logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ। जनपद में कानून एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था तथाअलविदा की नमाज व आगामी त्यौहार ईद को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत शुक्रवार पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर कृष राजपूत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर,प दक्षिणटोला सहित भारी संख्या में जनपदीय पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों मिर्जाहादीपुरा से सस्कृत पाठशाला तक में रूट मार्च/पैदल गस्त कर शांति/सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति भरोसा दिलाया गया एवं अवैध अतिक्रमण आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ पूरे जनपद में क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में महत्वपूर्ण/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रूट मार्च एवं पैदल गस्त किया जा रहा है।

5 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

मऊ। जनपद में कानून एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था तथाअलविदा की नमाज व आगामी त्यौहार ईद को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत शुक्रवार पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर कृष राजपूत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर,प दक्षिणटोला सहित भारी संख्या में जनपदीय पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों मिर्जाहादीपुरा से सस्कृत पाठशाला तक में रूट मार्च/पैदल गस्त कर शांति/सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति भरोसा दिलाया गया एवं अवैध अतिक्रमण आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ पूरे जनपद में क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में महत्वपूर्ण/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रूट मार्च एवं पैदल गस्त किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वाराणसी । यूपी कॉलेज मे बीएससी के छात्र सूर्या सिंह को गोली मार कर कि गई हत्या, ट्रामा सेंटर बीएचयू ले जाते वक्त रास्ते मे ही छात्र कि मौत हो चुकी थी इमरजेंसी में मृतक को पहुंचाया गया है ।जहां थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। वही यूपी कॉलेज मे पुलिस बल तैनात
    1
    वाराणसी । यूपी कॉलेज मे बीएससी के छात्र सूर्या सिंह को गोली मार कर कि गई हत्या, ट्रामा सेंटर बीएचयू ले जाते वक्त रास्ते मे ही छात्र कि मौत हो चुकी थी इमरजेंसी में मृतक को पहुंचाया गया है ।जहां थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। वही यूपी कॉलेज मे पुलिस बल तैनात
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Namrata Shukla
    4
    Post by Namrata Shukla
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आजमगढ़। जिले के नगर पंचायत जहानागंज बाजार में स्थानीय प्रशासन की संवेदनहीनता और लापरवाही के कारण आम जनजीवन बेहाल है। नगर पंचायत के चेयरमैन सरफराज अहमद और अधिशासी अधिकारी (ईओ) पर मनमानी का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने भारी रोष व्यक्त किया है। ​मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का डर ​जहानागंज बाजार और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों की सफाई न होने और जगह-जगह जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि क्षेत्र में संक्रामक रोग (जैसे डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड) फैलने का गंभीर आसार दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद फागिंग या कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। ​समाजसेवी विनोद राय 'गप्पू' का कड़ा प्रहार ​इस अव्यवस्था को लेकर प्रख्यात समाजसेवी विनोद राय 'गप्पू' ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेयरमैन और ईओ पर भ्रष्टाचार और कर्तव्यहीनता के आरोप लगाए हैं। ​विनोद राय गप्पू ने कहा: ​"नगर पंचायत जहानागंज की जनता नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। चेयरमैन और अधिकारी अपनी मनमानी में मस्त हैं और जनता की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। अगर जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई और मच्छरों से निजात दिलाने के कदम नहीं उठाए गए, तो हम बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।" ​ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश ​ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय किए गए वादे कागजी साबित हो रहे हैं। बाजार की गलियों में कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा है, जिससे उठने वाली सड़न ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ​स्थानीय प्रशासन की इस चुप्पी और निष्क्रियता के खिलाफ अब लोग लामबंद हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है
    1
    आजमगढ़। जिले के नगर पंचायत जहानागंज बाजार में स्थानीय प्रशासन की संवेदनहीनता और लापरवाही के कारण आम जनजीवन बेहाल है। नगर पंचायत के चेयरमैन सरफराज अहमद और अधिशासी अधिकारी (ईओ) पर मनमानी का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने भारी रोष व्यक्त किया है।
​मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का डर
​जहानागंज बाजार और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों की सफाई न होने और जगह-जगह जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि क्षेत्र में संक्रामक रोग (जैसे डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड) फैलने का गंभीर आसार दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद फागिंग या कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है।
​समाजसेवी विनोद राय 'गप्पू' का कड़ा प्रहार
​इस अव्यवस्था को लेकर प्रख्यात समाजसेवी विनोद राय 'गप्पू' ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेयरमैन और ईओ पर भ्रष्टाचार और कर्तव्यहीनता के आरोप लगाए हैं।
​विनोद राय गप्पू ने कहा:
​"नगर पंचायत जहानागंज की जनता नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। चेयरमैन और अधिकारी अपनी मनमानी में मस्त हैं और जनता की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। अगर जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई और मच्छरों से निजात दिलाने के कदम नहीं उठाए गए, तो हम बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।"
​ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश
​ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय किए गए वादे कागजी साबित हो रहे हैं। बाजार की गलियों में कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा है, जिससे उठने वाली सड़न ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
​स्थानीय प्रशासन की इस चुप्पी और निष्क्रियता के खिलाफ अब लोग लामबंद हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • चौकिया मोड़ पर चला सघन चेकिंग अभियान, 14 वाहनों का हुआ चालान बिल्थरारोड के उभांव थाना क्षेत्र में क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक के नेतृत्व में चौकिया मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने तीन सवारी बैठाने वाले और मानक के अनुरूप हेलमेट न पहनने वालों पर विशेष नजर रखी। अभियान के दौरान नरेश मलिक ने अपने दलबल के साथ सख्ती दिखाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान कुल 14 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें, ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।
    4
    चौकिया मोड़ पर चला सघन चेकिंग अभियान, 14 वाहनों का हुआ चालान
बिल्थरारोड के उभांव थाना क्षेत्र में क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक के नेतृत्व में चौकिया मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने तीन सवारी बैठाने वाले और मानक के अनुरूप हेलमेट न पहनने वालों पर विशेष नजर रखी।
अभियान के दौरान नरेश मलिक ने अपने दलबल के साथ सख्ती दिखाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान कुल 14 वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें, ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    2 hrs ago
  • ✅महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 20.03.2026 को क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव द्वारा जलपा माता मंदिर थानाक्षेत्र भटनी में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव द्वारा इंदूपुर मंदिर पर महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
    2
    ✅महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 20.03.2026 को क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव द्वारा जलपा माता मंदिर थानाक्षेत्र भटनी में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। 
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव द्वारा इंदूपुर मंदिर पर महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    5 min ago
  • देवरी मंदिर के प्रांगण में रखी गई मां की नौ दिनों के लिए प्रतिमा भक्तों का उम्र जन सैलाब लोग 9 दिन कर सकेंगे पूजा अर्चना
    2
    देवरी मंदिर के प्रांगण में रखी गई मां की नौ दिनों के लिए प्रतिमा भक्तों का उम्र जन सैलाब लोग 9 दिन कर सकेंगे पूजा अर्चना
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग देवरिया... सवारी भरने को लेकर टेंपो चालक और अनुबंधित बस कंडक्टर से हुआ विवाद, टेंपो चालक ने कई साथियों के साथ मिलकर अनुबंधित बस के ड्राइवर और कंडक्टर की जमकर की पिटाई, मौके पर पहुंची पुलिस,कई लोगों को लिया हिरासत में, खुखुंदू थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला, अनुबंधित बस चालक की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस की कई टीम में पिटाई करने वाले अभियुक्त को पकड़ने में जुटी,
    2
    ब्रेकिंग देवरिया...
सवारी भरने को लेकर टेंपो चालक और अनुबंधित बस कंडक्टर से हुआ विवाद,
टेंपो चालक ने कई साथियों के साथ मिलकर अनुबंधित बस के ड्राइवर और कंडक्टर की जमकर की पिटाई,
मौके पर पहुंची पुलिस,कई लोगों को लिया हिरासत में,
खुखुंदू थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला,
अनुबंधित बस चालक की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज,
पुलिस की कई टीम में पिटाई करने वाले अभियुक्त को पकड़ने में जुटी,
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Court reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.