Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन: बीच सड़क पर पड़ी डस बनी हादसे की वजह अंधेरे में डस से टकराई कई वाहन, बड़ा हादसा होने से टला हादसे में कुछ लोग घायल, घायलों को उपचार के लिए भेजा गया रस्ते में आ रहे कोंच सीओ ने तत्काल हटवाने की बात कही कोंच कोतवाली क्षेत्र के उरई रोड ग्राम पनियारा के पास का मामला
Dev Patel
जालौन: बीच सड़क पर पड़ी डस बनी हादसे की वजह अंधेरे में डस से टकराई कई वाहन, बड़ा हादसा होने से टला हादसे में कुछ लोग घायल, घायलों को उपचार के लिए भेजा गया रस्ते में आ रहे कोंच सीओ ने तत्काल हटवाने की बात कही कोंच कोतवाली क्षेत्र के उरई रोड ग्राम पनियारा के पास का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन: बीच सड़क पर पड़ी डस बनी हादसे की वजह अंधेरे में डस से टकराई कई वाहन, बड़ा हादसा होने से टला हादसे में कुछ लोग घायल, घायलों को उपचार के लिए भेजा गया रस्ते में आ रहे कोंच सीओ ने तत्काल हटवाने की बात कही कोंच कोतवाली क्षेत्र के उरई रोड ग्राम पनियारा के पास का मामला2
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी बिछियापुर गांव में सोमवार की शाम करीब चार बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव निवासी स्वर्गीय राजेश कुमार का पांच वर्षीय इकलौता बेटा यीशु पड़ोसी रामबाबू की बाउंड्री वॉल के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए संदलपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन मासूम को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात जब मासूम का शव घर पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बच्चे की मां सूर्यकांती सदमे में बदहवास हो गईं, जबकि बहनें नेहा, छोटू और कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश कुमार की करीब एक वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी और यीशु परिवार का इकलौता चिराग था। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर नहीं मिली थी। मंगलवार को करीब एक बजे परिजनों ने नदी के किनारे मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।1
- शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कांचली, गांव में मच गया हड़कंप UP के औरैया जिले में एक युवती ने शादी से बचने के लिए ऐसा फिल्मी ड्रामा रच दिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। 25 साल की रीना की शादी परिजन कहीं और तय कर चुके थे, लेकिन लड़की को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में रीना ने घर से भागने से पहले ऐसा प्लान बनाया, जिसने सबको चौंका दिया। रीना ने अपने कमरे के बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की कांचली रख दी और चुपचाप घर से निकल गई। सुबह जब परिजनों की नजर केंचुल पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। किसी ने कहा लड़की नागिन बन गई है तो कोई इसे चमत्कार बताने लगा। देखते ही देखते लड़की के घर पर भीड़ जुट गई। इधर, युवती के अचानक गायब होने की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला पलट गया। जांच में सामने आया कि रीना का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। इसी से बचने के लिए उसने नागिन वाला ड्रामा रच दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश कर रही है। दो लाइन लिखो1
- जालौन: जालौन में उत्पीड़न से परेशान BLO ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, मानसिक उत्पीड़न और धमकियों से तंग आकर बूथ लेवल ऑफिसर ने भेजा राष्ट्रपति को पत्र, कोंच तहसील के चमेड़ गांव में तैनात बीएलओ अंकित सिंह ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र, राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में बूथ लेवल ऑफिसर ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति, बीएलओ ने ग्राम विकास अधिकारी क्षेत्र के सचिव हर्षित समेत 2 अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, लगातार नौकरी से निकालने की धमकियां और अपमानजनक भाषा का प्रयोग और झूठे आरोप लगाकर दबाव का लगाया आरोप, बीएलओ ने उत्पीड़न से तंग आकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र का मामला। बाइट:- अंकित सिंह--बीएलओ (वायरल वीडियो)1
- झींझक कानपुर देहात नगरपालिका झींझक की कांसीराम कॉलोनी मे पीने को पानी नहीं टंकी बनी सरकारी पैसा लगा लेकिन पीने के लिए पानी को तरसते हैं लोग हैंड पम्प से चार मंजिल तक पानी लेकर जाते हैं लोग कॉलोनी मे न तो सीवर लाइन है न ही पानी की सुविधा सिर्फ चुनाव के समय नेता लोक लुभावन वादे करते है समस्या का समाधान कोई नहीं करता हजारों लोग पीने को पानी चार मंजिल तक लेकर जाते हैं1
- सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत मंगलपुर थाना क्षेत्र के नैप्लापुर गांव में रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नैप्लापुर गांव निवासी 23 वर्षीय गोपाल पाल पुत्र असर्फी लाल के रूप में हुई है। गोपाल रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव से औरैया जा रहा था। गांव के पास औरैया से हवाशपुर की ओर जा रहे एक लोडर वाहन से उसकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले हवाशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।2
- घाटमपुर l सजेती पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले तीन चोरो को माल सहित गिरफ्तार किया है,चोरो द्वारा हाईटेंशन और एलटी लाइनों से तार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था l पकड़े गए आरोपियों से चोरी कके पांच बंडल केबिल तार, एक कटर, व एक छोटा कटर और बाइक बरामद हुयी है l पुलिस ने पूछताछ कर आरोपियों का चालान कर दिया है l मंगलवार सुबह बीबीपुर चौकी इंचार्ज उदय प्रताप सिंह को मुखबिर द्वारा जानकारी मिली की तीन चोर तार चोरी किये सामान के साथ अनुपुर मोड़ के पास देखे गए l सूचना मिलने के बाद तत्काल बीबीपुर चौकी प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने थाना प्रभारी अनुज कुमार व पुलिस फ़ोर्स के साथ घेरा बंदी कर दोनों चोरो को पकड़ लिया l पुलिस द्वारा पूछताछ में शिवपाल पुत्र दयाराम और सतेंद्र पुत्र इंद्र पाल,शमशाद पुत्र शमसुद्दीन निवासी अमलिया थाना भरुआ सुम्मेरपुर ने बताया की उक्त लोग बिजली केबिल तार को कटर से काटकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे l बीबीपुर चौकी इंचार्ज उदय प्रताप सिंह ने बताया की तीनो आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है,आरोपियों पर चोरी के माल सहित, दो कटर बरामद हुए है l1
- रमऊ गांव से आस्था और भक्ति की खबर… रमऊ गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। सोमवार शाम करीब 4 बजे कलश यात्रा गांव से निकाली गई, जो गांव की गलियों से होते हुए नहर तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरा और पुनः यात्रा पंडाल स्थल पर आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ, जो आगामी सात दिनों तक चलेगी। कथा का वाचन भागवताचार्य ज्ञान सिंह शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 🕉️🙏1