Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ श्योपुर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा बड़ौदा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़कों की गुणवत्ता का निरीक्षण
Noshad ahmad qureshi
ब्रेकिंग न्यूज़ श्योपुर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा बड़ौदा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़कों की गुणवत्ता का निरीक्षण
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- एक्शनएड एसोसिएशन द्वारा संचालित कामगार महिला अधिकार अभियान के अंतर्गत बुनकर बस्ती एवं माचेड़ा क्षेत्र में महिला श्रमिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य क्रियान्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला श्रमिकों को उनके अधिकारों, कार्यस्थल पर सुरक्षा तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।कार्यक्रम के दौरान रामराज बैरवा एवं हेमराज भील द्वारा कामगार महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रतिभागियों को यह भी समझाया गया कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में वे कैसे शिकायत दर्ज कर सकती हैं और उन्हें कानूनी रूप से क्या संरक्षण प्राप्त है। इसके अलावा, महिलाओं को उनके श्रम अधिकारों, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं—जैसे श्रमिक पंजीकरण, मातृत्व लाभ, पेंशन एवं स्वास्थ्य योजनाओं—की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और अपने सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। एक्शनएड के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से महिला श्रमिकों को जागरूक बनाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सशक्त करना बेहद आवश्यक है, ताकि वे सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रमिकों ने भाग लिया।1
- फलोदी। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस के अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय फलोदी में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल फलोदी स्थित ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में सुबह से ही युवाओं और समाजसेवियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शहीदों की याद में समाज में सेवा और जागरूकता का संदेश फैलाना है। हेल्पिंग हैंड्स टीम ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग आगे आएं और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में योगदान दें। 📞 संपर्क: 9799817729 शहीदों की याद में सेवा का जज्बा—फलोदी बना मिसाल!1
- सवाई माधोपुर परिमंडल कार्यालय जयपुर द्वारा दिए लक्ष्य के परिप्रेक्ष्य में डाक अधीक्षक नरेश कुमार के निर्देशन में सवाई माधोपुर उपखण्ड में आज शाखा डाकघर कुस्तला ने "शाखा डाकघर शतकवीर" अभियान में एक दिन में 143 खाते खोले गए । शाखा डाकपाल मुरारी लाल मीना ने सवाई माधोपुर उपखंड में एक साथ इतने खाते खोलकर इतिहास रच दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक निरीक्षक विश्वेंद्र दुबे ने बीपीएम मुरारी लाल मीना को साफा पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेलोसियर रमाकांत शर्मा ,शेरसिंह मीना, सुमित शर्मा, नीरज कुमार मीना, राहुल कुमार सहित सभी शाखा डाकपाल व ग्रामीण मोजूद रहे।1
- Post by राजन सवाई माधोपुर1
- Post by बंटी कुमार सहरिया1
- उनियारा. उपखण्ड के पचाला गांव निवासी धारा सिंह मीणा का परिवार जब लाखेरी में एक विवाह समारोह से लौट रहा था, तब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर निर्माण कार्य के लिए लगाए गए मिट्टी के ढेर और बैरिकेडिंग से टकरा गई। रात के अंधेरे में सड़क अवरोधों का सही अंदाजा न होने के कारण हुई इस भीषण टक्कर में रामफूल मीणा (60 वर्ष) और उनके पोते आकाश (16 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में परिवार के दो अन्य सदस्य, कमलेश और एक अन्य बुजुर्ग रामफूल (70 वर्ष), गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में जयपुर रेफर किया गया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे पचाला गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीणों ने निर्माणाधीन रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया है।3
- Post by Noshad ahmad qureshi1