Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार जी को राष्ट्रीय पुलिसवाला समाचार पत्रिका जिला ब्यूरो चीफ यशवंत खराड़ी द्वारा भेंट किया गया #DHAR #मध्य प्रदेश
यशवंत खराड़ी
राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार जी को राष्ट्रीय पुलिसवाला समाचार पत्रिका जिला ब्यूरो चीफ यशवंत खराड़ी द्वारा भेंट किया गया #DHAR #मध्य प्रदेश
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- धामनोद में भारी पुलिसबल की मौजूदगी में,हटवाया अतिक्रमण एडिशनल एसपी विजय कुमार डावर ने दी मीडिया को जानकारी।1
- Post by दधिवल मानव1
- इंदौर में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, परदेशीपुरा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार का जन्मदिन कुछ युवकों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया और केक भी कटवाया गया। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में संयोगितागंज क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश आकृत बोयत, आयुष बोयत और दीनू बोयत भी मौजूद थे। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हैरानी की बात यह रही कि खुद पुलिसकर्मी ने भी इस वीडियो को अपनी डीपी पर लगा लिया था। जैसे ही मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए और पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के साथ किसी भी प्रकार का मेल-जोल अनुशासनहीनता माना जाता है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई है।1
- निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट 📍 महू तहसील, ग्राम भाटखेड़ी महू तहसील के ग्राम भाटखेड़ी निवासी गरीब आदिवासी परिवार से आने वाले राजाराम मावी के पुत्र मनीष मावी ने भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट में अपनी 32 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। सेवानिवृत्ति के बाद जब वे अपने गृह ग्राम भाटखेड़ी पहुंचे तो गांव में उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामवासियों, परिवारजनों और मित्रों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर उनके लंबे सैन्य जीवन और देश सेवा को सम्मान दिया। पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जयस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप मावी, जयस कार्यकारी अध्यक्ष श्रवण भाबर, लोकेश ओसारी, देव बडोले, राहुल कटारे, राम निनामा, तारा सिंह डावर, आत्माराम मावी, बलवंत मावी, सोनू मावी, संजय मावी, सीताराम कौशल और भगत सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सूबेदार मेजर मनीष मावी को उनकी देश सेवा के लिए सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि गांव के युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए।1
- Post by SNY R LIVE MP1
- कालीबावड़ी में रंग पंचमी पर निकली पारंपरिक गैर, छतों से बरसाया पानी कालीबावड़ी। रंग पंचमी के अवसर पर ग्राम कालीबावड़ी में पारंपरिक गैर धूमधाम के साथ निकाली गई। गैर में बड़ी संख्या में ग्रामीण ढोल-ताशों की थाप पर नाचते-गाते हुए शामिल हुए और पूरे गांव में रंग-गुलाल उड़ाया गया। गैर जैसे ही गांव की गलियों से गुजरी, घरों की छतों पर खड़े ग्रामीणों ने गैर में शामिल लोगों पर पानी की बौछार कर उनका स्वागत किया। इस दौरान युवा, बुजुर्ग और बच्चे सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंग पंचमी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। गैर समाप्त होने के बाद ग्रामीण मित्रों के घर पहुंचे, जहां भजिया पार्टी का दौर चला और सभी ने मिलकर होली के पकवानों का आनंद लिया। पूरे दिन गांव में उत्सव और आपसी भाईचारे का माहौल बना रहा।4
- इंदौर में स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में हुआ भव्य फ़ाग महोत्सव रानीपुर स्थित नई बांगड में किया गया कार्यक्रम आयोजित 49 वर्षों से किया जा रहा है आयोजन विभिन्न समाज के लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं एंकर इंदौर के रानीपुर स्थित स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और हर्षोउल्लास और सांस्कृतिक रूप से भाग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बुंदेलखंड से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी तो वहीं विभिन्न समाज द्वारा भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। वियो इंदौर में स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में पिछले 49 वर्षों से रानीपुरा स्थित नई बागड़ में फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है यह उत्सव में प्रतिवर्ष अलग-अलग राज्यों से कलाकारों को बुलाकर सम्मानित करने के साथी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है पृथ्वीराज उस्ताद पिपले, अनिल पिपले के द्वारा बताया गया कि परिवार हमेशा से शहर और देश हित में युवाओं को जोड़ता हुआ आया है और हमारे पूर्वज स्वर्गीय श्री छोगालाल जी उस्ताद के द्वारा कई युवाओं को भविष्य में आगे की राह दिखाइए और उनकी स्मृति में हम यह आयोजन करते हैं सुमधुर संगीत के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाता है इस वर्ष बुंदेलखंड से विशेष कलाकार आए हैं जिनका सम्मान करने के बाद उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया हमारा उद्देश्य केवल सांस्कृतिक और संस्कार को लोगों तक पहुंचना है ताकि युवा पीढ़ी अपने संस्कारों से जुड़ी रहे इसी कारण से यह कार्यक्रम को नियंत्रित किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा बाइट पृथ्वीराज उस्ताद पिपले, आयोजन समिति इंदौर1
- बदनावर के ग्राम बिड़वाल में रंगपंचमी पर्व पर ,2 दिवसीय फूलडोर मेले का हुआ आयोजन। देखे यह रिपोर्ट shuru app ki news ko watsaap par share jarur kare।1