Shuru
Apke Nagar Ki App…
चार हत्या करने पिता बयान आया सामने दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के मामले में आरोपी द्वारका पटेल से पुलिस पूछताछ कर रही है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, 19 सितंबर 2026 की सुबह करीब 4–4:30 बजे पत्नी खेमा बाई (27) और तीन बच्चों—उर्मिला (7), उमेश (4) और राजा (1)—पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। चारों की मौत हो गई।
भगवत सिंह लोधी पत्रकार
चार हत्या करने पिता बयान आया सामने दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के मामले में आरोपी द्वारका पटेल से पुलिस पूछताछ कर रही है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, 19 सितंबर 2026 की सुबह करीब 4–4:30 बजे पत्नी खेमा बाई (27) और तीन बच्चों—उर्मिला (7), उमेश (4) और राजा (1)—पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। चारों की मौत हो गई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पटेरा में चोर बेखौफ! लगातार वारदातों से पुलिसिंग पर बड़ा सवाल मंदिर से मकान, वार्ड-2 से वार्ड-1 और थाने के 500 मीटर दायरे तक चोरी की कड़ी; अब ज्वेलर्स से लाखों का माल पार दमोह/पटेरा। पटेरा नगर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर, वाहन और सूने मकानों के बाद अब चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया है। 19 सितंबर की रात लक्षन सेठ ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी ने नगरवासियों की चिंता और बढ़ा दी है। पीड़ित जितेंद्र साहू के अनुसार, चोर दुकान से करीब 10 से 12 किलो चांदी, लगभग 125 ग्राम सोना और 80 हजार रुपए नकद ले गए। चोरी गए माल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। वारदात CCTV कैमरे में कैद होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों तक पहुंचने के लिए जबलपुर से डॉग स्क्वाड बुलाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। मंदिर से शुरू हुई चिंता, अब ज्वेलर्स तक पहुंची वारदातें पटेरा में हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। पहले मंदिर में चोरी, फिर वाहन और सूने मकानों को निशाना बनाए जाने के बाद अब ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी वारदात हुई है। लगातार हो रही घटनाओं से नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। थाने से करीब 500 मीटर दूर दिनदहाड़े वाहन चोरी 26-27 अगस्त के आसपास थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े दो वाहन चोरी होने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इनमें से एक वाहन बरामद किया था। थाना क्षेत्र के नजदीक हुई इस घटना ने भी पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े किए थे। सूने मकान में सेंधमारी इसके बाद 31 अगस्त की रात शालिग्राम शुक्ला के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार में निधन होने के कारण शालिग्राम अपने परिजनों के साथ हरदुआ घाट गए हुए थे। इसी दौरान चोर मुख्य दरवाजे और अंदर के कमरों के ताले तोड़कर घर में दाखिल हुए। सुबह पड़ोसियों ने मकान खुला देखा, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई। जांच में करीब 7 हजार रुपए नकद और एक चांदी का सिक्का गायब मिला। वार्ड-2 के बाद वार्ड-1 में भी चोरी चोरी की घटनाओं का सिलसिला इसके बाद भी नहीं रुका। वार्ड नंबर-2 निवासी धनीराम अहिरवार के घर चोरी की घटना सामने आई। इसके बाद 17 सितंबर की रात वार्ड नंबर-1 में चोरी हुई। इस घटना का खुलासा हो भी नहीं पाया था कि 19 सितंबर की रात लक्षन सेठ ज्वेलर्स को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये का माल लेकर फरार हो गए। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच नगरवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। स्थानीय युवाओं द्वारा थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन देकर नगर में पुलिस गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस के खुलासे पर नजर लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस के सामने चुनौती बढ़ गई है। ज्वेलर्स चोरी के मामले में CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और डॉग स्क्वाड की मदद से संदिग्धों तक पहुंचना महत्वपूर्ण होगा। साथ ही पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करना भी पुलिस के लिए अहम माना जा रहा है। मंदिर से लेकर घरों तक, वाहन से लेकर ज्वेलर्स तक पहुंची चोरी की घटनाओं की यह कड़ी पटेरा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। अब नगरवासियों की नजर पुलिस की जांच, संदिग्धों तक पहुंच और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी है।1
- भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग के लिए 11 अक्टूबर से बुंदेलखंड में निकलेगी रथ यात्रा दमोह। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से नवरात्रि पर्व पर 11 अक्टूबर से रथ यात्रा प्रारंभ की जा रही है। यात्रा छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर और टीकमगढ़ से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 500 किलोमीटर की होगी। यात्रा में साधु-संतों और बागेश्वर धाम से जुड़े शिष्य मंडल शामिल रहेंगे। सूत्रों के अनुसार कुछ राजनेताओं और अभिनेताओं के भी यात्रा में शामिल होने की संभावना है।1
- कागजों में जन चौपाल, जमीन पर पुराना चबूतरा! 2.63 लाख की राशि को लेकर उठे सवाल1
- सीतानगर डेंप में दो लोगों की डूबने सूचना सूत्रों। से मौके पर नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी एवंपुलिस स्टाफ मौजूद सीतानगर डेंप में दो लोगों की डूबने सूचना सूत्रों। से मौके पर नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी एवंपुलिस स्टाफ मौजूद2
- #JABAlPUR लम्हेटा बाईपास पर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, 4 किलो नशा जब्त जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लम्हेटा बाईपास के पास से दो कथित अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवकों को दबोचा। तलाशी में उनके कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गांजे की खेप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे और इसे ओडिशा से लाकर स्थानीय क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश गोंड ठाकुर (28), निवासी क्रेशर बस्ती तिलवारा और हिमांशु कश्यप (21), मूल निवासी सोनीपत हरियाणा, हाल निवासी क्रेशर बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 366/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में हुई।3
- ग्राम पंचायत बीजाडोंगरी में भ्रष्टाचार के आरोप, मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीण बीजाडोंगरी। ग्राम पंचायत बीजाडोंगरी में ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पूरी तरह नहीं पहुंच रहा है, जिसके कारण कई लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं।1
- 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | दमोह के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में दर्दनाक वारदात | पिता पर पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का आरोप | आरोपी द्वारका पटेल ने बताई घटना के पीछे की पूरी कहानी1
- 🚨 दमोह में सीतानगर डैम में बड़ा हादसा! दमोह जिले के नरसिंहगढ़ क्षेत्र स्थित सीतानगर डैम में दो युवकों के डूबने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लुकायन गांव निवासी एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे युवक की तलाश अभी जारी है। घटना के बाद मौके पर राहत-बचाव दल द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। 🙏 दूसरे युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद। #Damoh #Narsinghgarh #SitanagarDam #BreakingNews #DamohNews #MPNews #दामोह #नरसिंहगढ़1