logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*समस्त पात्र परिवारों को शासन द्वारा मार्च 2026 एवं अप्रैल 2026 माह की राशन सामग्री एक साथ कराई जाएगी वितरित* *हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकानों पर पीओएस मशीन में 02 बार अपना अगूंठा/फिन्गर लगाकर करना होगा बॉयोमेट्रिक सत्यापन* *भिण्ड 15 मार्च 2026/* जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड श्री सुनील कुमार बोहित ने बताया है कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा वर्तमान में एनएफएसए अंतर्गत समस्त पात्र परिवारों को शासन द्वारा मार्च 2026 एवं अप्रैल 2026 माह की राशन सामग्री एक साथ वितरित कराई जा रही है, इसके लिए हितग्राही उचित मूल्य दुकानों पर लगायी गयी पीओएस मशीन से एक बार मार्च 2026 माह के लिए तथा दूसरी बार अप्रैल 2026 माह के लिये इस प्रकार कुल 02 बार पीओएस मशीन पर अपना अगूंठा/फिन्गर लगाकर बॉयोमेट्रिक सत्यापन करना होगा। 02 बार अगूठा/फिन्गर लगाने के बाद उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा हितग्राही को दोनों माहों की राशन सामग्री एक साथ दी जावेगी। एनएफएसए अतंर्गत समस्त पात्र परिवारों से अपील है कि उचित मूल्य दुकान से दो बार बॉयोमेट्रिक सत्यापन (अगूंठा/फिन्गर लगाकर ) करके अपनी मार्च 2026 एवं अप्रैल 2026 दोनों माहों की पात्रतानुसार राशन सामग्री एवं पीओएस मशीन से निकाली गई 02 माहों की राशन प्रदायगी की पावती भी अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हितग्राही संबंधित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय की खाद्य शाखा से सम्पर्क करें। यदि जिले की किसी भी दुकान पर एकमुश्त मार्च एवं अप्रैल 2026 दोनों माह की पात्रतानुसार राशन सामग्री संबंधित दुकान के विक्रेता द्वारा प्रदाय नहीं की जाती है। तो उसकी लिखित शिकायत संबंधित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय की खाद्य शाखा एवं सीएम हेल्पलाईन नम्बर 181 पर तत्काल दर्ज करायें।

1 hr ago
user_Dinesh soni
Dinesh soni
Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

*समस्त पात्र परिवारों को शासन द्वारा मार्च 2026 एवं अप्रैल 2026 माह की राशन सामग्री एक साथ कराई जाएगी वितरित* *हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकानों पर पीओएस मशीन में 02 बार अपना अगूंठा/फिन्गर लगाकर करना होगा बॉयोमेट्रिक सत्यापन* *भिण्ड 15 मार्च 2026/* जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड श्री सुनील कुमार बोहित ने बताया है कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा वर्तमान में एनएफएसए अंतर्गत समस्त पात्र परिवारों को शासन द्वारा मार्च 2026 एवं अप्रैल 2026 माह की राशन सामग्री एक साथ वितरित कराई जा रही है, इसके लिए हितग्राही उचित मूल्य दुकानों पर लगायी गयी पीओएस मशीन से एक बार मार्च 2026 माह के लिए तथा दूसरी बार अप्रैल 2026 माह के लिये इस प्रकार कुल 02 बार पीओएस मशीन पर अपना अगूंठा/फिन्गर लगाकर बॉयोमेट्रिक सत्यापन करना होगा। 02 बार अगूठा/फिन्गर लगाने के बाद उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा हितग्राही को दोनों माहों की राशन सामग्री एक साथ दी जावेगी। एनएफएसए अतंर्गत समस्त पात्र परिवारों से अपील है कि उचित मूल्य दुकान से दो बार बॉयोमेट्रिक सत्यापन (अगूंठा/फिन्गर लगाकर ) करके अपनी मार्च 2026 एवं अप्रैल 2026 दोनों माहों की पात्रतानुसार राशन सामग्री एवं पीओएस मशीन से निकाली गई 02 माहों की राशन प्रदायगी की पावती भी अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हितग्राही संबंधित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय की खाद्य शाखा से सम्पर्क करें। यदि जिले की किसी भी दुकान पर एकमुश्त मार्च एवं अप्रैल 2026 दोनों माह की पात्रतानुसार राशन सामग्री संबंधित दुकान के विक्रेता द्वारा प्रदाय नहीं की जाती है। तो उसकी लिखित शिकायत संबंधित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय की खाद्य शाखा एवं सीएम हेल्पलाईन नम्बर 181 पर तत्काल दर्ज करायें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *समस्त पात्र परिवारों को शासन द्वारा मार्च 2026 एवं अप्रैल 2026 माह की राशन सामग्री एक साथ कराई जाएगी वितरित* *हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकानों पर पीओएस मशीन में 02 बार अपना अगूंठा/फिन्गर लगाकर करना होगा बॉयोमेट्रिक सत्यापन* *भिण्ड 15 मार्च 2026/* जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड श्री सुनील कुमार बोहित ने बताया है कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा वर्तमान में एनएफएसए अंतर्गत समस्त पात्र परिवारों को शासन द्वारा मार्च 2026 एवं अप्रैल 2026 माह की राशन सामग्री एक साथ वितरित कराई जा रही है, इसके लिए हितग्राही उचित मूल्य दुकानों पर लगायी गयी पीओएस मशीन से एक बार मार्च 2026 माह के लिए तथा दूसरी बार अप्रैल 2026 माह के लिये इस प्रकार कुल 02 बार पीओएस मशीन पर अपना अगूंठा/फिन्गर लगाकर बॉयोमेट्रिक सत्यापन करना होगा। 02 बार अगूठा/फिन्गर लगाने के बाद उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा हितग्राही को दोनों माहों की राशन सामग्री एक साथ दी जावेगी। एनएफएसए अतंर्गत समस्त पात्र परिवारों से अपील है कि उचित मूल्य दुकान से दो बार बॉयोमेट्रिक सत्यापन (अगूंठा/फिन्गर लगाकर ) करके अपनी मार्च 2026 एवं अप्रैल 2026 दोनों माहों की पात्रतानुसार राशन सामग्री एवं पीओएस मशीन से निकाली गई 02 माहों की राशन प्रदायगी की पावती भी अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हितग्राही संबंधित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय की खाद्य शाखा से सम्पर्क करें। यदि जिले की किसी भी दुकान पर एकमुश्त मार्च एवं अप्रैल 2026 दोनों माह की पात्रतानुसार राशन सामग्री संबंधित दुकान के विक्रेता द्वारा प्रदाय नहीं की जाती है। तो उसकी लिखित शिकायत संबंधित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय की खाद्य शाखा एवं सीएम हेल्पलाईन नम्बर 181 पर तत्काल दर्ज करायें।
    1
    *समस्त पात्र परिवारों को शासन द्वारा मार्च 2026 एवं अप्रैल 2026 माह की राशन सामग्री एक साथ कराई जाएगी वितरित*
*हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकानों पर पीओएस मशीन में 02 बार अपना अगूंठा/फिन्गर लगाकर करना होगा बॉयोमेट्रिक सत्यापन*
*भिण्ड 15 मार्च 2026/*
जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड श्री सुनील कुमार बोहित ने बताया है कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा वर्तमान में एनएफएसए अंतर्गत समस्त पात्र परिवारों को शासन द्वारा मार्च 2026 एवं अप्रैल 2026 माह की राशन सामग्री एक साथ वितरित कराई जा रही है, इसके लिए हितग्राही उचित मूल्य दुकानों पर लगायी गयी पीओएस मशीन से एक बार मार्च 2026 माह के लिए तथा दूसरी बार अप्रैल 2026 माह के लिये इस प्रकार कुल 02 बार पीओएस मशीन पर अपना अगूंठा/फिन्गर लगाकर बॉयोमेट्रिक सत्यापन करना होगा। 02 बार अगूठा/फिन्गर लगाने के बाद उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा हितग्राही को दोनों माहों की राशन सामग्री एक साथ दी जावेगी।
एनएफएसए अतंर्गत समस्त पात्र परिवारों से अपील है कि उचित मूल्य दुकान से दो बार बॉयोमेट्रिक सत्यापन (अगूंठा/फिन्गर लगाकर ) करके अपनी मार्च 2026 एवं अप्रैल 2026 दोनों माहों की पात्रतानुसार राशन सामग्री एवं पीओएस मशीन से निकाली गई 02 माहों की राशन प्रदायगी की पावती भी अनिवार्य रूप से प्राप्त करें।
किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हितग्राही संबंधित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय की खाद्य शाखा से सम्पर्क करें। यदि जिले की किसी भी दुकान पर एकमुश्त मार्च एवं अप्रैल 2026 दोनों माह की पात्रतानुसार राशन सामग्री संबंधित दुकान के विक्रेता द्वारा प्रदाय नहीं की जाती है। तो उसकी लिखित शिकायत संबंधित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय की खाद्य शाखा एवं सीएम हेल्पलाईन नम्बर 181 पर तत्काल दर्ज करायें।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भिंड पूर्व सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने आगामी 16 मार्च NH 719 को फोर लेन बनाने की मांग के लिए होने वाले महा आंदोलन के समर्थन में ज़िलें वासियों से की अपील
    1
    भिंड पूर्व सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने आगामी 16 मार्च NH 719 को फोर लेन बनाने की मांग के लिए होने वाले महा आंदोलन के समर्थन में ज़िलें वासियों से की अपील
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *थाना देहात भिण्ड पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार।* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *दो दिन पूर्व हुयी हत्या का खुलासा।* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *भतीजे की हत्या करने वाला 10 हजार रूपये का ईनामी चाचा गिरफ्तार।* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *दो माह पहले हुयी मारपीट की वजह बना हत्या का कारण।* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ० असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में दिनांक 12.03.26 को शमसान घाट के पास ग्राम पुर में हुयी हत्या का खुलासा किया जाकर आरोपी को ग्राम पुर मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 क्या है मामला- दिनांक 12.03.26 को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि उसके पुत्र की उसके चचेरे भाई ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी है। उक्त रिपोर्ट पर से थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य द्वारा मामला संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपी चचेरे भाई के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड द्वारा 10000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक अजय यादव को टीम प्रभारी बनाकर एक टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुये आरोपी की पतारसी प्रारम्भ कर दी गयी। मुखबिर की सूचना पर से आरोपी को दिनांक 14.03.26 की शाम को पुर मोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की गयी तो बताया कि वह मृतक धर्मेन्द्र के साथ धौलपुर में टाईल्स लगाने का कार्य करता था करीबन 7-8 दिन पहले वह दोनों ग्राम पुर में आये थे। करीब 2-3 माह पहले मृतक की बहन से आरोपी ने कुछ गलत बोल दिया था जिस पर से मृतक ने आरोपी की मारपीट कर दी थी। जिससे वह रंजिश रखने लगा था, और मृतक धर्मेन्द्र से बदला लेने के लिये मौके की तलाश करने लगा। आरोपी ने मृतक धर्मेन्द्र से बोलचाल करना शुरू कर दिया और उससे अपनी दोस्ती बढ़ा दी। जब मृतक धर्मेन्द्र आरोपी का अच्छा दोस्त बन गया तो वह शराब पार्टी के लिये उसे शमसान घाट पर ले गया जहां आरोपी ने मृतक को शराब पिलाई जब मृतक धर्मेन्द्र शराब के नशे में हो गया तब आरोपी ने मौका पाकर मृतक के सिर पर ईंट-पत्थर से घातक हमला कर उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी, और मौके से फरार हो गया। आरोपी की निशादेही में घटना में प्रयुक्त ईंट-पत्थर को जप्त किया गया । 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 सराहनीय भूमिका-उक्त कार्यवाही में निरी मुकेश शाक्य, उनि अजय यादव, सउनि कासिम खान, प्रआर गुरुदास, हरवीर गुर्जर, आर फिरोज खान, पंकज जयंत, अवधेश चौहान, अजय भदौरिया, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महेन्द्र यादव, आजाद खान, अजय सगर, आनन्द दीक्षित सायबर सेल भिण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
    1
    *थाना देहात भिण्ड पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*दो दिन पूर्व हुयी हत्या का खुलासा।*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*भतीजे की हत्या करने वाला 10 हजार रूपये का ईनामी चाचा गिरफ्तार।*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*दो माह पहले हुयी मारपीट की वजह बना हत्या का कारण।*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ० असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में दिनांक 12.03.26 को शमसान घाट के पास ग्राम पुर में हुयी हत्या का खुलासा किया जाकर आरोपी को ग्राम पुर मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
क्या है मामला- दिनांक 12.03.26 को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि उसके पुत्र की उसके चचेरे भाई ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी है। उक्त रिपोर्ट पर से थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य द्वारा मामला संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपी चचेरे भाई के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड द्वारा 10000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक अजय यादव को टीम प्रभारी बनाकर एक टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुये आरोपी की पतारसी प्रारम्भ कर दी गयी। मुखबिर की सूचना पर से आरोपी को दिनांक 14.03.26 की शाम को पुर मोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की गयी तो बताया कि वह मृतक धर्मेन्द्र के साथ धौलपुर में टाईल्स लगाने का कार्य करता था करीबन 7-8 दिन पहले वह दोनों ग्राम पुर में आये थे। करीब 2-3 माह पहले मृतक की बहन से आरोपी ने कुछ गलत बोल दिया था जिस पर से मृतक ने आरोपी की मारपीट कर दी थी। जिससे वह रंजिश रखने लगा था, और मृतक धर्मेन्द्र से बदला लेने के लिये मौके की तलाश करने लगा। आरोपी ने मृतक धर्मेन्द्र से बोलचाल करना शुरू कर दिया और उससे अपनी दोस्ती बढ़ा दी। जब मृतक धर्मेन्द्र आरोपी का अच्छा दोस्त बन गया तो वह शराब पार्टी के लिये उसे शमसान घाट पर ले गया जहां आरोपी ने मृतक को शराब पिलाई जब मृतक धर्मेन्द्र शराब के नशे में हो गया तब आरोपी ने मौका पाकर मृतक के सिर पर ईंट-पत्थर से घातक हमला कर उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी, और मौके से फरार हो गया। आरोपी की निशादेही में घटना में प्रयुक्त ईंट-पत्थर को जप्त किया गया ।
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
सराहनीय भूमिका-उक्त कार्यवाही में निरी मुकेश शाक्य, उनि अजय यादव, सउनि कासिम खान, प्रआर गुरुदास, हरवीर गुर्जर, आर फिरोज खान, पंकज जयंत, अवधेश चौहान, अजय भदौरिया, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महेन्द्र यादव, आजाद खान, अजय सगर, आनन्द दीक्षित सायबर सेल भिण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
  • Post by Mohan gujjar
    1
    Post by Mohan gujjar
    user_Mohan gujjar
    Mohan gujjar
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी ने मा॰ कांशीराम की 92 वें जन्मदिन के अवसर पर आज शहर के साईं कृष्णा गार्डन में बहुजन समाज दिवस ( पीडीए दिवस ) पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने मा॰ कांशीराम के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें सम्मान देते हुए कहा कि मा॰ कांशीराम जी व मा॰ नेता जी मुलायम सिंह जी ने मिलकर हमेशा गरीब, शोषित, पिछड़ा व दलितों के लिए अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी व समाज में आगे बढ़ने के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी हैं। आज भाजपा सरकार इनके अधिकारों को छीन कर संविधान को बदलना चाहती है। सपा सरकार हमेशा इनकी लड़ाई लड़ती रहेगी और इस भ्रष्ट सरकार को बदलने का प्रयास करेंगी। इस बीच सपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम अमर रहे के नारे लगाए। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा
    4
    समाजवादी पार्टी ने मा॰ कांशीराम की 92 वें जन्मदिन के अवसर पर आज शहर के साईं कृष्णा गार्डन में बहुजन समाज दिवस ( पीडीए दिवस ) पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने मा॰ कांशीराम के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें सम्मान देते हुए कहा कि मा॰ कांशीराम जी व मा॰ नेता जी मुलायम सिंह जी ने मिलकर हमेशा गरीब, शोषित, पिछड़ा व दलितों के लिए अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी व समाज में आगे बढ़ने के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी हैं। आज भाजपा सरकार इनके अधिकारों को छीन कर संविधान को बदलना चाहती है। सपा सरकार हमेशा इनकी लड़ाई लड़ती रहेगी और इस भ्रष्ट सरकार को बदलने का प्रयास करेंगी। इस बीच सपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम अमर रहे के नारे लगाए।
रजत यादव पत्रकार 
नव भारत संवाद इटावा
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • कांशीराम साहब के जन्मदिवस पर इटावा में आजाद समाज पार्टी का भव्य कार्यक्रम इटावा। मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिवस एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को लक्ष्मण वाटिका गेस्ट हाउस, इटावा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक आजाद (मंडल प्रभारी, कानपुर) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जयप्रकाश आजाद (कानपुर मंडल भाईचारा), शिवम आजाद (मंडल उपाध्यक्ष, भाईचारा) एवं प्रशांत गौतम (भीम आर्मी मंडल संयोजक) मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला संयोजक भीम आर्मी मनीष शाक्य, मुख्य जिला प्रभारी लकी जाटव, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र गौतम, आनंद स्वरूप, श्याम सुंदर, डॉ. चंद्रशेखर दर, विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार भारती, मोहम्मद अमन सिद्दीकी (नगर अध्यक्ष, भरथना), विधानसभा सचिव रवि गौतम, सेक्टर अध्यक्ष योगेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष भीम आर्मी मोहित गौतम, पूर्व जिला प्रभारी धर्मवीर कठेरिया, पूर्व जिला महासचिव आशीष कठेरिया सहित सुधीर कुमार, रामनारायण आजाद, छोटू चौधरी, विक्की कठेरिया, सरला जाटव एवं सैकड़ों की संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि अभिषेक आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी इटावा जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का कार्य करेगी। वहीं जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध ने कहा कि जिले के प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाएगा तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारकर पार्टी नया इतिहास रचेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम साहब के संघर्ष, आंदोलन और सामाजिक परिवर्तन के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में केक काटकर जन्मदिवस एवं स्थापना दिवस मनाया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
    1
    कांशीराम साहब के जन्मदिवस पर इटावा में आजाद समाज पार्टी का भव्य कार्यक्रम
इटावा। मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिवस एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को लक्ष्मण वाटिका गेस्ट हाउस, इटावा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक आजाद (मंडल प्रभारी, कानपुर) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जयप्रकाश आजाद (कानपुर मंडल भाईचारा), शिवम आजाद (मंडल उपाध्यक्ष, भाईचारा) एवं प्रशांत गौतम (भीम आर्मी मंडल संयोजक) मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला संयोजक भीम आर्मी मनीष शाक्य, मुख्य जिला प्रभारी लकी जाटव, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र गौतम, आनंद स्वरूप, श्याम सुंदर, डॉ. चंद्रशेखर दर, विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार भारती, मोहम्मद अमन सिद्दीकी (नगर अध्यक्ष, भरथना), विधानसभा सचिव रवि गौतम, सेक्टर अध्यक्ष योगेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष भीम आर्मी मोहित गौतम, पूर्व जिला प्रभारी धर्मवीर कठेरिया, पूर्व जिला महासचिव आशीष कठेरिया सहित सुधीर कुमार, रामनारायण आजाद, छोटू चौधरी, विक्की कठेरिया, सरला जाटव एवं सैकड़ों की संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि अभिषेक आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी इटावा जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का कार्य करेगी। वहीं जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध ने कहा कि जिले के प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाएगा तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारकर पार्टी नया इतिहास रचेगी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम साहब के संघर्ष, आंदोलन और सामाजिक परिवर्तन के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में केक काटकर जन्मदिवस एवं स्थापना दिवस मनाया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटावा- शिवपाल सिंह यादव ने SI पुलिस परीक्षा में पूछे गए सवाल पर मचे बवाल पर कहा कि ये लोग लगातार ब्राह्मणों का अपमान कर रहे हैं और उन्हें नीचे दिखाने का काम कर रहे हैं......!!*
    1
    इटावा- शिवपाल सिंह यादव ने SI पुलिस परीक्षा में पूछे गए सवाल पर मचे बवाल पर कहा कि ये लोग लगातार ब्राह्मणों का अपमान कर रहे हैं और उन्हें नीचे दिखाने का काम कर रहे हैं......!!*
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संत समाज ने की बरेठा टोल प्लाजा पर धर्म ध्वजा स्थापित 16 से टोल फ्री आंदोलन अनिश्चकाल के लिए मानव जीवन बचाने प्राण देने को तैयार पूज्य संत चीलेंगा महाराज जी पूर्व सैनिक संघ जिला अध्यक्ष के साथ हुई मारपीट की निंदा की भिंड/ग्वालियर, अखिल भारतीय संत समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आज कुंडेश्वर महादेव मंदिर भिंड से पूज्य संत समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धर्म ध्वजा रवाना की और बालाजी हनुमान मंदिर बरेठा पर पूजा अर्चना कर सैकड़ों अनुयायियों के साथ टोल प्लाजा पर बैठकर हनुमान चालीसा पाठ किया इसी उद्घोष के साथ आज से टोल प्लाजा पर संत समाज के खालसा लगना शुरू हो गए आज ध्वजारोहण में संत समाज की ओर से पूज्य संत कालीदास महाराज, पूज्य संत श्री हरिनिवास अवधूत जी चिलोंगा महाराज , पूज्य संत जड़ेरुआ सरकार, पूज्य संत त्यागी बाबा शनि धाम, पूज्य संत कुंडेश्वर महाराज , पूज्य संत कमलपुरी महाराज पूज्य संत गरीब दास, पूज्य संत बलीरामदास जी महाराज, पूज्य संत हरिहरानंद महाराज राजनेताओं में राहुल सिंह भदौरिया, भूपेंद्र कराना , देवेश शर्मा,रॉकी तोमर, रिशेंद्र राजावत , अनिल गुर्जर पार्षद मालनपुर, पूर्व सैनिक कल्याण संघ जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर राम अवतार सिंह परमार,चौधरी दीपक सिंह गुर्जर , पप्पू सरपंच,बलराम सिंह, फेरन सिंह राजावत कौशलेंद्र सिंह भदौरिया बिजोरा,धर्मराज सिंह तोमर ,मनोज भदौरिया ,मोनू भदौरिया बिजोरा,नीरू राजावत, धर्मेंद्र सिंह, अरुण शर्मा फौजी जारी कोतवाल , धर्मेंद्र सिंह राजावत ,पुखराज भटेले आदि शामिल रहे
    1
    संत समाज ने की बरेठा टोल प्लाजा पर धर्म ध्वजा स्थापित 
16 से टोल फ्री आंदोलन अनिश्चकाल के लिए 
मानव जीवन बचाने प्राण देने को तैयार पूज्य संत चीलेंगा महाराज जी
पूर्व सैनिक संघ जिला अध्यक्ष के साथ हुई मारपीट की निंदा की 
भिंड/ग्वालियर, अखिल भारतीय संत समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आज कुंडेश्वर महादेव मंदिर भिंड से पूज्य संत समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धर्म ध्वजा रवाना की और बालाजी हनुमान मंदिर बरेठा पर पूजा अर्चना कर सैकड़ों अनुयायियों के साथ टोल प्लाजा पर बैठकर हनुमान चालीसा पाठ किया इसी उद्घोष के साथ आज से टोल प्लाजा पर संत समाज के खालसा लगना शुरू हो गए आज ध्वजारोहण में संत समाज की ओर से पूज्य संत कालीदास महाराज, पूज्य संत श्री हरिनिवास अवधूत जी चिलोंगा महाराज , पूज्य संत जड़ेरुआ सरकार, पूज्य संत त्यागी बाबा शनि धाम, पूज्य संत कुंडेश्वर महाराज , पूज्य संत कमलपुरी महाराज पूज्य संत गरीब दास, पूज्य संत बलीरामदास जी महाराज, पूज्य संत हरिहरानंद महाराज राजनेताओं में राहुल सिंह भदौरिया, भूपेंद्र कराना , देवेश शर्मा,रॉकी तोमर, रिशेंद्र राजावत , अनिल गुर्जर पार्षद मालनपुर, पूर्व सैनिक कल्याण संघ जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर राम अवतार सिंह परमार,चौधरी दीपक सिंह गुर्जर , पप्पू सरपंच,बलराम सिंह, फेरन सिंह राजावत कौशलेंद्र सिंह भदौरिया बिजोरा,धर्मराज सिंह तोमर ,मनोज भदौरिया ,मोनू भदौरिया बिजोरा,नीरू राजावत, धर्मेंद्र सिंह, अरुण शर्मा फौजी जारी कोतवाल , धर्मेंद्र सिंह राजावत ,पुखराज भटेले आदि शामिल रहे
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.