Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्वालियर के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की।
BBS News
ग्वालियर के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- #sk_news_india_mp #damoh #politics #newsnetwork #mp #govermant1
- घंसौर में खराब सड़क पर सीमेंट पुताई, लोगों में रोष सिवनी जिले के घंसौर मुख्यालय में रेलवे ठेकेदार द्वारा बनाई गई सड़क एक महीने के भीतर ही खराब हो गई। गुरुवार 12 मार्च 2026 को ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा सड़क पर सीमेंट की पुताई कर उसे ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण सड़क जल्दी खराब हो गई। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है और प्रशासन से जांच की मांग की जा रही है।1
- बधाई हो मोदी जी के अच्छे दिन वाली सरकार ने फिर से जादू दिखाया है1
- मंडला जिले के मनेरी क्षेत्र में स्थित एक टायर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।1
- मंडला जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग - मंडला जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में गैस प्लांट से लगे एक टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। मनेरी पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं वही दमकल की गाड़ियां को सूचना दी गई हैं निवास से और अन्य जगहों से दमकल गाड़िया रवाना की गई हैं बताया गया की गैस प्लांट के मैदान में खड़ी गाड़ियों को अलग किया जा रहा हैं आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है।1
- योजना भवन में पुलिस एवं कार्ड एनजीओ के संयुक्त तत्वाधान में “महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना” के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंडला जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे- कान्हा नेशनल पार्क, मंडला शहर स्थित नर्मदा घाट, माहिष्मती घाट तथा सहस्त्रधारा पर महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा पुलिस की नियमित उपस्थिति जैसी व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है। एसपी श्री सकलेचा ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए जागरूकता अभियानों का निरंतर दोहराव आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जब विदेशी अथवा अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक किसी क्षेत्र में आते हैं, तो पुलिस, अन्य विभागों एवं स्थानीय नागरिकों का सहयोगपूर्ण व्यवहार उन्हें सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण प्रदान करता है। इस अवसर पर “शक्ति कैफे” पहल की भी जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। परियोजना के संकुल समन्वयक ने बताया कि मंडला एवं कान्हा क्षेत्र में संचालित इस परियोजना के तहत अब तक लगभग 200 महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण तथा करीब 1600 छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह परियोजना निर्भया फंड, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से संचालित की जा रही है। साथ ही पर्यटन स्थलों पर गाइड एवं वाहन चालकों को प्रशिक्षित कर पर्यटकों के लिए सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर पुलिस विभाग, पर्यटन विभाग, वन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- ग्वालियर के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की।1
- ***** मंडला। जिले में LPG गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पंचायत के सीईओ शास्वत सिंह मीना ने स्पष्ट किया है कि जिले में LPG सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पहले की तरह ही ऑनलाइन माध्यम से रिफिल बुक कर अपने गैस सिलेंडर प्राप्त करें।1
- मंडला जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में स्थित एक टायर फैक्ट्री में शुक्रवार को रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री गैस प्लांट के पास स्थित होने के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है,वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। VIDEO SOURCE - THIRD PARTY1