बागेश्वर जनपद में भारी बारिश से घेटी गांव में एक घर ध्वस्त बागेश्वर जनपद में बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गरुड़ तहसील अंतर्गत घेटी गांव में दिनेश कुमार का आवसीय भवन देर रात्रि हुई तेज बारिश के चलते पूरी तरह ध्वस्त हो गया। ग्राम प्रधान द्वारा पीड़ित परिवार के सदस्यों को तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है और प्राथमिक सहायता के रूप में खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराईं हैँ, प्रभावित परिवार ने जल्द मुआवजा देने की मांग उठाई है। बागेश्वर के दूसरी ओर कपकोट तहसील क्षेत्र में भारी बारिश से जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएँ हुईं, जिससे 14 प्रमुख सड़कें बंद हैं। प्रशासन लगातार जेसीबी के माध्यम से सड़कें खोलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण राहत व बचाव कार्यों में कठिनाइयाँ आ रही हैं और प्राथमिकता के आधार पर बचाव दल प्रभावित इलाकों तक पहुँचने का प्रयत्न कर रहे हैं।
बागेश्वर जनपद में भारी बारिश से घेटी गांव में एक घर ध्वस्त बागेश्वर जनपद में बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गरुड़ तहसील अंतर्गत घेटी गांव में दिनेश कुमार का आवसीय भवन देर रात्रि हुई तेज बारिश के चलते पूरी तरह ध्वस्त हो गया। ग्राम प्रधान द्वारा पीड़ित परिवार के सदस्यों को तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है और प्राथमिक सहायता के रूप में खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराईं हैँ, प्रभावित परिवार ने जल्द मुआवजा देने की मांग उठाई है। बागेश्वर के दूसरी ओर कपकोट तहसील क्षेत्र में भारी बारिश से जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएँ हुईं, जिससे 14 प्रमुख सड़कें बंद हैं। प्रशासन लगातार जेसीबी के माध्यम से सड़कें खोलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण राहत व बचाव कार्यों में कठिनाइयाँ आ रही हैं और प्राथमिकता के आधार पर बचाव दल प्रभावित इलाकों तक पहुँचने का प्रयत्न कर रहे हैं।
- प्रकाश प्रदूषण: आंखों से ओझल हो जाएंगे आसमान में टिमटिमाते तारे , पक्षियों समेत इंसानों का स्वास्थ्य भी होगा खराब रात के साफ आसमान में चमकते तारों को देखना अब पहले की तरह आसान नहीं रहा। दुनिया के तेजी से बढ़ते शहरों और रातों को बढ़ती रोशनी के विस्तार के कारण प्रकाश प्रदूषण (Light Pollution) लगातार बढ़ रहा है। इसका सबसे सीधा असर रात के आकाश की दृश्यता पर पड़ रहा है। शहरों में रहने वाले लोगों को अब पहले की तुलना में बहुत कम तारे दिखाई देते हैं। स्ट्रीट लाइट, इमारतों की रोशनी, विज्ञापन बोर्ड, वाहनों की लाइट और अन्य कृत्रिम प्रकाश स्रोत रात के वातावरण को लगातार चमकीला बना रहे हैं। जब यह प्रकाश वातावरण में फैलता है तो आकाश की प्राकृतिक अंधकारमय पृष्ठभूमि कम हो जाती है। परिणामस्वरूप कम चमक वाले तारे हमारी आंखों से दिखाई नहीं देते। तारों की संख्या क्यों कम दिखाई देती है? आकाश में तारों की संख्या कम नहीं हो रही है। समस्या यह है कि कृत्रिम रोशनी तारों की कमजोर चमक को ढक देती है। ग्रामीण और दूरदराज के अंधेरे क्षेत्रों में रात के आकाश में हजारों तारे और आकाशगंगा की पट्टी तक दिखाई दे सकती है, जबकि बड़े शहरों में केवल कुछ चमकीले तारे ही नजर आते हैं। खगोल वैज्ञानिकों के लिए भी यह एक गंभीर चुनौती है। दूर स्थित मंद तारों, आकाशगंगाओं और अन्य खगोलीय पिंडों का अध्ययन करने के लिए अत्यंत अंधेरे आकाश की आवश्यकता होती है। इसी कारण कई बड़ी वेधशालाएं शहरों से दूर और अपेक्षाकृत अंधेरे क्षेत्रों में स्थापित की जाती हैं। क्या एक दिन तारे पूरी तरह गायब हो जाएंगे? ऐसा कहना सही नहीं होगा कि पृथ्वी से सभी तारे पूरी तरह दिखाई देना बंद हो जाएंगे। हालांकि, यदि प्रकाश प्रदूषण इसी तरह बढ़ता रहा तो शहरी क्षेत्रों में दिखाई देने वाले तारों की संख्या लगातार घट सकती है। सबसे अधिक प्रभावित वे तारे होंगे जिनकी चमक कम है। वहीं, सूर्य के बाद रात के आकाश में सबसे चमकीले खगोलीय पिंडों में शामिल चंद्रमा तथा कुछ चमकीले ग्रह और तारे सामान्यतः दिखाई देते रहेंगे। केवल खगोल विज्ञान की समस्या नहीं प्रकाश प्रदूषण का असर केवल तारों और खगोल विज्ञान तक सीमित नहीं है। रात और दिन के प्राकृतिक प्रकाश चक्र में बदलाव से पक्षियों, कीटों और अन्य जीवों के व्यवहार पर भी प्रभाव पड़ सकता है। वैज्ञानिकों ने कृत्रिम रात्री प्रकाश और मानव जैविक घड़ी के बीच संबंधों पर भी अध्ययन किए हैं।4
- बाजपुर न्यूज सीएनजी खत्म होने पर पुलिस बनी मददगार, ट्रैक्टर से पिकअप को पहुंचाया पंप बाजपुर। रास्ते में पिकअप वाहन की सीएनजी खत्म होने के बाद कांवरियों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलने पर दोराहा चौकी पुलिस ने तत्काल सहायता के लिए कदम उठाया। पुलिसकर्मी राजेश नाथ ने ट्रैक्टर की मदद से सीएनजी खत्म होने वाली पिकअप को नजदीकी सीएनजी पंप तक पहुंचाया। पुलिस की इस मदद से कांवरियों को राहत मिली। पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल के लिए कांवरियों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। बाजपुर न्यूज सीएनजी खत्म होने पर पुलिस बनी मददगार, ट्रैक्टर से पिकअप को पहुंचाया पंप बाजपुर। रास्ते में पिकअप वाहन की सीएनजी खत्म होने के बाद कांवरियों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलने पर दोराहा चौकी पुलिस ने तत्काल सहायता के लिए कदम उठाया। पुलिसकर्मी राजेश नाथ ने ट्रैक्टर की मदद से सीएनजी खत्म होने वाली पिकअप को नजदीकी सीएनजी पंप तक पहुंचाया। पुलिस की इस मदद से कांवरियों को राहत मिली। पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल के लिए कांवरियों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।1
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय जल्द बढ़ाने की तैयारी: रेखा आर्या बाजपुर। श्रीराम जानकी मंडप में आयोजित उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के 12वें प्रदेश अधिवेशन में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यकर्ताओं को इस संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है।मंत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पदोन्नति के माध्यम से सुपरवाइजर बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। साथ ही सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली एकमुश्त धनराशि बढ़ाने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। रेखा आर्या ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन सुविधा देने की योजना पर भी गंभीरता से विचार कर रही है और वर्ष 2026 में इस पर अंतिम निर्णय होने की संभावना है। अधिवेशन में संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगें और समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय मंत्री अंजलि पटेल, क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम, प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, महामंत्री सुमित सिंघल, राज्य मंत्री मनजीत सिंह, भगवती बिष्ट, रेणु खोलिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- इंदमणि नौटियाल जी के लिए चलाई गई मुहिम सफल होती दिख रहीं है1
- *प्रार्थना पत्र: सड़क ठीक करवाने के लिए* *सेवा में,* अधिकारी महोदय नगर पालिका / ग्राम पंचायत मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश *दिनांक:* 16 अगस्त 2026 *विषय:* ग्राम *बथुआ खेड़ा*, पोस्ट ननहुवाला, तहसील ठाकुरद्वारा में सड़क की मरम्मत करवाने के संबंध में *महोदय,* सविनय निवेदन है कि मैं *अरुण कुमार*, निवासी *ग्राम बथुआ खेड़ा, पोस्ट ननहुवाला, तहसील ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद* का रहने वाला हूँ। मैं आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूँ कि हमारे गांव की सड़क बहुत खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है और बारिश में पानी भर जाता है। अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि कृपया हमारे गांव की सड़क का निरीक्षण करवाकर जल्द से जल्द उसकी मरम्मत करवाने की कृपा करें। *धन्यवाद।* *प्रार्थी* *अरुण कुमार* ग्राम बथुआ खेड़ा, पोस्ट ननहुवाला तहसील ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद *मोबाइल नं:* 9193184850 ---3
- एसटीएम कॉन्वेंट जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस बाजपुर। एसटीएम कॉन्वेंट जूनियर हाई स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति के नारे लगाए। विद्यालय में सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम भी आयोजित हुए। विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की जानकारी दी गई।1
- रेशमा रावत की तलाश में उमड़ा जनसैलाब, पूरे गांव ने संभाला मोर्चा | प्रतापनगर मोटणा में सर्च अभियान तेज रेशमा रावत की तलाश में उमड़ा जनसैलाब, पूरे गांव ने संभाला मोर्चा | प्रतापनगर मोटणा में सर्च अभियान तेज Hashtags: #रेशमारावत #प्रतापनगर #मोटणा #टिहरीगढ़वाल #उत्तराखंड #रेशमारावतकीतलाश #SearchOperation #UttarakhandNews #TehriGarhwal #ParvatPaigaam1
- स्लग - खटीमा में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,हजारों लोगों ने लिया हिस्सा, बाइक, ट्रैक्टर, कार और जेसीबी के साथ राष्ट्रभक्ति का दिखा जुनून स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल -जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या के नेतृत्व में खटीमा में भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बाइक, ट्रैक्टर, कार और जेसीबी के साथ निकली इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रैली के दौरान कुमाऊं मंडल सहसंयोजक किसान मोर्चा मनोज शाही ने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत है और वे देश की आन, बान और शान के लिए समर्पित हैं। उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की प्रगति और विकास के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों के लिए वे उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने रैली में पहुंचे सभी लोगों का साधुवाद और आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया। रैली में युवाओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। बाइट- 1 मनोज शाही कुमाऊं मंडल सहसंयोजक किसान मोर्चा। बाइट -2 अजय मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर1
- बागेश्वर: नाबालिक किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा बागेश्वर: नाबालिक किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा1