Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेल्थरारोड में बिजली व्यवस्था पर राशीद कमाल पाशा ने उठाए सवाल, मीटर रीडर सुपरवाइ बेल्थरारोड में बिजली की समस्या और गलत बिलिंग को लेकर राशीद कमाल पाशा ने नाराजगी जताई। उन्होंने मीटर रीडर सुपरवाइजर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं को समय पर सही बिजली बिल नहीं मिल रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। राशीद कमाल पाशा ने इस संबंध में और क्या कहा, आप भी सुनिए।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
बेल्थरारोड में बिजली व्यवस्था पर राशीद कमाल पाशा ने उठाए सवाल, मीटर रीडर सुपरवाइ बेल्थरारोड में बिजली की समस्या और गलत बिलिंग को लेकर राशीद कमाल पाशा ने नाराजगी जताई। उन्होंने मीटर रीडर सुपरवाइजर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं को समय पर सही बिजली बिल नहीं मिल रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। राशीद कमाल पाशा ने इस संबंध में और क्या कहा, आप भी सुनिए।
More news from Ballia and nearby areas
- बेल्थरारोड में बिजली व्यवस्था पर राशीद कमाल पाशा ने उठाए सवाल, मीटर रीडर सुपरवाइ बेल्थरारोड में बिजली की समस्या और गलत बिलिंग को लेकर राशीद कमाल पाशा ने नाराजगी जताई। उन्होंने मीटर रीडर सुपरवाइजर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं को समय पर सही बिजली बिल नहीं मिल रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। राशीद कमाल पाशा ने इस संबंध में और क्या कहा, आप भी सुनिए।1
- इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा सिकंदरपुर (बलिया) इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर सिकंदरपुर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता के प्रति अपने सम्मान और प्रेम को अभिव्यक्त किया। विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा “जय हिंद” जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों के माध्यम से देश के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य एवं महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें इस राष्ट्रव्यापी अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक परिवार से अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान, गरिमा एवं निर्धारित नियमों का पालन करते हुए फहराने तथा राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का आह्वान किया गया। यह आयोजन विद्यालय के अध्यक्ष धनंजय मिश्रा एवं प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन तथा प्रधानाचार्य राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी एवं योगेश तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के साथ सक्रिय सहभागिता करते हुए अभियान को सफल एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर राजशेखर ,दिलीप कुमार, राजेश श्रीवास्तव, प्रज्वल राय, नीतीश यादव ,मिथिलेश यादव,रामेंद्र तिवारी, गौरव केसरी , माधव मिश्रा , दयानंद चौहान, दीपक कुमार , मनु पटेल ,मोहम्मद सैफ, स्वीटी पांडे, पूनम सिंह आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।1
- "विधायक जी की मदद से बच्चे नौकरी में..." MLA Umashankar Singh श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भावुक हुए लोग! #BalliaNews UmashankarSingh Mukesh Singh Prince Yukesh Singh Prince Yukesh Singh #UPPolitics #Ballia #TributeProgram1
- रक्तदान है सर्वोत्तम महादान: दयाशंकर सिंह शारदा नारायण हास्पिटल में रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित मऊ : रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। आपका रक्त तीन लोगों की जिंदगी बचाने के काम आता है। समाज में युवाओं को इस दिशा में आगे बढ़कर लोगों को प्रेरित करने की आवश्यकता है। रक्त के अभाव में प्रतिवर्ष लाखों लोग काल कवलित हो जाते हैं। जिले के प्रभारी एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने यह उदगार गुरुवार को व्यक्त किया। शारदा नारायण हास्पिटल में रक्तदाता सम्मान कार्यक्रम में वह बोल रहे थे। संस्थान निदेशक, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने कहा कि दुर्घटनाओं, आपात स्थिति, प्रसव संबंधी जटिलताओं, कैंसर उपचार व थैलेसिमिया जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए सुरक्षित रक्त की निरंतर आवश्यकता होती है। 18 से 65 वर्ष के बीच जिसका वजन 45-50 के बीच और हिमोग्लोबिन सामान्य हो वह ब्लड दे सकता है। मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ने कहा कि रक्त किसी कारखाने में नहीं बन सकता इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान करना किसी भी मरीज की जिंदगी के लिए वरदान सिद्व हो सकता हैै। इस दौरान 14 लोगों को रक्तदाता सम्मान से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने प्रशस्ति पत्र का वितरण किया।3
- जनपद मऊ के रानीपुर में स्कूल बस पलटने से 20-25 छात्र घायल ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर बच्चों को निकाला बाहर मऊ । जनपद मऊ के रानीपुर ब्लॉक अंतर्गत दौलसेपुर गांव के पास बुधवार को एक स्कूल बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 20 से 25 छात्र घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। बस के दरवाजे जाम होने के कारण ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और तत्काल उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जनपद मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि "बस के पलटने से लगभग 20 से 25 छात्रों के घायल होने की सूचना मिली है। एक अन्य सूचना के मुताबिक इस दुर्घटना में 13 वर्षीय रिया यादव एवं 6 वर्षीय सृष्टि राजभर को चोटें लगी हैं जिनका स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया जा रहा है। पुलिस इस बात की तस्दीक भी कर रही है कि बस में कुल कितने छात्र सवार थे। प्रशासन की ओर से घायल छात्रों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। एएसपी अनूप कुमार ने कहा कि इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि "संभागीय परिवहन विभाग के साथ मिलकर ऐसे स्कूलों की जांच कराई जाएगी जहां मानक के विपरीत स्कूल वाहन चलाए जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। हादसे के बाद से दौलसेपुर और आसपास के क्षेत्र में अभिभावकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि स्कूल बसों की फिटनेस और चालकों की जांच नियमित रूप से की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- 🌹 एक दिल से अपील — गरीब परिवारों की मदद जरूर करें 🙏 गरीब परिवार की बेटी की शादी हो तो दिखावे और फिजूलखर्ची से बचें। शादी में कम खर्च में सादगी से खाना बनाएं और जो पैसा बचे, उससे किसी जरूरतमंद गरीब परिवार की मदद करें। गरीबों की मदद केवल शादी तक सीमित नहीं होनी चाहिए। हम अपनी क्षमता के अनुसार गरीब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, स्कूल की फीस, कॉपी, कलम, किताबें और स्कूल ड्रेस में सहयोग कर सकते हैं। 📚✏️👕 जरूरतमंद परिवार के लिए दवाई और इलाज में मदद करना भी बहुत बड़ी इंसानियत है। 💊❤️ 🤝 आइए, दिखावे में कम खर्च करें और जरूरतमंदों के भविष्य को संवारने में सहयोग करें। एक गरीब बच्चे की पढ़ाई जारी रखने में मदद करना, किसी बीमार जरूरतमंद की दवाई का इंतजाम करना या गरीब परिवार की शादी में सहयोग करना—ये सभी नेक काम हैं। पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी प्रचार मंत्री, उत्तर प्रदेश – राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत एवं मऊ क्रांति जिला संबदादा 🙏 गरीब की मदद करें, बच्चों को पढ़ाएं, जरूरतमंद का इलाज कराएं और इंसानियत को मजबूत बनाएं। 🙏1
- आंदर प्रखंड में भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया जाएगा। प्रशासन की ओर से कुल 37 लाभुकों को पर्चा उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। अंचलाधिकारी शुभम वर्मा ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे बताया कि अभियान के तहत प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के चयनित भूमिहीन लाभुकों को पर्चा दिया जाएगा। इनमें सहसराव पंचायत में 20, पतार पंचायत में एक, बलिया पंचायत में 14 तथा खेढ़ाय पंचायत में दो लाभुक शामिल हैं।उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पात्र लाभुकों को पर्चा सौंपा जाएगा। आंदर प्रखंड में भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया जाएगा। प्रशासन की ओर से कुल 37 लाभुकों को पर्चा उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। अंचलाधिकारी शुभम वर्मा ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे बताया कि अभियान के तहत प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के चयनित भूमिहीन लाभुकों को पर्चा दिया जाएगा। इनमें सहसराव पंचायत में 20, पतार पंचायत में एक, बलिया पंचायत में 14 तथा खेढ़ाय पंचायत में दो लाभुक शामिल हैं।उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पात्र लाभुकों को पर्चा सौंपा जाएगा।1
- सावन में शिवभक्ति का अद्भुत संगम: चतुर्भुजनाथ मंदिर परिसर में 251 जोड़ों ने किया महारुद्राभिषेक सावन में शिवभक्ति का अद्भुत संगम: चतुर्भुजनाथ मंदिर परिसर में 251 जोड़ों ने किया महारुद्राभिषेक सिकंदरपुर। सावन के पवित्र महीने में सिकंदरपुर स्थित चतुर्भुजनाथ मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य महारुद्राभिषेक एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में 251 जोड़ों ने विधि-विधान के साथ महारुद्राभिषेक कर भगवान शिव का पूजन किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं श्वेताम्बरी सेवा ट्रस्ट की ओर से की गई थीं। महारुद्राभिषेक के दौरान काशी से पधारे 51 विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और शिवभक्ति से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण भव्य गंगा आरती रही। संध्यारात्रि में आयोजित गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत के बीच हुई आरती ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। हजारों भक्तों ने श्रद्धापूर्वक गंगा आरती में सहभागिता की और धार्मिक वातावरण का आनंद लिया। इस महाआयोजन में भाजपा के पूर्व विधायक संजय यादव मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। गंगा आरती के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य एवं प्रमुख लोगों की भी उपस्थिति रही। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद राय, अनिल तिवारी, संजय जायसवाल, अशोक जायसवाल, अनूप जायसवाल, अनिल वर्मा, सोनू पाठक, दिग्विजय सिंह, नवनगर मंडल अध्यक्ष क्षितिज प्रताप सिंह, उमेश प्रसाद, डब्लू पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। महारुद्राभिषेक, वैदिक मंत्रोच्चार, भव्य गंगा आरती और विशाल भंडारे के चलते चतुर्भुजनाथ मंदिर परिसर देर रात तक श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता, आस्था और सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।1