बुधनई गांव में विवाहिता की लटकी मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के बुधनई गांव में रविवार को एक विवाहिता का शव मायका में घर के अंदर फंदे से लटका पाया गया। इसकी सूचना पर मौके पहुंची पुलिस व हैदरगढ़ तहसील के राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के बुधनई गांव में रामजस यादव ने बताया कि पुत्री नैसी यादव उम्र करीब (19) वर्षीय का विवाह 26 फरवरी 2026 को क्षेत्र के ही खालेकपुरवा मजरे मिजापुर गांव निवासी रंजीत यादव के साथ किया था। पुत्री को नाग पंचमी पर्व के अवसर पर विदा कराकर मायके लाया था। लेकिन रविवार की सुबह उसका शव कमरे के अंदर चुनरी के फंदे से लटका पाया गया। मृतका के परिजनों मुताबिक सुबह घर का कामकाज करने के उपरांत यह घटना घटी है। इसकी सूचना मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कैसरगंज शैलेन्द्र कुमार ने शव को फंदे से उतार कर तहसीलदार हैदरगढ़ की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। मगर पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका तीन पुत्री में सबसे बड़ी थी। वहीं मायके के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बुधनई गांव में विवाहिता की लटकी मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के बुधनई गांव में रविवार को एक विवाहिता का शव मायका में घर के अंदर फंदे से लटका पाया गया। इसकी सूचना पर मौके पहुंची पुलिस व हैदरगढ़ तहसील के राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के बुधनई गांव में रामजस यादव ने बताया कि पुत्री नैसी यादव उम्र करीब (19) वर्षीय का विवाह 26 फरवरी 2026 को क्षेत्र के ही खालेकपुरवा मजरे मिजापुर गांव निवासी रंजीत यादव के साथ किया था। पुत्री को नाग पंचमी पर्व के अवसर पर विदा कराकर मायके लाया था। लेकिन रविवार की सुबह उसका शव कमरे के अंदर चुनरी के फंदे से लटका पाया गया। मृतका के परिजनों मुताबिक सुबह घर का कामकाज करने के उपरांत यह घटना घटी है। इसकी सूचना मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कैसरगंज शैलेन्द्र कुमार ने शव को फंदे से उतार कर तहसीलदार हैदरगढ़ की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। मगर पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका तीन पुत्री में सबसे बड़ी थी। वहीं मायके के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
- CM Yogi Adityantah ने Raebareli में Ajay Rai के मछली भोज मामले पर Congress को सुनाया1
- महाभारत कालीन पारिजात वृक्ष पर खिले स्वर्ण आभा वाले पुष्प, सावन में उमड़ी भीड़ बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील के बरौलिया गांव में स्थित महाभारत कालीन पौराणिक पारिजात वृक्ष इन दिनों अपने सुंदर स्वरूप में है और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। छह माह की लंबी पतझड़ के बाद पहले वृक्ष में हरी-भरी पत्तियां आईं और अब इस पर सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण आभा वाले सुंदर सफेद पुष्प खिले हैं। पुष्पों की खुशबू से पूरा परिसर सुगंधित हो गया है। इसे देखने के लिए रोज हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं। स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार यह पारिजात वृक्ष समुद्र मंथन से निकले चौदह रत्नों में से एक है। अज्ञातवास के दौरान अर्जुन इसे स्वर्ग लोक से माता कुंती के लिए यहां लाए थे। मान्यता है कि आज भी माता कुंती अदृश्य रूप में किंतूर स्थिति भगवान कुंतेश्वर महादेव का जलाभिषेक करती हैं और पारिजात पुष्प भगवान शिव को अर्पित करती हैं। सावन के महीने में तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। श्रद्धालु पारिजात पुष्प को भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए उत्सुक रहते हैं। विश्वास है कि शिव पर चढ़ाए गए पुष्प से धन-धान्य में वृद्धि,मन में शांति और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां पर्यटक लखनऊ, अयोध्या,अमेठी, बहराइच सीतापुर, गोंडा, कानपुर, हरदोई, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़ उन्नाव, अगरा, प्रयागराज, सहित आदि जगहों से लोग दर्शन करने पहुंचते हैं।4
- विधायक साकेंद्र वर्मा ने सीएम योगी को लिखा पत्र आलू भंडारण, अनुदान में किसानों क रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधानसभा कुर्सी क्षेत्र के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आलू भंडारण और उस पर मिलने वाले सरकारी अनुदान से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में किसानों को हो रही तकनीकी और दस्तावेजी परेशानियों का उल्लेख करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है। विधायक ने अपने पत्र में बताया कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में कुल 42 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। वर्ष 2026 में इन कोल्ड स्टोरेज में करीब 93 लाख 74 हजार पैकेट आलू का भंडारण किया गया था। बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी आलू की उपज को सुरक्षित रखने के लिए इन कोल्ड स्टोरेज का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि आलू भंडारण के बाद किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान का लाभ प्राप्त करने में तकनीकी और दस्तावेजी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे पात्र किसानों को अनुदान की प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार अनुदान का लाभ मिल सके1
- आप सभी देशवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद अब्दुल मुईद जिला संवाददाता बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार 99369006771
- राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक आपातकालीन बैठक अखंड भारत स्वदेशी अभियान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के आवास त्रिभुवन आश्रम, त्रिभुवन दत्त पुरा, तहसील कैसरगंज मे आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम मौजूद रही। आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी किए जाने के बाद सर्वसम्मति से कुंवर दहौरा को राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी दौरान उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता भी प्रदान की गई। बैठक में दिल्ली से पहुंचे पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द सिंह रावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रीति राय सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद कुंवर दहौरा को पार्टी की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गई। बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मलिक को अचानक अपने एक रिश्तेदार के निधन की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्हें आवश्यक रूप से कैसरगंज से वापस अपने गृह जनपद मेरठ जाना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में भी निर्धारित कागजी एवं संगठनात्मक प्रक्रिया को पूरा किया गया। कुंवर दहौरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बहराइच के लिए यह गौरव और सम्मान की बात है कि जिले के एक व्यक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि कुंवर दहौरा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से भी समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुंवर दहौरा की नई जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि यह नियुक्ति न केवल कुंवर दहौरा के लिए बल्कि पूरे बहराइच जनपद के लिए सम्मान का विषय है।1
- कैसरगंज विधायक आनंद यादव ने रोड निर्माण का किया किया शिलान्यास विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज के ग्राम पंचायत बागहिया में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास विधायक आनंद यादव के द्वारा किया गया किया पहले कार्य के अंतर्गत मंगल मेला संपर्क मार्ग से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक पेंटेड रोड का शिलान्यास स्मृतिशेष श्री अवधराम यादव मार्ग के नाम से तथा दूसरे कार्य के अंतर्गत मुखियापुरवा से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक सीसी रोड का शिलान्यास श्री बद्री प्रसाद यादव मुखिया मार्ग के नाम से किया गया इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों के विकास को नई गति मिलेगी विधायक आनंद यादव ने कहा हमारा संकल्प है कि कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे और जनसुविधाओं में निरंतर विस्तार हो इस अवसर पर क्रांति कुमार सिंह नेता हंसराम यादव, कैलाश यादव, रामतेज यादव पूर्व प्रधान, पवन यादव प्रधान, डॉ. दाताराम मौर्य, कृष्णा कुमार गुप्ता, कैलाश यादव प्रधान बगहिया, धर्मराज पांडेय, जगदीश नेता , डॉ प्रमोद, राम सवारे बीडीसी शिव पल्टन यादव पूर्व प्रधान सहित क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।1
- *ब्रेकिंग न्यूज* *शाबाश हजरतगंज पुलिस शाबाश* *हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रहे सचिवालय चौकी प्रभारी बागेश कुमार शर्मा का सराहनीय कार्य* *बारिश में असहाय दृष्टिबाधित व्यक्ति की मदद को दौड़े चौकी प्रभारी* सचिवालय सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया *लखनऊ तेज बारिश के बीच अटल चौराहे पर पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली* 25 अगस्त 2026 को करीब 3 बजे *चौकी प्रभारी सचिवालय बागेश कुमार शर्मा वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान अटल चौराहे पर मौजूद थे* *इसी दौरान उनकी नजर एक दृष्टिबाधित व्यक्ति पर पड़ी*, जो बारिश में असहाय अवस्था में भीग रहा था *चौकी प्रभारी बागेश शर्मा तत्काल उसके पास पहुंचे* और सहारा देकर उसे सुरक्षित चौकी के पास लाए पानी पिलाने के बाद उसकी स्थिति की जानकारी ली गई *इसके बाद उन्होंने स्वयं ऑटो रिक्शा की व्यवस्था कर उसका किराया अपने स्तर से दिया और दृष्टिबाधित व्यक्ति को सकुशल उसके गंतव्य के लिए रवाना किया* *चौकी प्रभारी के इस संवेदनशील कदम की सराहना हो रही है। यह घटना दर्शाती है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं* बल्कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद करना भी है *“वर्दी का असली सम्मान तब है, जब वह किसी असहाय की आंखों में उम्मीद और दिल में भरोसा जगा दे।”* *उत्सव सिंह* *ब्रेकिंग न्यूज* *शाबाश हजरतगंज पुलिस शाबाश* *हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रहे सचिवालय चौकी प्रभारी बागेश कुमार शर्मा का सराहनीय कार्य* *बारिश में असहाय दृष्टिबाधित व्यक्ति की मदद को दौड़े चौकी प्रभारी* सचिवालय सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया *लखनऊ तेज बारिश के बीच अटल चौराहे पर पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली* 25 अगस्त 2026 को करीब 3 बजे *चौकी प्रभारी सचिवालय बागेश कुमार शर्मा वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान अटल चौराहे पर मौजूद थे* *इसी दौरान उनकी नजर एक दृष्टिबाधित व्यक्ति पर पड़ी*, जो बारिश में असहाय अवस्था में भीग रहा था *चौकी प्रभारी बागेश शर्मा तत्काल उसके पास पहुंचे* और सहारा देकर उसे सुरक्षित चौकी के पास लाए पानी पिलाने के बाद उसकी स्थिति की जानकारी ली गई *इसके बाद उन्होंने स्वयं ऑटो रिक्शा की व्यवस्था कर उसका किराया अपने स्तर से दिया और दृष्टिबाधित व्यक्ति को सकुशल उसके गंतव्य के लिए रवाना किया* *चौकी प्रभारी के इस संवेदनशील कदम की सराहना हो रही है। यह घटना दर्शाती है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं* बल्कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद करना भी है *“वर्दी का असली सम्मान तब है, जब वह किसी असहाय की आंखों में उम्मीद और दिल में भरोसा जगा दे।”* *उत्सव सिंह*1
- “केवल सैफई सिंडिकेट को सम्मान मिले...” Akhilesh Yadav पर CM Yogi Adityanath का बड़ा हमला1