किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (भानु) ने सौंपा ज्ञापन राशन कार्ड, बिजली व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की मांग पूरनपुर,पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष मजल लाल क्रांती के नेतृत्व में किसानों ने कहा कि ग्राम पंचायतों और कस्बों में कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिससे किसानों और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में पात्र होने के बावजूद कई लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे पात्र लोगों का शीघ्र सत्यापन कर राशन कार्ड बनवाकर उन्हें खाद्यान्न सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा नगर के रेलवे स्टेशन चौराहे से नगर पालिका चौराहे तथा कोतवाली पूरनपुर से बिजली घर रोड तक अतिक्रमण की समस्या के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। किसानों ने अतिक्रमण हटवाकर व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की।किसानों ने यह भी कहा कि ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदगी फैल रही है। विशेष सफाई अभियान चलाकर गांवों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। पूरनपुर से पीलीभीत के बीच स्थित टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों द्वारा किसानों के साथ की जा रही कथित बदसलूकी पर भी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पूरनपुर स्थित तिराहा चौराहे पर रात के समय स्ट्रीट लाइट नहीं जलती हैं और स्पीड ब्रेकर भी नहीं हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहां स्ट्रीट लाइट चालू कराकर आवश्यक स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शाम के समय की जा रही बिजली कटौती को दिन के समय किए जाने की व्यवस्था बनाने, शेरपुर पुल के पास साइफन वाले मार्ग की मरम्मत कराने तथा आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान से किसानों को बचाने के लिए उन्हें पकड़कर गोशालाओं में भेजने की मांग भी की गई। अंत में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि किसानों और आम जनता से जुड़ी इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (भानु) ने सौंपा ज्ञापन राशन कार्ड, बिजली व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की मांग पूरनपुर,पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष मजल लाल क्रांती के नेतृत्व में किसानों ने कहा कि ग्राम पंचायतों और कस्बों में कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिससे किसानों और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में पात्र होने के बावजूद कई लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे पात्र लोगों का शीघ्र सत्यापन कर राशन कार्ड बनवाकर उन्हें खाद्यान्न सुविधा उपलब्ध
कराई जाए। इसके अलावा नगर के रेलवे स्टेशन चौराहे से नगर पालिका चौराहे तथा कोतवाली पूरनपुर से बिजली घर रोड तक अतिक्रमण की समस्या के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। किसानों ने अतिक्रमण हटवाकर व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की।किसानों ने यह भी कहा कि ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदगी फैल रही है। विशेष सफाई अभियान चलाकर गांवों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। पूरनपुर से पीलीभीत के बीच स्थित टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों द्वारा किसानों के साथ की जा रही कथित बदसलूकी पर भी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पूरनपुर स्थित तिराहा चौराहे पर रात के समय स्ट्रीट लाइट नहीं
जलती हैं और स्पीड ब्रेकर भी नहीं हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहां स्ट्रीट लाइट चालू कराकर आवश्यक स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शाम के समय की जा रही बिजली कटौती को दिन के समय किए जाने की व्यवस्था बनाने, शेरपुर पुल के पास साइफन वाले मार्ग की मरम्मत कराने तथा आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान से किसानों को बचाने के लिए उन्हें पकड़कर गोशालाओं में भेजने की मांग भी की गई। अंत में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि किसानों और आम जनता से जुड़ी इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
- पूरनपुर,पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले किसानों ने केंद्र सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकालकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और ग्रामीण जनता लगातार परेशान हो रही है, इसलिए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया जा रहा है। सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालते हुए तहसील मुख्यालय तक मार्च किया। रैली के माध्यम से किसानों ने अपनी मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद किसान नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी दी जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके। साथ ही किसानों ने कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले डीजल की कीमत कम करने, किसानों के ऊपर बढ़ते कर्ज के बोझ को कम करने तथा कृषि से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग भी उठाई।किसान नेताओं ने बताया कि संगठन द्वारा देशभर में किसान-मजदूर और ग्रामीण जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान किसानों के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 मार्च 2026 को ट्रैक्टर मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है, जिसके माध्यम से किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा 23 मार्च 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के किसान, मजदूर और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होकर आगे की आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। रैली और ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान और भाकियू (चढूनी) के कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने पूरनपुर में निकाला ट्रैक्टर मार्च पुलिस रही मौके पर1
- Post by यूपी समाचार1
- Post by Arun Rana1
- पीलीभीत सूचना विभाग 10 मार्च 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज बेनहर गुरूकुल विद्यालय में जनगणना-2027 हेतु फील्ड टेªनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर टेªनरों द्वारा प्रथम चरण में 36 फील्ड टेªनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दोनों चरण में कुल 72 फील्ड टेªनरों को प्रशिक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम बैच का प्रशिक्षण दिनांक 10,11,12 मार्च 2026 एवं द्वितीय बैच दिनांक 13,14,16 मार्च 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं मकानों की गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर टेªनरों द्वारा फील्ड टेªनरों को जनगणना के उद्देश्य, कानूनी प्रावधानों और मकान सूचीकरण के सैद्धांतिक नियमों की जानकारी दी जायेगी। मोबाइल ऐप और डिजिटल पोर्टल का उपयोग व प्रगणकों को डेटा फीड करने के लिए तकनीकी बारीकियों को समझाया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड वर्क का अभ्यास, माॅक एक्सरसाइज और अंत में शंका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फील्ड टेªनर द्वारा अपने अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने सभी फील्ड टेªनरों को बारीकियों से सीखने हेतु कहा। जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पादित किया जायेगा। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना एवं द्वितीय चरण 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।2
- *किसानों का हक, अब होगा अधिकार!* पूरनपुर,,भारतीय किसान यूनियन (चडू नी) के आह्वान पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर अपनी मांगें रखीं। यह मार्च घुँचीयाई चौराहे से तहसील पूरनपुर तक निकाला गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। किसानों की प्रमुख मांगें हैं: - अमेरिका के साथ कृषि ट्रेड डील रद्द हो, जिससे देश के किसानों के हितों को गंभीर नुकसान होने की आशंका है। - गेहूं खरीद केंद्र अधिक संख्या में खोले जाएं और उन्हें गांवों के बाहर मुख्य मार्गों पर स्थापित किया जाए, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की अनुविधा न हो। - माबारा पशुओं और गौवंश की समस्या का स्थायी समाधान हो, जो किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। - सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित की जाए और MSP को कानूनी गारंटी प्रदान की जाए। - किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए नया बिजली बिल और पानी का मीटर तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। किसानों का कहना है कि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। भारतीय किसान यूनियन (चहूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरसराम सिंह बहूती जी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर हम शासन और प्रशासन तक पहुंचाएंगे और उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष करेंगे। इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल किसानों ने सरकार से अपील की है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए। किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं और पीछे नहीं हटेंगे।1
- smart meter reading problem with bill jyada AA Raha hai band hone par bhi reading Chal raha hai1
- Post by यूपी समाचार1