सड़क मार्ग निर्माण कार्य में देरी होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर 8 में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा सड़क मार्ग निर्माण का विगत कई महीनों पहले शुरू किया गया था लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी अब तक सड़क मार्ग निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की सड़क मार्ग निर्माण कार्य जब शुरू किया गया था तो हम लोगों को एक नई उम्मीद जगी थी की अब समस्या से राहत मिलेगी मगर सारे उम्मीद पर पानी फिर गया। कुछ दिन पहले से ही बारिश का मौसम शुरू हो गया है जिससे समस्या और बढ़ गई है जिससे पैदल राहगीर को भी इस सड़क मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं जब कोई चार पहिया वाहन इस सड़क मार्ग में प्रवेश कर जाता है तो सामने से आ रहे किसी भी वाहन चालक को निकलना मुश्किल हो जाता है। जब ग्रामीणों द्वारा संवेदक को कहा जाता है तो दिखावे के लिए कभी कभार दो चार मजदूर भेज दिया जाता है जिससे लोगों को लगता है की अब काम शुरू होने वाला है मगर ऐसा होता नहीं है। आगे भी बारिश का मौसम शुरू होने वाला है अब देखना है की समस्या से मुक्ति मिल सकती है या ऐसे ही लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
सड़क मार्ग निर्माण कार्य में देरी होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर 8 में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा सड़क मार्ग निर्माण का विगत कई महीनों पहले शुरू किया गया था लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी अब तक सड़क मार्ग निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की सड़क मार्ग निर्माण कार्य जब शुरू किया गया था तो हम लोगों को एक नई उम्मीद जगी थी की अब समस्या से राहत मिलेगी मगर सारे उम्मीद पर पानी फिर गया। कुछ दिन पहले से ही बारिश का मौसम शुरू हो गया है जिससे समस्या और बढ़ गई है जिससे पैदल राहगीर को भी इस सड़क मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं जब कोई चार पहिया वाहन इस सड़क मार्ग में प्रवेश कर जाता है तो सामने से आ रहे किसी भी वाहन चालक को निकलना मुश्किल हो जाता है। जब ग्रामीणों द्वारा संवेदक को कहा जाता है तो दिखावे के लिए कभी कभार दो चार मजदूर भेज दिया जाता है जिससे लोगों को लगता है की अब काम शुरू होने वाला है मगर ऐसा होता नहीं है। आगे भी बारिश का मौसम शुरू होने वाला है अब देखना है की समस्या से मुक्ति मिल सकती है या ऐसे ही लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
- सड़क मार्ग निर्माण कार्य में देरी होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर 8 में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा सड़क मार्ग निर्माण का विगत कई महीनों पहले शुरू किया गया था लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी अब तक सड़क मार्ग निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की सड़क मार्ग निर्माण कार्य जब शुरू किया गया था तो हम लोगों को एक नई उम्मीद जगी थी की अब समस्या से राहत मिलेगी मगर सारे उम्मीद पर पानी फिर गया। कुछ दिन पहले से ही बारिश का मौसम शुरू हो गया है जिससे समस्या और बढ़ गई है जिससे पैदल राहगीर को भी इस सड़क मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं जब कोई चार पहिया वाहन इस सड़क मार्ग में प्रवेश कर जाता है तो सामने से आ रहे किसी भी वाहन चालक को निकलना मुश्किल हो जाता है। जब ग्रामीणों द्वारा संवेदक को कहा जाता है तो दिखावे के लिए कभी कभार दो चार मजदूर भेज दिया जाता है जिससे लोगों को लगता है की अब काम शुरू होने वाला है मगर ऐसा होता नहीं है। आगे भी बारिश का मौसम शुरू होने वाला है अब देखना है की समस्या से मुक्ति मिल सकती है या ऐसे ही लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।1
- नर्मदेश्वर शिवलिंग सपरिवार की प्रतिमा स्थापित, पालकी पर नाग देवता के दिखने से बढ़ी श्रद्धालुओं की आस्था कबिन्दर कुमार सोनवर्षा राज (सहरसा): प्रखंड क्षेत्र के महुआ उत्तरवारी पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं भगवान शिव सपरिवार की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत स्थापना की गई। इस अवसर पर 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से पुरे नगर भ्रमण करते हुए पहुंची, मंदिर जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के भगवान शिव सपरिवार के प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद 48 घंटे के अखंड रामधुनी का शुभारंभ हुआ। वहीं, प्रतिमा झांकी की पालकी पर एक नाग दिखाई देने से,श्रद्धालुओं की आस्था और बढ़ गई। लोगों के बीच इसकी चर्चा होने लगी और श्रद्धालुओं ने इसे नाग देवता का आशीर्वाद और धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा। मंदिर के पुजारी पूज्य बाबा विनोद जी के मार्गदर्शन में युवा कला परिषद एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू सरकार सहित सुशील चौधरी, बबलू भगत, प्रकाश चौधरी, दीपक जायसवाल, विकास अग्रवाल, राकेश जायसवाल, संजीव जायसवाल, संजीव स्वर्णकार, खगेश, प्रमोद चौधरी, संतोष चौधरी, ललन जायसवाल, भातू स्वर्णकार, पप्पू साह, वीरेंद्र जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, राणा कुमार, रोशन, सुरेश मुखिया,बजरग अग्रवाल, अजीत चौधरी, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मधेपुरा विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान से पहले बिखेरा गया कागज का टुकड़ा, फिर की गई सफाई मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाया गया सफाई अभियान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। अभियान की तस्वीरें वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर केवल औपचारिकता निभाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वायरल तस्वीरों में कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक समेत विश्वविद्यालय के कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय के सामने पहले से साफ-सुथरी सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फोटो से पहले साफ जगह पर कागज के टुकड़े बिखेरे गए और फिर झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। अधिकारियों को यदि स्वच्छता अभियान चलाना ही था तो विश्वविद्यालय परिसर के उन स्थानों की सफाई की जाती, जहां लंबे समय से गंदगी और कबाड़ जमा है। इनमें पुराने कैंटीन का परिसर, ऑडिटोरियम के आसपास का क्षेत्र, जिमखाना, गांधी पार्क, कीर्ति पार्क और चुल्हाय पार्क जैसे स्थान शामिल हैं। पूरे परिसर में सफाई कराने के बजाय केवल फोटो खिंचवाने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। हालांकि, इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।4
- तैयार हो जाइए नौहट्टा के ऐतिहासिक बाबा राज-राजेश्वर स्थान में भव्य दो दिवसीय महोत्सव जल्द, समीक्षा बैठक में लिए गए बड़े फैसले! सहरसा जिले के नौहट्टा नगर पंचायत स्थित ऐतिहासिक बाबा राज-राजेश्वर स्थान में आगामी दो दिवसीय महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य महोत्सव को भव्य और सफल बनाना था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस बैठक की अध्यक्षता की गई। इसमें जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रिया भारती, अंचलाधिकारी (CO) मोनी बहन, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह, नौहट्टा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि अश्विनी कुमार और नौहट्टा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने महोत्सव के दौरान भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का आश्वासन दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा ने भव्य सांस्कृतिक संध्या के आयोजन और स्थानीय व आमंत्रित कलाकारों के चयन की योजना प्रस्तुत की। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह को मंदिर परिसर में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल और उचित लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया। बैठक में रालोमो प्रखंड अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने मंदिर के पुजारी को सम्मानित करने का मुद्दा उठाया। इस पर जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा ने स्पष्ट किया कि इस बार परंपरा के अनुसार मंदिर के मुख्य पुजारी को ही सम्मानित किया जाएगा।1
- बाबा राज-राजेश्वर स्थान साहेडीह बड़गांव में दो दिवसीय महोत्सव की तैयारी तेज, बैठक में पुजारी सम्मान का मुद्दा भी गूंजा1
- इतमादी पंचायत के बारुण गांव में निर्माण कार्य पर मजदूरों ने लगाए अनियमितता के आरोप खगड़िया/बेलदौर। खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत इतमादी पंचायत के बारुण गांव में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर मजदूरों ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मजदूरों का कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है तथा कार्य में गुणवत्ता का अभाव है। मजदूरों का आरोप है कि निर्माण सामग्री का सही ढंग से उपयोग नहीं किया जा रहा है और कार्य जल्दबाजी में कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार निर्माण कार्य चलता रहा तो इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठेंगे और भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने तथा गुणवत्ता की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में ठेकेदार का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। यदि उनका पक्ष सामने आता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। फिलहाल मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और आरोपों की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- अवैध रूप से संचालित अस्पताल के सील की प्रक्रिया होने के 48 घंटे बाद अनुमंडल पदाधिकारी के हस्तक्षेप पर हुई प्राथमिकी दर्ज सुपौल शहर के वार्ड संख्या-26 स्थित अवैध रूप से संचालित रिया पॉली क्लिनिक पर सीलिंग की कार्रवाई के 48 घंटे बाद आखिरकार सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी मनोहर कुमार साहू के हस्तक्षेप के बाद संभव हो सकी। हालांकि, पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कराने में हुई देरी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। 30 जुलाई को अनुमंडल पदाधिकारी मनोहर कुमार साहू, सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार, अंचलाधिकारी मनीष कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने वार्ड संख्या-26 स्थित रिया पॉली क्लिनिक में छापेमारी की थी। जांच के दौरान अस्पताल के दस्तावेजों की गहन पड़ताल में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों के अनुसार, बिना वैध चिकित्सक और आवश्यक अनुमति के नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। निरीक्षण के बाद पूरे नर्सिंग होम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इसके बावजूद सीलिंग की कार्रवाई के बाद लगातार 48 घंटे तक सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया। बाद में जब इस मामले की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को मिली तो उन्होंने हस्तक्षेप करते हुए संबंधित आवेदन सदर थाना को उपलब्ध कराया, जिसके बाद रिया पॉली क्लिनिक के विरुद्ध अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आ चुकी थीं और अस्पताल को सील भी कर दिया गया था, तो एफआईआर दर्ज कराने में 48 घंटे की देरी क्यों हुई? क्या यह प्रशासनिक लापरवाही थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था? शहर में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय पर कानूनी कार्रवाई होती तो अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के खिलाफ एक सख्त संदेश जाता। वहीं, बाजार में यह भी चर्चा है कि शहर में कई अवैध नर्सिंग होम लंबे समय से संचालित हो रहे हैं, जिन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस पूरे मामले में और किन-किन लोगों की भूमिका रही तथा उनके विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाएगी।1
- नोहट्टा में अंचल कार्यालय परिसर में लगा जनता दरबार, ऑन द स्पॉट निपटारे से ग्रामीणों के चेहरे खिले नोहट्टा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और उन्हें सरकारी व्यवस्था का सीधा लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से नोहट्टा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। इस दौरान नोहट्टा के राजस्व अधिकारी (RO) राजन कुमार एवं नोहट्टा थाना प्रभारी राहुल कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आपसी मनमुटाव और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई पेचीदा मामले सामने आए। RO राजन कुमार और थाना प्रभारी राहुल कुमार की सजगता, सूझबूझ और संवेदनशील कार्यशैली का ही परिणाम रहा कि अधिकतम मामलों का 'ऑन द स्पॉट' (मौके पर ही) निपटारा कर दिया गया।ग्रामीणों का कहना था कि RO राजन कुमार और थाना प्रभारी राहुल कुमार जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी से आम जनता का प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अंचल में शांति, न्याय और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस तरह के जनता दरबार आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।1