पलिया में ब्रॉड गेज की मांग को लेकर जुलूस, नारेबाजी -आमजन की इस मांग में भाजपा, भाकपा, सपा, कांग्रेस से लेकर व्यापार मंडल के लोग हुए शामिल। पलिया में ब्रॉड गेज की मांग को लेकर जुलूस, नारेबाजी -आमजन की इस मांग में भाजपा, भाकपा, सपा, कांग्रेस से लेकर व्यापार मंडल के लोग हुए शामिल। -जुलूस में शामिल लोगों ने तहसील पहुंच कर रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैरमौजूदगी में नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। फोटो 01 02 03 पलियाकलां-खीरी। पलिया शहर को ब्राड गेज से जोड़े जाने की मांग को लेकर सत्ताधारी पार्टी से लेकर विपक्षी पार्टियों के साथ नगर व्यापार मंडल, सामाजिक संगठन सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान पलिया रेलवे स्टेशन के पास सभा को संबोधित किया गया जिसके बाद सभी लोग तहसील पहुंचे और रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैरमौजूदगी में नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित पलिया कलां सामरिक, व्यापारिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण नगर है। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के साथ नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन के लिए भी पलिया प्रमुख केंद्र है। बड़ी रेल लाइन से जुड़ने पर पलिया समेत पूरे क्षेत्र को बेहतर रेल सुविधा मिलने के साथ व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता, सतीश अजमानी, संजीव कुमार मिश्रा ‘मुन्ना’, जफर अहमद, अनिल राजभर, गौरव गुप्ता, अमित महाजन, राजेश मास्टर, आलोक मिश्रा, रवि गुप्ता, जीएस वालिया सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। ज्ञापन ने मांग की कि मैलानी-नानपारा रेलखंड के ब्रॉडगेज परिवर्तन की प्रक्रिया में पलिया को प्रमुखता से शामिल किया जाए तथा आवश्यक सर्वेक्षण, एफएलएस और डीपीआर में पलिया को उचित स्थान दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल अथवा व्यक्ति विशेष की मांग नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के व्यापक हित से जुड़ा मुद्दा है। ज्ञापन पर नागरिकों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जनता की इस वर्षों पुरानी मांग पर जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो क्षेत्र के लोग बड़े पैमाने पर जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान विभिन्न व्यापारिक संगठनों, किसान यूनियनों और स्थानीय नागरिकों की भारी मौजूदगी रही।

- ऑपरेशन सिंदूर में 314km दूर से गिराया था पाकिस्तानी विमान; भाजपा बोली- कांग्रेस नाराज फूफा; यूपी में वकीलों का कैशलेस इलाज होगा लंबी दूरी का निशाना: रक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रडारों ने खामोशी से दुश्मन के खतरे को ट्रैक किया और लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) ने रिकॉर्ड 314 किमी दूर जाकर पाकिस्तानी विमान को तबाह कर दिया।कैशलेस इलाज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि राज्य के 5 लाख से अधिक रजिस्टर्ड वकीलों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र2
- मक्का समेत सऊदी के कई शहरों में हाई अलर्ट! 🇸🇦 मिसाइल-ड्रोन खतरे की चेतावनी से मचा हड़कंप सऊदी अरब में मक्का, जेद्दा, ताइफ, यानबू, अबहा, जिजान और अलउला समेत कई शहरों के लिए संभावित मिसाइल-ड्रोन खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी हूती समूह के हमलों के बीच सामने आई है। हालांकि, मक्का में किसी मिसाइल या ड्रोन हमले की पुष्टि नहीं हुई है। ⚠️ हालात पर सऊदी प्रशासन की नजर बनी हुई है। 📍 पल-पल की बड़ी खबरों के लिए बने रहिए। वायरल वीडियो 👆1
- राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर गरमाई सियासत"कांग्रेस प्रदेश सचिव इन्दर पाल आर्य ने भाजपा पर साधा निशाना। लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। राहुल गांधी को ‘मियां’ कहकर संबोधित किए जाने के मामले पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस विवादित टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एंव प्रदेश सचिव इन्दर पाल आर्य ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संवैधानिक और जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं द्वारा देश के नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ ऐसी अभद्र और सांप्रदायिक भाषा का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। यह भाजपा की घटिया मानसिकता और उसकी हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े असल मुद्दों, जैसे महंगाई, बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था से ध्यान भटकाने के लिए जानबूझकर ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। राहुल गांधी लगातार देश के आम नागरिकों, युवाओं, किसानों और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं, जिससे घबराकर भाजपा के नेता इस स्तर की बयानबाजी पर उतर आए हैं। उन्होंने मांग की कि भाजपा नेतृत्व को इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी पर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से संसद तक भाजपा की नीतियों का पुरजोर विरोध जारी रखेगी।1
- कुम्भी के खेल मैदान में उमड़ी भारी भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यकर्ता जनसंवाद सम्मेलन गोला गोकर्णनाथ, खीरी। 139 गोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुम्भी के खेल मैदान में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' के निमित्त एक भव्य कार्यकर्ता जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा नेता विपिन मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष पहुंचे, जिससे पूरा परिसर 'भारत माता की जय' और मोदी जी के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण और संचालन शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' और भाजपा नेता विपिन मिश्रा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके की। प्रमुख वक्ता: सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। नेतृत्व की सराहना पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विपिन मिश्रा को क्षेत्र का सबसे तेज-तर्रार नेता बताते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की और कार्यकर्ताओं से उन्हें और अधिक मजबूत करने की अपील की। चुनावी तैयारियों और राष्ट्रवादी विचारों पर चर्चा सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवादी विचारों और उनके नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तार से चर्चा की गई। आगामी चुनावी रणनीतियों पर बात करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बूथ मजबूती ही जीत की कुंजी कार्यकर्ताओं को जाति, वर्ग और क्षेत्र से ऊपर उठकर पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। संकल्प: उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने, संगठन का विस्तार करने और आगामी चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का सामूहिक संकल्प लिया।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। 4
- शंकर जी के मंदिर से घंटा चोरी, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद फरधान पुलिस के हाथ खाली आधारपुर में सोमवार को हुई घटना, पुजारी ने चोर की गिरफ्तारी और घंटा बरामदगी की मांग की लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र के आधारपुर गांव स्थित शंकर जी के मंदिर से सोमवार को घंटा चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना से जुड़ी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति के मंदिर परिसर में आने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। पुजारी ने बताया कि सोमवार को मंदिर से घंटा गायब मिला। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पुजारी ने पुलिस से फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर चोरी का घंटा बरामद कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुजारी का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी और सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। ऐसे में पुलिस से उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर जल्द चोर तक पहुंचकर मंदिर से चोरी हुए घंटे की बरामदगी की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी फरधान निराला तिवारी ने बताया कि मंदिर से घंटा चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन अभी तक थाने पर कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं आया है। उनका कहना है कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि लिखित शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा कब तक करती है।1
- गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, राष्ट्रीय बजरंग दल ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज चौकी अंतर्गत ग्राम बेलहइया में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह लगभग 5 बजे राजू नाथ के गन्ने के खेत में ग्रामीणों को गोवंश के अवशेष दिखाई पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचित किया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एडिशनल एसपी अमित कुमार राय, मैलानी प्रभारी निरीक्षक तथा बांकेगंज व संसारपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर कुछ नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा, जबकि शेष अवशेषों को नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर दफन कराया। मुख्य बिंदु: कार्रवाई की मांग: राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। प्रशासन का आश्वासन: एडिशनल एसपी अमित कुमार राय ने घटनास्थल का जायजा लिया और 3 से 4 दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। मौके पर शांति व्यवस्था: पुलिस के कड़े आश्वासन के बाद ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं का रोष शांत हुआ। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर लोकेश मिश्रा, विकास, शिवा, आदित्य, राजन, रितिक, अनुराग, विजय, मोनू, रोहित, मोहित, सोनू बजरंगी, आकाश बजरंगी, मोनू पटेल, अंकित कुमार, विनोद यादव, निखिल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- ***अंधेरे में मौत बन रहे गौवंश पर ट्रैफिक पुलिस का ‘रिफ्लेक्टिव बेल्ट’ वार*** शाहजहांपुर। रात के अंधेरे में सड़कों पर बैठे आवारा गौवंश अब वाहन चालकों के लिए कम दिखाई देंगे। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने गौवंश के गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाने का अभियान शुरू किया है। बेल्ट की चमक से वाहन चालकों को दूर से ही गौवंश नजर आएगा और वे समय रहते गति नियंत्रित कर सकेंगे। यातायात पुलिस ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ वाहन चालकों से भी सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।1
- मदनापुर में मरीज की मौत पर बवाल! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, स्वास्थ्य विभाग पर भी उठे सवाल एंकर:- शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला थाने तक पहुंचा तो परिजनों का आक्रोश देखने को मिला। वहीं डॉक्टर द्वारा मरीज को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वीओ:- मदनापुर क्षेत्र में मरीज की मौत के बाद परिजन गुस्से में थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके चलते मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों के मुताबिक, हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टर मरीज को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज की ओर चला गया। इस दौरान परिवार के लोग भी सवाल उठाते रहे कि आखिर मरीज की स्थिति इतनी गंभीर होने तक बेहतर उपचार क्यों नहीं मिल सका? मामले ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में कथित रूप से झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर भी अब सवाल उठना लाजिमी है। सवाल बड़ा है—क्या स्वास्थ्य विभाग को ऐसे मामलों की जानकारी नहीं है? और अगर जानकारी है, तो कार्रवाई कब होगी? फिलहाल मरीज की मौत के वास्तविक कारण और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।2