Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्वालियर जिले के भितरवार अनुभाग की करहिया थाना पुलिस ने 70 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने एक आरोपी दिलीप उर्फ खुल्ली रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
ग्वालियर जिले के भितरवार अनुभाग की करहिया थाना पुलिस ने 70 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने एक आरोपी दिलीप उर्फ खुल्ली रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भैंस सड़क पर ही बंधेगी जिससे शिकायत करना है कर दो युवक की दबंगई भैंस सड़क पर ही बंधेगी जिससे शिकायत करना है कर दो युवक की दबंगई1
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के मगरौनी बाजार में आवारा सांडों का आतंक बढ़ गया है। आज एक सांड ने राहगीरों और मोटरसाइकिल सवारों पर हमला कर दिया, जिसमें पत्रकार विपिन कुमार मंगल बाल-बाल बचे। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।1
- नरवर थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। यह मामला पुरानी रंजिश के चलते हुई करन सिंह रावत की मौत से जुड़ा है। शिवपुरी पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- मोदी सरकार के रेलवे विभाग की अव्यवस्था एवं असुविधा था असुरक्षा की पोल खोलती तस्वीर1
- भांडेर अनुभाग की पंडोखर थाना पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार की देर शाम को ग्राम लहार हवेली में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा है। सोमवार दोपहर 03 बजे पुलिस ने कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 हजार 700 रुपये नकद और तीन मोटरसाइकिल जब्त कीं। जब्त वाहनों की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। कुल मिलाकर 1 लाख 13 हजार 700 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुहर सिंह कुशवाहा निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, उमा नरेश रजक निवासी बहादुरपुर थाना समथर झांसी, हरिराम कुशवाहा निवासी लहार हवेली थाना पंडोखर और कारण सिंह कुशवाहा निवासी लहार हवेली शामिल हैं। कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- मां रतनगढ़ वाली के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु धाम पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा।* *सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं। श्रद्धालु नारियल, चुनरी एवं प्रसाद चढ़ाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। कई श्रद्धालु पैदल यात्रा कर माता के दरबार पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जगह-जगह भजन-कीर्तन भी आयोजित किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल एवं मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा।* *पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने में लगातार जुटे रहे। महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई थी।* *गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पेयजल, छाया एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई। वहीं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं शीतल जल सेवा भी संचालित की गई।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पूरे दिन रतनगढ़ धाम में भक्तों की भीड़ बनी रही और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।1
- दतिया में सड़क सुरक्षा पर पुलिस का सख्त अभियान, 1632 चालान काटकर वसूले 6 लाख 4400 रुपये दतिया जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा अब तक कुल 1632 चालान बनाकर 6 लाख 4400 रुपये समन शुल्क वसूला गया है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। अभियान के तहत प्रमुख चौराहों, हाईवे और बाजार क्षेत्रों में लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।1
- आज की परिषद लाइव...... आज की परिषद लाइव...... आज की परिषद लाइव...... आज की परिषद लाइव......1