logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात के फतेहपुर मूसा नगर निवासी अनीश कुरैशी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि 9 मई 2026 को बंगाल में मुख्यमंत्री की सरकार का गठन होगा।

12 hrs ago
user_MD ANISH KURAISHI
MD ANISH KURAISHI
Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

कानपुर देहात के फतेहपुर मूसा नगर निवासी अनीश कुरैशी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि 9 मई 2026 को बंगाल में मुख्यमंत्री की सरकार का गठन होगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात के फतेहपुर मूसा नगर निवासी अनीश कुरैशी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि 9 मई 2026 को बंगाल में मुख्यमंत्री की सरकार का गठन होगा।
    1
    कानपुर देहात के फतेहपुर मूसा नगर निवासी अनीश कुरैशी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि 9 मई 2026 को बंगाल में मुख्यमंत्री की सरकार का गठन होगा।
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार 6 मई 2026 की सुबह एक के बाद एक हुई भीषण दुर्घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया। जालौन में मौत का तांडव जारी जालौन जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार 6 मई 2026 की सुबह एक के बाद एक हुई भीषण दुर्घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और लापरवाही ने फिर एक ज़िंदगी छीन ली, जबकि कई लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। कालपी हाईवे पर दर्दनाक हादसा — युवक की मौत जोल्हूपुर-हमीरपुर स्टेट हाईवे पर बरही बम्बा के पास सुबह करीब 10:40 बजे तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में शशिकांत कुशवाहा (35 वर्ष) पुत्र कमलेश, निवासी ग्राम बरही (विकास खंड कदौरा, तहसील कालपी) गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आदर्श गौतम ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक पुखरायां से बाइक सर्विस कराकर अपने गांव लौट रहा था। हादसे के बाद ट्रक पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक में ओवरलोड बालू भरी होने और मौके पर तीव्र मोड़ होने से हादसे पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उरई रोड पर दूसरा हादसा — पूरा परिवार घायल इसी दिन करीब 10:50 बजे एक और हादसा सामने आया, जहां ट्रक (BR24GD7562) और बाइक (UP92AR7562) की टक्कर हो गई। बाइक सवार कमल सिंह अपने परिवार (पत्नी पिंकी और तीन बच्चों) के साथ उरई जा रहे थे। ईदगाह के पास ओवरटेक के दौरान जोरदार भिड़ंत हुई। घायल: कमल सिंह पत्नी पिंकी दो बच्चों को मामूली चोट 7 वर्षीय प्राची के सिर में गंभीर चोट सभी को जिला अस्पताल उरई रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कदौरा में तीसरा बड़ा हादसा — तीन की हालत नाजुक कदौरा कस्बे में हरिओम गेस्ट हाउस के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए तीन लोग गंभीर रूप से घायल घायल: संगम सिंह (25) – निवासी लहारा देवेंद्र उर्फ शुक्कू (28) – निवासी लहारा अटल बिहारी – निवासी जमुनापुर 9 वर्षीय मासूम जिगर चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया डॉक्टरों ने तीनों की हालत नाजुक बताई, रेफर की तैयारी। बड़ा सवाल — आखिर कब रुकेगा मौत का ये सिलसिला? लगातार हो रहे हादसे कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं: क्या ओवरलोडिंग पर प्रशासन की ढिलाई जिम्मेदार है? क्यों तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग पर लगाम नहीं लग पा रही? खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं? आखिर कब जागेगा प्रशासन? इससे पहले भी हाल ही में हुए हादसों में दर्जनों लोगों की मौत, जिनमें 4 पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शहीद हो चुके हैं। प्रशासन पर उठे सवाल जालौन में हर दिन सड़कें खून से लाल हो रही हैं और जिम्मेदार महकमा मौन है। अगर अब भी सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो ये हादसे दुर्घटना नहीं बल्कि लापरवाही से हो रही मौतें” कहलाएंगे। जनता से अपील हेलमेट जरूर पहनें ओवरस्पीड से बचें ओवरटेक सोच-समझकर करें ट्रैफिक नियमों का पालन करें #जालौन_हादसा #कालपी_एक्सीडेंट #कदौरा_हादसा #रोड_सेफ्टी #ओवरलोडिंग_माफिया #तेज_रफ्तार_मौत #यूपी_ब्रेकिंग #JalaunNews #Kalpi #RoadAccident #UPPolice #TrafficPolice #DMJalaun #SPJalaun #BreakingNews #SaveLives #HelmetSafety #StopOverSpeed #HighwayDeath
    1
    जालौन जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार 6 मई 2026 की सुबह एक के बाद एक हुई भीषण दुर्घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया।
जालौन में मौत का तांडव जारी 
जालौन जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार 6 मई 2026 की सुबह एक के बाद एक हुई भीषण दुर्घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया।
तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और लापरवाही ने फिर एक ज़िंदगी छीन ली, जबकि कई लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
कालपी हाईवे पर दर्दनाक हादसा — युवक की मौत
जोल्हूपुर-हमीरपुर स्टेट हाईवे पर बरही बम्बा के पास सुबह करीब 10:40 बजे तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में शशिकांत कुशवाहा (35 वर्ष) पुत्र कमलेश, निवासी ग्राम बरही (विकास खंड कदौरा, तहसील कालपी) गंभीर रूप से घायल हो गए।
डायल 112 की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आदर्श गौतम ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक पुखरायां से बाइक सर्विस कराकर अपने गांव लौट रहा था।
हादसे के बाद ट्रक पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया।
ट्रक में ओवरलोड बालू भरी होने और मौके पर तीव्र मोड़ होने से हादसे पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
उरई रोड पर दूसरा हादसा — पूरा परिवार घायल
इसी दिन करीब 10:50 बजे एक और हादसा सामने आया, जहां ट्रक (BR24GD7562) और बाइक (UP92AR7562) की टक्कर हो गई।
बाइक सवार कमल सिंह अपने परिवार (पत्नी पिंकी और तीन बच्चों) के साथ उरई जा रहे थे।
ईदगाह के पास ओवरटेक के दौरान जोरदार भिड़ंत हुई।
घायल:
कमल सिंह
पत्नी पिंकी
दो बच्चों को मामूली चोट
7 वर्षीय प्राची के सिर में गंभीर चोट
सभी को जिला अस्पताल उरई रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कदौरा में तीसरा बड़ा हादसा — तीन की हालत नाजुक
कदौरा कस्बे में हरिओम गेस्ट हाउस के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए
तीन लोग गंभीर रूप से घायल
घायल:
संगम सिंह (25) – निवासी लहारा
देवेंद्र उर्फ शुक्कू (28) – निवासी लहारा
अटल बिहारी – निवासी जमुनापुर
9 वर्षीय मासूम जिगर चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया
डॉक्टरों ने तीनों की हालत नाजुक बताई, रेफर की तैयारी।
बड़ा सवाल — आखिर कब रुकेगा मौत का ये सिलसिला?
लगातार हो रहे हादसे कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं:
क्या ओवरलोडिंग पर प्रशासन की ढिलाई जिम्मेदार है?
क्यों तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग पर लगाम नहीं लग पा रही?
खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं?
आखिर कब जागेगा प्रशासन?
इससे पहले भी हाल ही में हुए हादसों में दर्जनों लोगों की मौत, जिनमें 4 पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शहीद हो चुके हैं।
प्रशासन पर उठे सवाल
जालौन में हर दिन सड़कें खून से लाल हो रही हैं और जिम्मेदार महकमा मौन है।
अगर अब भी सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो ये हादसे दुर्घटना नहीं बल्कि 
लापरवाही से हो रही मौतें” कहलाएंगे।
जनता से अपील
हेलमेट जरूर पहनें
ओवरस्पीड से बचें
ओवरटेक सोच-समझकर करें
ट्रैफिक नियमों का पालन करें
#जालौन_हादसा #कालपी_एक्सीडेंट #कदौरा_हादसा #रोड_सेफ्टी #ओवरलोडिंग_माफिया
#तेज_रफ्तार_मौत #यूपी_ब्रेकिंग #JalaunNews #Kalpi #RoadAccident
#UPPolice #TrafficPolice #DMJalaun #SPJalaun #BreakingNews
#SaveLives #HelmetSafety #StopOverSpeed #HighwayDeath
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीच सड़क पर 'जय श्री राम' के नारे लगाए गए। इस घटना ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।
    1
    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीच सड़क पर 'जय श्री राम' के नारे लगाए गए। इस घटना ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।
    user_Rinku.kumar
    Rinku.kumar
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नैनपुर पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: दो बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल, चार गिरफ्तार, लूट का माल व हथियार बरामद जनपद में लूट, छिनैती और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी, आभूषण, घटना में प्रयुक्त कार और चोरी के औजार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 5/6 मई 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध सफेद औरा कार का पीछा किया गया। नैनपुर पुलिया के पास कार रोकने का प्रयास किया गया, तो उसमें सवार चारों लोग भागने लगे। पुलिस ने मौके पर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिन्होंने अपने नाम देशराज (20) और अर्पित यादव (21) निवासी ग्राम कौरू, थाना मंगलपुर बताए। भाग रहे अन्य दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें थानाध्यक्ष राजपुर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों की पहचान शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह (25) निवासी जरिहा थाना मंगलपुर और अरुण (26) निवासी तिलक नगर, औरैया के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 2 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस, 46,800 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, सफेद औरा कार तथा कटर मशीन, छेनी जैसे औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि ये अभियुक्त 1/2 मई की रात राजपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार और उसकी मां से तमंचे के बल पर जेवर छीनकर फरार हो गए थे। इस संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    नैनपुर पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: दो बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल, चार गिरफ्तार, लूट का माल व हथियार बरामद
जनपद में लूट, छिनैती और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी, आभूषण, घटना में प्रयुक्त कार और चोरी के औजार बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 5/6 मई 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध सफेद औरा कार का पीछा किया गया। नैनपुर पुलिया के पास कार रोकने का प्रयास किया गया, तो उसमें सवार चारों लोग भागने लगे। पुलिस ने मौके पर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिन्होंने अपने नाम देशराज (20) और अर्पित यादव (21) निवासी ग्राम कौरू, थाना मंगलपुर बताए।
भाग रहे अन्य दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें थानाध्यक्ष राजपुर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों की पहचान शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह (25) निवासी जरिहा थाना मंगलपुर और अरुण (26) निवासी तिलक नगर, औरैया के रूप में हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 2 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस, 46,800 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, सफेद औरा कार तथा कटर मशीन, छेनी जैसे औजार बरामद किए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि ये अभियुक्त 1/2 मई की रात राजपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार और उसकी मां से तमंचे के बल पर जेवर छीनकर फरार हो गए थे। इस संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज था।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • डेरापुर ब्लॉक सभागार में अहम बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर डेरापुर ब्लॉक सभागार में अहम बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर डेरापुर ब्लॉक सभागार में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे समूह गठन एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजू सिंह ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। बैठक में बीडीओ संजू सिंह ने समूह सखी और बैंक सखी को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने गांवों में अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ें, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि परिवार की आय बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। पूर्ति निरीक्षक राकेश श्रीवास ने कहा कि राशन कार्ड धारक महिलाओं को भी समूहों से जोड़ा जाए, जिससे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उन्हें मिल सके। उन्होंने फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया तेज करने और अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया। एडीओ आईएसबी मनोज कुमार ने समूह गठन की प्रक्रिया और इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं बीएमएम संगीता कुशवाहा और प्रियंका विश्वकर्मा ने समूह संचालन, बैंकिंग सुविधाओं तथा स्वरोजगार योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान पंचायत सचिव शशांक यादव, सूरज सिंह, मगन सिंह, कमलेश कुमार, स्नेहा राजपूत, समूह सदस्य विमला देवी, अर्चना, मधु, अनीता देवी, ग्राम प्रधान महेश चंद कठेरिया, कृष्ण बिहारी, निशा देवी, रामनरेश, अवधेश कमल सहित बड़ी संख्या में कई लोग उपस्थित रहे।
    1
    डेरापुर ब्लॉक सभागार में अहम बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
डेरापुर ब्लॉक सभागार में अहम बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
डेरापुर ब्लॉक सभागार में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे समूह गठन एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजू सिंह ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
बैठक में बीडीओ संजू सिंह ने समूह सखी और बैंक सखी को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने गांवों में अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ें, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि परिवार की आय बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी।
पूर्ति निरीक्षक राकेश श्रीवास ने कहा कि राशन कार्ड धारक महिलाओं को भी समूहों से जोड़ा जाए, जिससे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उन्हें मिल सके। उन्होंने फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया तेज करने और अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया।
एडीओ आईएसबी मनोज कुमार ने समूह गठन की प्रक्रिया और इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं बीएमएम संगीता कुशवाहा और प्रियंका विश्वकर्मा ने समूह संचालन, बैंकिंग सुविधाओं तथा स्वरोजगार योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस दौरान पंचायत सचिव शशांक यादव, सूरज सिंह, मगन सिंह, कमलेश कुमार, स्नेहा राजपूत, समूह सदस्य विमला देवी, अर्चना, मधु, अनीता देवी, ग्राम प्रधान महेश चंद कठेरिया, कृष्ण बिहारी, निशा देवी, रामनरेश, अवधेश कमल सहित बड़ी संख्या में कई लोग उपस्थित रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • माती जिला कारागार में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू, महिला बंदियों के लिए ब्यूटीशियन-सिलाई व पुरुष बंदियों के लिए बाइक रिपेयरिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात की सचिव नूपुर श्रीवास्तव की उपस्थिति में, दीक्षालय फाउंडेशन, कानपुर के सहयोग से बुधवार को माती जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके पुनर्वास के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला बंदियों हेतु “ब्यूटीशियन एवं सिलाई प्रशिक्षण” तथा पुरुष बंदियों हेतु “बाइक रिपेयरिंग प्रशिक्षण” प्रारम्भ किया गया। मा० सचिव द्वारा महिला बैरक में संचालित प्रशिक्षण तथा बैरक संख्या 1-बी में बाइक रिपेयरिंग प्रशिक्षण का फीता काटकर औपचारिक शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के लिए कुल 28 महिला बंदियों को ब्यूटीशियन एवं सिलाई तथा 40 पुरुष बंदियों को बाइक रिपेयरिंग प्रशिक्षण हेतु चिन्हित किया गया है। कारागार अधीक्षक ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी प्रतिभागी बंदियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे रिहाई के पश्चात वे स्वरोजगार अपनाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
    1
    माती जिला कारागार में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू, महिला बंदियों के लिए ब्यूटीशियन-सिलाई व पुरुष बंदियों के लिए बाइक रिपेयरिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात की सचिव नूपुर श्रीवास्तव की उपस्थिति में, दीक्षालय फाउंडेशन, कानपुर के सहयोग से बुधवार को माती जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके पुनर्वास के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिला बंदियों हेतु “ब्यूटीशियन एवं सिलाई प्रशिक्षण” तथा पुरुष बंदियों हेतु “बाइक रिपेयरिंग प्रशिक्षण” प्रारम्भ किया गया। मा० सचिव द्वारा महिला बैरक में संचालित प्रशिक्षण तथा बैरक संख्या 1-बी में बाइक रिपेयरिंग प्रशिक्षण का फीता काटकर औपचारिक शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के लिए कुल 28 महिला बंदियों को ब्यूटीशियन एवं सिलाई तथा 40 पुरुष बंदियों को बाइक रिपेयरिंग प्रशिक्षण हेतु चिन्हित किया गया है। कारागार अधीक्षक ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी प्रतिभागी बंदियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे रिहाई के पश्चात वे स्वरोजगार अपनाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजपुर में पुलिस मुठभेड़, दो लुटेरों को लगी गोली चार गिरफ्तार, शादी समारोह में करते थे लूटपाट कानपुर देहात। राजपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो लुटेरों के पैर में गोली लगी। यह कार्रवाई 1 मई 2026 को हुई लूट की घटना के संबंध में की गई। सिकंदरा क्षेत्र अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि 1 मई 2026 की रात राजपुर थाना क्षेत्र में लूट की घटना हुई थी। लुटेरे बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से मैरिज हॉल और बैंक्वेट हॉल की रेकी करते थे। वे शादी समारोह से लौट रहे लोगों को तमंचे के बल पर लूटते थे। सर्विलांस टीम और राजपुर पुलिस को इनपुट मिला, जिसके बाद लुटेरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान मंलवार रात लुटेरों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे दो लुटेरों के पैर में गोली लगी। गोली लगने से औरैया जनपद के अरुण पुत्र नरेंद्र यादव और कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के जरिहा गांव निवासी शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह पुत्र रामबहादुर घायल हुए हैं। इसके अलावा, अर्पित यादव पुत्र रविंद्र सिंह और देवश्राज पुत्र हीरामन, दोनों निवासी कौरू थाना मंगलपुर, को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह ने बताया कि अरुण के खिलाफ कानपुर नगर और औरैया जनपद में लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं। लुटेरों के पास से नकदी, सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। पूंछतांछ में और भी घटनाओं के खुलासे हो सकते हैं।
    4
    राजपुर में पुलिस मुठभेड़, दो लुटेरों को लगी गोली

चार गिरफ्तार, शादी समारोह में करते थे लूटपाट
कानपुर देहात। राजपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो लुटेरों के पैर में गोली लगी। यह कार्रवाई 1 मई 2026 को हुई लूट की घटना के संबंध में की गई।
सिकंदरा क्षेत्र अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि 1 मई 2026 की रात राजपुर थाना क्षेत्र में लूट की घटना हुई थी। लुटेरे बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से मैरिज हॉल और बैंक्वेट हॉल की रेकी करते थे। वे शादी समारोह से लौट रहे लोगों को तमंचे के बल पर लूटते थे।
सर्विलांस टीम और राजपुर पुलिस को इनपुट मिला, जिसके बाद लुटेरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान मंलवार रात लुटेरों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे दो लुटेरों के पैर में गोली लगी। गोली लगने से औरैया जनपद के अरुण पुत्र नरेंद्र यादव और कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के जरिहा गांव निवासी शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह पुत्र रामबहादुर घायल हुए हैं।
इसके अलावा, अर्पित यादव पुत्र रविंद्र सिंह और देवश्राज पुत्र हीरामन, दोनों निवासी कौरू थाना मंगलपुर, को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह ने बताया कि अरुण के खिलाफ कानपुर नगर और औरैया जनपद में लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं। लुटेरों के पास से नकदी, सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। पूंछतांछ में और भी घटनाओं के खुलासे हो सकते हैं।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Libarke.. Shambandhik..jankari..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
    1
    Libarke.. Shambandhik..jankari..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.