जिला अस्पताल में दवा के बदले 100 रुपए लेने का आरोप, फोन-पे से कराया भुगतान, वीडियो वायरल दमोह। जिला अस्पताल में दवा वितरण केंद्र पर मरीज के परिजन से दवा देने के बदले 100 रुपए लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुर्गेश अहिरवार का आरोप है कि वह अपनी गर्भवती पत्नी काजल अहिरवार को दिखाने एमसीएच वार्ड पहुंचा था। डॉक्टर से जांच के बाद दवा की पर्ची दी गई। दुर्गेश के अनुसार, दवा लेने के लिए वितरण केंद्र पहुंचने पर वहां मौजूद कर्मचारी शिवम सेन ने सीरप देने के बदले फोन-पे के माध्यम से 100 रुपए ट्रांसफर कराए। यह भी कहा यह दवा बाजार में महंगे दामों में मिलेगी जबकि मामला जिला अस्पताल का है। जहां सारी सुविधाएं यहां आने वाले मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क दी जाती है। भुगतान का स्क्रीनशॉट भी उसके पास मौजूद है। घटना के बाद पीड़ित ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जो रविवार सुबह 11 बजे से जमकर वायरल हो रहा है। दुर्गेश ने वायरल वीडियो में कलेक्टर से जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। वही अस्पताल प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के बाद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
जिला अस्पताल में दवा के बदले 100 रुपए लेने का आरोप, फोन-पे से कराया भुगतान, वीडियो वायरल दमोह। जिला अस्पताल में दवा वितरण केंद्र पर मरीज के परिजन से दवा देने के बदले 100 रुपए लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुर्गेश अहिरवार का आरोप है कि वह अपनी गर्भवती पत्नी काजल अहिरवार को दिखाने एमसीएच वार्ड पहुंचा था। डॉक्टर से जांच के बाद दवा की पर्ची दी गई। दुर्गेश के अनुसार, दवा लेने के लिए वितरण केंद्र पहुंचने पर वहां मौजूद कर्मचारी शिवम सेन ने सीरप देने के बदले फोन-पे के माध्यम से 100 रुपए ट्रांसफर कराए। यह भी कहा यह दवा बाजार में महंगे दामों में मिलेगी जबकि मामला जिला अस्पताल का है। जहां सारी सुविधाएं यहां आने वाले मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क दी जाती है। भुगतान का स्क्रीनशॉट भी उसके पास मौजूद है। घटना के बाद पीड़ित ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जो रविवार सुबह 11 बजे से जमकर वायरल हो रहा है। दुर्गेश ने वायरल वीडियो में कलेक्टर से जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। वही अस्पताल प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के बाद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
- जिला अस्पताल में दवा के बदले 100 रुपए लेने का आरोप, फोन-पे से कराया भुगतान, वीडियो वायरल दमोह। जिला अस्पताल में दवा वितरण केंद्र पर मरीज के परिजन से दवा देने के बदले 100 रुपए लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुर्गेश अहिरवार का आरोप है कि वह अपनी गर्भवती पत्नी काजल अहिरवार को दिखाने एमसीएच वार्ड पहुंचा था। डॉक्टर से जांच के बाद दवा की पर्ची दी गई। दुर्गेश के अनुसार, दवा लेने के लिए वितरण केंद्र पहुंचने पर वहां मौजूद कर्मचारी शिवम सेन ने सीरप देने के बदले फोन-पे के माध्यम से 100 रुपए ट्रांसफर कराए। यह भी कहा यह दवा बाजार में महंगे दामों में मिलेगी जबकि मामला जिला अस्पताल का है। जहां सारी सुविधाएं यहां आने वाले मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क दी जाती है। भुगतान का स्क्रीनशॉट भी उसके पास मौजूद है। घटना के बाद पीड़ित ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जो रविवार सुबह 11 बजे से जमकर वायरल हो रहा है। दुर्गेश ने वायरल वीडियो में कलेक्टर से जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। वही अस्पताल प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के बाद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।1
- ग्राम पंचायत खमरिया तहसील पटेरा जिला दमोह मध्य प्रदेश के ग्राम बक्सरी में आंगनबाड़ी केंद्र में 15 अगस्त ध्वज रोहड नहीं किया गया 15अगस्त2026 ग्राम पंचायत खमरिया तहसील पटेरा जिला दमोह मध्य प्रदेश के ग्राम बक्सरी में आंगनबाड़ी केंद्र में 15 अगस्त ध्वज रोहड नहीं किया गया 15अगस्त20261
- *स्कूल समय में भाजपा नेता का जन्मदिन मनाने का आरोप,प्राचार्य व शिक्षकों पर उठे सवाल* *ब्यूरो भगवत सिंह लोधी* जबेरा। दमोह जिले जबेरा के उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एवं कुछ शिक्षकों द्वारा सोमवार को निर्धारित कक्षा समय के दौरान भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा नेता का जन्मदिन मनाए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर विद्यालय की कार्यप्रणाली और शिक्षकों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में भाजपा के बैनर के नीचे केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य मोहन सेन सहित नंदकिशोर बाजपेयी और पवन राय के कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, इनकी भूमिका और कार्यक्रम में उपस्थिति की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आयोजित हुआ। यदि कार्यक्रम विद्यालय के निर्धारित कक्षा समय के दौरान हुआ है, तो ऐसे में शिक्षकों के विद्यालय से बाहर रहने और राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक एवं जिम्मेदार अधिकारी यदि राजनीतिक दल के बैनर तले आयोजित कार्यक्रमों में स्कूल समय के दौरान शामिल होते हैं, तो इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ-साथ आचार-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठते हैं। मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। लोगों का कहना है कि जांच में यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि संबंधित शिक्षक स्कूल समय में विद्यालय से बाहर क्यों थे, क्या इसके लिए अनुमति ली गई थी और राजनीतिक कार्यक्रम में शिक्षकों की भागीदारी को लेकर विभागीय नियम क्या कहते हैं। अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच करता है या नहीं और जांच के बाद संबंधित जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है।1
- गांव बिलगुवा और गांव बिछीया में आदिवासी टोला में प्राथमिक शाला मेन रोड से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्कूल तक पहुंचने दमोह जिले के ब्लॉक पटेरा में दो ग्राम पंचायतों के ग्रामीण कीचड़युक्त एवं जर्जर सड़क से परेशान दमोह जिले के ब्लॉक पटेरा क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान रास्ते की हालत इतनी खराब हो गई है कि ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम बिलगुवां के आदिवासी टोला स्थित प्राथमिक शाला का मामला ग्राम बिलगुवां के आदिवासी टोला में प्राथमिक शाला मेन रोड से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्कूल तक पहुंचने वाला रास्ता मिट्टी और कीचड़ से पूरी तरह खराब हो चुका है। बारिश के दिनों में रास्ते पर इतना अधिक कीचड़ हो जाता है कि छोटे-छोटे बच्चों को उनके माता-पिता कंधे पर बैठाकर स्कूल लाने-ले जाने को मजबूर हैं। रास्ते की स्थिति इतनी खराब है कि मोटरसाइकिल भी आए दिन फिसलकर गिर जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का सुधार कार्य नहीं कराया गया तो वे मजबूर होकर चक्का जाम करने जैसा आंदोलन करेंगे। ग्राम बिछिया में भी सड़क और चबूतरे की समस्या दूसरा मामला ग्राम पंचायत बेलखेड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिछिया का है। बिछिया गांव पंचायत रोड से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गांव तक पहुंचने वाला रास्ता बेहद जर्जर और संकरा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्राम बिछिया गांव हनुमानजी का मंदिर भी स्थित है। मंदिर के पास ग्रामीणों ने बैठने तथा गांव के विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए कच्चा चबूतरा बनाया हुआ है। ग्रामीणों द्वारा इस चबूतरे की मरम्मत कर उसे पक्का बनाने की मांग को लेकर विधायक को आवेदन दिया गया था। बताया गया कि विधायक द्वारा उक्त फाइल जनपद पंचायत पटेरा भेज दी गई, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार फाइल आज भी जनपद पंचायत में ही पड़ी हुई है और अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि ग्राम बिलगुवां के आदिवासी टोला की सड़क तथा ग्राम बिछिया की जर्जर सड़क का शीघ्र निर्माण एवं सुधार कराया जाए। साथ ही हनुमानजी मंदिर के पास बने कच्चे चबूतरे को भी पक्का कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या झेलने के बावजूद यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।1
- दमोह*सावन के तीसरे सोमवार: बांदकपुर श्री जागेश्वर नाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 10 हजार से अधिक ने किए दर्शन*2
- पुण्य स्मृति पर पिता के नाम पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प शिवकाशी नगरी गौरीशंकर मुक्ति धाम1
- रोड की समस्या बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत रोड की समस्या बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत ग्राम पंचायत देवरी कालोनी ब्लॉक बक्सवाहा जिला छतरपुर मध्यप्रेश1
- वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, राज्यमंत्री लोधी सहित कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण दमोह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती के अवसर पर जटाशंकर मंदिर परिसर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और युवा नेता सिद्धार्थ मलैया ने रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने वीरांगना के शौर्य, साहस और देश के लिए दिए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानक पटेल भी कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिमा स्थल पहुंचे। उन्होंने रानी अवंतीबाई लोधी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पराक्रम और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मनु मिश्रा, सुषमा विक्रम ठाकुर, नितिन मिश्रा, रतनचंद जैन, संगीता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।1