logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन पूर्व कांग्रेस विधायक ने चुटकी में बांटी शक्कर मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन पूर्व कांग्रेस विधायक ने चुटकी में बांटी शक्कर रसोई गैस, शक्कर और खाद्य पदार्थों की मंहगाई पर किया विरोध बाजार में रैली निकालकर जताया विरोध

1 hr ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन पूर्व कांग्रेस विधायक ने चुटकी में बांटी शक्कर मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन पूर्व कांग्रेस विधायक ने चुटकी में बांटी शक्कर रसोई गैस, शक्कर और खाद्य पदार्थों की मंहगाई पर किया विरोध बाजार में रैली निकालकर जताया विरोध

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन पूर्व कांग्रेस विधायक ने चुटकी में बांटी शक्कर मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन पूर्व कांग्रेस विधायक ने चुटकी में बांटी शक्कर रसोई गैस, शक्कर और खाद्य पदार्थों की मंहगाई पर किया विरोध बाजार में रैली निकालकर जताया विरोध
    1
    मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
पूर्व कांग्रेस विधायक ने चुटकी में बांटी शक्कर
मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
पूर्व कांग्रेस विधायक ने चुटकी में बांटी शक्कर
रसोई गैस, शक्कर और खाद्य पदार्थों की मंहगाई पर किया विरोध
बाजार में रैली निकालकर जताया विरोध
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मौ नगर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी के आह्वान पर गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को मौ नगर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान मौ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनपाल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महंगाई संबंधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर आमजन की परेशानियों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग की।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम आदमी के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुओं सहित अन्य जरूरी सामान की कीमतों में वृद्धि से गरीब, मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण, आमजन को राहत प्रदान करने तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने की मांग रखी गई।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों और अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लगातार उठाते रहेंगे और सरकार से जनहित में आवश्यक कदम उठाने की मांग करते रहेंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार से आमजन को राहत देने की मांग की।
    1
    मौ नगर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

मौ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी के आह्वान पर गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को मौ नगर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान मौ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनपाल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महंगाई संबंधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर आमजन की परेशानियों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग की।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम आदमी के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुओं सहित अन्य जरूरी सामान की कीमतों में वृद्धि से गरीब, मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण, आमजन को राहत प्रदान करने तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने की मांग रखी गई।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों और अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लगातार उठाते रहेंगे और सरकार से जनहित में आवश्यक कदम उठाने की मांग करते रहेंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार से आमजन को राहत देने की मांग की।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रिश्वत राशि- 5000/ लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही । आवेदक :- श्री राघवेंद्र बघेल पुत्र श्री भैरव सिंह बघेल उम्र 30 वर्ष ,निवासी ग्राम सरसेड पोस्ट सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड मध्य प्रदेश आरोपी :- श्री संजय बघेल पटवारी हल्का सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड रिश्वत राशि- 5000/ विवरण :- आवेदक राघवेंद्र बघेल पुत्र श्री भैरव सिंह बघेल उम्र 30 वर्ष ,निवासी ग्राम सरसेड पोस्ट सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 21/08/2026 को आवेदन किया कि आवेदक से आवेदक की पत्नी श्रीमती आरती बघेल के नाम कृषि भूमि के नामांतरण के एवज में हल्का पटवारी सीमार श्री संजय बघेल के द्वारा 10,000/-रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है जिसके सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनाँक 27.08.2026 को ट्रैप कार्यवाही हेतु ट्रैप दल रवाना किया गया जिसमें आरोपी पटवारी संजय बघेल के द्वारा अपने निवास के समीप स्थित सुरुचि ऑनलाइन में आवेदक से 5,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करते रंगे हाथों पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही जारी है एवं प्रकरण में सुरुचि ऑनलाइन के संचालक की भी जांच की जा रही है | ट्रेपदल निरीक्षक श्री उपेंद्र दुबे ट्रैप कर्ता अधिकारी ट्रैप दल सदस्य निरीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, प्रधान आर० जसवंत शर्मा ,मनोज कुशवाहा, देवेंद्र पवैया, हेमंत शर्मा आरक्षकगण-- बलवीर, धीरज नायक, प्रशांत सिंह, सुनील राजपूत, विशंभर सिंह। संपर्क सूत्र एवं पता - यदि आपसे कोई रिश्वत की मांग कर रहा है तो उसके लिए निम्न पते पर संपर्क करें,,, । _कार्यालय पुलिस अधीक्षक,विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त,संभाग ग्वालियर फोन नंबर 0751-2457121
    1
    रिश्वत राशि- 5000/
लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
महानिदेशक लोकायुक्त  योगेश देशमुख  एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही  ।
आवेदक :- श्री  राघवेंद्र बघेल पुत्र श्री भैरव सिंह बघेल उम्र 30 वर्ष ,निवासी ग्राम सरसेड पोस्ट सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड मध्य प्रदेश
आरोपी :- श्री संजय बघेल पटवारी हल्का सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड 
रिश्वत राशि- 5000/
विवरण :- आवेदक राघवेंद्र बघेल पुत्र श्री भैरव सिंह बघेल उम्र 30 वर्ष ,निवासी ग्राम सरसेड पोस्ट सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड  ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 21/08/2026 को आवेदन किया कि आवेदक से आवेदक की पत्नी श्रीमती आरती बघेल के नाम कृषि भूमि के नामांतरण  के  एवज में हल्का पटवारी सीमार श्री संजय बघेल के द्वारा 10,000/-रुपये की रिश्वत की मांग  की जा रही है  जिसके सत्यापन पर  शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनाँक 27.08.2026 को ट्रैप कार्यवाही हेतु ट्रैप दल रवाना किया गया  जिसमें आरोपी पटवारी संजय बघेल के द्वारा अपने निवास के समीप स्थित सुरुचि ऑनलाइन में आवेदक से 5,000  रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करते रंगे हाथों पकड़ा गया ।
आरोपी के विरुद्ध धारा 7,  पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही जारी है एवं प्रकरण में सुरुचि ऑनलाइन के संचालक की भी जांच की जा रही है |
ट्रेपदल निरीक्षक श्री उपेंद्र दुबे ट्रैप कर्ता अधिकारी 
ट्रैप दल सदस्य  निरीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, प्रधान आर० जसवंत शर्मा ,मनोज कुशवाहा, देवेंद्र पवैया, हेमंत शर्मा आरक्षकगण-- बलवीर, धीरज नायक, प्रशांत सिंह, सुनील राजपूत, विशंभर सिंह।
संपर्क सूत्र एवं पता -
यदि आपसे कोई रिश्वत की मांग कर रहा है तो उसके लिए निम्न पते पर संपर्क करें,,,   ।   
_कार्यालय पुलिस अधीक्षक,विशेष  पुलिस स्थापना, लोकायुक्त,संभाग ग्वालियर
फोन नंबर 0751-2457121
    user_Patrkar Rajesh Vyas News hour
    Patrkar Rajesh Vyas News hour
    इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शीतला माता मंदिर के पास तहसीलदार दीपक यादव ने सब्जी विक्रेता के सब्जी ठेले को इंदरगढ़ थाने में रखवाया अतिक्रमण के कारण बाजार में लग रहे जाम खुलवाने की दृष्टि से तहसीलदार दीपक यादव सीएमओ विजय सिंह एवं इंदरगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व में इन सब्जी विक्रेताओं और हाथ ठेले बालों को समझाएं दी गई और उन्हें नवीन बस स्टैंड नगर पालिका के सामने अस्पताल के सामने अपना व्यवसाय करने के लिए कहा गया था क्योंकि शीतला माता मंदिर के सामनेनवीन रोड निर्माण हुआ वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी एवं वार्ड वासियों द्वारा बार-बार शिकायतें आ रही थी इस कारण इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया सभी दुकानदारों को भी यह समझाएं दी गई है की रोड पर अतिक्रमण न करें अपना सामान आगे ना रखें आगर रोड पर सामान रख पाया गया तो नगरपाल का एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सामान जपती की कार्रवाई की जाएगी नगर परिषद द्वारा समय-समय पर सभी दुकानदारों को टके बना करने की समझाएं दी जा रही है
    1
    शीतला माता मंदिर के पास तहसीलदार दीपक यादव ने सब्जी विक्रेता के सब्जी ठेले को इंदरगढ़ थाने में रखवाया
अतिक्रमण के कारण बाजार में लग रहे जाम खुलवाने की दृष्टि से तहसीलदार दीपक यादव सीएमओ विजय सिंह एवं इंदरगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व में इन सब्जी विक्रेताओं और हाथ ठेले बालों को समझाएं दी गई और उन्हें नवीन बस स्टैंड नगर पालिका के सामने अस्पताल के सामने अपना व्यवसाय करने के लिए कहा गया था क्योंकि शीतला माता मंदिर के सामनेनवीन रोड निर्माण हुआ वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी एवं वार्ड वासियों द्वारा बार-बार शिकायतें आ रही थी इस कारण इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया सभी दुकानदारों को भी यह समझाएं दी गई है की रोड पर अतिक्रमण न करें अपना सामान आगे ना रखें आगर रोड पर सामान रख पाया गया तो नगरपाल का एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सामान जपती की कार्रवाई की जाएगी नगर परिषद द्वारा समय-समय पर सभी दुकानदारों को टके बना करने की समझाएं दी जा रही है
    user_Shyam Kumar Rana
    Shyam Kumar Rana
    Indergarh, Datia•
    4 hrs ago
  • नगर पालिका डबरा पर जारी आंदोलन स्थगित हुआ, प्रशासनिक अधिकारी के आश्वासन पर 15 दिन की मोहलत सोमवार से जारी पार्षद गणो का धरना मांगो पर अमल के वायदे पर थमा
    1
    नगर पालिका डबरा पर जारी  आंदोलन स्थगित हुआ, प्रशासनिक अधिकारी के आश्वासन पर 15 दिन की मोहलत 
सोमवार से जारी पार्षद गणो का धरना मांगो पर अमल के वायदे पर थमा
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार पुलिश पर साठ गाँठ कर आरोपियों को बड़ी खबर जनपद जालौन पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार पुलिश पर साठ गाँठ कर आरोपियों को अतिरिक्त लाभ लेकर बचाने का आरोप पीड़ित परिवार जिला अधिकारी महोदय आफिस से बाहर बोलेरो से कुचलकर मौत का आरोप, पत्नी ने कुठौंद पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते बोलेरो सवार तीन लोगों ने कथित रूप से उन्हें वाहन से टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा गया। गंभीर चोटों के बाद उन्हें कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि घटना के बाद कुठौंद थाने में शिकायत की गई, लेकिन उसकी शिकायत के अनुरूप हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल पीड़िता की शिकायत के बाद कई सवाल सामने खड़े हैं— अगर वाहन से कुचलने के आरोप के बाद घायल की मौत हुई तो मामले की धाराओं पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? क्या घटनास्थल से लेकर बस स्टैंड तक CCTV फुटेज की जांच हुई? क्या बोलेरो को कब्जे में लेकर तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई गई? क्या मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई? क्या नामजद आरोपियों से निष्पक्ष पूछताछ हुई? वीनू तिवारी ने डीएम और एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। जिसके घर का चिराग बुझा, वो इंसाफ की गुहार लगा रही है, अब सवाल ये है—कानून की कलम कब सच के साथ खड़ी होगी?
    4
    पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पुलिश पर साठ गाँठ कर आरोपियों को
बड़ी खबर जनपद जालौन 
पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पुलिश पर साठ गाँठ कर आरोपियों को अतिरिक्त लाभ लेकर बचाने का आरोप पीड़ित परिवार जिला अधिकारी महोदय आफिस से बाहर
बोलेरो से कुचलकर मौत का आरोप, पत्नी ने कुठौंद पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। 
आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते बोलेरो सवार तीन लोगों ने कथित रूप से उन्हें वाहन से टक्कर मार दी। 
शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा गया। गंभीर चोटों के बाद उन्हें कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी का आरोप है कि घटना के बाद कुठौंद थाने में शिकायत की गई, लेकिन उसकी शिकायत के अनुरूप हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
पीड़िता की शिकायत के बाद कई सवाल सामने खड़े हैं—
अगर वाहन से कुचलने के आरोप के बाद घायल की मौत हुई तो मामले की धाराओं पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?
क्या घटनास्थल से लेकर बस स्टैंड तक CCTV फुटेज की जांच हुई?
क्या बोलेरो को कब्जे में लेकर तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई गई?
क्या मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई?
क्या नामजद आरोपियों से निष्पक्ष पूछताछ हुई?
वीनू तिवारी ने डीएम और एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
जिसके घर का चिराग बुझा, वो इंसाफ की गुहार लगा रही है,
अब सवाल ये है—कानून की कलम कब सच के साथ खड़ी होगी?
    user_Nikhil tiwari
    Nikhil tiwari
    Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • डबरा नगर पालिका में पिछले दो दिनों से जारी भूख हड़ताल तीसरे दिन DUDA की उपस्थिति में हुई समाप्त। डबरा ( ग्वालियर)मध्य प्रदेश डबरा नगर पालिका में पिछले दो दिनों से जारी भूख हड़ताल तीसरे दिन समाप्त हो गई। ग्वालियर से पहुंची जिला परियोजना अधिकारी (शहरी विकास अभिकरण)DUDA की उपस्थिति में समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद वार्ड 8 के पार्षद सुमित साहू और वार्ड 16 की पार्षद सुनीता राजोरिया के पति महाराज सिंह राजोरिया ने अपना अनशन तोड़ा। इस दौरान विकास कार्यों से संबंधित लंबित फाइलों पर हस्ताक्षर किए गए और सम्मेलन की तिथि भी घोषित की गई। यह हड़ताल नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी राजा और उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे के बीच चल रहे गतिरोध के कारण हुई थी। दोनों पक्षों के बीच खींचतान के चलते नगर के विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े थे, जिससे कोई भी विकास परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी। विकास कार्यों में हो रही देरी के विरोध में पिछले चार दिनों से नगर पालिका पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा था। दो दिन बाद यह धरना भूख हड़ताल में बदल गया, जिसमें पार्षद सुमित साहू और पूर्व पार्षद महाराज सिंह राजोरिया ने अनशन शुरू कर दिया। हड़ताल के तीसरे दिन ग्वालियर से अपर कलेक्टर एवं जिला परियोजना अधिकारी भूमिजा सक्सेना डबरा पहुंचीं। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी और लंबित विकास कार्यों की फाइलों पर हस्ताक्षर करवाए। साथ ही, 7 सितंबर को सम्मेलन आयोजित करने की तिथि घोषित की गई और पूर्व में हुई बैठक में समितियों के गठन संबंधी निर्णय को लागू करने का आश्वासन दिया गया। हालांकि, प्रारंभिक आश्वासनों के बाद भी हड़ताल पर बैठे पार्षदों ने लिखित आश्वासन की मांग की। इसके बाद सीएमओ साक्षी बाजपेई और अपर कलेक्टर भूमिजा सक्सेना ने लिखित आश्वासन के साथ-साथ 15 से 20 दिनों के भीतर इन कार्यों को गति देने का भी आश्वासन दिया। इन आश्वासनों के बाद अन्य पार्षदों उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे,हरविंदर सिंह हीरा, विक्रम वीर दुबे,लवलेश केन, सरदार सिंह कुशवाहा ने सुमित साहू और महाराज सिंह राजोरिया को नींबू पानी और मिठाई खिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया। पार्षदों ने अमृत योजना के तहत नगर में पानी सप्लाई कर रही बांको कंपनी के भुगतान की शिकायत भी जिला परियोजना अधिकारी से की, जिसके बाद उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। फिलहाल नगर पालिका पर जारी धरना और अनशन समाप्त हो चुका है पर इस बार यह आश्वासन कार्य का रूप लेता है या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा इस मौके पर अनशन कर रहे पूर्व पार्षद महाराज सिंह और सुमित साहू का कहना था कि हर बार आश्वासन मिलता है। इस बार फाइलों पर साइन हो गए। मैडम ने 15 से 20 दिन में काम को धरातल पर लाने की बात कही है। यदि इस बार यह झूठा आश्वासन साबित होता है तो फिर हम दोबारा अनशन पर बैठेंगे और वह तब तक जारी रहेगा। जब तक कोई ठोस विकास सामने नहीं दिखेगा। मामले में अपर कलेक्टर भूमिजा सक्सेना का कहना है कि इस बार आश्वासन नहीं दिया है। सारे कामों को धरातल पर लाया जाएगा। नगर का विकास प्राथमिकता है। सीएमओ को भी निर्देशित किया है कि हर कार्य को गंभीरता से गति दी जाए। पार्षदों को समझाकर उनका अनशन समाप्त कराया गया है।
    3
    डबरा नगर पालिका में पिछले दो दिनों से जारी भूख हड़ताल तीसरे दिन DUDA की उपस्थिति में हुई समाप्त।
डबरा ( ग्वालियर)मध्य प्रदेश 
डबरा नगर पालिका में पिछले दो दिनों से जारी भूख हड़ताल तीसरे दिन समाप्त हो गई। ग्वालियर से पहुंची जिला परियोजना अधिकारी (शहरी विकास अभिकरण)DUDA की उपस्थिति में समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद वार्ड 8 के पार्षद सुमित साहू और वार्ड 16 की पार्षद सुनीता राजोरिया के पति महाराज सिंह राजोरिया ने अपना अनशन तोड़ा। इस दौरान विकास कार्यों से संबंधित लंबित फाइलों पर हस्ताक्षर किए गए और सम्मेलन की तिथि भी घोषित की गई।
यह हड़ताल नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी राजा और उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे के बीच चल रहे गतिरोध के कारण हुई थी। दोनों पक्षों के बीच खींचतान के चलते नगर के विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े थे, जिससे कोई भी विकास परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी।
विकास कार्यों में हो रही देरी के विरोध में पिछले चार दिनों से नगर पालिका पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा था। दो दिन बाद यह धरना भूख हड़ताल में बदल गया, जिसमें पार्षद सुमित साहू और पूर्व पार्षद महाराज सिंह राजोरिया ने अनशन शुरू कर दिया।
हड़ताल के तीसरे दिन ग्वालियर से अपर कलेक्टर एवं जिला परियोजना अधिकारी भूमिजा सक्सेना डबरा पहुंचीं। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी और लंबित विकास कार्यों की फाइलों पर हस्ताक्षर करवाए। साथ ही, 7 सितंबर को सम्मेलन आयोजित करने की तिथि घोषित की गई और पूर्व में हुई बैठक में समितियों के गठन संबंधी निर्णय को लागू करने का आश्वासन दिया गया।
हालांकि, प्रारंभिक आश्वासनों के बाद भी हड़ताल पर बैठे पार्षदों ने लिखित आश्वासन की मांग की। इसके बाद सीएमओ साक्षी बाजपेई और अपर कलेक्टर भूमिजा सक्सेना ने लिखित आश्वासन के साथ-साथ 15 से 20 दिनों के भीतर इन कार्यों को गति देने का भी आश्वासन दिया। इन आश्वासनों के बाद अन्य पार्षदों उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे,हरविंदर सिंह हीरा, विक्रम वीर दुबे,लवलेश केन, सरदार सिंह कुशवाहा ने सुमित साहू और महाराज सिंह राजोरिया को नींबू पानी और मिठाई खिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया।
पार्षदों ने अमृत योजना के तहत नगर में पानी सप्लाई कर रही बांको कंपनी के भुगतान की शिकायत भी जिला परियोजना अधिकारी से की, जिसके बाद उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। फिलहाल नगर पालिका पर जारी धरना और अनशन समाप्त हो चुका है पर इस बार यह आश्वासन कार्य का रूप लेता है या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा 
इस मौके पर अनशन कर रहे पूर्व पार्षद महाराज सिंह और सुमित साहू का कहना था कि हर बार आश्वासन मिलता है। इस बार फाइलों पर साइन हो गए। मैडम ने 15 से 20 दिन में काम को धरातल पर लाने की बात कही है। यदि इस बार यह झूठा आश्वासन साबित होता है तो फिर हम दोबारा अनशन पर बैठेंगे और वह तब तक जारी रहेगा। जब तक कोई ठोस विकास सामने नहीं दिखेगा। 
मामले में अपर कलेक्टर भूमिजा सक्सेना का कहना है कि इस बार आश्वासन नहीं दिया है। सारे कामों को धरातल पर लाया जाएगा। नगर का विकास प्राथमिकता है। सीएमओ को भी निर्देशित किया है कि हर कार्य को गंभीरता से गति दी जाए। पार्षदों को समझाकर उनका अनशन समाप्त कराया गया है।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    17 min ago
  • *यात्रियों (श्रद्धालुओं) से शराब लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं बदसलूकी करने वाले आरोपियों को थाना डीपार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार* *यात्रियों (श्रद्धालुओं) से शराब लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं बदसलूकी करने वाले आरोपियों को थाना डीपार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री मयूर खंडेलवाल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला एवं एसडीओपी श्री अजय चानना के कुशल मार्गदर्शन में थाना डीपार पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं एवं महिलाओं से बदसलूकी तथा शराब पार्टी के लिए पैसे मांगने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 25.08.2026 को फरियादी कायम सिंह राजपूत निवासी किटना, थाना डीपार, अपनी पत्नी के साथ दर्शन करने लहार जा रहे थे। इसी दौरान जरा घाटी जंगल के पास तीन आरोपियों द्वारा उनसे शराब पार्टी के लिए पैसे मांगे गए। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फरियादी के साथ मारपीट की। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डीपार में अपराध क्रमांक 56/26, धारा 191(1), 115(1), 296(अ), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस कार्यवाही* घटना की गंभीरता एवं श्रद्धालु एवं महिला के साथ बदसलूकी की शिकायत को देखते हुए थाना डीपार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने दिनांक 26.08.2026 को मांगरोल से आरोपी इंद्रवीर सिंह यादव एवं धर्मा उर्फ शत्रुघ्न पाठक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सेवढ़ा के समक्ष पेश किया। प्रकरण में शामिल शेष आरोपी मोहकम सिंह यादव की तलाश जारी है। *सराहनीय भूमिका* उप निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक सियाराम गौड़, आरक्षक 552 मंसाराम, प्रधान आरक्षक रामकेश बघेल, शैलेन्द्र गिरि आरक्षक 927, प्रमोद गोयल आरक्षक 923, राहुल पक्षवार आरक्षक 877, ईशुराज सिंह आरक्षक 517, आकाश यादव आरक्षक 648, निजाम खान आरक्षक एवं चालक आरक्षक 63 देवेन्द्र सिंह, थाना डीपार की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    *यात्रियों (श्रद्धालुओं) से शराब लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं बदसलूकी करने वाले आरोपियों को थाना डीपार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार* 
*यात्रियों (श्रद्धालुओं) से शराब लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं बदसलूकी करने वाले आरोपियों को थाना डीपार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार* 
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री मयूर खंडेलवाल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला एवं एसडीओपी श्री अजय चानना के कुशल मार्गदर्शन में थाना डीपार पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं एवं महिलाओं से बदसलूकी तथा शराब पार्टी के लिए पैसे मांगने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* 
दिनांक 25.08.2026 को फरियादी कायम सिंह राजपूत निवासी किटना, थाना डीपार, अपनी पत्नी के साथ दर्शन करने लहार जा रहे थे। इसी दौरान जरा घाटी जंगल के पास तीन आरोपियों द्वारा उनसे शराब पार्टी के लिए पैसे मांगे गए। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फरियादी के साथ मारपीट की।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डीपार में अपराध क्रमांक 56/26, धारा 191(1), 115(1), 296(अ), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस कार्यवाही* 
घटना की गंभीरता एवं श्रद्धालु एवं महिला के साथ बदसलूकी की शिकायत को देखते हुए थाना डीपार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने दिनांक 26.08.2026 को मांगरोल से आरोपी इंद्रवीर सिंह यादव एवं धर्मा उर्फ शत्रुघ्न पाठक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सेवढ़ा के समक्ष पेश किया। प्रकरण में शामिल शेष आरोपी मोहकम सिंह यादव की तलाश जारी है।
*सराहनीय भूमिका* 
उप निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक सियाराम गौड़, आरक्षक 552 मंसाराम, प्रधान आरक्षक रामकेश बघेल, शैलेन्द्र गिरि आरक्षक 927, प्रमोद गोयल आरक्षक 923, राहुल पक्षवार आरक्षक 877, ईशुराज सिंह आरक्षक 517, आकाश यादव आरक्षक 648, निजाम खान आरक्षक एवं चालक आरक्षक 63 देवेन्द्र सिंह, थाना डीपार की सराहनीय भूमिका रही।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.