Shuru
Apke Nagar Ki App…
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीच सड़क पर 'जय श्री राम' के नारे लगाए गए। इस घटना ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।
Rinku.kumar
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीच सड़क पर 'जय श्री राम' के नारे लगाए गए। इस घटना ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार 6 मई 2026 की सुबह एक के बाद एक हुई भीषण दुर्घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया। जालौन में मौत का तांडव जारी जालौन जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार 6 मई 2026 की सुबह एक के बाद एक हुई भीषण दुर्घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और लापरवाही ने फिर एक ज़िंदगी छीन ली, जबकि कई लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। कालपी हाईवे पर दर्दनाक हादसा — युवक की मौत जोल्हूपुर-हमीरपुर स्टेट हाईवे पर बरही बम्बा के पास सुबह करीब 10:40 बजे तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में शशिकांत कुशवाहा (35 वर्ष) पुत्र कमलेश, निवासी ग्राम बरही (विकास खंड कदौरा, तहसील कालपी) गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आदर्श गौतम ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक पुखरायां से बाइक सर्विस कराकर अपने गांव लौट रहा था। हादसे के बाद ट्रक पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक में ओवरलोड बालू भरी होने और मौके पर तीव्र मोड़ होने से हादसे पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उरई रोड पर दूसरा हादसा — पूरा परिवार घायल इसी दिन करीब 10:50 बजे एक और हादसा सामने आया, जहां ट्रक (BR24GD7562) और बाइक (UP92AR7562) की टक्कर हो गई। बाइक सवार कमल सिंह अपने परिवार (पत्नी पिंकी और तीन बच्चों) के साथ उरई जा रहे थे। ईदगाह के पास ओवरटेक के दौरान जोरदार भिड़ंत हुई। घायल: कमल सिंह पत्नी पिंकी दो बच्चों को मामूली चोट 7 वर्षीय प्राची के सिर में गंभीर चोट सभी को जिला अस्पताल उरई रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कदौरा में तीसरा बड़ा हादसा — तीन की हालत नाजुक कदौरा कस्बे में हरिओम गेस्ट हाउस के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए तीन लोग गंभीर रूप से घायल घायल: संगम सिंह (25) – निवासी लहारा देवेंद्र उर्फ शुक्कू (28) – निवासी लहारा अटल बिहारी – निवासी जमुनापुर 9 वर्षीय मासूम जिगर चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया डॉक्टरों ने तीनों की हालत नाजुक बताई, रेफर की तैयारी। बड़ा सवाल — आखिर कब रुकेगा मौत का ये सिलसिला? लगातार हो रहे हादसे कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं: क्या ओवरलोडिंग पर प्रशासन की ढिलाई जिम्मेदार है? क्यों तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग पर लगाम नहीं लग पा रही? खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं? आखिर कब जागेगा प्रशासन? इससे पहले भी हाल ही में हुए हादसों में दर्जनों लोगों की मौत, जिनमें 4 पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शहीद हो चुके हैं। प्रशासन पर उठे सवाल जालौन में हर दिन सड़कें खून से लाल हो रही हैं और जिम्मेदार महकमा मौन है। अगर अब भी सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो ये हादसे दुर्घटना नहीं बल्कि लापरवाही से हो रही मौतें” कहलाएंगे। जनता से अपील हेलमेट जरूर पहनें ओवरस्पीड से बचें ओवरटेक सोच-समझकर करें ट्रैफिक नियमों का पालन करें #जालौन_हादसा #कालपी_एक्सीडेंट #कदौरा_हादसा #रोड_सेफ्टी #ओवरलोडिंग_माफिया #तेज_रफ्तार_मौत #यूपी_ब्रेकिंग #JalaunNews #Kalpi #RoadAccident #UPPolice #TrafficPolice #DMJalaun #SPJalaun #BreakingNews #SaveLives #HelmetSafety #StopOverSpeed #HighwayDeath1
- पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीच सड़क पर 'जय श्री राम' के नारे लगाए गए। इस घटना ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।1
- माती जिला कारागार में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू, महिला बंदियों के लिए ब्यूटीशियन-सिलाई व पुरुष बंदियों के लिए बाइक रिपेयरिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात की सचिव नूपुर श्रीवास्तव की उपस्थिति में, दीक्षालय फाउंडेशन, कानपुर के सहयोग से बुधवार को माती जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके पुनर्वास के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला बंदियों हेतु “ब्यूटीशियन एवं सिलाई प्रशिक्षण” तथा पुरुष बंदियों हेतु “बाइक रिपेयरिंग प्रशिक्षण” प्रारम्भ किया गया। मा० सचिव द्वारा महिला बैरक में संचालित प्रशिक्षण तथा बैरक संख्या 1-बी में बाइक रिपेयरिंग प्रशिक्षण का फीता काटकर औपचारिक शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के लिए कुल 28 महिला बंदियों को ब्यूटीशियन एवं सिलाई तथा 40 पुरुष बंदियों को बाइक रिपेयरिंग प्रशिक्षण हेतु चिन्हित किया गया है। कारागार अधीक्षक ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी प्रतिभागी बंदियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे रिहाई के पश्चात वे स्वरोजगार अपनाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।1
- कानपुर देहात के राजपुर में पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में चार बदमाश घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लुटेरों को पैर में गोली लगी, जबकि थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे। बदमाशों के पास से ₹46,800 नकद, चोरी के जेवर और हथियार सहित वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद की गई।3
- कानपुर देहात के फतेहपुर मूसा नगर निवासी अनीश कुरैशी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि 9 मई 2026 को बंगाल में मुख्यमंत्री की सरकार का गठन होगा।1
- नैनपुर पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: दो बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल, चार गिरफ्तार, लूट का माल व हथियार बरामद जनपद में लूट, छिनैती और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी, आभूषण, घटना में प्रयुक्त कार और चोरी के औजार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 5/6 मई 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध सफेद औरा कार का पीछा किया गया। नैनपुर पुलिया के पास कार रोकने का प्रयास किया गया, तो उसमें सवार चारों लोग भागने लगे। पुलिस ने मौके पर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिन्होंने अपने नाम देशराज (20) और अर्पित यादव (21) निवासी ग्राम कौरू, थाना मंगलपुर बताए। भाग रहे अन्य दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें थानाध्यक्ष राजपुर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों की पहचान शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह (25) निवासी जरिहा थाना मंगलपुर और अरुण (26) निवासी तिलक नगर, औरैया के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 2 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस, 46,800 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, सफेद औरा कार तथा कटर मशीन, छेनी जैसे औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि ये अभियुक्त 1/2 मई की रात राजपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार और उसकी मां से तमंचे के बल पर जेवर छीनकर फरार हो गए थे। इस संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- डेरापुर ब्लॉक सभागार में अहम बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर डेरापुर ब्लॉक सभागार में अहम बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर डेरापुर ब्लॉक सभागार में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे समूह गठन एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजू सिंह ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। बैठक में बीडीओ संजू सिंह ने समूह सखी और बैंक सखी को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने गांवों में अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ें, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि परिवार की आय बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। पूर्ति निरीक्षक राकेश श्रीवास ने कहा कि राशन कार्ड धारक महिलाओं को भी समूहों से जोड़ा जाए, जिससे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उन्हें मिल सके। उन्होंने फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया तेज करने और अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया। एडीओ आईएसबी मनोज कुमार ने समूह गठन की प्रक्रिया और इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं बीएमएम संगीता कुशवाहा और प्रियंका विश्वकर्मा ने समूह संचालन, बैंकिंग सुविधाओं तथा स्वरोजगार योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान पंचायत सचिव शशांक यादव, सूरज सिंह, मगन सिंह, कमलेश कुमार, स्नेहा राजपूत, समूह सदस्य विमला देवी, अर्चना, मधु, अनीता देवी, ग्राम प्रधान महेश चंद कठेरिया, कृष्ण बिहारी, निशा देवी, रामनरेश, अवधेश कमल सहित बड़ी संख्या में कई लोग उपस्थित रहे।1
- महा ब्रेकिंग न्यूज़ कदौरा नगर में भीषण सड़क हादसा आमने-सामने बाइक की टक्कर कदौरा नगर के हरिओम गेस्ट हाउस के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से कदौरा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसा बेहद भयानक बताया जा रहा है, स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।3