*“जिसे लोग सपना समझते थे, उसे मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हकीकत बना दिया—बीरबेंदिया पुल से मेडिकल कॉलेज तक: अजहरुद्दीन”* *करमा अखाड़ा में गूंजा आदिवासी एकजुटता और अधिकारों का संदेश* ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ मेझिया, जामताड़ा। मेझिया के सकरायडीह में संथाल परगना लोहरा आदिवासी समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य करमा अखाड़ा कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा, सामाजिक एकजुटता और अधिकारों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में अजहरुद्दीन ने शिरकत की और उपस्थित लोगों को करमा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अजहरुद्दीन ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति, भाईचारे, प्रेम और खुशहाली का पर्व है। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा— *करम देव की छांव में खुशियों का संसार हो,* *हर घर में सुख-शांति और प्यार ही प्यार हो।* उन्होंने कहा कि करमा पर्व केवल एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को अपनी जड़ों, परंपराओं और सामुदायिक एकता से जोड़ने वाला पर्व है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और विरासत से जोड़ने का कार्य होता है। *आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए प्रतिबद्धता* अजहरुद्दीन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आदिवासी समाज के प्रति जुड़ाव और सभी जाति एवं समुदाय के लोगों के प्रति सम्मान की चर्चा करते हुए कहा कि मंत्री जी सामाजिक सौहार्द और सभी वर्गों के सम्मान की भावना के साथ काम करते हैं। उन्होंने कहा कि “हम हमेशा आपके साथ खड़े हैं। आपके सुख-दुख में साथ देना और आपकी आवाज को मजबूती से उठाना हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने आदिवासी समाज से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, संगठित रहने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। *जामताड़ा के विकास कार्यों का किया उल्लेख* कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया। अजहरुद्दीन ने कहा कि मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व और प्रयासों से जामताड़ा में विकास को गति मिली है। उन्होंने सड़क, पुल-पुलिया, मेडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास को लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि विकास की इस प्रक्रिया में जनता की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है और समाज को अपने क्षेत्र के विकास के लिए जागरूक एवं सक्रिय रहना चाहिए। *“विश्वास और प्रेम बनाए रखें, मजबूती से साथ चलें”* अजहरुद्दीन ने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपना विश्वास, प्रेम और सहयोग बनाए रखें तथा मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं और जरूरतों को मजबूती से उठाने के लिए एकजुटता जरूरी है। *MMDR बिल और अधिकारों को लेकर जागरूक रहने की अपील* कार्यक्रम में MMDR बिल का भी मुद्दा उठाया गया। अजहरुद्दीन ने कहा कि आदिवासी समाज को अपने जल, जंगल, जमीन और संवैधानिक अधिकारों को लेकर सजग एवं जागरूक रहना होगा। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने और किसी भी परिस्थिति में अपने अधिकारों के प्रति उदासीन नहीं रहने की अपील की। उन्होंने भाजपा की आदिवासी नीतियों को लेकर भी सवाल उठाते हुए समाज से संबंधित मुद्दों पर सतर्क रहने और अपने अधिकारों एवं हितों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। *SIR प्रक्रिया को गंभीरता से लेने की अपील* कार्यक्रम में SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। अजहरुद्दीन ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया को गंभीरता से लें और यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज रहे। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान मांगे जा रहे आवश्यक दस्तावेजों और जानकारी को ध्यानपूर्वक देखें तथा किसी भी तरह की त्रुटि होने पर समय रहते उसका सुधार कराएं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और परिवार के सदस्यों से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की पुष्टि करें। कार्यक्रम के अंत में करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अजहरुद्दीन ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, अधिकार और सम्मान की रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर आगे बढ़ने और सामाजिक सद्भाव के साथ क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। करमा गीत, नृत्य और पारंपरिक उत्सव के बीच कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।

- टूटी दीवार पर अबुआ आवास का कैलेंडर, पक्की छत के इंतजार में सोहागी जामताड़ा। एक तरफ टूटी दीवार पर अबुआ आवास योजना का कैलेंडर टंगा है, दूसरी तरफ उसी दीवार के नीचे एक गरीब परिवार अपनी पक्की छत का इंतजार कर रहा है। जामताड़ा सदर प्रखंड के चेंगाईडीह पंचायत अंतर्गत धोबना जिलिमटांड़ गांव की यह तस्वीर सरकारी आवास योजना की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। गांव की रहने वाली सोहागी सोरेन का मिट्टी का घर मूसलाधार बारिश के दौरान ढह गया। घर गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पांच बच्चों की मां सोहागी अब झारखंड सरकार और स्थानीय मुखिया से अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगा रही हैं। घर की टूटी दीवार पर टंगा अबुआ आवास से जुड़ा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कैलेंडर इस पूरी तस्वीर को और मार्मिक बना देता है। योजना का संदेश दीवार पर मौजूद है, लेकिन परिवार के सिर पर पक्की छत अब भी नहीं है। यही विरोधाभास सवाल खड़ा करता है कि जरूरतमंद परिवार तक योजना का लाभ आखिर कब और कैसे पहुंचेगा। सोहागी सोरेन ने अपनी स्थानीय भाषा में बताया कि पिछले दिनों बारिश से रात के अंधेरे में उनका मिट्टी का मकान अचानक गिर गया। घर गिरने के दौरान परिवार के सदस्य अंदर होते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। यह कहते-कहते उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सोहागी का कहना है कि उन्हें सरकार से काफी उम्मीद थी।लेकिन अब तक उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। घर गिरने के बाद उनकी परेशानी और बढ़ गई है। सोहागी सोरेन के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। उनके पति बादल मरांडी पिछले कई वर्षों से टीबी की बीमारी से जूझ रहे हैं। परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पति के बीमार रहने के कारण परिवार की जिम्मेदारी काफी हद तक सोहागी के कंधों पर है। वह मजदूरी कर किसी तरह बच्चों का पेट पालती हैं। ऐसे में मिट्टी का घर गिर जाने के बाद उनके सामने सिर्फ रहने की समस्या नहीं, बल्कि परिवार को संभालने की चुनौती भी खड़ी हो गई है। मौके पर मौजूद फूलमोनी सोरेन ने भी गरीब परिवारों की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि जब किसी गरीब का घर गिर जाता है और उसके पास रहने के लिए सुरक्षित जगह नहीं होती, तब सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे पहले ऐसे परिवारों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने गांव में पेयजल की समस्या का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि गांव में चापाकल की पर्याप्त सुविधा नहीं है और लोगों को दूर से पानी लाकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ती है। अब सवाल यह है कि क्या सोहागी सोरेन अबुआ आवास योजना की पात्रता पूरी करती हैं? यदि पात्र हैं तो अब तक उन्हें योजना का लाभ क्यों नहीं मिला? क्या उनका नाम आवास की सूची में शामिल है? अगर नाम शामिल नहीं है तो इसकी वजह क्या है? इस मामले में जिले के डीडीसी असीम किस्पोट्टा ने बताया कि बारिश के दौरान जिन लोगों के कच्चे मकान गिरे हैं, उनका सभी प्रखंडों में सर्वे कराया जा रहा है। संबंधित बीडीओ अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी घटनाओं की जानकारी जुटा रहे हैं। डीडीसी के अनुसार, सर्वे के बाद बीडीओ की ओर से ग्राम सभा से अनुमोदित प्रस्ताव जिला स्तर पर भेजा जाएगा। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर पात्र परिवारों को सरकारी आवास उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।1
- आजाद नगर मैथन में देर रात आगजनी से सनसनी, स्कॉर्पियो और बाइक में लगाई आग; बाल-बाल बचा परिवार मैथन: आजाद नगर, मैथन में 19 सितंबर 2026 की देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच आगजनी की गंभीर घटना सामने आई। प्रदीप बाउरी के घर के बाहर खड़े Mahindra Scorpio वाहन और बाइक में आग लगा दी गई। परिजनों के अनुसार, घटना के दौरान घर के दोनों ओर के दरवाजों की कुंडी लगी हुई थी। आग की लपटें और धुआं देखकर घर के लोगों ने खिड़की से बाहर देखा और शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। हल्ला होने के बाद किसी तरह दरवाजे खोले गए, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी रंजीत महतो देर रात मौके पर पहुंचे और तत्काल थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आगजनी की घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मैथन पुलिस जांच में जुट गई है5
- लहराजोरी मोड़ में डीएस ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक स्कूटी सेल एंड सर्विस शोरूम का हुआ शुभारंभ। देवघर जिला के मार्गोमुंडा प्रखंड अन्तर्गत लहराजोरी-मार्गोमुंडा मुख्य सड़क स्थित लहरजोरी मोड़ में मंगलवार को डीएस ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक स्कूटी सेल एंड सर्विस शोरूम प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। जिसका विधिवत् उद्घाटन संचालक जावेद अख्तर की पुत्री नन्हीं बच्ची जरीन अख्तर ने फीता काटकर किया।उद्घाटन समारोह के अवसर पर महजोरी पंचायत के मुखिया सुधीर मंडल सहित दर्जनों गणमान्य लोग, कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुए।1
- खरखरी की गलियों में जलती ये मशालें… सिर्फ रोशनी नहीं, बल्कि अपने गांव के भविष्य को लेकर ग्रामीणों की चिंता और उम्मीद की तस्वीर बयां कर रही हैं।1
- धनबाद के कतरास स्थित लिलोरी स्थान में मां तारा मंदिर की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद धनबाद जिले के कतरास लिलोरी स्थान श्मशान घाट में मां तारा मंदिर की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। राजेश स्वर्णकार ने निर्माण के तरीके पर सवाल उठाते हुए इसका कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि बाउंड्री बनने से आने वाले समय में लोगों के बैठने की जगह कम हो जाएगी, छांव की समस्या बढ़ेगी और अतिक्रमण को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थल की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य होना चाहिए। #dhanbad__jharkhand1
- धनबाद। बाघमारा क्षेत्र के लोयाबाद 7 नंबर में रविवार को जोरदार आवाज के साथ कई घर जमीन में समा गए यह तो गनीमत रही कि जब भू धसान हो रहे थे उस समय घटनास्थल पर कोई उपस्थित नहीं थे नहीं तो एक बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है दरअसल बाघमारा क्षेत्र में रह रह कर हो रही है भू धसान 3 माह के अंदर लगभग एक दर्जन जगहों में भू धसान की घटनाएं घट गई है जिसमें कहीं कहीं तो लोगों की जान तक चली गई रविवार को लोयाबाद 7 नंबर में इस तरह की घटना घटने से वहां के लोग चिंतित नजर आ रहे हैं अब वह अपना सर कहां छुपाएंगे ये बात वहां रह रहे लोगों को सता रही है ऐसी घटनाओं में कौन जिम्मेदार है इसका जवाब कौन देगा आइए वहां पर रह रहे लोगों ने इस संबंध में क्या कुछ कहा जानते हैं।1
- गणेश महोत्सव के सातवें दिन रक्तदान का महाअभियान, 25 यूनिट रक्त संग्रह। श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति जामताड़ा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। जामताड़ा न्यूज:- जामताड़ा के गांधी मैदान में चल रहे 23वें गणेश महोत्सव के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी बीच श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति जामताड़ा की ओर से समिति कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खबर चलाए जाने तक 25 यूनिट रक्त लोगों ने स्वेच्छा से दान किया।1
- ईसीएल मुगमा क्षेत्र में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक, 22 सितंबर को मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की तैयारी निरसा मुगमा: मुगमा प्रभात स्टेडियम में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक बिजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में खदानों की कार्यप्रणाली, आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता तथा श्रमिकों की सुरक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह ईसीएल रीजनल कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने आगामी 22 सितंबर को ईसीएल मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने यूनियन के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रदर्शन को सफल बनाने और श्रमिकों की मांगों को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख मांगें आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता: यूनियन ने बरमुरी ओसीपी और राजपुरा ओसीपी में लंबे समय से इस्तेमाल की जा रही पुरानी सर्वे मशीनों को हटाकर नई तकनीक से लैस आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराने की मांग की। श्रमिकों की सुरक्षा: मुगमा क्षेत्र की खदानों में हाल के दिनों में कथित तौर पर अपराधियों के प्रवेश और श्रमिकों से मोबाइल, नकदी एवं सोने के लॉकेट आदि की छिनतई की घटनाओं का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। यूनियन ने ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए खदान परिसर और कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। बैठक में सत्येंद्र कुमार, अजय कुमार, सुदाम भंडारी, अरविंद घोष, निताई चक्रवर्ती, ईश्वर हांसदा, जाकिर हुसैन, अमन उपाध्याय सहित यूनियन के कई सदस्य मौजूद रहे।3
- 5 साल का इंतजार हुआ खत्म टुंडु में शुरू हुआ करोड़ों का साइलो सिस्टम महज 1 घंटे में लोड होगी पूरी कोयला रैक बीसीसीएल के कोयला परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार1