बिजली के दाम कम करने तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने कांग्रेस करेगी आंदोलन घर-घर से आवेदन भरवा कर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करेंगे जांजगीर चांपा। बिजली के दाम की बढ़ोत्तरी वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने एवं 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना को फिर से शुरू करने के लिए कांग्रेस आंदोलन करने जा रही है इस विषय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए कहा अगस्त से कांग्रेस के कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर के खिलाफ घर-घर से आवेदन भरवा कर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करेंगे तथा आम जनता के द्वारा बिजली के दाम बढ़ाने के विरोध में विरोध पत्र भरवायेंगे, बिजली के दाम बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग दो महिने तक करेंगे। दो माह पश्चात जिलों में भरवाये गये फार्म को लेकर प्रदेश भर में हम जिले के बिजली दफ्तर का घेराव करेंगे एवं एकत्रित आवेदन जमा करायेंगे, पावती लेंगे। जिलों में फार्म भरवाने तथा जिले के बिजली दफ्तरों के घेराव के बाद प्राप्त पावती को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री जो कि बिजली मंत्री भी है उनके निवास का घेराव करेंगे। पत्रकार वार्ता में जांजगीर चंपा विधायक अभ्यास कश्यप ने कहां भाजपा सरकार ने जुलाई से घरेलू उपभोक्ताओं के दाम में 30 से 50 पैसे तथा गैर घरेलू में 20 से 40 पैसे की बढ़ोत्तरी किया है। कृषि के पंप की बिजली में भी 40 पैसे की बढ़ोत्तरी की गयी है। भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार पांचवी बार बिजली के दाम बढ़ाये गये है। भाजपा की सरकार आने के बाद अभी तक 31.23 प्रतिशत बिजली के दाम बढ़ाये गये है। कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में केवल 2 पैसे की बढ़ोत्तरी बिजली के दामों में किया था. उसमें भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी। भाजपा से सरकार नहीं संभल नहीं रही है। वह केवल जनता पर बोझ डालने का काम करती है। पिछले कुछ महीनों से बिजली के बिल तीन से चार गुना आ रहे है। बिजली के खपत का अनुबंध भार क्षमता बिना उपभोक्ता की सहमति के बढ़ा दिया जा रहा है। जबकि उपभोक्ता की सहमति के बिना उसका अनुबंध भार नहीं बढ़ाया जा सकता। स्मार्ट मीटर से खपत बढ़ा कर फिर खपत ज्यादा होने का हवाला देकर अनुबंध भार बढ़ा दिया जा रहा है और एग्रीमेंट से अधिक खपत की बात कर बढ़े अनुबंध भार के आधार पर अर्थदंड जोडकर बिजली के बिल भेजे जा रहे है। बिजली बिल ज्यादा आने का तीन कारण है। पहला सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिया है। दूसरा बिजली बिल हाफ योजना बंद हो गई। तीसरा स्मार्ट मीटर लगाए गए है जो अनाप शनाप खपत से अधिक रीडिंग बता रहा जिससे बिल अधिक आ रहा। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा ,नारायण सोनी, गिरधारी यादव, रफीक सिद्दीकी, नागेंद्र गुप्ता, सेवक बूटू देवांगन ,भगवान दास गढ़वाल ,शिशिर द्विवेदी, दुर्गा कुर्रे, सुनील साधवानी ,रामविलास राठौर ,राजकुमार सरोज, हरीश श्रीवास मौजूद रहे

- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमले में सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड के ग्राम बुंदेली निवासी 21 वर्षीय दीपक रात्रे की मौत हो गई। वह करीब एक वर्ष से अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बुंदेली और हरदीडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दीपक बचपन से हरदीडीह में रहकर पढ़ाई करता था और उसकी शादी भी वहीं हुई थी। सूचना मिलने पर जैजैपुर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। दीपक अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बच्चे को छोड़ गया है। मृतक के नाना और मामा ने छत्तीसगढ़ एवं जम्मू-कश्मीर सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।1
- निजी विद्यालयों में पसरी अव्यवस्था , स्कूलों की सुरक्षा और सुविधा बहाल1
- बिलासपुर के तिफरा में हंगामे के बाद कार्रवाई स्थगित, व्यापारियों ने कहा पहले नेताओं की दुकान तोड़ें बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और नाले के निर्माण को लेकर प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का व्यापारियों ने जमकर विरोध किया। निगम की टीम पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंची थी, लेकिन व्यापारियों केहै विरोध के चलते माहौल गर्मा गया। व्यापारियों का आरोप है कि बिना उचित नोटिस दिए कार्रवाई की जा रही है और नियमों की अनदेखी करते हुए किसी की ज्यादा तो किसी की कम जमीन तोड़ी जा रही है। विरोध के बाद फिलहाल कार्रवाई को स्थगित कर दी गई है।1
- कटघोरा में छात्रों का फूटा आक्रोश, मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कोरबा/कटघोरा (सुघर गांव)। कटघोरा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शनिवार सुबह अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सुबह 7 बजे से शुरू हुए प्रदर्शन के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने भोजन की गुणवत्ता, खाने में कीड़े मिलने, स्टाफ के कथित अभद्र व्यवहार और विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी के आरोप लगाए। छात्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले विद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों को भी उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन समाधान नहीं होने पर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा विद्यार्थियों से चर्चा कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल मामले को लेकर वार्ता जारी है।1
- जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला में छः ग के दो मजदूर निशाना में एक की मौत दूसरा घायल सुरक्षा बल तैनात सचिग आपरेशन जारी छत्तीसगढ़ राज्य निवासी हैं दोनों मजदूरी के लिए काम करने गये थे1