पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह के नेतृत्व में आपरेशन क्लीन अभियान के तहत मालखाना धनघटा थाना में लंबे समय से जमा अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन एवं बिक्री से सम्बन्धित विभिन्न आबकारी अधिनियम से संबंधित अवैध कच्ची शराब को प्रशासनिक आदेश पर नष्ट करा दिया गया। बरसात, सीलन और चूहों द्वारा क्षति के कारण शराब से दुर्गंध और रिसाव हो रहा था, जिससे क्षेत्र में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई थी। वर्ष 2026 में दर्ज आबकारी अधिनियम के 46 मुकदमों से संबंधित कुल 375 लीटर अवैध कच्ची शराब को सुरक्षित रखना संभव नहीं था। अधिकांश आबकारी से सम्बन्धित मामलों में तकनीकी परीक्षण के बाद आरोप पत्र अथवा अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित की जा चुकी थी। उपजिलाधिकारी धनघटा के आदेश पर आज दिनांक 27.07.2026 को उपजिला मजिस्ट्रेट धनघटा, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा, निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव, हे0मु0 बाबूलाल देवमूर्ति, सहित थाना स्टाफ और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नियमानुसार गड्ढा खोदकर पूरी शराब को उसमें गिराकर नष्ट किया गया। यदि समय रहते निस्तारण न किया जाता तो सड़ी शराब से गंभीर संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी जब्त आबकारी माल का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि जनस्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह के नेतृत्व में आपरेशन क्लीन अभियान के तहत मालखाना धनघटा थाना में लंबे समय से जमा अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन एवं बिक्री से सम्बन्धित विभिन्न आबकारी अधिनियम से संबंधित अवैध कच्ची शराब को प्रशासनिक आदेश पर नष्ट करा दिया गया। बरसात, सीलन और चूहों द्वारा क्षति के कारण शराब से दुर्गंध और रिसाव हो रहा था, जिससे क्षेत्र में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई थी। वर्ष 2026 में दर्ज आबकारी अधिनियम के 46 मुकदमों से संबंधित कुल 375 लीटर अवैध कच्ची शराब
को सुरक्षित रखना संभव नहीं था। अधिकांश आबकारी से सम्बन्धित मामलों में तकनीकी परीक्षण के बाद आरोप पत्र अथवा अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित की जा चुकी थी। उपजिलाधिकारी धनघटा के आदेश पर आज दिनांक 27.07.2026 को उपजिला मजिस्ट्रेट धनघटा, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा, निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव, हे0मु0 बाबूलाल देवमूर्ति, सहित थाना स्टाफ और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नियमानुसार गड्ढा खोदकर पूरी शराब को उसमें गिराकर नष्ट किया गया। यदि समय रहते निस्तारण न किया जाता तो सड़ी शराब से गंभीर संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी जब्त आबकारी माल का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि जनस्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
- कारगिल के वीरों का बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत : अजय कुमार सिंह कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए सम्मानित, बोले- साहस, शौर्य और दृढ़ संकल्प से जीते जाते हैं युद्ध कानपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संस्था द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह मुख्य अतिथि तथा पूर्व डीआईजी रतन श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मान ग्रहण करने के उपरांत अपने संबोधन में अजय कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और अटूट राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। 'ऑपरेशन विजय' के माध्यम से भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि युद्ध केवल हथियारों के बल पर नहीं, बल्कि साहस, दृढ़ संकल्प और पराक्रम के दम पर जीते जाते हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर जवानों ने अपने परिवार और व्यक्तिगत सुखों की परवाह किए बिना मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। ऐसे आयोजन समाज में सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अजमेर बहादुर सिंह ने की। कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्था के जिलाध्यक्ष मान सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव के.पी. सिंह चौहान तथा कानपुर इकाई के पदाधिकारियों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह ने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।1
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह के नेतृत्व में आपरेशन क्लीन अभियान के तहत मालखाना धनघटा थाना में लंबे समय से जमा अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन एवं बिक्री से सम्बन्धित विभिन्न आबकारी अधिनियम से संबंधित अवैध कच्ची शराब को प्रशासनिक आदेश पर नष्ट करा दिया गया। बरसात, सीलन और चूहों द्वारा क्षति के कारण शराब से दुर्गंध और रिसाव हो रहा था, जिससे क्षेत्र में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई थी। वर्ष 2026 में दर्ज आबकारी अधिनियम के 46 मुकदमों से संबंधित कुल 375 लीटर अवैध कच्ची शराब को सुरक्षित रखना संभव नहीं था। अधिकांश आबकारी से सम्बन्धित मामलों में तकनीकी परीक्षण के बाद आरोप पत्र अथवा अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित की जा चुकी थी। उपजिलाधिकारी धनघटा के आदेश पर आज दिनांक 27.07.2026 को उपजिला मजिस्ट्रेट धनघटा, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा, निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव, हे0मु0 बाबूलाल देवमूर्ति, सहित थाना स्टाफ और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नियमानुसार गड्ढा खोदकर पूरी शराब को उसमें गिराकर नष्ट किया गया। यदि समय रहते निस्तारण न किया जाता तो सड़ी शराब से गंभीर संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी जब्त आबकारी माल का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि जनस्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।2
- संत कबीर नगर के खलीलाबाद में एक पिता अपनी दो नाबालिग बेटियों के लापता होने से न्याय और मदद की आस में दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित पिता हरिराम चौरसिया का आरोप है कि घटना की सूचना देने और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद रेलवे पुलिस अब तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे उनकी पुत्रियां खुशबू (16 वर्ष) और मुस्कान (14 वर्ष) घर से निकल गईं। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि दोनों खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची थीं और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई थीं। पीड़ित पिता का कहना है कि शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 7290091560 से फोन कर बताया कि दोनों बच्चियां देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतर गई हैं। इसके बाद उक्त नंबर बंद हो गया और दोनों बच्चियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका। पिता ने बताया कि बड़ी बेटी खुशबू मानसिक रूप से दिव्यांग है, जबकि उनकी पत्नी भी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। ऐसे में पूरा परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में है। पीड़ित का आरोप है कि रेलवे पुलिस से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है, जिससे समय बीतता जा रहा है और बेटियों की सुरक्षा को लेकर परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर रिपोर्ट दर्ज कराने तथा दोनों नाबालिग बेटियों की शीघ्र सकुशल बरामदगी कराने की मांग की है। यदि किसी व्यक्ति को दोनों बच्चियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह तत्काल मोबाइल नंबर 9161114590 या 8400589820 पर संपर्क कर सकता है।1
- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष विनय कुमार गिरी हैं।1
- संत कबीर नगर के भरवल पर्वता क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से स्थानीय किसानों को बड़ी राहत मिली है और फसलों को नया जीवनदान मिल गया है। कई दिनों से बारिश की राह देख रहे किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस वर्षा से धान सहित अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त पानी मिल गया है। इससे सिंचाई में आने वाली लागत कम होगी और फसलों की बेहतर पैदावार की उम्मीद भी बढ़ गई है। इसके साथ ही किसानों ने प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर तुरंत ध्यान देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि अगर अधिक बारिश होती है तो जलभराव के कारण फसलों को नुकसान पहुँच सकता है, इसलिए प्रशासन को जलभराव वाली जगहों पर समय रहते ध्यान देने की जरूरत है।1
- गोरखपुर के पाली क्षेत्र स्थित नेवास और आसपास के गांवों में सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद हुई इस वर्षा से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश शुरू होते ही ठंडी हवाएं चलने लगीं और पूरे क्षेत्र का मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया, जिससे ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम बदलते ही किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय किसान विनोद, प्रमोद, महेश, अनिल, विजय और मोहन ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेज गर्मी और उमस के कारण खेतों में काम करना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि यह वर्षा खरीफ फसलों, विशेषकर धान की खेती के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा, इसलिए यह बारिश खेती-किसानी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। क्षेत्र में हुई इस वर्षा के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर इसी तरह बारिश होती रही, तो धान सहित अन्य खरीफ फसलों की पैदावार बेहद अच्छी होगी।2
- कुर्थिया के पास दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत घटना की सूचना पर डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना पहुंचे मौके पर, निष्पक्ष जांच व विधिक कार्रवाई के दिए निर्देश संतकबीरनगर। जनपद के थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत कुर्थिया के समीप रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गोरखपुर से बस्ती की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयावह था कि उसमें चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। वहीं, घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के केनवना-कुर्थिया मार्ग पर करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतकों की पहचान लालजी (60 वर्ष), उनकी पत्नी ज्ञानमती (55 वर्ष), पोता आदर्श (10 वर्ष) और नाती सत्यम (8 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, लालजी चलने-फिरने में असमर्थ थे और घर के बाहर खाट पर सोए हुए थे। उनके साथ उनकी पत्नी, पोता और नाती भी मौजूद थे। इसी दौरान उनकी बेटी प्रेमलता दवा देकर घर के अंदर गई। तभी गोरखपुर की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक घर के बाहर चढ़ गया और चारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक लालजी को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद चालक ट्रक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रक को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के चार लोगों की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1