logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सावन कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में अभियोजन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित आज दिनांक 25.03.2026 को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में अभियोजन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई l जिसमें पुलिस अधीक्षक, सुपौल, सिविल सर्जन, सुपौल, सभी नवनियुक्त विशेष लोक अभियोजक, लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक एवं अभियोजन पदाधिकारीगण भाग लिये। जिलाधिकारी द्वारा अभियोजन पदाधिकारीवार तथा न्यायालयवार वाद की समीक्षा की गई तथा न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को सजा नहीं दिला पाने के लिये अभियोजन पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। लोक अभियोजक द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने तथा सजा के बिंदु पर कार्य नहीं करने के लिये काफी नाराजगी व्यक्त की गई तथा प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि शाखा, सुपौल को उनका मानदेय भुगतान नहीं करने के साथ-साथ उनके द्वारा विगत महीनों के कृत कार्य का समीक्षात्मक प्रतिवेदन तैयार कर विभाग को भेजने का निदेश दिया गया। सभी अभियोजन पदाधिकारियों को न्यायालय में अभियोजन पक्ष दृढ़ता से रखने के साथ-साथ वाद निष्पादन हेतु अधिकतम प्रयास करने का निदेश दिया गया अन्यथा की स्थिति में मानदेय भुगतान रोकने तथा उनके एवं संबंधित अभियोजन पदाधिकारी के क्रियाकलाप के संबंध में विभाग को प्रतिवेदित करने की हिदायत दी गई।

1 hr ago
user_SUBESH RAJ (journalism)
SUBESH RAJ (journalism)
सुपौल, सुपौल, बिहार•
1 hr ago

सावन कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में अभियोजन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित आज दिनांक 25.03.2026 को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में अभियोजन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई l जिसमें पुलिस अधीक्षक, सुपौल, सिविल सर्जन, सुपौल, सभी नवनियुक्त विशेष लोक अभियोजक, लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक एवं अभियोजन पदाधिकारीगण भाग लिये। जिलाधिकारी द्वारा अभियोजन पदाधिकारीवार तथा न्यायालयवार वाद की समीक्षा की गई तथा न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को सजा नहीं दिला पाने के लिये अभियोजन पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। लोक अभियोजक द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने तथा

d8a5e297-5a19-4963-842f-005034312374

सजा के बिंदु पर कार्य नहीं करने के लिये काफी नाराजगी व्यक्त की गई तथा प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि शाखा, सुपौल को उनका मानदेय भुगतान नहीं करने के साथ-साथ उनके द्वारा विगत महीनों के कृत कार्य का समीक्षात्मक प्रतिवेदन तैयार कर विभाग को भेजने का निदेश दिया गया। सभी अभियोजन पदाधिकारियों को न्यायालय में अभियोजन पक्ष दृढ़ता से रखने के साथ-साथ वाद निष्पादन हेतु अधिकतम प्रयास करने का निदेश दिया गया अन्यथा की स्थिति में मानदेय भुगतान रोकने तथा उनके एवं संबंधित अभियोजन पदाधिकारी के क्रियाकलाप के संबंध में विभाग को प्रतिवेदित करने की हिदायत दी गई।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सुपौल जिले के पिपरा से सामने आया है, जहाँ उत्पाद विभाग की टीम ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।सुपौल उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरा के रास्ते भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में नाकेबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन तस्कर पुलिस को चकमा देकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।बरामदगी: कार की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।उत्पाद विभाग ने कार और शराब को जब्त कर लिया है।"हमें सूचना मिली थी कि एक कार में शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। पिपरा थाना क्षेत्र में घेराबंदी की गई, जिसे देख तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। जाँच जारी है और जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"फिलहाल पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम गाड़ी के नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान करने और उनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। इस कार्रवाई से इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सुपौल जिले के पिपरा से सामने आया है, जहाँ उत्पाद विभाग की टीम ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।सुपौल उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरा के रास्ते भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में नाकेबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन तस्कर पुलिस को चकमा देकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।बरामदगी: कार की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।उत्पाद विभाग ने कार और शराब को जब्त कर लिया है।"हमें सूचना मिली थी कि एक कार में शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। पिपरा थाना क्षेत्र में घेराबंदी की गई, जिसे देख तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। जाँच जारी है और जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"फिलहाल पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम गाड़ी के नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान करने और उनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। इस कार्रवाई से इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
  • sahayata samuh Laguniya Dighiya Ghar Nirmali supaul bihar ,sach tak news Laguniya Ward 10 video kasha laga
    1
    sahayata samuh Laguniya Dighiya Ghar Nirmali supaul bihar ,sach tak news Laguniya Ward 10  video kasha laga
    user_Jila Parshan supaul Bihar
    Jila Parshan supaul Bihar
    Agricultural association निर्मली, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
  • आज दिनांक 25.03.2026 को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में अभियोजन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई l जिसमें पुलिस अधीक्षक, सुपौल, सिविल सर्जन, सुपौल, सभी नवनियुक्त विशेष लोक अभियोजक, लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक एवं अभियोजन पदाधिकारीगण भाग लिये। जिलाधिकारी द्वारा अभियोजन पदाधिकारीवार तथा न्यायालयवार वाद की समीक्षा की गई तथा न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को सजा नहीं दिला पाने के लिये अभियोजन पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। लोक अभियोजक द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने तथा सजा के बिंदु पर कार्य नहीं करने के लिये काफी नाराजगी व्यक्त की गई तथा प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि शाखा, सुपौल को उनका मानदेय भुगतान नहीं करने के साथ-साथ उनके द्वारा विगत महीनों के कृत कार्य का समीक्षात्मक प्रतिवेदन तैयार कर विभाग को भेजने का निदेश दिया गया। सभी अभियोजन पदाधिकारियों को न्यायालय में अभियोजन पक्ष दृढ़ता से रखने के साथ-साथ वाद निष्पादन हेतु अधिकतम प्रयास करने का निदेश दिया गया अन्यथा की स्थिति में मानदेय भुगतान रोकने तथा उनके एवं संबंधित अभियोजन पदाधिकारी के क्रियाकलाप के संबंध में विभाग को प्रतिवेदित करने की हिदायत दी गई।
    2
    आज दिनांक 25.03.2026 को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में  सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में अभियोजन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई l जिसमें पुलिस अधीक्षक, सुपौल, सिविल सर्जन, सुपौल, सभी नवनियुक्त विशेष लोक अभियोजक, लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक एवं अभियोजन पदाधिकारीगण भाग लिये।
जिलाधिकारी द्वारा अभियोजन पदाधिकारीवार तथा न्यायालयवार वाद की समीक्षा की गई तथा न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को सजा नहीं दिला पाने के लिये अभियोजन पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। लोक अभियोजक द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने तथा सजा के बिंदु पर कार्य नहीं करने के लिये काफी नाराजगी व्यक्त की गई तथा प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि शाखा, सुपौल को उनका मानदेय भुगतान नहीं करने के साथ-साथ उनके द्वारा विगत महीनों के कृत कार्य का समीक्षात्मक प्रतिवेदन तैयार कर विभाग को भेजने का निदेश दिया गया।
सभी अभियोजन पदाधिकारियों को न्यायालय में अभियोजन पक्ष दृढ़ता से रखने के साथ-साथ वाद निष्पादन हेतु अधिकतम प्रयास करने का निदेश दिया गया अन्यथा की स्थिति में मानदेय भुगतान रोकने तथा उनके एवं संबंधित अभियोजन पदाधिकारी के क्रियाकलाप के संबंध में विभाग को प्रतिवेदित करने की हिदायत दी गई।
    user_SUBESH RAJ (journalism)
    SUBESH RAJ (journalism)
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
  • सब्सक्राइब फॉलो करो लाइक करो
    1
    सब्सक्राइब फॉलो करो लाइक करो
    user_MD Rijwan Rk
    MD Rijwan Rk
    Farmer Pipra, Supaul•
    4 hrs ago
  • सौर बाजार थाना क्षेत्र की बरमस गांव में मामूली को मामूली बात को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जोखिम खबर है
    1
    सौर बाजार थाना क्षेत्र की बरमस गांव में मामूली को मामूली बात को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जोखिम खबर है
    user_Live Saharsa news
    Live Saharsa news
    नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    14 hrs ago
  • रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मधेपुरा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च में डीएम अभिषेक रंजन और एसपी संदीप सिंह के नेतृत्व में मधेपुरा एवं उदाकिशुनगंज अनुमंडल के एसडीएम, एसडीपीओ, सभी थाना अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। शोभायात्रा के निर्धारित रूट पर मार्च कर सुरक्षा तैयारियों को परखा गया और आम लोगों में भरोसा कायम किया गया। जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि पूरे जिले में पुलिस बल का डिमॉन्स्ट्रेशन किया गया है। रामनवमी शोभायात्रा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के जरिए की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाएं। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक वीडियो या फोटो साझा करने से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। बाइट - अभिषेक रंजन, डीएम, मधेपुरा।
    4
    रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मधेपुरा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
फ्लैग मार्च में डीएम अभिषेक रंजन और एसपी संदीप सिंह के नेतृत्व में मधेपुरा एवं उदाकिशुनगंज अनुमंडल के एसडीएम, एसडीपीओ, सभी थाना अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। शोभायात्रा के निर्धारित रूट पर मार्च कर सुरक्षा तैयारियों को परखा गया और आम लोगों में भरोसा कायम किया गया।
जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि पूरे जिले में पुलिस बल का डिमॉन्स्ट्रेशन किया गया है। रामनवमी शोभायात्रा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के जरिए की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाएं। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक वीडियो या फोटो साझा करने से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।
बाइट - अभिषेक रंजन, डीएम, मधेपुरा।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    46 min ago
  • आवश्यक सूचना कोरिया पट्टी पुर्व वार्ड 4 महादलित टोला निवासी चापाकल निर्माण मरम्मत कार्य हेतु जिला अध्यक्ष शंभू कुमार द्वारा,
    1
    आवश्यक सूचना कोरिया पट्टी पुर्व वार्ड 4 महादलित टोला निवासी चापाकल निर्माण मरम्मत कार्य हेतु जिला अध्यक्ष शंभू कुमार द्वारा,
    user_CID b officer Supaul Bihar Shambhu Kumar
    CID b officer Supaul Bihar Shambhu Kumar
    त्रिवेणीगंज, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
  • सुपौल, दिनांक 24.03.2026 को नगर भवन (टाउन हॉल), सुपौल में अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज/ निर्मली/वीरपुर के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, टीएलएम मेला एवं विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भव्य समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत नवाचारों एवं शैक्षणिक सामग्रियों ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। साथ ही आयोजित वाद-विवाद, समूह चर्चा एवं एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिताओं के प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे: वाद-विवाद प्रतियोगिता: “Online मित्र उतने ही अच्छे होते हैं जितनी व्यक्तिगत मित्र” विषय पर आर.एस.एम. पब्लिक स्कूल, सुपौल की आराध्या कुमारी एवं नंदनी कुमारी विजेता रहीं। “विद्यार्थी की सफलता के लिए खेल से ज्यादा किताबें महत्वपूर्ण हैं” विषय पर +2 उच्च विद्यालय हरिहरपुर (छातापुर) के पीयूष कुमार राय एवं नीलू कुमारी विजेता रहे। “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव रचनात्मकता के लिए खतरा है” विषय पर मध्य विद्यालय मलहद्द, सुपौल की दीक्षा कुमारी एवं अंकित आनंद विजेता रहे। “इंटरनेट एवं मोबाइल फोन एक वरदान है” विषय पर +2 उच्च विद्यालय सुखपुर की आयत अफरोज एवं खुशी कुमारी विजेता रहीं। “कोशी नदी बिहार के लिए अभिशाप है या संपत्ति का स्रोत बन सकती है” विषय पर +2 एल.एन.एल.एन. प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज की कोमल कुमारी एवं विभा परिहार विजेता रहीं। ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता: “बिहार में बापू—चम्पारण सत्याग्रह का प्रभाव” विषय पर निशा कुमारी (उच्च माध्यमिक विद्यालय चकडुमरिया) विजेता रहीं। “साहित्य और बिहार” विषय पर राजलक्ष्मी (उच्च माध्यमिक विद्यालय बारा एकमा) विजेता रहीं। एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिता: कक्षा 6-8: प्रथम – जिज्ञासा सिंह, द्वितीय – श्रुति श्रेया, तृतीय – पिंटू कुमार कक्षा 9-12: प्रथम – आर्यन राज, द्वितीय – राजनंदनी कुमारी, तृतीय – एम.एस. वास्कोडिगामा कार्यक्रम का मूल्यांकन जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की निर्णायक मंडली द्वारा किया गया, जिनमें डॉ. सुबोध कुमार, श्रीमती गीता मिश्रा, श्री राजीव कुमार, श्री प्रसून कुमार सिंह, अंजनी कुमार, राहुल आनंद, श्री गौतम गंगे एवं मनोज कुमार शामिल थे। इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त, सुपौल सुश्री सारा अशरफ एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संग्राम सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं। कार्यक्रम के अंत में मयंक कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अनुज कुमार, सुजीत कुमार, अवधेश कुमार, श्रवण कुमार, नौशाद सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला प्रशासन द्वारा इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना की गई है।
    3
    सुपौल, दिनांक 24.03.2026 को नगर भवन (टाउन हॉल), सुपौल में अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज/ निर्मली/वीरपुर के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, टीएलएम मेला एवं विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भव्य समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में प्रस्तुत नवाचारों एवं शैक्षणिक सामग्रियों ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। साथ ही आयोजित वाद-विवाद, समूह चर्चा एवं एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
प्रतियोगिताओं के प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे:
वाद-विवाद प्रतियोगिता:
“Online मित्र उतने ही अच्छे होते हैं जितनी व्यक्तिगत मित्र” विषय पर आर.एस.एम. पब्लिक स्कूल, सुपौल की आराध्या कुमारी एवं नंदनी कुमारी विजेता रहीं।
“विद्यार्थी की सफलता के लिए खेल से ज्यादा किताबें महत्वपूर्ण हैं” विषय पर +2 उच्च विद्यालय हरिहरपुर (छातापुर) के पीयूष कुमार राय एवं नीलू कुमारी विजेता रहे।
“आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव रचनात्मकता के लिए खतरा है” विषय पर मध्य विद्यालय मलहद्द, सुपौल की दीक्षा कुमारी एवं अंकित आनंद विजेता रहे।
“इंटरनेट एवं मोबाइल फोन एक वरदान है” विषय पर +2 उच्च विद्यालय सुखपुर की आयत अफरोज एवं खुशी कुमारी विजेता रहीं।
“कोशी नदी बिहार के लिए अभिशाप है या संपत्ति का स्रोत बन सकती है” विषय पर +2 एल.एन.एल.एन. प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज की कोमल कुमारी एवं विभा परिहार विजेता रहीं।
ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता:
“बिहार में बापू—चम्पारण सत्याग्रह का प्रभाव” विषय पर निशा कुमारी (उच्च माध्यमिक विद्यालय चकडुमरिया) विजेता रहीं।
“साहित्य और बिहार” विषय पर राजलक्ष्मी (उच्च माध्यमिक विद्यालय बारा एकमा) विजेता रहीं।
एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिता:
कक्षा 6-8: प्रथम – जिज्ञासा सिंह, द्वितीय – श्रुति श्रेया, तृतीय – पिंटू कुमार
कक्षा 9-12: प्रथम – आर्यन राज, द्वितीय – राजनंदनी कुमारी, तृतीय – एम.एस. वास्कोडिगामा
कार्यक्रम का मूल्यांकन जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की निर्णायक मंडली द्वारा किया गया, जिनमें डॉ. सुबोध कुमार, श्रीमती गीता मिश्रा, श्री राजीव कुमार, श्री प्रसून कुमार सिंह, अंजनी कुमार, राहुल आनंद, श्री गौतम गंगे एवं मनोज कुमार शामिल थे।
इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त, सुपौल सुश्री सारा अशरफ एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संग्राम सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में मयंक कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अनुज कुमार, सुजीत कुमार, अवधेश कुमार, श्रवण कुमार, नौशाद सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जिला प्रशासन द्वारा इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना की गई है।
    user_SUBESH RAJ (journalism)
    SUBESH RAJ (journalism)
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.