बड़वाई में बाबा रामदेव मंदिर ढहाने पर FIR रात में अज्ञात लोगों ने 20-25 साल पुराने मंदिर को किया क्षतिग्रस्त, पुजारी की रिपोर्ट पर डूंगला पुलिस ने दर्ज किया मामला पवन अग्रवाल डूंगला- ग्राम पंचायत बड़वाई में भीण्डर-कानोड़ मेन रोड पर बस स्टैंड के पास स्थित बाबा रामदेव मंदिर को 23 अगस्त की रात अज्ञात लोगों द्वारा ढहाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मंदिर के पुजारी जगदीश मेघवाल ने डूंगला थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 और 324(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 20-25 साल पहले बना था मंदिर पुजारी जगदीश मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बड़वाई गांव में भीण्डर-कानोड़ मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के पास बाबा रामदेवजी का मंदिर करीब 20-25 साल पहले बनाया गया था। मंदिर छत के लेवल तक बना हुआ था और उस पर टीन की छत डाली गई थी। आरोप है कि 23 अगस्त की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर को ढहा दिया। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की जताई आशंका रिपोर्ट में मंदिर को गिराने के पीछे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका जताई गई है। पुजारी ने पुलिस से मामले की जांच कर असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करने तथा मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की है। 24 अगस्त को थाने पहुंचकर दी रिपोर्ट पुजारी जगदीश मेघवाल, निवासी बड़वाई, ने 24 अगस्त को डूंगला थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर क्रमांक 0111/2026 दर्ज की गई। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
बड़वाई में बाबा रामदेव मंदिर ढहाने पर FIR रात में अज्ञात लोगों ने 20-25 साल पुराने मंदिर को किया क्षतिग्रस्त, पुजारी की रिपोर्ट पर डूंगला पुलिस ने दर्ज किया मामला पवन अग्रवाल डूंगला- ग्राम पंचायत बड़वाई में भीण्डर-कानोड़ मेन रोड पर बस स्टैंड के पास स्थित बाबा रामदेव मंदिर को 23 अगस्त की रात अज्ञात लोगों द्वारा ढहाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मंदिर के पुजारी जगदीश मेघवाल ने डूंगला थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 और 324(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 20-25 साल पहले बना था मंदिर पुजारी जगदीश मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बड़वाई गांव में भीण्डर-कानोड़ मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के पास बाबा रामदेवजी का मंदिर करीब 20-25
साल पहले बनाया गया था। मंदिर छत के लेवल तक बना हुआ था और उस पर टीन की छत डाली गई थी। आरोप है कि 23 अगस्त की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर को ढहा दिया। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की जताई आशंका रिपोर्ट में मंदिर को गिराने के पीछे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका जताई गई है। पुजारी ने पुलिस से मामले की जांच कर असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करने तथा मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की है। 24 अगस्त को थाने पहुंचकर दी रिपोर्ट पुजारी जगदीश मेघवाल, निवासी बड़वाई, ने 24 अगस्त को डूंगला थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर क्रमांक 0111/2026 दर्ज की गई। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
- श्री सांवरिया सेठ जी के मंगला आरती दर्शन 🙏 आज के पावन मंगला आरती दर्शन — श्री सांवरिया सेठ जी के दिव्य दरबार से सीधे दर्शन। जय श्री सांवरिया सेठ जी महाराज! 🙏✨ श्री सांवरिया सेठ जी के मंगला आरती दर्शन 🙏 आज के पावन मंगला आरती दर्शन — श्री सांवरिया सेठ जी के दिव्य दरबार से सीधे दर्शन। जय श्री सांवरिया सेठ जी महाराज! 🙏✨1
- शंभूपुरा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब हजारों शिवभक्तों ने निकाली भव्य तृतीय कावड़ यात्रा। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।शंभूपुरा कस्बे वासियों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य ऐतिहासिक तृतीय कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा शंभूपुरा में स्थित चमत्कारी सांवरिया जी शनि महाराज मंदिर से प्रारंभ हुई जो सावा चौराहा, बस स्टैंड, मुख्य बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन रोड स्थित बालाजी मंदिर परिसर मे पहुंची जहाँ महादेव का कावडियो द्वारा जलाभिषेक किया। जगह जगह हुआ कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत यह कावड़ यात्रा पिछली बार निकाली कावड़ यात्रा से भी भव्य और ऐतिहासिक थी जिसका पूरे मार्ग में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया, मुख्य सावा चौराहा पर राम प्रसाद जाट एवं टीम द्वारा दर्जनों जेसीबीयो से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जिसने सभी को अभिभूत कर दिया। भक्तो एवं कावड़ियो पर 30 से भी अधिक जेसीबी से 10-10 क्विंटल गुलाब, मोगरा, गेन्दा आदि के पुष्पों से वर्षा की गई। महाकाल की तर्ज पर सजी झांकिया, निकली भव्य कावड़ यात्रा कावड़ यात्रा में महाकाल की तर्ज पर भोलेनाथ की झांकी सजाई गई जिसको भक्तों ने कंधों पर उठाकर भोलेनाथ की जयकारे लगाते चल रहे थे। कावड़ यात्रा में भोलेनाथ की जगह जगह पूजा अर्चना की गई। भक्तों के लिए शीतल पेय, प्रसाद, अल्पाहार आदि की व्यवस्था की गई। कावड़ यात्रा में शामिल भक्तगण डीजे, ढोल, नगाडो आदि की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। समस्त ग्रामवासियो की ओर से कावड़ यात्रा में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट आदि अतिथियों का दुपट्टा, माला एवं साफा बंधवाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। 1 दर्जन से अधिक गांवों से पहुंचे शिवभक्त इस ऐतिहासिक और भव्य कावड़ यात्रा में शंभुपुरा सहित बामणिया, मायरा, केसरपुरा, सावा, कन्नौज, पाटनिया, फलासिया, सामरी, चिकसी, अरनियापंथ, जालमपुरा, खोर, सतखण्डा, गिलुण्ड, आदि गांवो के भक्तगण शामिल हुए। आदी शक्ति मंडत उज्जैन के विशाल सोनी व नंदनी सोनी के नेतृत्व मे महिला डमरू मंडल द्वारा झाझ, डमरू के प्रदर्शन से भक्तिमय माहौल बना दिया, इस दौरान कई सजीव झांकिया मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मन्दिर पहुंचने पर जलाभिषेक के बाद महाआरती हुई, जिसके बाद सभी भक्तों के लिए श्याम बगीची में महाप्रसादी का आयोजन किया गया। रामप्रसाद जाट ने उपस्थित सभी भक्तों, कावडियो एवं क्षेत्र वासियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया।1
- चित्तौड़गढ़ SP धर्मेंद्र सिंह यादव की जनता से खास अपील | जिलेवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना1
- महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई त्यौहारों का मौसम आते ही चीनी के दाम भी बढ़ना शुरू हो गए हैं, इसे लेकर कई लोगों ने कहा कि ये सब एथेनॉल की वजह से हो रहा है. अब हाल ही में सरकार ने इस पर सफाई पेश की है.चीनी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन में इसकी उपलब्धता और कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए कई कदम उठाए हैं. सरकार के मुताबिक 20 जुलाई को चीनी की औसत कीमत 48.18 रुपये प्रति किलो थी जो 20 अगस्त को बढ़कर 55.70 रुपये प्रति किलो हो गई.गन्ने की फसल में रेड रॉट और टॉप बोरर बीमारी के साथ ज्यादा बारिश और जलभराव से भी नुकसान हुआ है. इसके अलावा त्योहारी सीजन में मांग बढ़ना कुछ कारोबारियों और मिलों की जमाखोरी और दुनियाभर में चीनी की सप्लाई कम होना भी कीमत बढ़ने की वजह बताई गई है.दुनिया में भी चीनी की सप्लाई पर दबाव चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. सरकार के मुताबिक 2026-27 में दुनिया में करीब 33 लाख टन चीनी की कमी रहने का अनुमान है. इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमत 30 जून को 474 डॉलर प्रति टन से बढ़कर 20 अगस्त को 552 डॉलर प्रति टन हो गई यानी करीब दो महीने में 16% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. जमाखोरी रोकने के लिए स्टॉक लिमिट सरकार ने चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए डीलरों पर 400 टन की स्टॉक लिमिट लगा दी है. यह नियम 1 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा. 1 सितंबर से बड़े खरीदार यानी बल्क कंज्यूमर्स 15 दिन की खपत से ज्यादा चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेंगे. केंद्र और राज्य सरकार की टीमें चीनी मिलों में जाकर स्टॉक की जांच भी कर रही हैं ताकि जमाखोरी और कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिशों पर रोक लगाई जा सके. 10 लाख टन चीनी का ड्यूटी-फ्री आयात घरेलू बाजार में सप्लाई बढ़ाने के लिए सरकार ने 10 लाख टन कच्ची चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात की अनुमति देने का फैसला किया है. साथ ही राज्यों और चीनी मिलों को 15 अक्टूबर से क्रशिंग शुरू करने की सलाह दी गई है. सरकार का अनुमान है कि इससे अक्टूबर में चीनी उत्पादन सामान्य 3-4 लाख टन के मुकाबले बढ़कर 10 लाख टन से ज्यादा हो सकता है. सरकार का कहना है कि इन कदमों से त्योहारी सीजन में चीनी की उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतों पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी.2
- जीतावास विद्यालय प्रकरण में शिक्षकों की बहाली की मांग, शिक्षक संगठनों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन जीतावास विद्यालय प्रकरण में शिक्षकों की बहाली की मांग, शिक्षक संगठनों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन रेलमगरा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीतावास में कार्यरत शिक्षक हरीश कुमार विजयवर्गीय एवं शिक्षिका रिंकू बाला आचार्य के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को लेकर शिक्षक संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है। दोनों शिक्षकों के समर्थन में मंगलवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक संघ सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के सैकड़ों शिक्षक एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक संगठन के सदस्य रैली के रूप में उपखंड कार्यालय की ओर रवाना हुए। इस दौरान रेलमगरा के मुख्य बस स्टैंड पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया गया। इसके बाद शिक्षक रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण में निष्पक्ष जांच, शिक्षकों की बहाली तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई। आरोपों को बताया तथ्यहीन, बहाली की मांग ज्ञापन में शिक्षक हरीश कुमार विजयवर्गीय एवं शिक्षिका रिंकू बाला आचार्य के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को तथ्यहीन एवं निराधार बताते हुए उनके आधार पर की जा रही विभागीय कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की गई। शिक्षक संगठनों ने दोनों कार्मिकों को शीघ्र बहाल करने तथा विद्यालयों में शिक्षकों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किए जाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। संगठनों ने कहा कि विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के अनावश्यक हस्तक्षेप से शिक्षकों पर मानसिक दबाव बनता है और इसका प्रतिकूल प्रभाव शैक्षणिक वातावरण पर पड़ता है। किसी भी शिक्षक के विरुद्ध शिकायत मिलने पर पहले तथ्यात्मक जांच एवं निष्पक्ष सुनवाई की जाए और उसके बाद ही विभागीय कार्रवाई की जाए। सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने वालों पर कार्रवाई की मांग प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक संघ की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शिक्षक हरीश कुमार विजयवर्गीय एवं शिक्षिका रिंकू बाला आचार्य की सामाजिक प्रतिष्ठा और छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। संगठन ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा शिक्षकों को उचित सुरक्षा एवं मानसिक संबल उपलब्ध कराने की मांग की। शिक्षक प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी से मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष एवं संवेदनशील हस्तक्षेप कर उचित निर्णय लेने का आग्रह किया। ये रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उपशाखा अध्यक्ष मुकेश कुमार सुथार, प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक संघ अध्यक्ष नीलम सोमानी, प्रेम सिंह राणावत, राधेश्याम वैष्णव, अरुण कुमार, राजेश राजौरा, धनराज गोस्वामी, भगवान लाल सुखवाल, राजेश आचार्य, मदन लाल प्रधानाचार्य, सुरेश चंद्र पीपला, रमेश गर्ग, कमला शंकर, ओम प्रकाश जीनगर, मेनारिया, लक्ष्मी नारायण तोषनीवाल, विजय शर्मा, तारा पारीक, दिलखुश, वर्षा माहेश्वरी, उर्मिला विजयवर्गीय, रामगनी मीणा, दिनेश बेरवा, गोविन्द व्यास, शांतिलाल कुमावत, अनिल जीनगर, फणीश्वर राजौरा, दिनेश खटीक, रमेश बैरागी, सीताराम खटीक, नितेश बैरागी, कमलेश जाट, जारमुकेश दाधीच, शंकर सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षक संगठनों ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई होने तक संगठन स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।4
- उदयपुर के डबोक airport पर गुंडाराज, taxi चालक ने बताया अपना दर्द1
- बस्सी टोल पर कावड़ियों से बत्तमीजी, मारपीट के बाद धरने पर बैठे कावड़िये ओर ग्रामीण। पुलिस की समझाइश व टोलकर्मी द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। बस्सी टोल प्लाजा पर सोमवार को कावड़ियों और टोलकर्मियों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। घटना के बाद टोल प्लाजा पर वाहनों की कतारे लग गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। अधिकारियों की मौजूदगी में टोलकर्मियों द्वारा कावड़ियों से माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को दर्जनों युवा कावड़ लेकर त्रिवेणी से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। इसी दौरान बस्सी टोल प्लाजा पर तैनात टोलकर्मियों ने कथित तौर पर बदतमीजी की और एक कावड़ी को सरिया से मारा। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और कावड़ियों व टोलकर्मियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। विवाद बढ़ने पर टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों का जमावड़ा लग गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बस्सी तहसीलदार मुकेश गुर्जर और थानाप्रभारी प्रेम सिंह जादौन मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद टोल पर कावड़ियों के साथ ग्रामीण धरने पर बैठ गए। उन्होंने टोलकर्मियों की दादागिरी नहीं चलेगी के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। माहौल बिगड़ता देख अधिकारियों की मौजूदगी में टोलकर्मियों ने कावड़ियों से माफी मांगी और समझाइश की। इसके बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।1
- संबल योजना के तहत 106 हितग्राहियों को 2.25 करोड़ रुपये की सौगात नीमच। संबल योजना के तहत नीमच जिले के 106 हितग्राहियों के खातों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 2 करोड़ 25 लाख रुपये की सहायता राशि अंतरित की। 24 अगस्त को आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के पात्र श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद श्रमिक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा और समय पर आर्थिक मदद उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला एनआईसी कक्ष, नीमच में किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, श्रम पदाधिकारी बी.एल. राठौर सहित हितग्राही मौजूद रहे।1
- चित्तौड़गढ़ में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, ब्राह्मण महासंगम की तैयारी, समाजों के आयोजन, नशामुक्ति जागरूकता, रक्तदान और ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम की खबरें एक साथ चित्तौड़गढ़ में त्योहारों को लेकर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था: SP धर्मेंद्र सिंह की अपील—अफवाहों से रहें दूर, सामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर | 6 सितंबर को मण्डफिया में मेवाड़-मालवा ब्रह्म महासंगम | पूर्बिया समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ | चेक अनादरण मामले में 6 लाख जुर्माना व 6 माह की सजा | नशामुक्ति का संदेश, 51 यूनिट रक्तदान और ईद मिलादुन्नबी का समापन1