Shuru
Apke Nagar Ki App…
संत कबीर नगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय की माता जी के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके देहांत की सूचना मिलते ही क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उनके आवास पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह दिखाया कि स्वर्गीय माता जी का समाज में कितना सम्मान और स्नेह था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करें।🙏😭
Vipin Times Khlilabad
संत कबीर नगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय की माता जी के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके देहांत की सूचना मिलते ही क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उनके आवास पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह दिखाया कि स्वर्गीय माता जी का समाज में कितना सम्मान और स्नेह था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करें।🙏😭
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राष्ट्रीय गणित दिवस पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा मॉडल, क्विज व पोस्टर प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित संत कबीर नगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संचालित जिला विज्ञान क्लब, संत कबीर नगर द्वारा शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। यह दिवस महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर भागी प्रसाद शर्मा तथा समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक धर्मेन्द्र मिश्र ने किया। इस अवसर पर आईआईटी गांधीनगर (सीसीएल लैब), गुजरात से गुरमीत सिंह और रोमिल राठौर लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़े और विद्यार्थियों को स्ट्रिंग आर्ट सहित गणित की विभिन्न रोचक संरचनाओं और सिद्धांतों को सरल गतिविधियों के जरिए समझाया। उनके मार्गदर्शन से छात्रों में गणित के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गणित आधारित मॉडल प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। मॉडल प्रतियोगिता में नेहा यादव (राजकीय हाई स्कूल बघौली) ने प्रथम, प्रियांशु कुमार (हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने द्वितीय तथा निहाल कुमार (राजकीय इंटर कॉलेज बनौली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में यूपीएस बघौली की टीम प्रथम, गायत्री एकेडमी भदाह द्वितीय तथा राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली की टीम तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में आलोक मौर्य (हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने प्रथम, राजन (राजकीय हाई स्कूल बघौली) ने द्वितीय तथा सोनी यादव (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद, जीआईसी बनौली, यूपीएस बघौली, गायत्री एकेडमी भदाह, हरिद्वार राय बालिका इंटर कॉलेज बालूशासन, संत योगेश्वर पब्लिक स्कूल बघौली एवं राजकीय हाई स्कूल भगवानपुर सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. नीतू यादव और सह-समन्वयक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संत कबीर नगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संचालित जिला विज्ञान क्लब, संत कबीर नगर द्वारा शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। यह दिवस महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर भागी प्रसाद शर्मा तथा समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक धर्मेन्द्र मिश्र ने किया। इस अवसर पर आईआईटी गांधीनगर (सीसीएल लैब), गुजरात से गुरमीत सिंह और रोमिल राठौर लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़े और विद्यार्थियों को स्ट्रिंग आर्ट सहित गणित की विभिन्न रोचक संरचनाओं और सिद्धांतों को सरल गतिविधियों के जरिए समझाया। उनके मार्गदर्शन से छात्रों में गणित के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गणित आधारित मॉडल प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। मॉडल प्रतियोगिता में नेहा यादव (राजकीय हाई स्कूल बघौली) ने प्रथम, प्रियांशु कुमार (हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने द्वितीय तथा निहाल कुमार (राजकीय इंटर कॉलेज बनौली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में यूपीएस बघौली की टीम प्रथम, गायत्री एकेडमी भदाह द्वितीय तथा राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली की टीम तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में आलोक मौर्य (हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने प्रथम, राजन (राजकीय हाई स्कूल बघौली) ने द्वितीय तथा सोनी यादव (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद, जीआईसी बनौली, यूपीएस बघौली, गायत्री एकेडमी भदाह, हरिद्वार राय बालिका इंटर कॉलेज बालूशासन, संत योगेश्वर पब्लिक स्कूल बघौली एवं राजकीय हाई स्कूल भगवानपुर सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. नीतू यादव और सह-समन्वयक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।1
- Post by Vipin Times Khlilabad1
- आज दिनांक 06/03/2026 को कस्बा महुली में दो मोटरसाइकिल चालक के आमने सामने से टक्कर हो जाने से बलराम तिवारी पुत्र भास्कर तिवारी उम्र लगभग 45 वर्ष सा0 महुली बाजार थाना महुली जनपद संतकबीर नगर तथा अर्पित सिंह पुत्र अंगद सिंह उम्र लगभग 17 वर्ष ग्राम बरी थाना लालगंज जनपद बस्ती को गंभीर रूप से चोटिल हो गए मौके पर तत्काल थानाध्यक्ष महुली मय फोर्स पहुंचकर CHC नाथनगर ईलाज हेतु ले जाया गया। जहां पर डाक्टर साहब द्वारा जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया गया है। रूट व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है।2
- Post by Abc Hindustan1
- UPSC में झांसी की आयुषी सेजरिया ने हासिल की 914वीं रैंक, बताया कैसे करती थीं पढ़ाई1
- होली के पावन अवसर पर ग्राम करवल मझगाँवा में ग्राम प्रधान संदीप मोदनवाल के नेतृत्व में एक भव्य एवं यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे गाँव में उत्साह, उमंग और भाईचारे का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा ग्राम एक परिवार बनकर इस रंगोत्सव को मना रहा हो। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन एवं होलिका दहन के साथ हुई, जहाँ ग्रामवासियों ने बुराई पर अच्छाई की विजय का संकल्प लिया। इसके बाद रंग–गुलाल की खुशबू और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह रंगीन और आनंदमय बना दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज पर युवाओं ने उत्साहपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं बच्चों के लिए विशेष मनोरंजन की व्यवस्था कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई। इस आयोजन में विक्रांत मोदनवाल, दीपक मोदनवाल, कृष्णप्यारे, विजय गौड़, प्रदीप मोदनवाल, विजय कसौधन, मोनू, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द व एकता का संदेश दिया। अपने संबोधन में ग्राम प्रधान संदीप मोदनवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने और पुराने गिले-शिकवे मिटाने का पर्व है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से शांति, भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। अंत में सामूहिक प्रसाद एवं मिलन समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस प्रकार ग्राम करवल मझगाँवा की यह होली वर्षों तक स्मरणीय रहेगी।1
- आकाशवाणी, 6 3 2026 ई0, स्सती दवा स्वस्थ जीवन आज का यही है संदेश , जन औषधि वितरण केंद्र , भरोसे का केंद्र, जन औषधि वितरण केंद्र पर जाएं , सस्ती दवाई पाएं।1
- संतकबीरनगर। जनपद में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते में 28 हजार 921 रुपये की धनराशि वापस कराई गई। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में साइबर ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित को आंशिक धनराशि वापस दिलाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी रमेश चन्द्र पुत्र रामप्यारे निवासी धरैची थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर की पुत्री शिवांगी चौधरी को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को साइबर अधिकारी बताते हुए मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो और फोटो देखने का आरोप लगाकर डराया तथा गिरफ्तारी की धमकी दी। डर के कारण युवती ने क्यूआर कोड के माध्यम से 48,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। घटना की जानकारी होने पर वादी ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 40,800 रुपये की धनराशि होल्ड करा दी। इसमें से 06 मार्च 2026 को 28,921 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए, जबकि शेष धनराशि की वापसी के लिए संबंधित बैंक को न्यायालय के आदेश की प्रति भेजी गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जयप्रकाश चौबे, हेड कांस्टेबल मोहम्मद हिन्दे आजाद, कांस्टेबल रामप्रवेश मद्देशिया, कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार प्रसाद, महिला कांस्टेबल अमृता सिंह एवं महिला कांस्टेबल हिना गौड़ शामिल रहीं। पुलिस की अपील: जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।1
- 🙏आप सभी को सपरिवार🌚रात्रि का❤️ 🛕हर हर महादेव जी👏1