logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम नौईगमा में बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए।........

8 hrs ago
user_News7india
News7india
बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

ग्राम नौईगमा में बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए।........

More news from Katni and nearby areas
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Badwara, Katni•
    7 hrs ago
  • ग्राम नौईगमा में बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए।........
    1
    ग्राम नौईगमा में बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए।........
    user_News7india
    News7india
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by User1151
    1
    Post by User1151
    user_User1151
    User1151
    कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पत्रकारों का शक्ति प्रदर्शन: हक, पहचान और सम्मान के लिए एकजुट हुआ कलम का कारवां कटनी। शहीद स्मारक भवन में हुई पत्रकारों की ऐतिहासिक बैठक अब सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि पत्रकार एकता का जोरदार ऐलान बन गई है। जिलेभर से जुटे पत्रकारों ने साफ शब्दों में संदेश दे दिया—अब न तो हक छीना जाएगा और न ही पहचान पर कोई समझौता होगा। बैठक में पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान को लेकर जिस तरह खुलकर आवाज उठी, उसने यह साफ कर दिया कि अब कलम कमजोर नहीं, बल्कि एकजुट होकर हर चुनौती का जवाब देने को तैयार है। वक्ताओं ने दो टूक कहा कि सच्ची पत्रकारिता को दबाने या डराने की हर कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कार्यालय नहीं, अधिकारों का “कमांड सेंटर” बनेगा पत्रकारों के लिए स्वतंत्र कार्यालय की मांग को लेकर जोरदार सहमति बनी। यह सिर्फ एक दफ्तर नहीं, बल्कि पत्रकारों की ताकत और एकजुटता का “कमांड सेंटर” होगा, जहां से जनहित की आवाज बुलंद होगी। जल्द ही प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इस मांग को निर्णायक रूप दिया जाएगा। फर्जी पत्रकारों पर अब सीधा प्रहार बैठक में सबसे तीखा रुख फर्जी पत्रकारों के खिलाफ देखने को मिला। साफ कहा गया कि जो लोग निजी स्वार्थ के लिए पत्रकारिता का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें अब बख्शा नहीं जाएगा। सक्रिय पत्रकारों की सूची प्रशासन को सौंपकर ऐसे फर्जी चेहरों को बेनकाब करने की ठोस रणनीति तैयार कर ली गई है। “वास्तविक पत्रकार” की नई लकीर खींची गई वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि पत्रकार वही है जो जमीन पर उतरकर जनता की आवाज उठाए, न कि वो जो सिर्फ नाम का इस्तेमाल कर निजी फायदे उठाए। पत्रकारिता की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया गया। एकजुटता ही ताकत, अब नहीं होगा बिखराव बैठक में गूंजा एक ही स्वर—“एकजुटता ही हमारी असली ताकत है।” सभी पत्रकारों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि अब किसी भी दबाव, डर या लालच के आगे झुके बिना ईमानदार और निर्भीक पत्रकारिता को आगे बढ़ाया जाएगा। 👉 इस ऐतिहासिक जुटान ने साफ कर दिया है कि कटनी का पत्रकार अब चुप रहने वाला नहीं, बल्कि अपने हक, सम्मान और सच्चाई के लिए हर मोर्चे पर डटकर खड़ा रहेगा।
    1
    पत्रकारों का शक्ति प्रदर्शन: हक, पहचान और सम्मान के लिए एकजुट हुआ कलम का कारवां
कटनी। शहीद स्मारक भवन में हुई पत्रकारों की ऐतिहासिक बैठक अब सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि पत्रकार एकता का जोरदार ऐलान बन गई है। जिलेभर से जुटे पत्रकारों ने साफ शब्दों में संदेश दे दिया—अब न तो हक छीना जाएगा और न ही पहचान पर कोई समझौता होगा।
बैठक में पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान को लेकर जिस तरह खुलकर आवाज उठी, उसने यह साफ कर दिया कि अब कलम कमजोर नहीं, बल्कि एकजुट होकर हर चुनौती का जवाब देने को तैयार है। वक्ताओं ने दो टूक कहा कि सच्ची पत्रकारिता को दबाने या डराने की हर कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
कार्यालय नहीं, अधिकारों का “कमांड सेंटर” बनेगा
पत्रकारों के लिए स्वतंत्र कार्यालय की मांग को लेकर जोरदार सहमति बनी। यह सिर्फ एक दफ्तर नहीं, बल्कि पत्रकारों की ताकत और एकजुटता का “कमांड सेंटर” होगा, जहां से जनहित की आवाज बुलंद होगी। जल्द ही प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इस मांग को निर्णायक रूप दिया जाएगा।
फर्जी पत्रकारों पर अब सीधा प्रहार
बैठक में सबसे तीखा रुख फर्जी पत्रकारों के खिलाफ देखने को मिला। साफ कहा गया कि जो लोग निजी स्वार्थ के लिए पत्रकारिता का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें अब बख्शा नहीं जाएगा। सक्रिय पत्रकारों की सूची प्रशासन को सौंपकर ऐसे फर्जी चेहरों को बेनकाब करने की ठोस रणनीति तैयार कर ली गई है।
“वास्तविक पत्रकार” की नई लकीर खींची गई
वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि पत्रकार वही है जो जमीन पर उतरकर जनता की आवाज उठाए, न कि वो जो सिर्फ नाम का इस्तेमाल कर निजी फायदे उठाए। पत्रकारिता की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया गया।
एकजुटता ही ताकत, अब नहीं होगा बिखराव
बैठक में गूंजा एक ही स्वर—“एकजुटता ही हमारी असली ताकत है।” सभी पत्रकारों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि अब किसी भी दबाव, डर या लालच के आगे झुके बिना ईमानदार और निर्भीक पत्रकारिता को आगे बढ़ाया जाएगा।
👉 इस ऐतिहासिक जुटान ने साफ कर दिया है कि कटनी का पत्रकार अब चुप रहने वाला नहीं, बल्कि अपने हक, सम्मान और सच्चाई के लिए हर मोर्चे पर डटकर खड़ा रहेगा।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *🔶 पब्लिक शुरू न्यूज 🔶* *निषादराज जयंती की धूम: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी बधाई, जल-जुड़े व्यवसायों में आरक्षण का दिया भरोसा* कटनी। शहर में भगवान श्री राम के अनन्य मित्र और सेवा के प्रतीक महाराजा गुहराज निषाद जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज को संबोधित करते हुए बड़ी सौगातें और प्रेरणादायक बातें कहीं। *मुख्यमंत्री का संबोधन: "निषादराज के बिना अधूरे हैं भगवान राम"* मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान राम और निषादराज की मित्रता अटूट है; निषादराज के बिना भगवान राम की गाथा अधूरी है। उन्होंने निषाद समाज के गौरवशाली इतिहास को नमन करते हुए समाज के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं: *व्यावसायिक आरक्षण:* मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि समाज को जल से जुड़े व्यावसायिक क्षेत्रों में उचित आरक्षण दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। *उत्साह का संकल्प*: उन्होंने कहा कि अगले वर्ष निषाद जयंती और भी अधिक भव्यता और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। *सीधा संवाद*: मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समाज के वरिष्ठों, पार्षद जयनारायण निषाद, संरक्षक वेंकट निषाद और युवा समाजसेवी श्याम निषाद से सीधे बात कर समाज का कुशलक्षेम जाना। *भव्य वाहन रैली और सांस्कृतिक समागम* कार्यक्रम की शुरुआत नई बस्ती निषाद मोहल्ले से हुई, जहाँ हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु वाहन रैली के रूप में शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए 'मंगलम गार्डन' पहुंचे। *मनमोहक झांकियां:* कार्यक्रम में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी और केवट राज की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतिभाओं का सम्मान: नेशनल चेस प्लेयर मोनिका निषाद, नृत्य कलाकार दिवांशी निषाद सहित समाज के वरिष्ठों और मातृशक्ति का सम्मान किया गया। *साहसी प्रदर्शन*: कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्यों के साथ-साथ कराटे और अन्य साहसी प्रदर्शनों ने युवाओं में जोश भर दिया। *प्रशासनिक एवं राजनीतिक गरिमा* कार्यक्रम में कटनी विधायक संदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी और महापौर प्रीति संजीव सूरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम कमिश्नर और तहसीलदार सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी मुस्तैद रहे। *समाज की एकजुटता* कार्यक्रम का सफल संचालन युवा समाजसेवी श्याम निषाद ने किया। उन्होंने बताया कि निषादराज जी की सेवा भावना पूरे विश्व के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में निषाद मांझी उत्थान समिति के अध्यक्ष जयनारायण निषाद, संरक्षक वेंकट निषाद, राजेश पूरविया (रिट. कमिश्नर), जमुना निषाद, सरपंच संतोष निषाद, और शशि निषाद सहित हजारों की संख्या में युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में, निषाद समाज और आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री के जुड़ाव और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
    3
    *🔶 पब्लिक शुरू न्यूज 🔶*
*निषादराज जयंती की धूम: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी बधाई, जल-जुड़े व्यवसायों में आरक्षण का दिया भरोसा*
कटनी। शहर में भगवान श्री राम के अनन्य मित्र और सेवा के प्रतीक महाराजा गुहराज निषाद जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज को संबोधित करते हुए बड़ी सौगातें और प्रेरणादायक बातें कहीं।
*मुख्यमंत्री का संबोधन: "निषादराज के बिना अधूरे हैं भगवान राम"*
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान राम और निषादराज की मित्रता अटूट है; निषादराज के बिना भगवान राम की गाथा अधूरी है। उन्होंने निषाद समाज के गौरवशाली इतिहास को नमन करते हुए समाज के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:
*व्यावसायिक आरक्षण:* मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि समाज को जल से जुड़े व्यावसायिक क्षेत्रों में उचित आरक्षण दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
*उत्साह का संकल्प*: उन्होंने कहा कि अगले वर्ष निषाद जयंती और भी अधिक भव्यता और उत्साह के साथ मनाई जाएगी।
*सीधा संवाद*: मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समाज के वरिष्ठों, पार्षद जयनारायण निषाद, संरक्षक वेंकट निषाद और युवा समाजसेवी श्याम निषाद से सीधे बात कर समाज का कुशलक्षेम जाना।
*भव्य वाहन रैली और सांस्कृतिक समागम*
कार्यक्रम की शुरुआत नई बस्ती निषाद मोहल्ले से हुई, जहाँ हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु वाहन रैली के रूप में शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए 'मंगलम गार्डन' पहुंचे।
*मनमोहक झांकियां:* कार्यक्रम में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी और केवट राज की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
प्रतिभाओं का सम्मान: नेशनल चेस प्लेयर मोनिका निषाद, नृत्य कलाकार दिवांशी निषाद सहित समाज के वरिष्ठों और मातृशक्ति का सम्मान किया गया।
*साहसी प्रदर्शन*: कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्यों के साथ-साथ कराटे और अन्य साहसी प्रदर्शनों ने युवाओं में जोश भर दिया।
*प्रशासनिक एवं राजनीतिक गरिमा*
कार्यक्रम में कटनी विधायक संदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी और महापौर प्रीति संजीव सूरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम कमिश्नर और तहसीलदार सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी मुस्तैद रहे।
*समाज की एकजुटता*
कार्यक्रम का सफल संचालन युवा समाजसेवी श्याम निषाद ने किया। उन्होंने बताया कि निषादराज जी की सेवा भावना पूरे विश्व के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में निषाद मांझी उत्थान समिति के अध्यक्ष जयनारायण निषाद, संरक्षक वेंकट निषाद, राजेश पूरविया (रिट. कमिश्नर), जमुना निषाद, सरपंच संतोष निषाद, और शशि निषाद सहित हजारों की संख्या में युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं।
अंत में, निषाद समाज और आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री के जुड़ाव और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *जमीन बेचने के नाम पर धोखाधडी करने वाले गिरफ्तार* *ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्यवाही* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आपराधिक व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी महोदय श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में दो आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्राथी रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल निवासी ग्राम बरेली ने रिपोर्ट की थी कि आरोपी दिलीप दुबे, मनीष पांडे,मुकुंदी पटेल, मुकेश पटेल के द्वारा मिलकर फरियादी के साथ महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी रणजीत पटैल की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध कभाक 63/26 धारा 318(2),318 (4).319 (2),336 (3) 61 (2) बीएनएस का प्रकरण उक्त आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई जो दिनांक 26.03.26 को आरोपी मुकेश पटेल के द्वारा एस.आर.एम. फाउंडेशनऑफ इण्डिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया था जो उक्त अपने खुलवाये गये फर्जी बैंक खाते से आरोपी मनीष पांडे, दिलीप दुबे द्वारा अपने खाता में पैसा टांसफर कर लिया जाता था आरोपी मुंकूदी पटैल के नाम से भी आरोपी मुकेश पटेल द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाया था जिससे मनीष पांडे दिलीप दुबे अपने बैंक खातो में पैसा ट्रांसफर कराया जाता था। आरोपी मुंकूदी पटैल पिता पुन्नूलाल नि. हरदुआ कलां थाना विजयराघवगढ़ एंव मुकेश पटैल पिता कुंजीलाल पटेल नि जागृति कॉलोनी थाना एनकेजे को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। प्रकरण में आरोपी मनीष पांडे एवं दिलीप दुबे फरार हैं। पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी,सउनि जयपाल सिंह,प्र.आर. सुब्बचन यादव, आर. पंकज सिंह, आर. देवेन्द्र अहिरवार, आर. डुमनदास, आर. गंर्धव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही
    1
    *जमीन बेचने के नाम पर धोखाधडी करने वाले गिरफ्तार*
*ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्यवाही*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आपराधिक व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी महोदय श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में  थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में दो आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्राथी रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल निवासी ग्राम बरेली ने रिपोर्ट की थी कि आरोपी दिलीप दुबे, मनीष पांडे,मुकुंदी पटेल, मुकेश पटेल के द्वारा मिलकर फरियादी के साथ महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी रणजीत पटैल की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध कभाक 63/26 धारा 318(2),318 (4).319 (2),336 (3) 61 (2) बीएनएस का प्रकरण उक्त आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई जो दिनांक 26.03.26 को आरोपी मुकेश पटेल के द्वारा एस.आर.एम. फाउंडेशनऑफ इण्डिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया था जो उक्त अपने खुलवाये गये फर्जी बैंक खाते से आरोपी मनीष पांडे, दिलीप दुबे द्वारा अपने खाता में पैसा टांसफर कर लिया जाता था आरोपी मुंकूदी पटैल के नाम से भी आरोपी मुकेश पटेल द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाया था जिससे मनीष पांडे दिलीप दुबे अपने बैंक खातो में पैसा ट्रांसफर कराया जाता था। आरोपी मुंकूदी पटैल पिता पुन्नूलाल नि. हरदुआ कलां थाना विजयराघवगढ़ एंव मुकेश पटैल पिता कुंजीलाल पटेल नि जागृति कॉलोनी थाना एनकेजे  को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। प्रकरण में आरोपी मनीष पांडे एवं दिलीप दुबे फरार हैं।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी,सउनि जयपाल सिंह,प्र.आर. सुब्बचन यादव, आर. पंकज सिंह, आर. देवेन्द्र अहिरवार, आर. डुमनदास, आर. गंर्धव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Amit Singh
    2
    Post by Amit Singh
    user_Amit Singh
    Amit Singh
    बरही, कटनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मैहर✍️🌹 मां शारदा धाम मैहर के ऐतिहासिक मेला व्यवस्था पर सभी मेला अधिकारी धन्यवाद के पात्र🙏🙏 मैहर....एक उम्दा सोच ओर ईमानदारी की कार्यप्रणाली एक अच्छा कारनामा करके दिखाता है ।जिसका जीता जागता प्रमाण दिया मैहर जिला प्रशासन ने मैहर कलेक्टर और मैहर एसडीएम ने जिस तरह से इस बार नवरात्रि व्यवस्था की वह वाकई सराहनीय रहा । आने वाले दर्शनार्थियों को व्यवस्थित मां के दर्शन हुए आवागमन भी पूरी तरह व्यवस्थित रहा साथ ही जिस तरह से मैहर प्रशासन ने इस बार देवी जी धाम में फैले अतिक्रमण पर काबू पाया पूर्व में ऐसा कभी नहीं हुआ । नवरात्रि के दौरान आवागमन इतना सुगम रहा जिसे शब्दों में बताया नहीं जा सकता अतिक्रमण न लगने से पर्याप्त जगह भी रही। मैहर प्रशासन को आगे भी यह चाहिए कि अतिक्रमण पर काबू रखे ओर देवी जी धाम में फैले अतिक्रमण को एक निश्चित जगह आबंटित की जाए और उनको व्यवस्थित किया जाए ताकि भविष्य में अतिक्रमण के कारण कोई अव्यवस्था न हो सके । क्योंकि देवी जी धाम में बढ़ता अतिक्रमण चिंताजनक है जिस पर भी लगाम अति आवश्यक है । शारदा प्रबंधक समिति के सभी प्रभारियों पुलिस एवं मैहर कलेक्टर एसडीएम पुलिस अधीक्षक की सूझ बुझ ओर सार्थक कार्यप्रणाली ने मेला व्यवस्था को ऐतिहासिक बनाया । जिसको देख आम आवाम हृदय की अंतिम गहराई से धन्यवाद ज्ञापित कर रहा है ।🌹🌹🙏🙏 वाकई ऐसा पहली बार देखा गया है हर स्वार्थ से उठकर मात्र जनहित में कार्य किया गया देवी जी धाम में जगह की कोई कमी नहीं पर्याप्त जगह है किंतु व्यवस्था में बाधक अतिक्रमण जो सड़कों को अपनी चपेट में ले लेता है जिससे जगह खत्म हो जाती है।। आशा ही नहीं बल्की पूरी उम्मीद है कि आगे भी ऐसी ही बेहतर व्यवस्था होगी ।। मैहर जिला प्रशासन को सर्व सुविधायुक्त ,शांति और सुचारू रूप से माता के भक्तों को माता के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने में प्रदान की गई सुविधा व्यवस्था के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय भक्तों तथा आम जनों की तरफ से हार्दिक धन्यवाद 🌹🌹
    1
    मैहर✍️🌹 मां शारदा धाम मैहर के ऐतिहासिक मेला व्यवस्था पर सभी मेला अधिकारी धन्यवाद के पात्र🙏🙏
मैहर....एक उम्दा सोच ओर ईमानदारी की कार्यप्रणाली एक अच्छा कारनामा करके दिखाता है ।जिसका जीता जागता प्रमाण दिया  मैहर जिला प्रशासन ने मैहर कलेक्टर और मैहर एसडीएम ने जिस तरह से इस बार नवरात्रि व्यवस्था की वह वाकई सराहनीय रहा । आने वाले दर्शनार्थियों को व्यवस्थित मां के दर्शन हुए आवागमन भी पूरी तरह व्यवस्थित रहा साथ ही जिस तरह से मैहर प्रशासन ने इस बार देवी जी धाम में फैले अतिक्रमण पर काबू पाया पूर्व में ऐसा कभी नहीं हुआ । नवरात्रि के दौरान आवागमन इतना सुगम रहा  जिसे शब्दों में बताया नहीं जा सकता  अतिक्रमण न लगने से पर्याप्त जगह भी रही। मैहर प्रशासन को आगे भी यह चाहिए कि अतिक्रमण पर काबू रखे ओर देवी जी धाम में फैले अतिक्रमण को एक निश्चित जगह आबंटित की जाए और उनको व्यवस्थित किया जाए ताकि भविष्य में अतिक्रमण के कारण कोई अव्यवस्था न हो सके । क्योंकि देवी जी धाम में बढ़ता अतिक्रमण चिंताजनक है जिस पर भी लगाम अति आवश्यक है । शारदा प्रबंधक समिति के सभी प्रभारियों पुलिस एवं मैहर कलेक्टर एसडीएम पुलिस अधीक्षक की सूझ बुझ ओर सार्थक कार्यप्रणाली ने मेला व्यवस्था को ऐतिहासिक बनाया । जिसको देख आम आवाम हृदय की अंतिम गहराई से धन्यवाद ज्ञापित कर रहा है ।🌹🌹🙏🙏
वाकई ऐसा पहली बार देखा गया है हर स्वार्थ से उठकर मात्र जनहित में कार्य किया गया देवी जी धाम में जगह की कोई कमी नहीं पर्याप्त जगह है किंतु व्यवस्था में बाधक अतिक्रमण जो सड़कों को अपनी चपेट में ले लेता है जिससे जगह खत्म हो जाती है।।
आशा ही नहीं बल्की पूरी उम्मीद है कि आगे भी ऐसी ही बेहतर व्यवस्था होगी ।।
मैहर जिला प्रशासन को सर्व सुविधायुक्त ,शांति और सुचारू रूप से माता के भक्तों को माता के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने में प्रदान की गई सुविधा व्यवस्था के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय भक्तों तथा आम जनों की तरफ से हार्दिक धन्यवाद 🌹🌹
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Vijayraghavgarh, Katni•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.