Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरचुरवा में मौत के मुहाने से जिंदा लौटा बाइक सवार, गन्ने से लदी ट्रॉली पलटने से नीचे दबा युवक, ग्रामीणों ने फरिश्ता बनकर बचाई जान
A9Bharat News
गुरचुरवा में मौत के मुहाने से जिंदा लौटा बाइक सवार, गन्ने से लदी ट्रॉली पलटने से नीचे दबा युवक, ग्रामीणों ने फरिश्ता बनकर बचाई जान
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- मंगलवार के दिन बेतिया से मोतिहारी जाने के क्रम में बैठनिया भानाचक पंचायत के वार्ड नं.12 में रुके तब तक वहां सैकड़ों की तदाद ग्रामीण उपस्थित हो कर अपनी आप बीती सुनाने लगे ।गोविंद बैठा ,राजू गिरी ,शंभू यादव आदि महिलाओं ने कहा कि पिछले दिनों हुई गन्ने लदे ट्रैक्टर से बालक की मौत को लेकर उग्र हुए लोगों के विरुद्ध पुलिस द्वारा केश किया ।जिसमें नामजद और अज्ञात लोग शामिल हैं।आए दिन पुलिस के दविस के कारण रात में सोना दुष्कर हो गया है।उधर मझौलिया इथनॉल प्लांट के डिस्चार्ज गंदे पानी के चलते गंभीर बीमारियों की आशंका जताई तथा फसल बर्बाद होने की बात कही।इस संबंध में प्रशांत किशोर ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से बात कर मामले का निपटारा किया जाएगा ।ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक तथा सांसद नहीं आए ।तब प्रशांत किशोर ने कहा दस दस हजार रुपए लेकर आप लोग वोट दिए हैं तो इसका खामियाजा कौन भुगतेगा । इस मौके पर जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप ,नंदकिशोर कुशवाहा,एजाज अहमद सहित दर्जनों लोग आए थे।बता दे कि प्रशांत किशोर बेतिया से मोतिहारी के लिए निकल गए ।3
- उत्तर बिहार की गौरव बेतिया सागर पोखरा में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मैं रुद्र अभिषेक होने जा रहा है वही जोर शोर से पंडाल निर्माता और सागर पोखरा की सजावट में लगे है कार्यकर्ता1
- गुरचुरवा में मौत के मुहाने से जिंदा लौटा बाइक सवार, गन्ने से लदी ट्रॉली पलटने से नीचे दबा युवक, ग्रामीणों ने फरिश्ता बनकर बचाई जान1
- मझौलिया प्रखंड अंतर्गत महना गनी नहर के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन बेतिया ने सोमवार के दोपहर करीब दो बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले की गंभीरता को देखते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को निष्पक्ष, गहन एवं त्वरित जांच के निर्देश दिए। एसपी ने घटनास्थल के आसपास की स्थिति, उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जांच की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एफएसएल टीम को वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करने तथा हर पहलू की बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाने को कहा। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महोदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 निवासी जाकिर अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी2
- Post by M TV TIMES NEWS1
- बेतिया गुरचुरवा क्षेत्र में आज एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। गन्ने से ओवरलोड एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार के ऊपर ही पलट गई। यह हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार पूरी तरह से ट्रॉली और भारी-भरकम गन्नों के नीचे दब गया। वहां मौजूद लोगों को एक पल के लिए लगा कि युवक की जान जा चुकी है, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण बिना समय गंवाए मौके की ओर दौड़े और राहत कार्य में जुट गए। मलबे के नीचे दबे युवक को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। काफी मशक्कत के बाद जब युवक को गन्नों के ढेर के नीचे से जिंदा बाहर निकाला गया, तो हर किसी ने राहत की सांस ली। इसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है कि इतनी भारी ट्रॉली गिरने के बावजूद युवक की जान बच गई। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे ग्रामीण एकजुट होकर मलबे को हटा रहे हैं और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि यह लापरवाही किसी की जान ले सकती थी। फिलहाल घायल बाइक सवार का उपचार चल रहा है और ग्रामीण उसकी जान बचाने वाले स्थानीय लोगों की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं।1
- भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर चल रहे विवाद पर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि यह एक किताब है, जिसमें सेना के पूर्व अध्यक्ष ने कुछ टिप्पणियां की हैं, जिसे सरकार सार्वजनिक नहीं करना चाहती। प्रशांत किशोर ने आज 9 फरवरी सोमवार शाम करीब 4 बजे कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाने और बोलने का अधिकार होता है, लेकिन सरकार और लोकसभा की व्यवस्था ने विपक्ष को बोलने नहीं दिया, इसी कारण हंगामा हो रहा है। वहीं भारत-अमेरिका डील को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया तो प्रशांत किशोर सवाल से बचते नजर आए। उन्होंने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मीडिया के सवालों को नजरअंदाज करते हुए वहां से निकल गए।1
- *PK बिहार नवनिर्माण यात्रा के तहत दूसरे दिन बेतिया पहुंचे, बोले – बिहार की जनता को देखना है कि अभी दो महीने पहले ही आपसे लोक-लुभावन वादे कर वोट लिया गया है और 2 महीने में ही अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है* *बेतिया, पश्चिम चंपारण* - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी “बिहार नवनिर्माण यात्रा” के दूसरे दिन बेतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया और बिहार की मौजूदा राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्थिति पर तीखा प्रहार किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े लोकलुभावन वादे किए गए, लेकिन सरकार बने अभी मात्र दो महीने हुए हैं और राज्य में अपराध तथा भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को यह गंभीरता से देखना और समझना होगा की जिन वादों के आधार पर वोट मांगा गया था, वे कितने खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि केवल सत्ता में बने रहना है। उन्होंने कहा की जन सुराज इस यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर सच्चाई उजागर करेगा और लोगों को जागरूक करेगा। *प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी का किया समर्थन, बोले – राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और लोकतंत्र में उनको बोलने का अधिकार है, उन्हें स्पीकर ने बोलने नहीं दिया इसलिए कांग्रेस उसका विरोध कर रही है* राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े सवाल पर प्रशांत किशोर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पक्ष में स्पष्ट समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रमुख विपक्षी नेता हैं और लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। यदि उन्हें सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया गया, तो कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किया जाना स्वाभाविक है।1