Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाबालिक लड़की का हुआ रेप थाना नारायणपुर से ये खबर सामने आ रही है की नौ लोगो ने 1 लड़की और महिला की छेड़खानी की और 1 ने नाबालिक बच्ची से किया रेप।
हमर जशपुर
नाबालिक लड़की का हुआ रेप थाना नारायणपुर से ये खबर सामने आ रही है की नौ लोगो ने 1 लड़की और महिला की छेड़खानी की और 1 ने नाबालिक बच्ची से किया रेप।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह स्थल में मनाई अपने माता जी एवं स्कूल बच्चो के साथ अपनी जन्म दिन और लोगो ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं।।1
- सरकार चाहे लाख मंचों से यह दावा करे कि राज्य की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है, प्रशासन सजग है और “ऑल इज़ वेल” का नारा हर तरफ़ गूंज रहा है—लेकिन ज़रा गांव, शहर, सोसाइटी, धान खरीदी केंद्र, स्कूल, आश्रम, अस्पताल या किसी भी निर्माण स्थल पर निगाह डालिए। तस्वीर बिल्कुल उलट नज़र आएगी। हर जगह ढीलापन है, हर कोने में अनियमितता है और हर व्यवस्था के भीतर भ्रष्टाचार की परतें खुली पड़ी हैं। यह बात शायद सत्ता पक्ष को चुभे, पर सच न तो बयान बदलने से छुपता है और न ही प्रचार से मिटता है। शिक्षा से राशन तक—सब कुछ सवालों के घेरे में स्कूलों में नकल का बोलबाला है। सोसाइटी में गरीबों का चावल खुलेआम बेचा जा रहा है। किसी को एक महीने राशन नहीं मिलता, किसी को दो महीने। कभी चावल गायब, कभी चना नहीं, कभी शक्कर का नामोनिशान नहीं। और जब शक्कर मिलती भी है, तो ₹20 किलो में—जबकि बाजार भाव सब जानते हैं। गरीब दो-तीन रुपये के लिए झगड़े की हिम्मत नहीं जुटा पाता, क्योंकि डर यह है कि कल को चावल भी बंद हो गया तो भीख मांगने की नौबत आ जाएगी। धान खरीदी—खरीद तो हुई, जिम्मेदारी नहीं सरकार ने जैसे-तैसे धान खरीदी का आंकड़ा तो पूरा कर लिया, लेकिन उठाव अब तक अधूरा है। धान खुले में पड़ा है—कहीं चूहे खा रहे हैं, कहीं धूप में सूख रहा है। बरसात आएगी तो वही धान भीगेगा, सड़ेगा, और फिर नुकसान का ठीकरा किसके सिर फूटेगा? तब सरकार सांय-सांय, आंय-बांय कर अपनी इज्जत बचाने में लग जाएगी। सरमना की सड़क—निर्माण नहीं, खानापूर्ति सरमना में बन रही छह किलोमीटर लंबी सड़क इसका ताज़ा उदाहरण है। रायगढ़ के बड़े ठेकेदार, मोटी पहुंच, मोटा मुनाफ़ा। सड़क तो बना दी गई, लेकिन क्योरिंग? वह ज़रूरी नहीं समझी गई। सीसी रोड धूल उगल रही है। कहीं सीसी, कहीं डामर—कोई मानक नहीं, कोई जवाबदेही नहीं। पहाड़ी इलाके में घाट कटिंग के बिना सड़क चढ़ा दी गई। सवाल उठाने पर मुंशी का जवाब— “हाईवे से भारी गाड़ियां ले जाएंगे तो सड़क टूटेगी ही। ठेका हमेशा के लिए थोड़े लिया है।” जब विधायक को आपत्ति नहीं, तो गांव वालों की आवाज़ मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी भी क्यों? लिहाजा गांव चुप है—लेकिन खतरा हर दिन बढ़ रहा है। एक फिसलन और गाड़ी सीधे नीचे। सोसाइटी की चोरी—और सवालों का पहाड़ जिले की कई सोसाइटीज से रात में एक-एक ट्रक चावल चोरी हो रहा है। रिपोर्ट लिखी जा रही है, चोर नहीं पकड़े जा रहे। जब चोर का “कलेजा” इतना बड़ा है, तो यह समझने में देर नहीं लगती कि उसके पीछे कौन खड़ा है। निष्कर्ष आज समस्या विपक्ष की आलोचना नहीं है, समस्या व्यवस्था का भीतर से सड़ जाना है। अगर सरकार अब भी आत्ममंथन नहीं करेगी, अपने सिस्टम को दुरुस्त नहीं करेगी, तो आने वाले समय में सत्ता उसके लिए सपना बन जाए—तो इसमें किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। — सीतापुर सुनील गुप्ता की कलम से4
- बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे जन्मदिन बना यादगार रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस को जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम के बच्चों के बिच जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ मनाया उसने इस दिन को बच्चों के जीवन की एक अविस्मरणीय स्मृति बना दिया जैसे ही मुख्यमंत्री आश्रम परिसर पहुंचे बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक दौड़ गई वे दौड़कर उनके पास आये और कुछ ही छणों मे पूरा वातावरण एक पारिवारिक मिलन जैसा हो गया उस पल मुख्यमंत्री किसी पद पर आसीन व्यक्ति नहीं बल्कि बच्चों को अपने स्नेही अभिभावक की तरह उनके बिच दिखाई दे रहे थे मुख्यमंत्री साय ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ बैठकर बातें की उन्होंने बच्चों के नाम पूछे और पढ़ाई के बारे में जाना उनके सपनों को सुना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जब मुख्यमंत्री बच्चों से बात कर रहे थे तब उनके चेहरे पर झलकता स्नेह और अपनत्व बच्चों के मन में गहरा विश्वास जगा रहा था बच्चे भी पूरी सहजता से उनसे बातें करते हुए खुशी से चहकते रहे आश्रम परिवार में उसे समय जो दृश्य था वह एक परिवार के बीच मनाया जा रहे हैं उत्सव जैसा महसूस हो रहा था मुख्यमंत्री श्री साइन ने बच्चों को अपने हाथों से केक और चॉकलेट खिलाया उन्होंने बच्चों के सिर पर हाथ रखते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि वह मन लगाकर पढ़ाई करें बड़े सपने देखें और जीवन में आगे बढ़कर अपने परिवार आशीर्वाद दिया और कहा कि वह मन लगाकर पढ़ाई करें बड़े सपने देखे और जीवन में आगे बढ़कर अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करें उन्होंने कहा कि आप सब बच्चों की मुस्कान मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है उनके इन स्नेहपुर्द शब्दों में बच्चों के मन को छू लिया बच्चों की आंखों में चमक और चेहरे का मुस्कान इस बात की गवाही दे रही थी कि यह पल उनके लिए कितना खास बन गया है मुख्यमंत्री के रूप में स्नेही अभिभावक को अपने बीच पाकर बच्चों ने जिस खुशी और अपनत्व का अनुभव किया वह लंबे समय तक उनकी स्मृतियों में रहेगा उल्लेखनीय है कि बालक आश्रम बगिया में कक्षा पहली से पांचवी तक के छात्र अध्ययनरत है जिनमें अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से है मुख्यमंत्री का उनके बीच पहुंचकर जन्मदिन मनाना बच्चों के लिए गर्व और प्रेरणा का विशेष क्षण बन गया है इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगढ़ अधिकारीगढ़ तथा आश्रम के शिक्षक एवं स्टॉफ उपस्तिथ थे1
- जशपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई। सूचना के चंद घंटों में 09 आरोपी हिरासत में। डीआईजी व एसएसपी के निर्देश पर चार विशेष टीमों ने की कार्रवाई। BNS व POCSO एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज। #Jashpur #Narayanpur #CrimeNews #POCSO #BreakingNews #JashpurTimes Jashpur Times Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस1
- Nager panchayat lakhanpur k bus stand parishar k mahila vaywasayi se sawachhta k vishay mai batchit karte md news patrkar himanshu raj .78058380762
- Post by SAMBHU RAVI1
- गुमला: आगामी नगर परिषद् निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पूर्वाह्न 11:00 बजे समाहरणालय सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा द्वारा संयुक्त रूप से की गई।निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु सभी मतदान केंद्रों पर कार्यपालक दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर मतदान कर्मियों, सेक्टर दंडाधिकारियों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने मतदान कर्मियों को निर्देशित किया कि मतदान सामग्री, मतपत्रों एवं अभिलेखों का मिलान प्रस्थान से पूर्व सावधानीपूर्वक कर लें। मतदान केंद्र के लेआउट एवं व्यवस्था पर मतदान टीम के साथ पूर्व चर्चा कर लें, ताकि मतदान समय पर प्रारंभ हो सके। बैलेट बॉक्स की सुरक्षा, सीलिंग की प्रक्रिया एवं समस्त प्रपत्रों की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित सेक्टर या स्टैटिक मजिस्ट्रेट से तत्काल संपर्क करें। महिला मतदान कर्मियों एवं चलंत बूथों के लिए विशेष सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।बैठक में सभी पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया समयबद्ध, निष्पक्ष एवं बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो।पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि निर्वाचन ड्यूटी संयुक्त आदेश के तहत विस्तृत प्रतिनियोजन के साथ की गई है तथा सभी पदाधिकारी एक टीम भावना के साथ कार्य करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा पारंपरिक हथियार के साथ दिखने वाले व्यक्ति पर सतर्क दृष्टि रखें तथा सुरक्षा बल तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्रों पर काली स्याही (ब्लैक इंक) का प्रयोग वर्जित रहेगा तथा किसी भी परिस्थिति में विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दें। जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी, SDO सदर, SDO चैनपुर, SDO बसिया , डीसीएलआर बसिया, डीसीएलआर चैनपुर, सभी RO सहित सम्बंधित पदाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सम्बंधित पुलिस पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे ।2
- थाना नारायणपुर से ये खबर सामने आ रही है की नौ लोगो ने 1 लड़की और महिला की छेड़खानी की और 1 ने नाबालिक बच्ची से किया रेप।1