Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर विधानसभा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात ,, सुने क्या बोले विधायक हजारीलाल दांगी
Jagdish nagar
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर विधानसभा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात ,, सुने क्या बोले विधायक हजारीलाल दांगी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पत्रकार तो खबरें लिखते हैं लेकिन वह खबरें जब अखबार का रूप ले लेती है तो उन्हें घर-घर पहुंचाते हैं राजू सेन जैसे हॉकर दिन-रात गर्मी में सर्दी में बरसात में साइकिल से सभी अखबार बांटते हैं आज सहयोगी पत्रकार संघ ने राजगढ़ के हॉकर जो की 25 साल से पेपर बांटते हैं उनका सम्मान किया, सम्मान पाकर राजू सेन बहुत खुश हुए1
- Post by Jagdish nagar1
- 🔥🔥🔥भीषण आग का तांडव: तलेन में चरोई की आग ने मचाई तबाही, किसान की मोटरसाइकिल जलकर खाक🔥🔥 तलेन (राजगढ़): तलेन क्षेत्र में आज आग ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि देखते ही देखते कई किसानों की मेहनत और संपत्ति जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत किसी किसान द्वारा अपने खेत में 'चरोई' (फसल अवशेष) जलाने के दौरान हुई, लेकिन हवा की गति और सूखे की वजह से यह आग बेकाबू होकर आसपास के खेतों में फैल गई। 🔥🔥7 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन🔥🔥 आग इतनी भीषण थी कि सुबह 10 बजे से ही स्थानीय ग्रामीण और दमकल विभाग (फायरब्रिगेड) की टीमें आग बुझाने में जुट गई थीं। घंटों की मशक्कत और ग्रामीणों के भारी सहयोग के बाद शाम 5 बजे जाकर कहीं आग पर काबू पाया जा सका। भारी नुकसान: भूसे के ढेर और वाहन चपेट में इस अग्निकांड में सबसे ज्यादा नुकसान किसानों के पशु आहार (भूसे) को हुआ है। कई खेतों में रखे भूसे के ऊंचे ढेर पूरी तरह जल गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि खेत पर खड़ी एक किसान की मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर लोहा बन गई। 🙏🙏सावधानी की अपील🙏🙏 गर्मी के इस मौसम में खेतों में आग लगाना जोखिम भरा साबित हो रहा है। प्रशासन और जागरूक नागरिकों ने अपील की है कि किसान अपने खेतों में नरवाई या चरोई जलाते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की अनहोनी से बचा जा सके और किसी दूसरे किसान को आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े। रिपोर्ट: तलेन की हलचल तलेन की हल चल1
- पार्वती बांध नहर परियोजना में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही किसानों की उम्मीदें, ठेकेदार की मनमानी आई सामने कुदली | सरकार द्वारा किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाने के लिए करोड़ों की लागत से 'पार्वती बांध नहर परियोजना' का कार्य किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर यह योजना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। ताजा मामला कुदली गांव के पास का है, जहाँ पाइप लाइन बिछाने के कार्य में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 7 फीट की जगह मात्र 3 फीट पर डाल दिए पाइप नियमों के अनुसार, नहर के पाइपों को जमीन से कम से कम 7 फीट की गहराई पर गाड़ा जाना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में खेती के कार्यों या भारी वाहनों के दबाव से पाइप सुरक्षित रहें। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार अपनी लागत बचाने के चक्कर में मात्र 3 फीट की गहराई पर ही पाइप डाल रहा है। किसानों में भारी आक्रोश ग्रामीणों ने वीडियो साक्ष्य के साथ बताया कि ठेकेदार की इस लापरवाही से भविष्य में पाइप फटने का खतरा बना रहेगा, जिससे न केवल पानी की बर्बादी होगी बल्कि किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुँच सकता है। किसानों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद ठेकेदार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा है। "अगर 7 फीट की जगह 3 फीट पर पाइप डाले जाएंगे, तो ऊपर से ट्रैक्टर गुजरते ही पाइप टूट सकते हैं। यह सीधे तौर पर सरकारी बजट का दुरुपयोग और किसानों के साथ धोखा है।" — स्थानीय ग्रामीण अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस "धमाकेदार" लापरवाही पर कोई ठोस कदम उठाता है या किसानों की समस्या फाइलों में ही दबी रह जाती है। 1
- शाजापुर (उज्जैन) | रखरखाव के तहत शेयर शाजापुर जिले के मक्सी क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को इंदौर रेफर कर दिया गया। दूसरे युवक का इलाज शाजापुर में ही चल रहा है।दोनों घायल युवक शाजापुर के निवासी हैं। वे शनिवार को मोबाइल खरीदने के लिए इंदौर गए थे और वापस लौट रहे थे। मक्सी के पास लौटते समय, सड़क के बीच बनी एक दरार में उनकी बाइक का पहिया फंस गया। इसके कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में बाइक चला रहे बलराम को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। दूसरे युवक गणेश को अपेक्षाकृत कम चोटें आई हैं और उनका इलाज शाजापुर जिला अस्पताल में जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की1
- दतिया:दतिया के दंगल में विजेता घोषित करने पर विवाद रेफरी के फैसले से नाराज पहलवानों के समर्थकों में लात-घूंसे चले पुलिस ने संभाला मोर्चा दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में शनिवार को आयोजित दंगल उस समय हंगामे में बदल गया। जब विजेता को लेकर पहलवान और मैच रेफरी के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पहलवानों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुकाबला खत्म होने के बाद विजेता घोषित करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। रेफरी के फैसले से असंतुष्ट एक पक्ष ने आपत्ति जताई। जिस पर बहस बढ़ती गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में समर्थक भी इसमें कूद पड़े। जिससे दंगल का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।1
- जिला शाजापुर पुलिस को चोरी के प्रकरणों में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी गई टवेरा कार एवं जेसीबी मशीन, कुल मशरूका लगभग 25 लाख रुपये बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी द्वारा कस्बा क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया था। घटना का विवरण इस प्रकार है, की फरियादी अजय पूर्विया निवासी पांडुरंग कॉलोनी, फीगंज शुजालपुर मंडी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09-10 अप्रैल 2026 की रात्रि में अज्ञात आरोपी द्वारा उसके घर के सामने से टवेरा वाहन कीमत लगभग 5 लाख रुपये चोरी कर लिया गया। इसी प्रकार थाना शुजालपुर सिटी क्षेत्र में फरियादी राहुल पाटीदार निवासी ग्राम कड़वाला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात आरोपी द्वारा जेसीबी मशीन क्रमांक MP 39 H 3848 (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) चोरी कर ली गई। दोनों प्रकरणों में संबंधित थानों पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *पुलिस कार्यवाही:* उक्त प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपी गोविन्द सिंह पिता माखन सिंह (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम देहंडी, थाना शुजालपुर मंडी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों पवन चौड़िया, सुनील मालवीय एवं कृष्णा गोस्वामी के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई टवेरा कार (कीमत 5 लाख रुपये) एवं जेसीबी मशीन (कीमत 20 लाख रुपये) सहित कुल 25 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 12 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय शुजालपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवकुमार यादव (थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी) के नेतृत्व में उनि तेजप्रकाश बोहरे, उनि इनीम टोप्पो, सउनि भेमेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक रामदयाल श्रीवास्तव, निहाल सिंह, आरक्षक पवन परमार, वीरेंद्र सिंह, अनिल यादव, संदीप यादव, रविकांत यादव, रामगोपाल, ललित पंवार, विनोद भैसानिया, योगेन्द्र परमार, चालक महेश तथा साइबर सेल के आरक्षक राजेश, घनश्याम एवं अनिल सक्सेना की सराहनीय भूमिका रही ।3
- Post by Jagdish nagar1