लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार साधना न्यूज Slug:- डिगवाडीह आउटसोर्सिंग डंप में मिला शव, हत्या की आशंका पर बवाल। Anchor:- झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह कांटा घर के समीप आउटसोर्सिंग डंप में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। मृतक की पहचान जेलगोड़ा 7 नंबर खपड़ाधौड़ा निवासी 45 वर्षीय गुड़ु शेख के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गुड़ु शेख का इस तरह सुनसान स्थान पर शव मिलना कई सवाल खड़े करता है। लोगों ने आशंका जताई है कि यह मामला हत्या का हो सकता है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि इलाके में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होती है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद आंदोलन की रूप रेखा तय की जाएगी। सूचना मिलने के बाद जोड़ापोखर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मौजूदगी में भी लोगों का आक्रोश देखने को मिला। इस संबंध में थाना प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि डंप क्षेत्र से एक शव बरामद किया गया है जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। Byte:- स्थानीय ग्रामीण। Byte:- स्थानीय ग्रामीण। Byte:- उदय प्रताप -- थाना प्रभारी, जोड़ापोखर थाना। नीरज कुमार साधना न्यूज

- Post by Niraj Kumar1
- आगामी 3 मई को धनबाद राष्ट्रीय सम्मेलन राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत द्वारा आयोजित । राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह जी के नेतृत्व में । धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह होंगे मुख्य अतिथि । झारखंड प्रदेश और धनबाद जिला का एक प्रतिनिधि मंडल धनबाद मेयर से मिलकर इस संदर्भ में एक पत्र दिया और मेयर ने स्वीकृति प्रदान की ।1
- Post by Adarsh gupta1
- Post by संतोष कुमार दे1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- जोड़ापोखर. थाना क्षेत्र के बरारी बूढ़ीबांध खपड़ाधौड़ा निवासी वर्षीय गुड्डू शेख उर्फ़ शमीम अंसारी (45) का शव संदिग्ध परिस्थिति में डिगवाडीह ओबी डंप के समीप मिलने से यहाँ सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है. वहीं मौके पर पहुँचे मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगो का यह कहना है कि युवक की हत्या कर शव ओबी डंप के पास फेंक दिया गया है. घटना स्थल के आसपास पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने से नाराज लोगो ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. लोगो ने कहा की मृतक काफ़ी मिलन सार युवक था. उसकी हत्या कैसे ओर क्यों कर दी गई यह समझ से परे है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.1
- Post by Niraj Kumar1