ़ प्रभावित परिवारों को काफी मदद मिल रही है। ऐसे समय में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करता है।1
- भारत सरकार एवं बिहार सरकार की सभी online सेवा उपलब्ध है। भारत सरकार एंव बिहार सरकार की सभी online सेवा उपलब्ध हैं अब एक स्थान पर सभी सेवा का लाभ ले । सम्पर्क करे kk digital CSC center पंचमहला मोकामाघाट मोबाइल 99344548061
- बख्तियारपुर दियारा में बाढ़ पीड़ितों से मिले पप्पू यादव, पूछा, अभी तक कोई नहीं आया, यादवों से इतना नफरत क्यों पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बख्तियारपुर दियारा पहुंचे। वे अपनी टीम के साथ नाव पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घूमे और बाढ़ पीड़ितों की मदद की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से स्थानीय प्रशासन से मिल रही सहायता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से पूछा कि अभी तक कोई स्थानीय जनप्रतिनिधि उनसे मिलने पहुंचा। बाढ़ पीड़ितों का जवाब सुनकर वे काफी नाराज दिखे। उन्होंने बख्तियारपुर दियारा में रूपस महाजी, काला दियारा, चिरैया दियारा और हरदास बीघा सभी बाढ़ प्रभावित पंचायतों का दौरा किया। दियारा का संपर्क बाढ़ में कुछ महीनों तक शहर से कट जाता है। इस दौरान वे गंगा की तेज धारा में एकमात्र नाव से ही बख्तियारपुर आते जाते हैं। पप्पू यादव कई जगह बाढ़ के पानी में उतरकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुनते दिखे। उन्होंने बाढ़ पीड़ित महिलाओं को नोटों के बंडल से निकालकर पांच पांच सौ रुपए देकर मदद भी की। बाढ़ पीड़ित लोग अपने सांसद रविशंकर प्रसाद से काफी नाराज दिखे। ग्रामीणों ने कहा कि उनके कई बार आश्वासन देने के बाद भी आज तक बख्तियारपुर दियारा के लोगों को पक्का पुल नहीं मिला है। बारिश में पीपा पुल भी हटा देने से लोग अपने घरों की छत पर कैद होकर रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी तो गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को होती है, जो उचित इलाज नहीं मिलने पर दम तोड़ देती हैं। इस दौरान उन्होने बाढ़ पीड़ितों से पूछा कोई नही मिलने आया है यादवों से इतनी नफरत क्यों है।1
- अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच1
- डिजनीलैंड मेला का हुआ शुभारम्भ, जुटेंगे भारी भीड़, लोगों में काफ़ी ख़ुशी का माहौल शेखपुरा - शहर के रेलवे स्टेशन के सामने लगा है डिजनीलैंड मेला, ADM लखिन्द्र पासवान ने द्वीप जलाकर एवं फीता काटकर किया शुभारम्भ. मौक़े पर डिजनीलैंड मेला के व्यवस्थापक राजीव रंजन ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर किया सवागत.1