सीमलवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राधा मोहन अग्रवाल का पुतला दहन कर मांगी माफी सीमलवाड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं युवा नेता सचिन पायलट के खिलाफ भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा की गई कथित अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में बुधवार को सीमलवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष रूपचंद भगोरा के नेतृत्व में मंडली चौराहे पर राधा मोहन अग्रवाल का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तथा अपने बयान पर खेद व्यक्त करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी कर भाजपा नेताओं ने सचिन पायलट की छवि खराब करने का प्रयास किया है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। नेताओं ने कहा कि सचिन पायलट एक शालीन, लोकप्रिय और संघर्षशील नेता हैं, जिन्होंने हमेशा संगठन और जनता के हित में कार्य किया है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता से भाजपा नेताओं में बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। इसी कारण भाजपा के कुछ नेता स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी मजबूती से जनता के मुद्दों को उठा रही है, वहीं सचिन पायलट भी कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इससे भाजपा घबराई हुई नजर आ रही है। प्रदर्शन में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की विधि कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व प्रधान एडवोकेट निमिषा भगोरा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद पठान, प्रदेश सचिव ओबीसी विभाग सुरेश भोई, क्रय-विक्रय अध्यक्ष धर्मेंद्र भगोरा, वरिष्ठ नेता बच्चूलाल खराड़ी, विधानसभा समन्वयक संजय भाई कलासुआ, मंडल अध्यक्ष हीरालाल डामोर, मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह चौहान, पीयूष कलाल, ब्लॉक महामंत्री विभीषण भगोरा, प्रदीप यादव, महामंत्री राकेश डामोर, मणिलाल भगोरा, संजय डामोर, गोपाल, रतनलाल आहारी, दीपक ननोमा, शाहिद बंगा, पंकज कुमार, मोहनलाल, कन्हैयालाल काका, सोमलाल, कालू भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और राधा मोहन अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा कहा कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सीमलवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राधा मोहन अग्रवाल का पुतला दहन कर मांगी माफी सीमलवाड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं युवा नेता सचिन पायलट के खिलाफ भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा की गई कथित अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में बुधवार को सीमलवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष रूपचंद भगोरा के नेतृत्व में मंडली चौराहे पर राधा मोहन अग्रवाल का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तथा अपने बयान पर खेद व्यक्त करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी कर भाजपा नेताओं ने सचिन
पायलट की छवि खराब करने का प्रयास किया है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। नेताओं ने कहा कि सचिन पायलट एक शालीन, लोकप्रिय और संघर्षशील नेता हैं, जिन्होंने हमेशा संगठन और जनता के हित में कार्य किया है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता से भाजपा नेताओं में बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। इसी कारण भाजपा के कुछ नेता स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी मजबूती से जनता के मुद्दों को उठा रही है, वहीं सचिन पायलट भी कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इससे भाजपा घबराई हुई नजर आ रही है। प्रदर्शन में
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की विधि कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व प्रधान एडवोकेट निमिषा भगोरा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद पठान, प्रदेश सचिव ओबीसी विभाग सुरेश भोई, क्रय-विक्रय अध्यक्ष धर्मेंद्र भगोरा, वरिष्ठ नेता बच्चूलाल खराड़ी, विधानसभा समन्वयक संजय भाई कलासुआ, मंडल अध्यक्ष हीरालाल डामोर, मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह चौहान, पीयूष कलाल, ब्लॉक महामंत्री विभीषण भगोरा, प्रदीप यादव, महामंत्री राकेश डामोर, मणिलाल भगोरा, संजय डामोर, गोपाल, रतनलाल आहारी, दीपक ननोमा, शाहिद बंगा, पंकज कुमार, मोहनलाल, कन्हैयालाल काका, सोमलाल, कालू भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और राधा मोहन अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा कहा कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
- सागवाड़ा-गलियाकोट मार्ग बना शराबियों का अड्डा, खाकी की नाक के नीचे फल-फूल रहा अवैध शराब का कारोबार, माफियाओं के हौसले बुलंद संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के सागवाड़ा शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार इस कदर हावी हो गया है कि अब मुख्य सड़कों के किनारे भी बिना किसी डर के शराब की बिक्री हो रही है। ताजा मामला सागवाड़ा से गलियाकोट मार्ग होते हुए खड़गदा गांव तक का है, जहाँ अवैध शराब के अड्डों की बाढ़ आ गई है। इस गंभीर मुद्दे पर आमजन युवा शक्ति पार्टी (AYSP) के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कड़ा ऐतराज जताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्य सड़कों पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। अवैध शराब के इन ठिकानों के कारण स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे जमा होने वाले शराबियों के जमावड़े से क्षेत्र का माहौल दूषित हो रहा है और युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में जा रही है। AYSP अध्यक्ष ने हैरानी जताते हुए कहा कि इन अवैध अड्डों के सामने से दिन भर पुलिस की गाड़ियाँ गुजरती हैं, इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होना मिलीभगत की ओर इशारा करता है। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसकी शह पर यह गोरखधंधा फल-फूल रहा है। संगठन ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि इन अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और मुख्य सड़कों पर चल रहे इन अड्डों को तुरंत बंद करवाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो युवाओं के भविष्य और जनहित की रक्षा के लिए उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इस खुली चुनौती के बाद क्या कार्रवाई करता है या फिर इसी तरह चुप्पी साधे रहता है।1
- कौन थे: प्रियांशु श्रीवास्तव कानपुर के बर्रा-8, वरुण विहार के निवासी थे और हाल ही में वकालत (Advocate) के पेशे में आए थे। शिक्षा: उन्होंने 2025 में कानून की पढ़ाई पूरी की थी और अपने पिता के साथ कानपुर कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे। आत्महत्या का कारण: उन्होंने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक दो पन्नों का सुसाइड नोट डाला, जिसमें उन्होंने अपने पिता राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव पर बरसों तक मानसिक प्रताड़ना, अपमान और अत्यधिक सख्ती का आरोप लगाया। दर्दनाक नोट: सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा, "पापा आप जीत गए, मैं हार गया। जीत मुबारक!" उन्होंने यह भी लिखा कि उनके पिता ने 6 साल की उम्र में मैंगो शेक पीने पर उन्हें निर्वस्त्र कर घर से बाहर निकाल दिया था, जिसका उनके मन पर गहरा असर पड़ा। अंतिम इच्छा: उन्होंने अपने नोट में इच्छा जताई कि उनके पिता उनके शव को हाथ भी न लगाएं। यह मामला "टॉक्सिक पैरेंटिंग" और युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक बहुत गंभीर चेतावनी के रूप में सामने आया है।1
- श्री चारणेश्वर महादेव मंदिर में 11वां पाठोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुंदर कांड मंडल एवं श्री राधा सखी महिला मंडल के तत्वावधान में पंच धाम हनुमान मंदिर परिसर, खांदू कॉलोनी से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सखियों द्वारा लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया गया। तत्पश्चात महादेव की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल की अध्यक्षा सुश्री साधना देवड़ा, पंडित रमेश भाई सेवक सहित सुंदर कांड मंडल के सदस्य एवं समाजसेवी राजेश भावसार, मोतीलाल पावर, प्रकाश जी, सुरेश व्यास, बलवंत कलाल, पोरू सेवक सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला मंडल की जयश्री पंचाल, कैलाश पंचाल, गायत्री श्रीमाली, रेणुका श्रीमाली, नीता पंचाल, शर्मिष्ठा पटेल, आशा देवड़ा, सविता देवड़ा, लक्ष्मी देवड़ा, कांता पावर और स्नेहलता सहित समस्त मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी रही।2
- Post by Parmeshvar redash2
- डूंगला - डूंगला क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐलवा माता मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां करजू निवासी ईश्वरलाल रावत ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर करीब 46 हजार 500 रुपए की लागत से निर्मित चांदी की आकर्षक भेलपुरी लारी माता के चरणों में अर्पित की। यह अनूठी भेंट मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही और दर्शनार्थियों ने इसे आस्था की मिसाल बताया। लोकन्यास ट्रस्ट ऐलवा माता विकास समिति के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने बताया कि ऐलवा माता मंदिर क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यहां भक्तजन अपनी-अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार भेंट चढ़ाते हैं, जिनमें कई बार इस तरह की अनूठी और प्रतीकात्मक भेंट भी शामिल होती है, जो समाज में भक्ति और विश्वास का संदेश देती है। ईश्वरलाल रावत ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से पावभाजी एवं भेलपुरी का व्यवसाय कर रहे हैं और माता की कृपा से उनके कार्य में निरंतर उन्नति हो रही है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में माता के प्रति उनकी आस्था और भी दृढ़ हुई, और जैसे-जैसे व्यवसाय में प्रगति मिली, उन्होंने यह संकल्प लिया कि मनोकामना पूर्ण होने पर वे अपने व्यवसाय से जुड़ी प्रतीकात्मक भेंट माता को अर्पित करेंगे। इसी संकल्प की पूर्ति के रूप में उन्होंने चांदी की भेलपुरी लारी बनवाकर चढ़ाई। उन्होंने भावुक होकर कहा, “माता रानी की कृपा से आज हमारा परिवार खुशहाल है। उनकी कृपा से ही हमें सम्मान और सफलता मिली है। आगे भी हम अपनी आय का एक अंश माता के चरणों में अर्पित करते रहेंगे।” यह मंदिर अरावली पर्वतमाला की एलागढ़ पहाड़ी पर स्थित है, जो प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करता है। यहां समय-समय पर भजन संध्या, धार्मिक आयोजन, प्रसादी वितरण एवं विशेष पर्वों पर विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस अवसर पर लोकन्यास ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष नारायण लाल व्यास सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने ईश्वरलाल रावत एवं उनके परिवार का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनके इस धार्मिक योगदान की सराहना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में ऊंकार लाल व्यास, दुर्गा शंकर शर्मा, पूरणमल अहीर सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- Post by Shamshuddin Sheikh1
- जनगणना से जनकल्याण: डूंगरपुर में 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण का प्रथम चरण संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला कलेक्टर देशलदान ने बुधवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 'जनगणना 2027' अभियान का शंखनाद किया। कलेक्टर ने इसे 'जनगणना से जनकल्याण' का महा-अभियान बताते हुए आमजन से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य आगामी 16 मई 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की स्थिति, परिवारों को उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएंगे। - डिजिटल क्रांति: 1 मई से मिलेगा 'स्व-गणना' का विकल्प अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) के बारे में जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर ने बताया कि व्यस्त परिवारों की सुविधा के लिए 1 मई से 15 मई 2026 तक वेब पोर्टल का विकल्प खुला रहेगा। नागरिक अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के जरिए स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। फॉर्म सबमिट करने पर एक 12 अंकों की विशिष्ट आईडी प्राप्त होगी, जिसे बाद में प्रगणक को दिखाकर डेटा सत्यापित कराना होगा। जिले में इस कार्य के सुचारू संपादन के लिए 13 तहसील और 2 शहरी क्षेत्रों में कुल 2671 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनके लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी निर्धारित कर लिया गया है। - सावधानी जरूरी: ओटीपी या आधार साझा न करें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा के प्रति आगाह करते हुए स्पष्ट किया कि जनगणना के नाम पर किसी भी व्यक्ति से कोई ओटीपी, आधार कार्ड या पैन कार्ड की जानकारी नहीं मांगी जा रही है। सांख्यिकी अधिकारी अमित शर्मा ने आमजन से अपील की कि यदि कोई जनगणना का हवाला देकर ऐसी गोपनीय जानकारी मांगता है, तो वह धोखाधड़ी का प्रयास हो सकता है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ सहित जनसंपर्क और सांख्यिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे।3
- कुशलगढ़ नगर में प्रस्तावित राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आस्था और उत्साह चरम पर है। राम दरबार का लाभ करणी सिंह राठौड़ परिवार, मंदिर कलश व ध्वज का लाभ सुधीर स्वर्णकार परिवार तथा गणपति स्थापना का लाभ मनोज माया सक्सेना परिवार ने लिया। नवकार गार्डन के संचालक जितेंद्र कव्वालिया ने स्थल निशुल्क दिया, जबकि दोषी मिनरल वाटर ने पानी की व्यवस्था का संकल्प लिया। बैठक में विधायक रमीला खड़िया, कैलाश राव, भारत कुमावत, एडवोकेट धर्मेंद्र कंसारा, हंसमुख लाल सेठ, रजनीकांत खाब्या सहित कई वक्ताओं ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नगर में महोत्सव को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।1
- Post by Parmeshvar redash2