logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला कलेक्टर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस; 'स्व-गणना' की अभिनव पहल के साथ डिजिटल माध्यम से भी जुड़ सकेंगे नागरिक जनगणना से जनकल्याण: डूंगरपुर में 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण का प्रथम चरण ​ संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। जिला कलेक्टर देशलदान ने बुधवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 'जनगणना 2027' अभियान का शंखनाद किया। कलेक्टर ने इसे 'जनगणना से जनकल्याण' का महा-अभियान बताते हुए आमजन से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य आगामी 16 मई 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की स्थिति, परिवारों को उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएंगे। - ​डिजिटल क्रांति: 1 मई से मिलेगा 'स्व-गणना' का विकल्प अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) के बारे में जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर ने बताया कि व्यस्त परिवारों की सुविधा के लिए 1 मई से 15 मई 2026 तक वेब पोर्टल का विकल्प खुला रहेगा। नागरिक अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के जरिए स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। फॉर्म सबमिट करने पर एक 12 अंकों की विशिष्ट आईडी प्राप्त होगी, जिसे बाद में प्रगणक को दिखाकर डेटा सत्यापित कराना होगा। जिले में इस कार्य के सुचारू संपादन के लिए 13 तहसील और 2 शहरी क्षेत्रों में कुल 2671 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनके लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी निर्धारित कर लिया गया है। - ​सावधानी जरूरी: ओटीपी या आधार साझा न करें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा के प्रति आगाह करते हुए स्पष्ट किया कि जनगणना के नाम पर किसी भी व्यक्ति से कोई ओटीपी, आधार कार्ड या पैन कार्ड की जानकारी नहीं मांगी जा रही है। सांख्यिकी अधिकारी अमित शर्मा ने आमजन से अपील की कि यदि कोई जनगणना का हवाला देकर ऐसी गोपनीय जानकारी मांगता है, तो वह धोखाधड़ी का प्रयास हो सकता है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ सहित जनसंपर्क और सांख्यिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

12 hrs ago
user_Santosh Vyas
Santosh Vyas
Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
12 hrs ago

जिला कलेक्टर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस; 'स्व-गणना' की अभिनव पहल के साथ डिजिटल माध्यम से भी जुड़ सकेंगे नागरिक जनगणना से जनकल्याण: डूंगरपुर में 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण का प्रथम चरण ​ संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। जिला कलेक्टर देशलदान ने बुधवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 'जनगणना 2027' अभियान का शंखनाद किया। कलेक्टर ने इसे 'जनगणना से जनकल्याण' का महा-अभियान बताते हुए आमजन से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य आगामी 16 मई 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की स्थिति,

परिवारों को उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएंगे। - ​डिजिटल क्रांति: 1 मई से मिलेगा 'स्व-गणना' का विकल्प अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) के बारे में जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर ने बताया कि व्यस्त परिवारों की सुविधा के लिए 1 मई से 15 मई 2026 तक वेब पोर्टल का विकल्प खुला रहेगा। नागरिक अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के जरिए स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। फॉर्म सबमिट करने पर एक 12 अंकों की विशिष्ट आईडी प्राप्त होगी, जिसे बाद में प्रगणक को दिखाकर डेटा सत्यापित कराना होगा। जिले में इस कार्य के सुचारू संपादन के लिए 13 तहसील और 2 शहरी क्षेत्रों में कुल 2671 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनके लिए

प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी निर्धारित कर लिया गया है। - ​सावधानी जरूरी: ओटीपी या आधार साझा न करें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा के प्रति आगाह करते हुए स्पष्ट किया कि जनगणना के नाम पर किसी भी व्यक्ति से कोई ओटीपी, आधार कार्ड या पैन कार्ड की जानकारी नहीं मांगी जा रही है। सांख्यिकी अधिकारी अमित शर्मा ने आमजन से अपील की कि यदि कोई जनगणना का हवाला देकर ऐसी गोपनीय जानकारी मांगता है, तो वह धोखाधड़ी का प्रयास हो सकता है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ सहित जनसंपर्क और सांख्यिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सीमलवाड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं युवा नेता सचिन पायलट के खिलाफ भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा की गई कथित अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में बुधवार को सीमलवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष रूपचंद भगोरा के नेतृत्व में मंडली चौराहे पर राधा मोहन अग्रवाल का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तथा अपने बयान पर खेद व्यक्त करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी कर भाजपा नेताओं ने सचिन पायलट की छवि खराब करने का प्रयास किया है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। नेताओं ने कहा कि सचिन पायलट एक शालीन, लोकप्रिय और संघर्षशील नेता हैं, जिन्होंने हमेशा संगठन और जनता के हित में कार्य किया है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता से भाजपा नेताओं में बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। इसी कारण भाजपा के कुछ नेता स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी मजबूती से जनता के मुद्दों को उठा रही है, वहीं सचिन पायलट भी कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इससे भाजपा घबराई हुई नजर आ रही है। प्रदर्शन में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की विधि कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व प्रधान एडवोकेट निमिषा भगोरा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद पठान, प्रदेश सचिव ओबीसी विभाग सुरेश भोई, क्रय-विक्रय अध्यक्ष धर्मेंद्र भगोरा, वरिष्ठ नेता बच्चूलाल खराड़ी, विधानसभा समन्वयक संजय भाई कलासुआ, मंडल अध्यक्ष हीरालाल डामोर, मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह चौहान, पीयूष कलाल, ब्लॉक महामंत्री विभीषण भगोरा, प्रदीप यादव, महामंत्री राकेश डामोर, मणिलाल भगोरा, संजय डामोर, गोपाल, रतनलाल आहारी, दीपक ननोमा, शाहिद बंगा, पंकज कुमार, मोहनलाल, कन्हैयालाल काका, सोमलाल, कालू भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और राधा मोहन अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा कहा कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    3
    सीमलवाड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं युवा नेता सचिन पायलट के खिलाफ भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा की गई कथित अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में बुधवार को सीमलवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष रूपचंद भगोरा के नेतृत्व में मंडली चौराहे पर राधा मोहन अग्रवाल का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तथा अपने बयान पर खेद व्यक्त करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी कर भाजपा नेताओं ने सचिन पायलट की छवि खराब करने का प्रयास किया है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
नेताओं ने कहा कि सचिन पायलट एक शालीन, लोकप्रिय और संघर्षशील नेता हैं, जिन्होंने हमेशा संगठन और जनता के हित में कार्य किया है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता से भाजपा नेताओं में बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। इसी कारण भाजपा के कुछ नेता स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी मजबूती से जनता के मुद्दों को उठा रही है, वहीं सचिन पायलट भी कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इससे भाजपा घबराई हुई नजर आ रही है।
प्रदर्शन में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की विधि कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व प्रधान एडवोकेट निमिषा भगोरा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद पठान, प्रदेश सचिव ओबीसी विभाग सुरेश भोई, क्रय-विक्रय अध्यक्ष धर्मेंद्र भगोरा, वरिष्ठ नेता बच्चूलाल खराड़ी, विधानसभा समन्वयक संजय भाई कलासुआ, मंडल अध्यक्ष हीरालाल डामोर, मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह चौहान, पीयूष कलाल, ब्लॉक महामंत्री विभीषण भगोरा, प्रदीप यादव, महामंत्री राकेश डामोर, मणिलाल भगोरा, संजय डामोर, गोपाल, रतनलाल आहारी, दीपक ननोमा, शाहिद बंगा, पंकज कुमार, मोहनलाल, कन्हैयालाल काका, सोमलाल, कालू भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और राधा मोहन अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा कहा कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • कौन थे: प्रियांशु श्रीवास्तव कानपुर के बर्रा-8, वरुण विहार के निवासी थे और हाल ही में वकालत (Advocate) के पेशे में आए थे। शिक्षा: उन्होंने 2025 में कानून की पढ़ाई पूरी की थी और अपने पिता के साथ कानपुर कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे। आत्महत्या का कारण: उन्होंने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक दो पन्नों का सुसाइड नोट डाला, जिसमें उन्होंने अपने पिता राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव पर बरसों तक मानसिक प्रताड़ना, अपमान और अत्यधिक सख्ती का आरोप लगाया। दर्दनाक नोट: सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा, "पापा आप जीत गए, मैं हार गया। जीत मुबारक!" उन्होंने यह भी लिखा कि उनके पिता ने 6 साल की उम्र में मैंगो शेक पीने पर उन्हें निर्वस्त्र कर घर से बाहर निकाल दिया था, जिसका उनके मन पर गहरा असर पड़ा। अंतिम इच्छा: उन्होंने अपने नोट में इच्छा जताई कि उनके पिता उनके शव को हाथ भी न लगाएं।  यह मामला "टॉक्सिक पैरेंटिंग" और युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक बहुत गंभीर चेतावनी के रूप में सामने आया है।
    1
    कौन थे: प्रियांशु श्रीवास्तव कानपुर के बर्रा-8, वरुण विहार के निवासी थे और हाल ही में वकालत (Advocate) के पेशे में आए थे।
शिक्षा: उन्होंने 2025 में कानून की पढ़ाई पूरी की थी और अपने पिता के साथ कानपुर कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे।
आत्महत्या का कारण: उन्होंने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक दो पन्नों का सुसाइड नोट डाला, जिसमें उन्होंने अपने पिता राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव पर बरसों तक मानसिक प्रताड़ना, अपमान और अत्यधिक सख्ती का आरोप लगाया।
दर्दनाक नोट: सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा, "पापा आप जीत गए, मैं हार गया। जीत मुबारक!" उन्होंने यह भी लिखा कि उनके पिता ने 6 साल की उम्र में मैंगो शेक पीने पर उन्हें निर्वस्त्र कर घर से बाहर निकाल दिया था, जिसका उनके मन पर गहरा असर पड़ा।
अंतिम इच्छा: उन्होंने अपने नोट में इच्छा जताई कि उनके पिता उनके शव को हाथ भी न लगाएं। 
यह मामला "टॉक्सिक पैरेंटिंग" और युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक बहुत गंभीर चेतावनी के रूप में सामने आया है।
    user_Pandit Repotar
    Pandit Repotar
    Advertising agency गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • गढ़ी स्थित पायोनियर इंस्टिट्यूशंस में महावीर इंटरनेशनल के एपेक्स ऑफिस द्वारा जारी प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के पोस्टर का लोकार्पण संरक्षक परेश पंड्या एवं इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर अजीत कोठिया ने छात्रों को मिशन ऑक्सीजन, ‘नदी का पानी किसानों को मिले’, सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी और ‘कपड़े की थैली मेरी सहेली’ जैसे प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी दी। संरक्षक परेश पंड्या ने विद्यार्थियों को कपड़े के बैग उपयोग करने, प्लास्टिक टिफिन से बचने तथा घरेलू व विवाह आयोजनों में प्लास्टिक के गर्म पेय गिलासों का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा सभी छात्रों को कपड़े के स्कूल बैग देने की घोषणा का स्वागत किया गया। साथ ही फरवरी-मार्च व सितंबर-अक्टूबर में भी वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में हार्दिक भावसार सहित विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान का समर्थन किया। अंत में आभार परेश पंड्या ने व्यक्त किया।
    1
    गढ़ी स्थित पायोनियर इंस्टिट्यूशंस में महावीर इंटरनेशनल के एपेक्स ऑफिस द्वारा जारी प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के पोस्टर का लोकार्पण संरक्षक परेश पंड्या एवं इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अजीत कोठिया ने छात्रों को मिशन ऑक्सीजन, ‘नदी का पानी किसानों को मिले’, सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी और ‘कपड़े की थैली मेरी सहेली’ जैसे प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी दी।
संरक्षक परेश पंड्या ने विद्यार्थियों को कपड़े के बैग उपयोग करने, प्लास्टिक टिफिन से बचने तथा घरेलू व विवाह आयोजनों में प्लास्टिक के गर्म पेय गिलासों का उपयोग नहीं करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा सभी छात्रों को कपड़े के स्कूल बैग देने की घोषणा का स्वागत किया गया। साथ ही फरवरी-मार्च व सितंबर-अक्टूबर में भी वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में हार्दिक भावसार सहित विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान का समर्थन किया। अंत में आभार परेश पंड्या ने व्यक्त किया।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Parmeshvar redash
    1
    Post by Parmeshvar redash
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer Pratapgarh, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • Post by Shamshuddin Sheikh
    1
    Post by Shamshuddin Sheikh
    user_Shamshuddin Sheikh
    Shamshuddin Sheikh
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • जनगणना से जनकल्याण: डूंगरपुर में 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण का प्रथम चरण ​ संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। जिला कलेक्टर देशलदान ने बुधवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 'जनगणना 2027' अभियान का शंखनाद किया। कलेक्टर ने इसे 'जनगणना से जनकल्याण' का महा-अभियान बताते हुए आमजन से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य आगामी 16 मई 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की स्थिति, परिवारों को उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएंगे। - ​डिजिटल क्रांति: 1 मई से मिलेगा 'स्व-गणना' का विकल्प अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) के बारे में जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर ने बताया कि व्यस्त परिवारों की सुविधा के लिए 1 मई से 15 मई 2026 तक वेब पोर्टल का विकल्प खुला रहेगा। नागरिक अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के जरिए स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। फॉर्म सबमिट करने पर एक 12 अंकों की विशिष्ट आईडी प्राप्त होगी, जिसे बाद में प्रगणक को दिखाकर डेटा सत्यापित कराना होगा। जिले में इस कार्य के सुचारू संपादन के लिए 13 तहसील और 2 शहरी क्षेत्रों में कुल 2671 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनके लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी निर्धारित कर लिया गया है। - ​सावधानी जरूरी: ओटीपी या आधार साझा न करें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा के प्रति आगाह करते हुए स्पष्ट किया कि जनगणना के नाम पर किसी भी व्यक्ति से कोई ओटीपी, आधार कार्ड या पैन कार्ड की जानकारी नहीं मांगी जा रही है। सांख्यिकी अधिकारी अमित शर्मा ने आमजन से अपील की कि यदि कोई जनगणना का हवाला देकर ऐसी गोपनीय जानकारी मांगता है, तो वह धोखाधड़ी का प्रयास हो सकता है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ सहित जनसंपर्क और सांख्यिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे।
    3
    जनगणना से जनकल्याण: डूंगरपुर में 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण का प्रथम चरण
​
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। जिला कलेक्टर देशलदान ने बुधवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 'जनगणना 2027' अभियान का शंखनाद किया। कलेक्टर ने इसे 'जनगणना से जनकल्याण' का महा-अभियान बताते हुए आमजन से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य आगामी 16 मई 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की स्थिति, परिवारों को उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएंगे।
- ​डिजिटल क्रांति: 1 मई से मिलेगा 'स्व-गणना' का विकल्प
अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) के बारे में जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर ने बताया कि व्यस्त परिवारों की सुविधा के लिए 1 मई से 15 मई 2026 तक वेब पोर्टल का विकल्प खुला रहेगा। नागरिक अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के जरिए स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। फॉर्म सबमिट करने पर एक 12 अंकों की विशिष्ट आईडी प्राप्त होगी, जिसे बाद में प्रगणक को दिखाकर डेटा सत्यापित कराना होगा। जिले में इस कार्य के सुचारू संपादन के लिए 13 तहसील और 2 शहरी क्षेत्रों में कुल 2671 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनके लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी निर्धारित कर लिया गया है।
- ​सावधानी जरूरी: ओटीपी या आधार साझा न करें
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा के प्रति आगाह करते हुए स्पष्ट किया कि जनगणना के नाम पर किसी भी व्यक्ति से कोई ओटीपी, आधार कार्ड या पैन कार्ड की जानकारी नहीं मांगी जा रही है। सांख्यिकी अधिकारी अमित शर्मा ने आमजन से अपील की कि यदि कोई जनगणना का हवाला देकर ऐसी गोपनीय जानकारी मांगता है, तो वह धोखाधड़ी का प्रयास हो सकता है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ सहित जनसंपर्क और सांख्यिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • श्री चारणेश्वर महादेव मंदिर में 11वां पाठोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुंदर कांड मंडल एवं श्री राधा सखी महिला मंडल के तत्वावधान में पंच धाम हनुमान मंदिर परिसर, खांदू कॉलोनी से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सखियों द्वारा लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया गया। तत्पश्चात महादेव की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल की अध्यक्षा सुश्री साधना देवड़ा, पंडित रमेश भाई सेवक सहित सुंदर कांड मंडल के सदस्य एवं समाजसेवी राजेश भावसार, मोतीलाल पावर, प्रकाश जी, सुरेश व्यास, बलवंत कलाल, पोरू सेवक सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला मंडल की जयश्री पंचाल, कैलाश पंचाल, गायत्री श्रीमाली, रेणुका श्रीमाली, नीता पंचाल, शर्मिष्ठा पटेल, आशा देवड़ा, सविता देवड़ा, लक्ष्मी देवड़ा, कांता पावर और स्नेहलता सहित समस्त मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी रही।
    2
    श्री चारणेश्वर महादेव मंदिर में 11वां पाठोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुंदर कांड मंडल एवं श्री राधा सखी महिला मंडल के तत्वावधान में पंच धाम हनुमान मंदिर परिसर, खांदू कॉलोनी से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सखियों द्वारा लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया गया। तत्पश्चात महादेव की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल की अध्यक्षा सुश्री साधना देवड़ा, पंडित रमेश भाई सेवक सहित सुंदर कांड मंडल के सदस्य एवं समाजसेवी राजेश भावसार, मोतीलाल पावर, प्रकाश जी, सुरेश व्यास, बलवंत कलाल, पोरू सेवक सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला मंडल की जयश्री पंचाल, कैलाश पंचाल, गायत्री श्रीमाली, रेणुका श्रीमाली, नीता पंचाल, शर्मिष्ठा पटेल, आशा देवड़ा, सविता देवड़ा, लक्ष्मी देवड़ा, कांता पावर और स्नेहलता सहित समस्त मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी रही।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by Parmeshvar redash
    2
    Post by Parmeshvar redash
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer Pratapgarh, Rajasthan•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.