Shuru
Apke Nagar Ki App…
बालू से हो रही लाखों की कमाई गांव में पीने का पानी नहीं..🤔 #shortvideo #shorts #short #viral #pani #lohardaga
AAM JANATA
बालू से हो रही लाखों की कमाई गांव में पीने का पानी नहीं..🤔 #shortvideo #shorts #short #viral #pani #lohardaga
More news from Jharkhand and nearby areas
- झारखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत इस महीने राज्य के करीब 51 लाख लाभुकों को बड़ी सौगात मिलने वाली है।1
- बालू से हो रही लाखों की कमाई गांव में पीने का पानी नहीं..🤔 #shortvideo #shorts #short #viral #pani #lohardaga1
- आज लोहरदगा जिले के कुरु प्रखंड के चिरी नाम तोले में एक नया किराना दुकान खुला है। सद्दाम बाबू द्वारा खोले गए इस स्टोर से स्थानीय निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।1
- रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिसमें 26 लोग मारे गए और 80 से अधिक घायल हो गए। यह हमला कीव के युद्धविराम शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले और मॉस्को के प्रस्तावित युद्धविराम से तीन दिन पहले हुआ, जिससे शांति की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है।1
- लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, JJMP के दो उग्रवादी गिरफ्तार लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, JJMP के दो उग्रवादी गिरफ्तार लातेहार:संजय यादव जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके निर्देशन में चलाए गए ‘स्पेशल ऑपरेशन ड्रैगन 228’ के तहत कुरुमखेता जंगल क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP (झारखंड जनमुक्ति परिषद) से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान मनोज लोहरा और महादेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जंगल क्षेत्र की घेराबंदी कर दोनों को दबोचा। बताया जा रहा है कि ये उग्रवादी क्षेत्र में आपराधिक और उग्रवादी गतिविधियों में सक्रिय थे। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में उग्रवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।1
- बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के मुर्गीडीह में स्थित मदरसा फैजाने अनिसिया अजिजिया के समीप अज़ीमोशान जलसा का भव्य आयोजन किया गया। मुर्गीडीह में अज़ीमोशान जलसा, बड़ी संख्या में जुटे लोग बरवाडीह(लातेहार): बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के मुर्गीडीह में स्थित मदरसा फैजाने अनिसिया अजिजिया के समीप अज़ीमोशान जलसा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के सुपुत्र सह युथ कांग्रेस स्टेट कोर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह,विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर दूर-दराज से आए उलेमाओं और मौलानाओं ने अपनी तकरीरों के माध्यम से लोगों को दीन-ए-इस्लाम की शिक्षा, आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में रांची से आए साकिर रज़ा नूरी, नसीम रज़ा बरेलवी, मौलाना अशरफ (कोलकाता, बंगाल), मौलाना इकबाल मिस्बाही (रांची-रामगढ़) और मौलाना खुश्तर जामेई समेत कई प्रख्यात वक्ताओं ने अपने विचार रखे। जलसे की सदारत मोलवी सुलेमान ने की, जबकि कार्यक्रम का समापन हज़रत की दुआ के साथ हुआ। इस अवसर पर हज़रत पीर-ए-तरीकत सैयद शाह वलीउल्ला अहमद जिया साहिब, सज्जादा खानकाह कादरिया अब्दालिया सुलमनिया रशीदिया दाऊद नगर, बरवाडीह जामा मस्जिद के सदर हाजी नासीर खान, सेक्रेटरी गुलाम सरवर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और पूरे आयोजन का माहौल धार्मिक आस्था और सौहार्द से ओतप्रोत रहा। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में साबीर हुसैन,कलीम अंसारी,सरवर मुस्तफा, इस्माईल अंसारी, मुन्ना खान,असरफ अली विवेक कुमार सिंह आदि गणमान्य लोग शामिल हुए।1
- सिसई : रेफरल अस्पताल सिसई में जाँच घर के बाहर लगाया गया जाँच दर तालिका अब लोगों को मिलेगी सुविधा ; निर्धारित दर पर ही जमा करना होगा शुल्क खबर का असर सिसई (गुमला)। रेफरल अस्पताल सिसई में जाँच के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र में मोहर लगाने के नाम पर पैसों की मांग किये जाने को लेकर राष्ट्रीय नवीन मेल के 5 मई 2026 के अंक में प्रमुखता से खबर छपी थी। जिसके बाद सिविल सर्जन के आदेश पर रेफरल अस्पताल सिसई के जाँच घर के बाहर अस्पताल प्रशासन द्वारा सभी प्रकार के जाँच का दर निर्धारित कर शुल्क तालिका का पोस्टर लगा दिया गया है। शुल्क तालिका लगाए जाने के बाद आमजनों व मरीजों को सुविधा मिलेगी उन्हें किसी भी प्रकार के जाँच के लिए निर्धारित दर पर ही शुल्क देना होगा। बताते चले कि सोमवार को एनसीसी के छात्रों से जाँच के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र में मोहर लगाने के नाम पर अस्पताल के पदाधिकारी द्वारा पैसों की मांग किये जाने पर अस्पताल परिसर में छात्रों व आम नागरिकों ने काफी हंगामा किया था।2
- झारखंड के कई इलाकों में पानी का भीषण संकट गहरा गया है। जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, जिससे हाहाकार मचा हुआ है।1