logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 होराइजन उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)वित्तीय समावेशन वित्तीयसाक्षरता कार्यक्रम आयोजित भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 होराइजन उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)वित्तीय समावेशन वित्तीयसाक्षरता कार्यक्रम आयोजित पुनाली, 16 सितंबर 2026। आज दिनांक 16-09-2026 को मनी वाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र, आसपुर द्वारा ब्लॉक दोवड़ा की ग्राम पंचायत पुनाली स्थित होराइजन उच्च माध्यमिक विद्यालय में वित्तीय साक्षरता एवं समावेशन की चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं, बचत, बैंक खाते, डिजिटल बैंकिंग तथा वित्तीय जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए वित्तीय साक्षरता क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज में विजेता को पुरस्कार प्रथम, धुव्र जोशी द्वितीय साक्षी ननोमा तृतीय तनमय दवे रहे कार्यक्रम में RBI LDO विक्रम जी डांगी, DDM नाबार्ड महेश जी LDM विजय जी, ALDM सुरेंद्र जी मनी वाइज वित्तीय साक्षरता से एरिया मैनेजर दीपक जी जोशी, शाखा प्रबंधक प्रकाश परमार एवं रामलाल जी FLC तुषार जी, बैंक bc सुखलाल जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से निवेदक महोदय यशवंत जी, विद्यालय प्रबंधक चिराग जी प्रधानाचार्य महोदया मोनिका जी ने कार्यक्रम में सहभागिता की तथा विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता के महत्व के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बचत की आदत, बैंकिंग सेवाओं की समझ, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन तथा वित्तीय निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वित्तीय विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

7 hrs ago
user_Bharat Pandya भरत पंड्या
Bharat Pandya भरत पंड्या
Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
7 hrs ago
d5756ddb-5b82-409c-a0a4-27616ce010d7

भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 होराइजन उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)वित्तीय समावेशन वित्तीयसाक्षरता कार्यक्रम आयोजित भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 होराइजन उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)वित्तीय समावेशन वित्तीयसाक्षरता कार्यक्रम आयोजित पुनाली, 16 सितंबर 2026। आज दिनांक 16-09-2026 को मनी वाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र, आसपुर द्वारा ब्लॉक दोवड़ा की ग्राम पंचायत पुनाली स्थित होराइजन उच्च माध्यमिक विद्यालय में वित्तीय साक्षरता एवं समावेशन की चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं, बचत, बैंक खाते, डिजिटल बैंकिंग तथा वित्तीय जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए वित्तीय साक्षरता क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज में विजेता को पुरस्कार प्रथम, धुव्र जोशी द्वितीय साक्षी

ननोमा तृतीय तनमय दवे रहे कार्यक्रम में RBI LDO विक्रम जी डांगी, DDM नाबार्ड महेश जी LDM विजय जी, ALDM सुरेंद्र जी मनी वाइज वित्तीय साक्षरता से एरिया मैनेजर दीपक जी जोशी, शाखा प्रबंधक प्रकाश परमार एवं रामलाल जी FLC तुषार जी, बैंक bc सुखलाल जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से निवेदक महोदय यशवंत जी, विद्यालय प्रबंधक चिराग जी प्रधानाचार्य महोदया मोनिका जी ने कार्यक्रम में सहभागिता की तथा विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता के महत्व के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बचत की आदत, बैंकिंग सेवाओं की समझ, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन तथा वित्तीय निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वित्तीय विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत बिछीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रतनपुर बॉर्डर पर सब्जी की आड़ में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, 8 लाख की शराब जब्त । ​भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत बिछीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रतनपुर बॉर्डर पर सब्जी की आड़ में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, 8 लाख की शराब जब्त । ​डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन स्वच्छता" के तहत बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सब्जी की आड़ में ट्रक में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 81 कार्टन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है। ​आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीम रतनपुर चौकी के सामने उदयपुर-अहमदाबाद एनएच 48 पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आयशर ओपन बॉडी ट्रक (HR 55 Y 4527) को रुकवाया। ​सब्जी के कैरेट के पीछे छिपाये थे शराब के कार्टन ट्रक की तलाशी लेने पर ऊपर लौकी व सब्जी के कैरेट रखे हुए मिले। कैरेट हटाने पर उनके नीचे छुपाकर रखे गए 'रॉयल चैलेजर्स विस्की' के 81 कार्टन (972 बोतलें) बरामद हुए, जिन पर 'फॉर सेल ओनली इन पंजाब' अंकित था। ​कार्रवाई के मुख्य बिंदु: ​गिरफ्तार आरोपी: धर्मबीर (35 वर्ष) पुत्र धर्मपाल, निवासी मिर्जापुर (पार्ट 384), थाना के.यू.के., जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा)। ​बरामदगी: 81 कार्टन (972 बोतलें) पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त ट्रक। ​अनुमानित कीमत: शराब की बाजार कीमत लगभग ₹8 लाख। ​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल के निर्देशन में उपनिरीक्षक अब्दुल मुनाफ, कांस्टेबल मगन (757) और कांस्टेबल गौरव (951) ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से शराब तस्करी के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत बिछीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रतनपुर बॉर्डर पर सब्जी की आड़ में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, 8 लाख की शराब जब्त ।
​भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत बिछीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रतनपुर बॉर्डर पर सब्जी की आड़ में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, 8 लाख की शराब जब्त ।
​डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन स्वच्छता" के तहत बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सब्जी की आड़ में ट्रक में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 81 कार्टन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
​आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीम रतनपुर चौकी के सामने उदयपुर-अहमदाबाद एनएच 48 पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आयशर ओपन बॉडी ट्रक (HR 55 Y 4527) को रुकवाया।
​सब्जी के कैरेट के पीछे छिपाये थे शराब के कार्टन
ट्रक की तलाशी लेने पर ऊपर लौकी व सब्जी के कैरेट रखे हुए मिले। कैरेट हटाने पर उनके नीचे छुपाकर रखे गए 'रॉयल चैलेजर्स विस्की' के 81 कार्टन (972 बोतलें) बरामद हुए, जिन पर 'फॉर सेल ओनली इन पंजाब' अंकित था।
​कार्रवाई के मुख्य बिंदु:
​गिरफ्तार आरोपी: धर्मबीर (35 वर्ष) पुत्र धर्मपाल, निवासी मिर्जापुर (पार्ट 384), थाना के.यू.के., जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा)।
​बरामदगी: 81 कार्टन (972 बोतलें) पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त ट्रक।
​अनुमानित कीमत: शराब की बाजार कीमत लगभग ₹8 लाख।
​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल के निर्देशन में उपनिरीक्षक अब्दुल मुनाफ, कांस्टेबल मगन (757) और कांस्टेबल गौरव (951) ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से शराब तस्करी के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • डुंगरपुर नगर परिषद: सुशीला गुप्ता ने सभापति पद के लिए दाखिल किया नामांकन। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 ​डूंगरपुर नगर परिषद: सुशीला गुप्ता ने सभापति पद के लिए दाखिल किया नामांकन, । भाजपा खेमे में बढ़ी हलचल ​डूंगरपुर। डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में सुशीला गुप्ता ने नगर परिषद सभापति पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष समर्थकों की मौजूदगी में उन्होंने अपना पर्चा भरा। ​हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 40 में से 24 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। बहुमत का आंकड़ा पास होने के बाद अब सभापति पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया के साथ ही शहर की भावी नगर सरकार की तस्वीर साफ होने लगी है। ​मुख्य बिंदु: ​नामांकन दाखिल: सुशीला गुप्ता ने समर्थकों के साथ पहुंचकर सभापति पद के लिए अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। ​बहुमत का गणित: 40 वार्डों वाली नगर परिषद में भाजपा के पास 24 पार्षद हैं, जिससे उनका पलड़ा भारी माना जा रहा है। ​राजनीतिक सरगर्मी: नामांकन दाखिल होने के बाद अब स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया पर नजरें टिकी हुई हैं। ​नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित रहे। पर्चा भरने के बाद समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और जीत का दावा किया।
    2
    डुंगरपुर नगर परिषद: सुशीला गुप्ता ने सभापति पद के लिए दाखिल किया नामांकन। 
डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
​डूंगरपुर नगर परिषद: सुशीला गुप्ता ने सभापति पद के लिए दाखिल किया नामांकन, ।
भाजपा खेमे में बढ़ी हलचल
​डूंगरपुर। डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में सुशीला गुप्ता ने नगर परिषद सभापति पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष समर्थकों की मौजूदगी में उन्होंने अपना पर्चा भरा।
​हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 40 में से 24 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। बहुमत का आंकड़ा पास होने के बाद अब सभापति पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया के साथ ही शहर की भावी नगर सरकार की तस्वीर साफ होने लगी है।
​मुख्य बिंदु:
​नामांकन दाखिल: सुशीला गुप्ता ने समर्थकों के साथ पहुंचकर सभापति पद के लिए अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
​बहुमत का गणित: 40 वार्डों वाली नगर परिषद में भाजपा के पास 24 पार्षद हैं, जिससे उनका पलड़ा भारी माना जा रहा है।
​राजनीतिक सरगर्मी: नामांकन दाखिल होने के बाद अब स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया पर नजरें टिकी हुई हैं।
​नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित रहे। पर्चा भरने के बाद समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और जीत का दावा किया।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • वार्ड 37 से रिकॉर्ड जीत के बाद प्रभु पंड्या ने सभापति पद के लिए दाखिल किया नामांकन डूंगरपुर। नगर परिषद चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वार्ड नंबर 37 से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी प्रभु पंड्या ने अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों के अंतर से परास्त कर प्रचंड जीत दर्ज की है। इस एकतरफा जीत के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है। वार्ड में मिली इस ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद, प्रभु पंड्या ने नगर परिषद के शीर्ष पद की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के भारी हुजूम के साथ प्रभु पंड्या आज नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी (RO) के समक्ष सभापति पद के प्रत्याशी के रूप में अपना आधिकारिक नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चौकस रही। पर्चा दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रभु पंड्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय वार्ड नंबर 37 के मतदाताओं के अटूट विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं की अनथक मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य डूंगरपुर नगर परिषद क्षेत्र में चौमुखी विकास, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और जन-समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा। सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल होने के बाद अब शहर का सियासी पारा चढ़ गया है, और सभी की निगाहें आगामी चुनाव प्रक्रिया व आधिकारिक घोषणा पर टिक गई हैं।
    2
    वार्ड 37 से रिकॉर्ड जीत के बाद प्रभु पंड्या ने सभापति पद के लिए दाखिल किया नामांकन
डूंगरपुर। नगर परिषद चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वार्ड नंबर 37 से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी प्रभु पंड्या ने अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों के अंतर से परास्त कर प्रचंड जीत दर्ज की है। इस एकतरफा जीत के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है।
वार्ड में मिली इस ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद, प्रभु पंड्या ने नगर परिषद के शीर्ष पद की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के भारी हुजूम के साथ प्रभु पंड्या आज नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी (RO) के समक्ष सभापति पद के प्रत्याशी के रूप में अपना आधिकारिक नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चौकस रही। पर्चा दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रभु पंड्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय वार्ड नंबर 37 के मतदाताओं के अटूट विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं की अनथक मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य डूंगरपुर नगर परिषद क्षेत्र में चौमुखी विकास, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और जन-समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा।
सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल होने के बाद अब शहर का सियासी पारा चढ़ गया है, और सभी की निगाहें आगामी चुनाव प्रक्रिया व आधिकारिक घोषणा पर टिक गई हैं।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सभापति चुनाव: कांग्रेस के भरत नागदा ने दाखिल किया नामांकन, बोले- अंतरात्मा की आवाज पर वोट करें पार्षद डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव के बाद सभापति चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कांग्रेस की ओर से सभापति पद के प्रत्याशी भरत नागदा ने अपना नामांकन दाखिल किया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे भरत नागदा नगर परिषद पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा सभा कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी सोनू गुर्जर के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन दाखिल करने के बाद भरत नागदा ने कहा कि पार्टी के आदेश पर उन्होंने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वहीं कांग्रेस के पास सभापति चुनाव के लिए बहुमत नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे नगर परिषद के सभी 40 वार्डों के पार्षदों से अपील करेंगे कि वे अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करें। भरत नागदा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से जनता के लिए 50 संकल्प लिए गए हैं। वे सभी 40 पार्षदों से कांग्रेस के इन संकल्पों को पढ़ने और उसके आधार पर मतदान करने की अपील करेंगे। अब सभापति चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा के सामने भाजपा की ओर से प्रत्याशी उतारे जाने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
    1
    सभापति चुनाव: कांग्रेस के भरत नागदा ने दाखिल किया नामांकन, बोले- अंतरात्मा की आवाज पर वोट करें पार्षद
डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव के बाद सभापति चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कांग्रेस की ओर से सभापति पद के प्रत्याशी भरत नागदा ने अपना नामांकन दाखिल किया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे भरत नागदा नगर परिषद पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा सभा कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी सोनू गुर्जर के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
नामांकन दाखिल करने के बाद भरत नागदा ने कहा कि पार्टी के आदेश पर उन्होंने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वहीं कांग्रेस के पास सभापति चुनाव के लिए बहुमत नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे नगर परिषद के सभी 40 वार्डों के पार्षदों से अपील करेंगे कि वे अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करें।
भरत नागदा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से जनता के लिए 50 संकल्प लिए गए हैं। वे सभी 40 पार्षदों से कांग्रेस के इन संकल्पों को पढ़ने और उसके आधार पर मतदान करने की अपील करेंगे। अब सभापति चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा के सामने भाजपा की ओर से प्रत्याशी उतारे जाने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • शिव शक्ति धाम पुनाली में गणेश उत्सवश्रद्धालु भजन करते चा आरती की बोली प्रसाद का वितरण सभी भक्तों ने भाग लिया
    1
    शिव शक्ति धाम पुनाली में गणेश उत्सवश्रद्धालु भजन करते चा आरती की बोली प्रसाद का वितरण सभी भक्तों ने भाग लिया
    user_Yashwant Joshi
    Yashwant Joshi
    डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • भाजपा ने किया सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष का चेहरा सार्वजनिक सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026: भाजपा ने आशा पाटीदार को अध्यक्ष पद का चेहरा घोषित किया, उपाध्यक्ष पद पर संशय बरकरार डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में वर्ष 2026 के चुनावों के बाद अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी को नगर पालिका में बहुमत मिलने के बाद पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना चेहरा सार्वजनिक कर दिया है, जबकि उपाध्यक्ष पद को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रानोली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए आशा पाटीदार, श्रद्धा पांचाल और रीना कंसारा के नाम तय कर उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन विभाग को भेजे गए थे। हालांकि पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ने आशा पाटीदार को नगर पालिका अध्यक्ष पद का अधिकृत चेहरा घोषित किया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए भूमिका पांचाल का नाम उपखंड कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रानोली, सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं आसपुर के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक, पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, पूर्व प्रधान हितेश रावल तथा वार्ड संख्या 4 के पार्षद योगेश जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस की ओर से नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरज मेहता, भूमिका पांचाल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले कांग्रेस ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके बाद लगभग दोपहर 12:35 बजे भारतीय जनता पार्टी ने अपना आवेदन जमा कराया। अब नगर पालिका अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा एवं शपथ ग्रहण समारोह 21 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष पद को लेकर अभी भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है और सभी की नजरें आगामी निर्णय पर टिकी हुई हैं।
    1
    भाजपा ने किया सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष का चेहरा सार्वजनिक
सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026: भाजपा ने आशा पाटीदार को अध्यक्ष पद का चेहरा घोषित किया, उपाध्यक्ष पद पर संशय बरकरार
डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में वर्ष 2026 के चुनावों के बाद अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी को नगर पालिका में बहुमत मिलने के बाद पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना चेहरा सार्वजनिक कर दिया है, जबकि उपाध्यक्ष पद को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रानोली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए आशा पाटीदार, श्रद्धा पांचाल और रीना कंसारा के नाम तय कर उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन विभाग को भेजे गए थे। हालांकि पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ने आशा पाटीदार को नगर पालिका अध्यक्ष पद का अधिकृत चेहरा घोषित किया है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए भूमिका पांचाल का नाम उपखंड कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रानोली, सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं आसपुर के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक, पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, पूर्व प्रधान हितेश रावल तथा वार्ड संख्या 4 के पार्षद योगेश जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस की ओर से नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरज मेहता, भूमिका पांचाल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले कांग्रेस ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके बाद लगभग दोपहर 12:35 बजे भारतीय जनता पार्टी ने अपना आवेदन जमा कराया।
अब नगर पालिका अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा एवं शपथ ग्रहण समारोह 21 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष पद को लेकर अभी भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है और सभी की नजरें आगामी निर्णय पर टिकी हुई हैं।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सीमांत गांवों की चारागाह भूमि पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से सख्त कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की लगाई गुहार संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के कुआं पटवार हल्का क्षेत्र के लिखतीया, पंचकुंडी और गेहूवा गांवों के निवासियों ने सीमांत गांव महुवाला के अतिक्रमियों द्वारा सरकारी चारागाह भूमि पर किए गए अवैध कब्जे और क्षेत्र में शांति भंग करने के प्रयासों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामले को लेकर बुधवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने और चारागाह भूमि को मुक्त कराने की मांग की है। - हजारों मवेशियों के सामने गहराया चारे का संकट ग्रामीणों ने बताया कि लिखतीया, पंचकुंडी और गेहूवा की सीमा पर स्थित नया खाता संख्या 303 (पुराना 391) के खसरा संख्या 238 (क्षेत्रफल 20.0875 हेक्टेयर) और नया खाता संख्या 303 (पुराना 1) के खसरा संख्या 956/955 (क्षेत्रफल 6.0000 हेक्टेयर) की चारागाह भूमि दर्ज है। ग्रामीणों का आरोप है कि पड़ोस के महुवाला गांव के कुछ प्रभावशाली और असामाजिक तत्वों ने इस विशाल चारागाह भूमि पर जबरन अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमियों ने न केवल इस भूमि पर पक्के-कच्चे मकान बना लिए हैं, बल्कि अवैध रूप से खेती-बाड़ी भी शुरू कर दी है। पूर्व में ग्रामीण इस भूमि पर अपने पशु चराते थे, लेकिन अवैध कब्जे के कारण अब समस्त ग्रामवासियों के सामने मवेशियों को चराने की विकट समस्या खड़ी हो गई है। - अतिक्रमियों की दबंगई और जान से मारने की धमकियां ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि महुवाला गांव निवासी मकना पुत्र कमा कटारा, सोमा पुत्र अखमणा डोडियार, हकरा पुत्र अखमणा डोडियार, रतनलाल पुत्र भेंमा डोडियार, मणीलाल पुत्र धना डोडियार, रामचन्द्र पुत्र धूला डोडियार, अर्जुन पुत्र कमजी डोडियार तथा अनिल पुत्र बापू डोडियार द्वारा इस सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा जमाया गया है। जब भी स्थानीय ग्रामीण इस अतिक्रमण का विरोध करते हैं, तो मुख्य आरोपी हथियारों से लैस होकर लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। विरोध करने पर ग्रामीणों को दूर से पत्थर मारे जाते हैं और जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं, जिससे क्षेत्र में आए दिन शांति भंग हो रही है और किसी बड़ी अनहोनी या जनहानि की आशंका बनी हुई है। - प्रशासनिक अनदेखी से आक्रोशित हैं ग्रामीण गांव के उपसरपंच पति भीखालाल डामोर, नारन, जीवराम डामोर, मणी, राजेंद्र, गंगा, सविता, धनपाल, गौतम सहित कई जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बताया कि वे इससे पहले भी सरपंच, उपखंड अधिकारी और तहसीलदार को लिखित में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। इसके बावजूद आज तक प्रशासन द्वारा कोई माकूल कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अतिक्रमियों के हौसले बुलंद हैं। - तुरंत सीमांकन व बेदखली की मांग ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सीमांत क्षेत्र की इस चारागाह भूमि से अवैध कब्जे नहीं हटाए गए, तो स्थिति कभी भी बेकाबू हो सकती है। उन्होंने जिला कलेक्टर से गुहार लगाई है कि वे संबंधित हल्का पटवारी, तहसीलदार और उपखंड अधिकारी को मौके पर भेजकर तुरंत भूमि का सीमांकन करवाएं, अतिक्रमियों को बेदखल कर पाबंद करें और ग्रामीणों को राहत प्रदान करें।
    1
    सीमांत गांवों की चारागाह भूमि पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से सख्त कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की लगाई गुहार
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले के कुआं पटवार हल्का क्षेत्र के लिखतीया, पंचकुंडी और गेहूवा गांवों के निवासियों ने सीमांत गांव महुवाला के अतिक्रमियों द्वारा सरकारी चारागाह भूमि पर किए गए अवैध कब्जे और क्षेत्र में शांति भंग करने के प्रयासों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामले को लेकर बुधवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने और चारागाह भूमि को मुक्त कराने की मांग की है।
- हजारों मवेशियों के सामने गहराया चारे का संकट
ग्रामीणों ने बताया कि लिखतीया, पंचकुंडी और गेहूवा की सीमा पर स्थित नया खाता संख्या 303 (पुराना 391) के खसरा संख्या 238 (क्षेत्रफल 20.0875 हेक्टेयर) और नया खाता संख्या 303 (पुराना 1) के खसरा संख्या 956/955 (क्षेत्रफल 6.0000 हेक्टेयर) की चारागाह भूमि दर्ज है। ग्रामीणों का आरोप है कि पड़ोस के महुवाला गांव के कुछ प्रभावशाली और असामाजिक तत्वों ने इस विशाल चारागाह भूमि पर जबरन अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमियों ने न केवल इस भूमि पर पक्के-कच्चे मकान बना लिए हैं, बल्कि अवैध रूप से खेती-बाड़ी भी शुरू कर दी है। पूर्व में ग्रामीण इस भूमि पर अपने पशु चराते थे, लेकिन अवैध कब्जे के कारण अब समस्त ग्रामवासियों के सामने मवेशियों को चराने की विकट समस्या खड़ी हो गई है।
- अतिक्रमियों की दबंगई और जान से मारने की धमकियां
ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि महुवाला गांव निवासी मकना पुत्र कमा कटारा, सोमा पुत्र अखमणा डोडियार, हकरा पुत्र अखमणा डोडियार, रतनलाल पुत्र भेंमा डोडियार, मणीलाल पुत्र धना डोडियार, रामचन्द्र पुत्र धूला डोडियार, अर्जुन पुत्र कमजी डोडियार तथा अनिल पुत्र बापू डोडियार द्वारा इस सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा जमाया गया है। जब भी स्थानीय ग्रामीण इस अतिक्रमण का विरोध करते हैं, तो मुख्य आरोपी हथियारों से लैस होकर लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। विरोध करने पर ग्रामीणों को दूर से पत्थर मारे जाते हैं और जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं, जिससे क्षेत्र में आए दिन शांति भंग हो रही है और किसी बड़ी अनहोनी या जनहानि की आशंका बनी हुई है।
- प्रशासनिक अनदेखी से आक्रोशित हैं ग्रामीण
गांव के उपसरपंच पति भीखालाल डामोर, नारन, जीवराम डामोर, मणी, राजेंद्र, गंगा, सविता, धनपाल, गौतम सहित कई जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बताया कि वे इससे पहले भी सरपंच, उपखंड अधिकारी और तहसीलदार को लिखित में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। इसके बावजूद आज तक प्रशासन द्वारा कोई माकूल कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अतिक्रमियों के हौसले बुलंद हैं।
- तुरंत सीमांकन व बेदखली की मांग
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सीमांत क्षेत्र की इस चारागाह भूमि से अवैध कब्जे नहीं हटाए गए, तो स्थिति कभी भी बेकाबू हो सकती है। उन्होंने जिला कलेक्टर से गुहार लगाई है कि वे संबंधित हल्का पटवारी, तहसीलदार और उपखंड अधिकारी को मौके पर भेजकर तुरंत भूमि का सीमांकन करवाएं, अतिक्रमियों को बेदखल कर पाबंद करें और ग्रामीणों को राहत प्रदान करें।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 होराइजन उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)वित्तीय समावेशन वित्तीयसाक्षरता कार्यक्रम आयोजित भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 होराइजन उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)वित्तीय समावेशन वित्तीयसाक्षरता कार्यक्रम आयोजित पुनाली, 16 सितंबर 2026। आज दिनांक 16-09-2026 को मनी वाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र, आसपुर द्वारा ब्लॉक दोवड़ा की ग्राम पंचायत पुनाली स्थित होराइजन उच्च माध्यमिक विद्यालय में वित्तीय साक्षरता एवं समावेशन की चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं, बचत, बैंक खाते, डिजिटल बैंकिंग तथा वित्तीय जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए वित्तीय साक्षरता क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज में विजेता को पुरस्कार प्रथम, धुव्र जोशी द्वितीय साक्षी ननोमा तृतीय तनमय दवे रहे कार्यक्रम में RBI LDO विक्रम जी डांगी, DDM नाबार्ड महेश जी LDM विजय जी, ALDM सुरेंद्र जी मनी वाइज वित्तीय साक्षरता से एरिया मैनेजर दीपक जी जोशी, शाखा प्रबंधक प्रकाश परमार एवं रामलाल जी FLC तुषार जी, बैंक bc सुखलाल जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से निवेदक महोदय यशवंत जी, विद्यालय प्रबंधक चिराग जी प्रधानाचार्य महोदया मोनिका जी ने कार्यक्रम में सहभागिता की तथा विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता के महत्व के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बचत की आदत, बैंकिंग सेवाओं की समझ, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन तथा वित्तीय निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वित्तीय विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

होराइजन उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)वित्तीय समावेशन वित्तीयसाक्षरता कार्यक्रम आयोजित
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
होराइजन उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)वित्तीय समावेशन वित्तीयसाक्षरता कार्यक्रम आयोजित
पुनाली, 16 सितंबर 2026।
आज दिनांक 16-09-2026 को मनी वाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र, आसपुर द्वारा ब्लॉक दोवड़ा की ग्राम पंचायत पुनाली स्थित होराइजन उच्च माध्यमिक विद्यालय में वित्तीय साक्षरता एवं समावेशन की चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं, बचत, बैंक खाते, डिजिटल बैंकिंग तथा वित्तीय जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए वित्तीय साक्षरता क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
क्विज में विजेता को पुरस्कार 
प्रथम, धुव्र जोशी
द्वितीय साक्षी ननोमा 
तृतीय तनमय दवे रहे 
कार्यक्रम में RBI LDO विक्रम जी डांगी, DDM नाबार्ड महेश जी LDM विजय जी, ALDM सुरेंद्र जी मनी वाइज वित्तीय साक्षरता से एरिया मैनेजर दीपक जी जोशी, शाखा प्रबंधक प्रकाश परमार एवं रामलाल जी FLC तुषार जी, बैंक bc सुखलाल जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से निवेदक महोदय  यशवंत जी, विद्यालय प्रबंधक चिराग जी  प्रधानाचार्य महोदया मोनिका जी  ने कार्यक्रम में सहभागिता की तथा विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बचत की आदत, बैंकिंग सेवाओं की समझ, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन तथा वित्तीय निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वित्तीय विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • खेरवाड़ा टोल नाके के पास सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 घायल डूंगरपुर। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 पर मंगलवार देर रात खेरवाड़ा टोल नाके के पास सड़क हादसा हो गया। उदयपुर से अहमदाबाद जा रही इनोवा कार हाईवे किनारे खड़ी एक अन्य कार से जा टकराई। हादसे में इनोवा सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार गुजरात के जमालपुरा नाडियावाड़ निवासी अतीक पुत्र अवेश भाई सोजतवाला, आसिफ पुत्र अब्दुल रहमान केलावाला, अशरफ पुत्र आसिफ, नफीसा पत्नी अवेश भाई, अस्मा पत्नी आसिफ और अवेश पुत्र शमशुद्दीन अहमदाबाद से उदयपुर घूमने आए थे। देर रात सभी इनोवा कार से वापस अहमदाबाद लौट रहे थे। खेरवाड़ा टोल नाके के पास पहुंचते ही इनोवा कार हाईवे किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में सवार सभी छह लोगों को चोटें आईं। सूचना पर हाईवे एंबुलेंस 1033 मौके पर पहुंची और घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां सभी घायलों का उपचार जारी है।
    1
    खेरवाड़ा टोल नाके के पास सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 घायल
डूंगरपुर। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 पर मंगलवार देर रात खेरवाड़ा टोल नाके के पास सड़क हादसा हो गया। उदयपुर से अहमदाबाद जा रही इनोवा कार हाईवे किनारे खड़ी एक अन्य कार से जा टकराई। हादसे में इनोवा सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार गुजरात के जमालपुरा नाडियावाड़ निवासी अतीक पुत्र अवेश भाई सोजतवाला, आसिफ पुत्र अब्दुल रहमान केलावाला, अशरफ पुत्र आसिफ, नफीसा पत्नी अवेश भाई, अस्मा पत्नी आसिफ और अवेश पुत्र शमशुद्दीन अहमदाबाद से उदयपुर घूमने आए थे। देर रात सभी इनोवा कार से वापस अहमदाबाद लौट रहे थे।
खेरवाड़ा टोल नाके के पास पहुंचते ही इनोवा कार हाईवे किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में सवार सभी छह लोगों को चोटें आईं। सूचना पर हाईवे एंबुलेंस 1033 मौके पर पहुंची और घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां सभी घायलों का उपचार जारी है।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.