Shuru
Apke Nagar Ki App…
वाह अधिकारी हो तो ऐसा जो धड़ाधड़ फैसले करता है*_ मानकविहीन निर्माण मिलने पर सीडीओ ने खुदवा दी पूरी सड़क_ _*लखीमपुर खीरी:-* खराब गुणवत्ता की शिकायत मिलते ही सीडीओ अभिषेक कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरी सड़क को जेसीबी से खुदवाने का आदेश दे दिया, नई बनी सड़क की परतें हटाकर निर्माण सामग्री की जांच कराई गई और सैंपल जब्त किए गए, मौके पर ही काम रुकवा दिया गया जिससे ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई, सीडीओ ने दो टूक कहा कि जनता के पैसों से बने कामों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पूरी सड़क को अब दोबारा गुणवत्ता परीक्षण के बाद नए सिरे से बनाया जाएगा_
Awadh News
वाह अधिकारी हो तो ऐसा जो धड़ाधड़ फैसले करता है*_ मानकविहीन निर्माण मिलने पर सीडीओ ने खुदवा दी पूरी सड़क_ _*लखीमपुर खीरी:-* खराब गुणवत्ता की शिकायत मिलते ही सीडीओ अभिषेक कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरी सड़क को जेसीबी से खुदवाने का आदेश दे दिया, नई बनी सड़क की परतें हटाकर निर्माण सामग्री की जांच कराई गई और सैंपल जब्त किए गए, मौके पर ही काम रुकवा दिया गया जिससे ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई, सीडीओ ने दो टूक कहा कि जनता के पैसों से बने कामों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पूरी सड़क को अब दोबारा गुणवत्ता परीक्षण के बाद नए सिरे से बनाया जाएगा_
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कन्नौज, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक एयरटेल टावर पर चढ़ा, 100 फीट से ज्यादा ऊंचे टावर से युवक ने छलांग लगाई, नीचे गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, डायल 112 पुलिस ने घायल युवक को गुरसहायगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर तिर्वा राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के पूराभोज गांव का है1
- लखीमपुर-खीरी। जनपद में खराब गुणवत्ता वाले निर्माण पर अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई सामने आई है। जिला मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने मानकविहीन निर्माण की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर नई बनी सड़क को जेसीबी से खुदवाने का आदेश दे दिया। राजापुर चौराहे से डॉन बॉस्को स्कूल पुलिया तक बन रहे मार्ग का औचक निरीक्षण करते हुए सीडीओ को सड़क निर्माण में गंभीर खामियां मिलीं। इसके बाद उन्होंने सड़क की परतें हटवाकर निर्माण सामग्री की जांच कराई, मौके से सैंपल जब्त किए गए और कार्य तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया। सीडीओ की इस कार्रवाई से ठेकेदारों और संबंधित विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता के पैसे से होने वाले कामों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अब पूरी सड़क को उखाड़कर गुणवत्ता परीक्षण के बाद नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने राजापुर मंडी के सामने स्थित तालाब की साफ-सफाई के भी निर्देश दिए। मौके पर पीडब्ल्यूडी सीडी-1 के अधिशासी अभियंता कौशल किशोर झा, वीडियो ज्ञानेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ अभिषेक कुमार का साफ संदेश है— “गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”3
- मछुआरे के जाल में फंसा तालाब में मिला नवजात का शव मितौली खीरी। थाना क्षेत्र मितौली के अंतर्गत पुलिस चौकी मढ़िया बाजार क्षेत्र के दतेली खुर्द गांव के बाहर उस समय सनसनी फैल गई, जब मछली पकड़ने के लिए मछुआरे के द्वारा डाले गए जाल में नवजात का शव आ गया। थाना क्षेत्र के दतेली खुर्द गांव में सरकारी धोबहैय्या तालाब है। बुधवार को जब मछली पकड़ने के लिए मछुआरे ने तालाब में जाल डाला तो उसमें एक मृत अवस्था में नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। यह नजारा देख मछुआरे जाल छोड़ भाग गए। शव पड़ा होने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मढ़िया बाजार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक लल्लन सिंह व हेड कांस्टेबल सुनील कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।2
- लखीमपुर खीरी खीरी-ओयल ट्रामा सेंटर सड़क उखड़ी। जिला पंचायत ने रातों-रात कराया था निर्माण। कई जगह से निकली बजरी, सड़क बनी गड्ढों में तब्दील। स्थानीय लोगों ने पहले ही उठाए थे गुणवत्ता पर सवाल। मेंटेनेंस के दौरान कई बार कराई गई मरम्मत मेंटेनेंस खत्म होने के बाद हालत जस की तस।1
- tendua puliya ke nikat agyat badmashon Ne Manish Rathore ke mari Goli hue farar sab aya samane1
- लखीमपुर खीरी *जनपद में पहली बार नई बनी सड़क को CDO अभिषेक कुमार ने जेसीबी से खुदवाई।* खराब गुणवत्ता पर अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई।* *मौके पर ही रोड की खुदाई कर सच्चाई उजागर की गई।* लापरवाही करने वालों पर सीधा प्रहार, ठेकेदारों और अधिकारियों में हड़कंप। CDO का स्पष्ट संदेश — गुणवत्ता से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं। अब पूरी सड़क उखाड़कर नए सिरे से, पूरी गुणवत्ता जांच के बाद ही बनाई जाएगी।1
- अस्पताल तक पहुंचना भी जान जोखिम में डालने जैसा पूरनपुर (पीलीभीत)। पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील के कस्बा कुर्रैया खुर्द कलां गांव की सड़कें बदहाली की हद पार कर चुकी हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी दयनीय है कि उस पर चलना किसी चुनौती से कम नहीं है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, कीचड़ और जलभराव के कारण मरीजों, तीमारदारों और आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों के लिए यह सड़क किसी खतरे से कम नहीं है, क्योंकि समय पर अस्पताल न पहुंच पाने की स्थिति में जान तक पर बन आती है। यह सड़क न केवल अस्पताल तक जाती है, बल्कि जोगराजपुर, चांदपुर, हरनहाई, हरिहरपुर और मैलानी जैसे दर्जनों गांवों को भी जोड़ती है। रोजाना सैकड़ों ग्रामीण इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन जर्जर हालत के चलते उन्हें घंटों तक जूझना पड़ता है। बारिश के मौसम में तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जब पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है और दुपहिया व चारपहिया वाहन फंस जाते हैं। मित्रों कुर्रैया की यही एक सड़क नहीं, बल्कि कस्बे से आसाम रोड तक जाने वाली प्रमुख सड़क भी वर्षों से बदहाल पड़ी है। मनहरिया, सोंधा, पजावा, गुलालपुर, नजीरगंज, निजामपुर, नवदिया, बागर, सपहा, चतीपुर, हरीपुर और जाजीपुर सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मार्ग भी काफी बदहाल है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत के अभाव में इसकी स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। हालात यह हैं कि कुर्रैया में ऐसी कोई सड़क नहीं बची, जिस पर लोग आराम से सफर कर सकें। सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि कुर्रैया खुर्द कलां गांव के ही रहने वाले डॉ. विनोद तिवारी प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री, पीसीयू के चेयरमैन और कई बार विधायक जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। इसके बावजूद उनके अपने गांव और क्षेत्र की सड़कें बदहाली का शिकार हैं। मित्रों और तो और खुद डॉ. विनोद तिवारी के घर तक जाने वाली सड़क भी जर्जर अवस्था में है, जहां पहुंचने के लिए लोगों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि वर्षों से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द इन सड़कों का निर्माण कराए जाने की मांग की है, ताकि मरीजों, छात्रों और आम जनता को राहत मिल सके। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे।1
- राज्यसभा इं० राम जी गौतम खीरी के विश्वविद्यालय खोलने की मांग। लखीमपुर खीरी- बसपा से सांसद राज्यसभा इं० राम जी गौतम ने आज बजट सत्र के दौरान सदन में जनपद खीरी में केंद्रीय विशविद्यालय खोलने के माँग की गई जिसकी क्षेत्र में चर्चा हो रही है।1