logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लगभग 45 घंटे की यात्रा करते हुए रामगढ़ शिवालय पर भक्तों ने चढ़ाया जल भांडेर क्षेत्र अंतर्गत सावन माह के अंतिम सोमवार पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ओरछा धाम से कांवर में जल भरकर बड़ी संख्या में भक्तजन दोनों ओर की दूरी लगभग 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भांडेर होते हुए मां रामगढ़ काली माता मंदिर परिसर स्थित शिवालय पहुंचे और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। रात 11 बजे ओरछा से हुई थी यात्रा शुरू जानकारी के अनुसार 15 अगस्त शाम को भांडेर नगर से बड़ी संख्या में भक्त "हर हर महादेव" के जयकारों के साथ ओरछा धाम के लिए रवाना हुए थे। उसी रात्रि 11 बजे बेतवा नदी से कांवरों में पवित्र जल भरकर कांवर यात्रा प्रारंभ की गई। लगभग 70 KM पैदल चलकर पहुंचे शिवालय भक्तगण झांसी तिगैलिया, चिरगांव, बिछोदना एवं भांडेर होते हुए डीजे बैंड के साथ मां रामगढ़ काली माता मंदिर के पास बने शिवालय पर पहुंचे। यहां "हर हर महादेव" के नारों के बीच शिवलिंग पर जल चढ़ाकर मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। कांवरों का विशेष आकर्षण इस कांवर यात्रा में भक्त 41-41 लीटर की दो कांवर, 31 लीटर की एक कांवर और 21 लीटर की एक कांवर लेकर चले थे। यात्रा में शामिल रहे ये भक्त कांवर लेकर चलने वाले भक्तों में अरविंद अहिरवार, गगन रजक, बेटू रजक, नितिन वर्मा, अभिषेक वर्मा, राघव यादव, अन्नू केवट, शेखर केवट, सागर वर्मा, कपिल यादव, सत्यम प्रजापति, संदेश प्रजापति, विशु केवट, धीरज केवट सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे। मार्ग भर भक्तों के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर फल, जल और विश्राम की व्यवस्था भक्तों द्वारा की गई थी।।

59 min ago
user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
59 min ago

लगभग 45 घंटे की यात्रा करते हुए रामगढ़ शिवालय पर भक्तों ने चढ़ाया जल भांडेर क्षेत्र अंतर्गत सावन माह के अंतिम सोमवार पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ओरछा धाम से कांवर में जल भरकर बड़ी संख्या में भक्तजन दोनों ओर की दूरी लगभग 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भांडेर होते हुए मां रामगढ़ काली माता मंदिर परिसर स्थित शिवालय पहुंचे और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। रात 11 बजे ओरछा से हुई थी यात्रा शुरू जानकारी के अनुसार 15 अगस्त शाम को भांडेर नगर से बड़ी संख्या में भक्त "हर हर महादेव" के जयकारों के साथ ओरछा धाम के लिए रवाना हुए थे। उसी रात्रि 11 बजे बेतवा नदी से कांवरों में पवित्र जल भरकर कांवर यात्रा प्रारंभ की गई। लगभग 70 KM पैदल चलकर पहुंचे शिवालय भक्तगण झांसी तिगैलिया, चिरगांव, बिछोदना एवं भांडेर होते हुए डीजे बैंड के साथ मां रामगढ़ काली माता मंदिर के पास बने शिवालय पर पहुंचे। यहां "हर हर महादेव" के नारों के बीच शिवलिंग पर जल चढ़ाकर मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। कांवरों का विशेष आकर्षण इस कांवर यात्रा में भक्त 41-41 लीटर की दो कांवर, 31 लीटर की एक कांवर और 21 लीटर की एक कांवर लेकर चले थे। यात्रा में शामिल रहे ये भक्त कांवर लेकर चलने वाले भक्तों में अरविंद अहिरवार, गगन रजक, बेटू रजक, नितिन वर्मा, अभिषेक वर्मा, राघव यादव, अन्नू केवट, शेखर केवट, सागर वर्मा, कपिल यादव, सत्यम प्रजापति, संदेश प्रजापति, विशु केवट, धीरज केवट सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे। मार्ग भर भक्तों के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर फल, जल और विश्राम की व्यवस्था भक्तों द्वारा की गई थी।।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों द्वारा नियमों को तांक पर रखकर लटकते हुए कर रहे लोग सफर दतिया नगर में सेवड़ा चुंगी से जिला चिकित्सालय रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली में नियमों को ताक पर रखकर सफर किया जा रहा है। खुले ट्रॉली के किनारों पर बैठकर लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। सुबह 11:29 बजे का नजारा आज सुबह करीब 11:29 बजे सेवड़ा चुंगी से जिला चिकित्सालय की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली में कई लोग ट्रॉली के किनारों पर लटककर सफर करते दिखे। तेज गति से चल रहे वाहन में जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस की मौजूदगी के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई हैरानी की बात ये है कि इस मार्ग पर कई पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, इसके बावजूद ट्रैक्टर-ट्राली में सवारी ढोने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। परिवहन नियमों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली में सवारी बैठाना प्रतिबंधित है। जानकारों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो सेवड़ा चुंगी से अस्पताल रोड पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि इस मार्ग पर सख्ती से चेकिंग की जाए और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो ताकि किसी की जान न जाए।।
    1
    ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों द्वारा नियमों को तांक पर रखकर लटकते हुए कर रहे लोग सफर
दतिया नगर में सेवड़ा चुंगी से जिला चिकित्सालय रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली में नियमों को ताक पर रखकर सफर किया जा रहा है। खुले ट्रॉली के किनारों पर बैठकर लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे।
सुबह 11:29 बजे का नजारा
आज सुबह करीब 11:29 बजे सेवड़ा चुंगी से जिला चिकित्सालय की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली में कई लोग ट्रॉली के किनारों पर लटककर सफर करते दिखे। तेज गति से चल रहे वाहन में जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है।
पुलिस की मौजूदगी के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
हैरानी की बात ये है कि इस मार्ग पर कई पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, इसके बावजूद ट्रैक्टर-ट्राली में सवारी ढोने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
परिवहन नियमों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली में सवारी बैठाना प्रतिबंधित है। जानकारों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो सेवड़ा चुंगी से अस्पताल रोड पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि इस मार्ग पर सख्ती से चेकिंग की जाए और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो ताकि किसी की जान न जाए।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नवागत ट्रैफिक प्रभारी हिमांशु तिवारी की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार रात ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नवागत ट्रैफिक प्रभारी हिमांशु तिवारी की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार रात ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों और ठेला संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। ट्रैफिक प्रभारी हिमांशु तिवारी ने ठेला संचालकों को सड़क से पर्याप्त दूरी बनाए रखने और वाहनों को सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ा नहीं करने की हिदायत दी। इसके बाद करीब रात 9 बजे रॉन्ग साइड और नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े चार पहिया वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इसी दौरान तेज पटाखे जैसी आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट को भी चेक किया गया। जांच के दौरान एक बुलेट पर ₹1,500 का चालान किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई अन्य वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रविवार रात की कार्रवाई में नियमों की अनदेखी और लापरवाही करने वाले वाहन चालकों से करीब ₹20 हजार के चालान वसूले गए। नवागत ट्रैफिक प्रभारी की इस कार्रवाई से शहर में यातायात नियमों का पालन कराने की दिशा में सख्ती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने भी यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रयासों की सराहना की है।
    4
    शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नवागत ट्रैफिक प्रभारी हिमांशु तिवारी की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार रात ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन
शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नवागत ट्रैफिक प्रभारी हिमांशु तिवारी की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार रात ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों और ठेला संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
ट्रैफिक प्रभारी हिमांशु तिवारी ने ठेला संचालकों को सड़क से पर्याप्त दूरी बनाए रखने और वाहनों को सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ा नहीं करने की हिदायत दी। इसके बाद करीब रात 9 बजे रॉन्ग साइड और नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े चार पहिया वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
इसी दौरान तेज पटाखे जैसी आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट को भी चेक किया गया। जांच के दौरान एक बुलेट पर ₹1,500 का चालान किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई अन्य वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रविवार रात की कार्रवाई में नियमों की अनदेखी और लापरवाही करने वाले वाहन चालकों से करीब ₹20 हजार के चालान वसूले गए।
नवागत ट्रैफिक प्रभारी की इस कार्रवाई से शहर में यातायात नियमों का पालन कराने की दिशा में सख्ती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने भी यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रयासों की सराहना की है।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मेहगांव में नेशनल हाईवे से अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई मेहगांव में नेशनल हाईवे से अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण के खिलाफ NHAI, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मेहगांव कस्बे में कार्रवाई की। सर्वोच्च न्यायालय के रिट पिटीशन क्रमांक 9/25 के पालन में हाईवे क्षेत्र में विभिन्न प्रकार से किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर उनकी लिस्टिंग की गई। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों द्वारा हाईवे तक आगे बढ़ाकर रखा गया सामान हटवाया गया और भविष्य में सड़क पर सामान नहीं रखने की समझाइश दी गई। हाईवे के किनारे खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें हटवाया गया। वहीं दुकानों के बाहर सड़क किनारे रखे टायर सहित अन्य सामान भी हटवाया गया। NHAI की टीम ने अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर लिया है। संबंधित लोगों को जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे। अतिक्रमण नहीं हटाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नेशनल हाईवे पर वाहन खड़े न करें, दुकानों का सामान सड़क पर न रखें और बिना अनुमति हाईवे क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें। संयुक्त टीम में NHAI के रेजिडेंट इंजीनियर कौशलेन्द्र कुमार, कंसाइनर रवि कुमार दुबे, तहसीलदार मनोज धाकड़, CMO, मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक सतेंद्र, तिलक, दिनेश और शिवकुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
    1
    मेहगांव में नेशनल हाईवे से अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई
मेहगांव में नेशनल हाईवे से अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई
भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण के खिलाफ NHAI, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मेहगांव कस्बे में कार्रवाई की। सर्वोच्च न्यायालय के रिट पिटीशन क्रमांक 9/25 के पालन में हाईवे क्षेत्र में विभिन्न प्रकार से किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर उनकी लिस्टिंग की गई।
कार्रवाई के दौरान दुकानदारों द्वारा हाईवे तक आगे बढ़ाकर रखा गया सामान हटवाया गया और भविष्य में सड़क पर सामान नहीं रखने की समझाइश दी गई। हाईवे के किनारे खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें हटवाया गया। वहीं दुकानों के बाहर सड़क किनारे रखे टायर सहित अन्य सामान भी हटवाया गया।
NHAI की टीम ने अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर लिया है। संबंधित लोगों को जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे। अतिक्रमण नहीं हटाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नेशनल हाईवे पर वाहन खड़े न करें, दुकानों का सामान सड़क पर न रखें और बिना अनुमति हाईवे क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें।
संयुक्त टीम में NHAI के रेजिडेंट इंजीनियर कौशलेन्द्र कुमार, कंसाइनर रवि कुमार दुबे, तहसीलदार मनोज धाकड़, CMO, मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक सतेंद्र, तिलक, दिनेश और शिवकुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
    user_भूपेन्द्र जिगना
    भूपेन्द्र जिगना
    News Anchor दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *👉इंदरगढ़ नगर के शिक्षा के हब कहे जाने वाले व्यस्तम क्षेत्र शीतला गंज में आज सुबह सुबह कुछ मनचले द्वारा फायरिंग कर फैलाई दहसत,पुलिस का खौफ खत्म,इंदरगढ़ थाना पुलिस की पुलिसिंग पर उठे सबाल... सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से हो रहा वायरल* यह चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है....
    2
    *👉इंदरगढ़ नगर के शिक्षा के हब कहे जाने वाले व्यस्तम क्षेत्र शीतला गंज में आज सुबह सुबह कुछ मनचले द्वारा फायरिंग कर फैलाई दहसत,पुलिस का खौफ खत्म,इंदरगढ़ थाना पुलिस की पुलिसिंग पर उठे सबाल...
 सोशल मीडिया पर  वीडियो तेजी से हो रहा वायरल*
यह चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है....
    user_प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    Voice of people Indergarh, Datia•
    10 hrs ago
  • rod bahi ban rahi gram richhoura dera tahsel Bhander jila datiya
    1
    rod bahi ban rahi 
gram richhoura dera tahsel Bhander jila datiya
    user_Manoj Kushwaha
    Manoj Kushwaha
    Farmer इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *जनता मांगे फिर शिव-राज* *मामा जी आप वापस आ जाओ आपकी बहुत जरुरत है..सुनिए क्या बोली जनता* *कल शाम भोपाल का वीडियो*
    1
    *जनता मांगे फिर शिव-राज*
*मामा जी आप वापस आ जाओ आपकी बहुत जरुरत है..सुनिए क्या बोली जनता*
*कल शाम भोपाल का वीडियो*
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सिजोरा के श्मशान घाट की बदहाल स्थिति, पानी और कीचड़ से अंतिम संस्कार में परेशानी दतिया। ग्राम पंचायत सिजोरा के श्मशान घाट प्रांगण की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। श्मशान घाट परिसर में चारों तरफ पानी, कीचड़ और गड्ढे होने के कारण अंतिम संस्कार के लिए आने-जाने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लकड़ी और कंडे से भरा ट्रैक्टर भी कीचड़ और पानी में फंस गया। पैदल चलकर अर्थी को श्मशान घाट तक ले जाना भी लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। अंतिम संस्कार के लिए लोगों को काफी दूर से लकड़ी और अन्य सामग्री लेकर यहां तक पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन की ओर से गांव-गांव में बेहतर श्मशान घाट की सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन सिजोरा में जमीनी हकीकत इन दावों से अलग नजर आ रही है। हाल ही में भाजपा नेता पवन रजक के पिता के अंतिम संस्कार के दौरान भी लोगों को इसी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने श्मशान घाट की स्थिति देखकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए श्मशान घाट परिसर में जलभराव, कीचड़ और गड्ढों की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि अंतिम संस्कार के समय लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    1
    सिजोरा के श्मशान घाट की बदहाल स्थिति, पानी और कीचड़ से अंतिम संस्कार में परेशानी
दतिया। ग्राम पंचायत सिजोरा के श्मशान घाट प्रांगण की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। श्मशान घाट परिसर में चारों तरफ पानी, कीचड़ और गड्ढे होने के कारण अंतिम संस्कार के लिए आने-जाने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लकड़ी और कंडे से भरा ट्रैक्टर भी कीचड़ और पानी में फंस गया। पैदल चलकर अर्थी को श्मशान घाट तक ले जाना भी लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। अंतिम संस्कार के लिए लोगों को काफी दूर से लकड़ी और अन्य सामग्री लेकर यहां तक पहुंचना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि शासन की ओर से गांव-गांव में बेहतर श्मशान घाट की सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन सिजोरा में जमीनी हकीकत इन दावों से अलग नजर आ रही है।
हाल ही में भाजपा नेता पवन रजक के पिता के अंतिम संस्कार के दौरान भी लोगों को इसी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने श्मशान घाट की स्थिति देखकर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए श्मशान घाट परिसर में जलभराव, कीचड़ और गड्ढों की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि अंतिम संस्कार के समय लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • लगभग 45 घंटे की यात्रा करते हुए रामगढ़ शिवालय पर भक्तों ने चढ़ाया जल भांडेर क्षेत्र अंतर्गत सावन माह के अंतिम सोमवार पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ओरछा धाम से कांवर में जल भरकर बड़ी संख्या में भक्तजन दोनों ओर की दूरी लगभग 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भांडेर होते हुए मां रामगढ़ काली माता मंदिर परिसर स्थित शिवालय पहुंचे और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। रात 11 बजे ओरछा से हुई थी यात्रा शुरू जानकारी के अनुसार 15 अगस्त शाम को भांडेर नगर से बड़ी संख्या में भक्त "हर हर महादेव" के जयकारों के साथ ओरछा धाम के लिए रवाना हुए थे। उसी रात्रि 11 बजे बेतवा नदी से कांवरों में पवित्र जल भरकर कांवर यात्रा प्रारंभ की गई। लगभग 70 KM पैदल चलकर पहुंचे शिवालय भक्तगण झांसी तिगैलिया, चिरगांव, बिछोदना एवं भांडेर होते हुए डीजे बैंड के साथ मां रामगढ़ काली माता मंदिर के पास बने शिवालय पर पहुंचे। यहां "हर हर महादेव" के नारों के बीच शिवलिंग पर जल चढ़ाकर मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। कांवरों का विशेष आकर्षण इस कांवर यात्रा में भक्त 41-41 लीटर की दो कांवर, 31 लीटर की एक कांवर और 21 लीटर की एक कांवर लेकर चले थे। यात्रा में शामिल रहे ये भक्त कांवर लेकर चलने वाले भक्तों में अरविंद अहिरवार, गगन रजक, बेटू रजक, नितिन वर्मा, अभिषेक वर्मा, राघव यादव, अन्नू केवट, शेखर केवट, सागर वर्मा, कपिल यादव, सत्यम प्रजापति, संदेश प्रजापति, विशु केवट, धीरज केवट सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे। मार्ग भर भक्तों के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर फल, जल और विश्राम की व्यवस्था भक्तों द्वारा की गई थी।।
    1
    लगभग 45 घंटे की यात्रा करते हुए रामगढ़ शिवालय पर भक्तों ने चढ़ाया जल
भांडेर क्षेत्र अंतर्गत सावन माह के अंतिम सोमवार पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ओरछा धाम से कांवर में जल भरकर बड़ी संख्या में भक्तजन दोनों ओर की दूरी लगभग 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भांडेर होते हुए मां रामगढ़ काली माता मंदिर परिसर स्थित शिवालय पहुंचे और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
रात 11 बजे ओरछा से हुई थी यात्रा शुरू
जानकारी के अनुसार 15 अगस्त शाम को भांडेर नगर से बड़ी संख्या में भक्त "हर हर महादेव" के जयकारों के साथ ओरछा धाम के लिए रवाना हुए थे। उसी रात्रि 11 बजे बेतवा नदी से कांवरों में पवित्र जल भरकर कांवर यात्रा प्रारंभ की गई।
लगभग 70 KM पैदल चलकर पहुंचे शिवालय
भक्तगण झांसी तिगैलिया, चिरगांव, बिछोदना एवं भांडेर होते हुए डीजे बैंड के साथ मां रामगढ़ काली माता मंदिर के पास बने शिवालय पर पहुंचे। यहां "हर हर महादेव" के नारों के बीच शिवलिंग पर जल चढ़ाकर मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की।
कांवरों का विशेष आकर्षण
इस कांवर यात्रा में भक्त 41-41 लीटर की दो कांवर, 31 लीटर की एक कांवर और 21 लीटर की एक कांवर लेकर चले थे।
यात्रा में शामिल रहे ये भक्त
कांवर लेकर चलने वाले भक्तों में अरविंद अहिरवार, गगन रजक, बेटू रजक, नितिन वर्मा, अभिषेक वर्मा, राघव यादव, अन्नू केवट, शेखर केवट, सागर वर्मा, कपिल यादव, सत्यम प्रजापति, संदेश प्रजापति, विशु केवट, धीरज केवट सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे।
मार्ग भर भक्तों के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर फल, जल और विश्राम की व्यवस्था भक्तों द्वारा की गई थी।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.