Shuru
Apke Nagar Ki App…
धनबाद। बाघमारा क्षेत्र के लोयाबाद 7 नंबर में रविवार को जोरदार आवाज के साथ कई घर जमीन में समा गए यह तो गनीमत रही कि जब भू धसान हो रहे थे उस समय घटनास्थल पर कोई उपस्थित नहीं थे नहीं तो एक बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है दरअसल बाघमारा क्षेत्र में रह रह कर हो रही है भू धसान 3 माह के अंदर लगभग एक दर्जन जगहों में भू धसान की घटनाएं घट गई है जिसमें कहीं कहीं तो लोगों की जान तक चली गई रविवार को लोयाबाद 7 नंबर में इस तरह की घटना घटने से वहां के लोग चिंतित नजर आ रहे हैं अब वह अपना सर कहां छुपाएंगे ये बात वहां रह रहे लोगों को सता रही है ऐसी घटनाओं में कौन जिम्मेदार है इसका जवाब कौन देगा आइए वहां पर रह रहे लोगों ने इस संबंध में क्या कुछ कहा जानते हैं।
संतोष कुमार दे
धनबाद। बाघमारा क्षेत्र के लोयाबाद 7 नंबर में रविवार को जोरदार आवाज के साथ कई घर जमीन में समा गए यह तो गनीमत रही कि जब भू धसान हो रहे थे उस समय घटनास्थल पर कोई उपस्थित नहीं थे नहीं तो एक बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है दरअसल बाघमारा क्षेत्र में रह रह कर हो रही है भू धसान 3 माह के अंदर लगभग एक दर्जन जगहों में भू धसान की घटनाएं घट गई है जिसमें कहीं कहीं तो लोगों की जान तक चली गई रविवार को लोयाबाद 7 नंबर में इस तरह की घटना घटने से वहां के लोग चिंतित नजर आ रहे हैं अब वह अपना सर कहां छुपाएंगे ये बात वहां रह रहे लोगों को सता रही है ऐसी घटनाओं में कौन जिम्मेदार है इसका जवाब कौन देगा आइए वहां पर रह रहे लोगों ने इस संबंध में क्या कुछ कहा जानते हैं।
More news from झारखंड and nearby areas
- निरसा: सासनबेड़िया में उप-स्वास्थ्य केंद्र के छत की ढलाई शुरू निरसा विधानसभा की सासनबेड़िया पंचायत में 90 दिन पहले जिला परिषद फंड से शिलान्यास हुए उप-स्वास्थ्य केंद्र का भवन तेजी से तैयार हो रहा है। आज जिला परिषद सदस्य पिंटू सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पहली मंजिल की ढलाई का कार्य शुरू कराया।5
- बगोदर के अटका में स्वर्णकार से आभूषण से भरे दो बैग की छिनतई बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में रविवार देर रात एक स्वर्णकार से हथियार के बल पर दो बैग छीन लिए गए। बताया जाता है कि अटका निवासी बंटी स्वर्णकार दुकान बंद कर आभूषण समेत सामान लेकर घर पहुंचे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथियार दिखाकर दोनों बैग छीन लिए और फरार हो गए। सूचना पर बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।1
- घटवाल/घटवार संघर्ष युवा समिति, मार्गोमुंडा द्वारा करम मिलन समारोह का किया आयोजन देवघर जिला के मार्गोमुण्डा भुईया- घटवाल/घटवार संघर्ष युवा समिति द्वारा रविवार को मार्गोमुंडा पंचायत भवन स्थित बाघशिला मैदान में समिति के अध्यक्ष द्वारिका राय की अध्यक्षता में प्रकृति का महापर्व करम मिलन समारोह का आयोजन सह भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांव से समाज के करमत बहनें एवं माताएं सहित आसपास अन्य प्रखण्ड से इस समाज के कई लोग शामिल हुए और परम्परा के अनुसार डोसा, मानर के थाप पर माताएं बहने व बंधु लोग करमत गीत एवं झूमर पर नित्य करते हुए करम मिलन समारोह को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया।और एक दूसरे को करम पर्व की बधाई दी।1
- गोला रामगढ़ : कल्याण विभाग की जमीन पर कब्जे का आरोप, आदिवासियों को ही गाड़ी खड़ी करने से रोका1
- खरखरी की गलियों में जलती ये मशालें… सिर्फ रोशनी नहीं, बल्कि अपने गांव के भविष्य को लेकर ग्रामीणों की चिंता और उम्मीद की तस्वीर बयां कर रही हैं।1
- -------------------------------- बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल - बोधगया में भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली पर आध्यात्मिक अनुभूति से अभिभूत हुआ प्रतिनिधिमंडल - राजगीर और नालंदा के पर्यटन स्थलों का भी करेंगे भ्रमण - पटना में पर्यटन हितधारकों के साथ भी होगी बैठक **पटना, 20 सितंबर 2026।* बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित *फैम टूर ऑफ लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट* के अंतर्गत बिहार भ्रमण को थाईलैंड से आए 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को बोधगया स्थित विश्वप्रसिद्ध महाबोधि मंदिर का दर्शन किया। पवित्र बौद्ध परिपथ की यात्रा पर आए प्रतिनिधिमंडल ने महाबोधि मंदिर में प्रार्थना कर भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली का आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल महाबोधि मंदिर बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए विश्व का प्रमुख तीर्थस्थल और आध्यात्मिक केंद्र है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उस पवित्र स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा व्यक्त की, जहां भगवान बुद्ध ने बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था। सदियों से चली आ रही श्रद्धा, शांति और करुणा की अनुभूति ने थाई अतिथियों को गहराई से प्रभावित किया। श्री उदयन मिश्रा, विशेष सचिव सह पर्यटन निदेशक ने बताया कि राज्य में बौद्ध परिपथ से जुड़े स्थलों के विकास, प्रचार-प्रसार और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। थाईलैंड से आए प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा बिहार की बौद्ध विरासत को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने तथा भारत-थाईलैंड के पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई गति देने में सहायक होगा। इस अवसर पर थाई प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि बोधगया की यात्रा उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है। भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली पर उपस्थित होना उनके लिए आध्यात्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण और भावनात्मक क्षण रहा। महाबोधि मंदिर परिसर की शांति और आध्यात्मिक वातावरण ने उन्हें विशेष रूप से आकर्षित किया। प्रतिनिधिमंडल ने बोधगया में डूंगरेश्वरी पहाड़ी, सुजाता मंदिर और सुजाता स्तूप का भी भ्रमण किया। इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने थाई मंदिर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संग्रहालय तथा 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा का अवलोकन किया। बिहार पर्यटन विभाग द्वारा तैयार कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के बौद्ध, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को परिचित कराना है। यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल को बिहार की समृद्ध विरासत, स्थानीय संस्कृति और आतिथ्य से भी अवगत कराया जा रहा है। थाई प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा भारत और थाईलैंड के बीच साझा बौद्ध विरासत तथा सदियों पुराने आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बोधगया से प्रारंभ हुई यह यात्रा राजगीर, नालंदा, वैशाली और पटना के प्रमुख पर्यटन एवं विरासत स्थलों तक जारी रहेगी। प्रतिनिधिमंडल द्वारा बोधगया के बाद 21 सितम्बर को गेहलौर में दशरथ मांझी स्मारक, राजगीर नेचर सफारी और ग्लास ब्रिज का भ्रमण किया जाएगा। इसके उपरांत नालंदा में विश्व धरोहर स्थल प्राचीन नालंदा महाविहार तथा राजगीर में विश्व शांति स्तूप, वेणुवन और अन्य प्रमुख स्थलों का अवलोकन प्रस्तावित है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल वैशाली में relic stupa, विश्व शांति स्तूप और कोल्हुआ स्थित अशोक स्तंभ का भ्रमण करेगा। यात्रा के अंतिम चरण में पटना में स्थानीय पर्यटन हितधारकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।4
- 47 वर्षों की परंपरा के साथ गणपति को दी भावुक विदाई कायस्थपाड़ा के राउतपाड़ा में विधि-विधान से पूजा के बाद निकली भव्य विसर्जन यात्रा, ढोल-ताशे के साथ राजा बांध पहुंचे श्रद्धालु। जामताड़ा। कायस्थपाड़ा स्थित राउतपाड़ा में गणेश चतुर्थी के सातवें दिन सोमवार को भगवान गणपति की प्रतिमा का भावुक माहौल में विसर्जन किया गया। पिछले 47 वर्षों से चली आ रही गणपति पूजा की परंपरा के तहत इस वर्ष भी मोहल्ले में भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी। विसर्जन से पूर्व मोहल्ले की महिलाओं ने भगवान गणपति को तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद ढोल-ताशे के साथ गणपति की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए स्थानीय राजा बांध पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। समिति के सदस्य सचिन राउत ने बताया कि वर्ष 1979 में मोहल्ले के राउत परिवार के सदस्यों ने गणपति पूजा की शुरुआत की थी। तभी से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति के सदस्यों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गणपति महोत्सव का आयोजन किया। समिति के सदस्य प्रदीप राउत ने कहा कि कायस्थपाड़ा में पिछले 47 वर्षों से गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की जा रही है। यह परंपरा मोहल्ले के लोगों की आस्था और एकजुटता का प्रतीक बन चुकी है। सातवें दिन पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं सहित मोहल्ले के लोगों ने भावुक मन से गणपति को विदाई दी। विसर्जन यात्रा के दौरान पूरे रास्ते श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते रहे। माहौल भक्तिमय बना रहा। मौके पर समिति के सदस्य प्रमोद राउत, राजा राउत, ब्रजेश राउत, जीतू, अंश, राज, विष्णु राउत, प्रीतम, करण राउत, विनय राउत, सोनू राउत, राजीव राउत, दिव्यज्योति सरकार, रोहित बाउरी, राहुल कुमार, बजरंगी, देव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।1
- जमुई की घटना पर इरफान अंसारी का बिहार सरकार पर हमला कहा—मां-बेटी और बेटियां सुरक्षित नहीं, बिहार में फिर कायम हो गया जंगलराज। बड़ी खबर: जामताड़ा। बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी मामले को लेकर जामताड़ा विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। डॉ. इरफान अंसारी ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि बिहार में मां-बेटी और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जमुई में बच्ची के साथ जिस तरह की घटना सामने आई है, वह समाज और शासन-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर जंगलराज कायम हो गया है। उन्होंने सरकार से महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ऐसी घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि जमुई में 19 सितंबर की घटना से संबंधित वीडियो 20 सितंबर को वायरल हुआ था। रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।1
- लोहारंगी में रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से दो नाबालिग गंभीर सिर में लगी गंभीर चोट, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों धनबाद रेफर1