कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण हाथरस-कासगंज (मथुरा-बरेली) राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश हाथरस, 27 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)। श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ हाथरस-कासगंज (मथुरा-बरेली) राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने हाथरस बाईपास (रुहेरी कट) से कासगंज जनपद की सीमा तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सलेमपुर, रती का नगला, पंत चौराहा, सिकंदराराऊ बाईपास, फायर स्टेशन सिकंदराराऊ, अगसौली सहित प्रमुख स्थलों, प्रस्तावित शिविर स्थलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को जहां आवश्यक हो वहां रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग पर क्षतिग्रस्त अथवा मरम्मत योग्य स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल ठीक कराने के भी निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पृथक लेन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे तथा सामान्य यातायात भी बाधित न हो। उन्होंने पंत चौराहा, सिकंदराराऊ बाईपास एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने तथा पंत चौराहा एवं कांवड़ मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि स्थापित किए जाने वाले सभी शिविरों में शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रत्येक शिविर में पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, डस्टबिन, चिकित्सा सुविधा, मेडिकल किट एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत विद्युत पोलों को आवश्यकतानुसार पॉलिथीन से कवर कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं तथा प्रत्येक व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत, एनएचएआई के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण हाथरस-कासगंज (मथुरा-बरेली) राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश हाथरस, 27 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)। श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ हाथरस-कासगंज (मथुरा-बरेली) राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने हाथरस बाईपास (रुहेरी कट) से कासगंज जनपद
की सीमा तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सलेमपुर, रती का नगला, पंत चौराहा, सिकंदराराऊ बाईपास, फायर स्टेशन सिकंदराराऊ, अगसौली सहित प्रमुख स्थलों, प्रस्तावित शिविर स्थलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को जहां आवश्यक हो वहां रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग पर क्षतिग्रस्त अथवा मरम्मत योग्य स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल ठीक कराने के भी निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पृथक
लेन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे तथा सामान्य यातायात भी बाधित न हो। उन्होंने पंत चौराहा, सिकंदराराऊ बाईपास एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने तथा पंत चौराहा एवं कांवड़ मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि स्थापित किए जाने वाले सभी शिविरों में शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रत्येक शिविर में पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, डस्टबिन, चिकित्सा सुविधा, मेडिकल किट एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत विद्युत पोलों को आवश्यकतानुसार पॉलिथीन से कवर कराने के भी
निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं तथा प्रत्येक व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत, एनएचएआई के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण हाथरस-कासगंज (मथुरा-बरेली) राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश हाथरस, 27 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)। श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ हाथरस-कासगंज (मथुरा-बरेली) राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने हाथरस बाईपास (रुहेरी कट) से कासगंज जनपद की सीमा तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सलेमपुर, रती का नगला, पंत चौराहा, सिकंदराराऊ बाईपास, फायर स्टेशन सिकंदराराऊ, अगसौली सहित प्रमुख स्थलों, प्रस्तावित शिविर स्थलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को जहां आवश्यक हो वहां रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग पर क्षतिग्रस्त अथवा मरम्मत योग्य स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल ठीक कराने के भी निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पृथक लेन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे तथा सामान्य यातायात भी बाधित न हो। उन्होंने पंत चौराहा, सिकंदराराऊ बाईपास एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने तथा पंत चौराहा एवं कांवड़ मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि स्थापित किए जाने वाले सभी शिविरों में शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रत्येक शिविर में पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, डस्टबिन, चिकित्सा सुविधा, मेडिकल किट एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत विद्युत पोलों को आवश्यकतानुसार पॉलिथीन से कवर कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं तथा प्रत्येक व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत, एनएचएआई के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।4
- स्कूल पढ़ने जा रही दलित किशोरी से रास्ते मे एक युवक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी से स्कूल पढ़ने जा रही दलित किशोरी के साथ रास्ते में एक मुस्लिम युवक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित किशोरी के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी का जिला अस्पताल लाकर मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल पढ़ने जा रही दलित किशोरी के साथ रास्ते मे छेड़छाड़ करने वाले आरोपी मुस्लिम युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।1
- हाथरस, 27 जुलाई। श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सोमवार को हाथरस-कासगंज (मथुरा-बरेली) राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हाथरस बाईपास (रुहेरी कट) से कासगंज जनपद की सीमा तक सलेमपुर, रती का नगला, पंत चौराहा, सिकंदराराऊ बाईपास, फायर स्टेशन सिकंदराराऊ, अगसौली समेत प्रमुख स्थलों और प्रस्तावित शिविर स्थलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एनएचएआई अधिकारियों को आवश्यक स्थानों पर रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की प्राथमिकता के आधार पर तत्काल मरम्मत कराने को कहा, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों के लिए अलग लेन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित रहे और सामान्य यातायात भी प्रभावित न हो। पंत चौराहा, सिकंदराराऊ बाईपास सहित प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने तथा कांवड़ मार्गों से अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कांवड़ शिविरों में शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन कराया जाए। शिविरों में पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, डस्टबिन, चिकित्सा सुविधा, मेडिकल किट सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत बिजली के पोलों को आवश्यकतानुसार पॉलिथीन से कवर कराने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, लोक निर्माण विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, एनएचएआई के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।4
- पति की दूसरी शादी की सूचना पर मैरिज लॉन पुलिस लेकर पहुंची पहली पत्नी कानपुर के श्यामनगर क्षेत्र में पति की दूसरी शादी की सूचना मिलने पर पहली पत्नी अपने परिजनों के साथ चौधरी मैरिज लॉन पहुंच गई, जहां जमकर हंगामा हुआ। । करीब एक घंटे तक मैरिज लॉन में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1
- एक गांव निवासी महिला को पति ने मारपीट कर गले में रस्सी से फंदा लगाकर जान से मारने का किया प्रयास जनपद हाथरस के एक गांव निवासी महिला के साथ उसके पति ने पहले जमकर मारपीट की। बाद में पति ने महिला के गले मे रस्सी से फंदा लगाकर महिला को जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर महिला कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। पीड़ित महिला ने बताया कि पति ने मारपीट करते हुए गले मे रस्सी फंदा लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला की करीब 6 वर्ष पहले शादी हुई थी। महिला का पति शराब पीने का आदी है। शराब पीने की मना करने पर पति महिला के साथ आये दिन मारपीट करता है। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर महिला कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच कर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।1
- इस मासूम बच्चे के भविष्य और न्याय की उम्मीद के साथ, हम निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं। 🚨 खून से सनी चारपाई... और नौ साल के मासूम की वो चीख, जिसने पूरे गांव को हिला दिया! मैनपुरी के नगला देवजीत गांव में सामने आई यह घटना इंसानियत को झकझोर देने वाली है। आरोप है कि छुट्टी पर घर आए एक बीएसएफ जवान ने अपनी पत्नी की फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना का सबसे बड़ा गवाह वह नौ साल का मासूम बच्चा है, जिसने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में देखा। पति ने पत्नी पर अवैध संबंधों का शक जताया है, जबकि मृतका के परिजनों ने पति पर प्रताड़ना और अन्य महिलाओं से संबंध होने के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच जारी है और अंतिम सत्य पुलिस जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा। हम किसी भी अपुष्ट दावे की पुष्टि नहीं करते। हमारा उद्देश्य केवल तथ्यात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज के सामने संवेदनशील मुद्दों को रखना है। एक सवाल हम सबके सामने है—क्या शक और अविश्वास किसी इंसान को इतना निर्दयी बना सकता है कि वह अपने ही परिवार को उजाड़ दे? इस मासूम बच्चे के भविष्य और न्याय की उम्मीद के साथ, हम निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं। #Mainpuri #NaglaDevjeet #CrimeNews #JusticeForVictim #UPPolice #MainpuriPolice #DGPUP #ADGZoneAgra #IGRangeAgra #UttarPradesh #SalamIndia24 #BreakingNews #HindiNews #CrimeReport #JusticeMatters #SalamIndia24News ऐसी ही बड़ी और बेबाक खबरों के लिए जुड़े रहिए सलाम इंडिया 24 के साथ। जय हिंद! जय भारत!1