logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झारखंड के कई इलाकों में पानी का भीषण संकट गहरा गया है। जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, जिससे हाहाकार मचा हुआ है।

8 hrs ago
user_AAM JANATA
AAM JANATA
लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
8 hrs ago

झारखंड के कई इलाकों में पानी का भीषण संकट गहरा गया है। जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, जिससे हाहाकार मचा हुआ है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिकों और निजी अस्पतालों पर बड़ी छापेमारी शुरू की है। झारखंड सरकार के निर्देशों पर यह कार्रवाई रजिस्ट्रेशन और मानकों की जांच के लिए की जा रही है, जिससे संचालकों में हड़कंप मच गया है। बिना पंजीकरण वाले संस्थानों को सील करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, और यह अभियान पूरे राज्य में जारी रहेगा।
    1
    लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिकों और निजी अस्पतालों पर बड़ी छापेमारी शुरू की है। झारखंड सरकार के निर्देशों पर यह कार्रवाई रजिस्ट्रेशन और मानकों की जांच के लिए की जा रही है, जिससे संचालकों में हड़कंप मच गया है। बिना पंजीकरण वाले संस्थानों को सील करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, और यह अभियान पूरे राज्य में जारी रहेगा।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    23 hrs ago
  • roje roje Mor Gali 👀💐👀💐👀👀💐 Chakkar katisla👀💐👀💐
    1
    roje roje Mor Gali 👀💐👀💐👀👀💐
 Chakkar katisla👀💐👀💐
    user_Alex Shivansh
    Alex Shivansh
    Security Guard गुमला, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • खुंटी उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार बुधवार को अड़की प्रखंड के बांदु गांव में अवैध शराब निर्माण एंव भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। उपायुक्त के निर्देशानुसार ग्राम बान्दू में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 07 शराब भट्टियां ध्वस्त, 2600 किलोग्राम जावा महुवा नष्ट शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता। खुंटी डीसी खुंटी के निर्देश पर अडकी प्रखंड केबांदु गांव में अवैध शराब भंडारण एंव निर्माण के विरुद्ध बुधवार को अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 07 अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। साथ ही लगभग 2600 किलोग्राम जावा महुवा नष्ट किया गया एवं 65 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। उक्त कार्रवाई में प्रखंड विकास पदाधिकारी अड़की गणेश महतो, सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार यादव, अड़की थाना तथा सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार, आबकारी विभाग खूंटी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। उपायुक्त द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
    1
    खुंटी उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार बुधवार को अड़की प्रखंड के बांदु गांव में अवैध शराब निर्माण एंव भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
उपायुक्त के निर्देशानुसार ग्राम बान्दू में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 07 शराब भट्टियां ध्वस्त, 2600 किलोग्राम जावा महुवा नष्ट
शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता।
खुंटी 
डीसी खुंटी के निर्देश पर अडकी प्रखंड केबांदु गांव में अवैध शराब भंडारण एंव निर्माण के विरुद्ध बुधवार को अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कुल 07 अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। साथ ही लगभग 2600 किलोग्राम जावा महुवा नष्ट किया गया एवं 65 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
उक्त कार्रवाई में प्रखंड विकास पदाधिकारी अड़की गणेश महतो, सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार यादव, अड़की थाना तथा सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार, आबकारी विभाग खूंटी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। उपायुक्त द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    1 hr ago
  • भाजपा संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, डुमरी में नई कमेटी का गठन भाजपा संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, डुमरी में नई कमेटी का गठन डुमरी (गुमला): डुमरी प्रखंड के दुर्गा मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सक्रिय सदस्य शामिल हुए। जानकारी देते हुए बुधवार तीन बजे बताया गया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना तथा नई कमेटी का विस्तार करना था। इस दौरान बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में जिला मंत्री दिलीप चिक बढ़ई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन में अनुशासन, समर्पण और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की असली ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। अध्यक्ष जवाहर कवर ने कहा कि गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच रहना होगा। बैठक के दौरान नई कमेटी का गठन करते हुए जवाहर कवर को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष के रूप में जगन्नाथ भगत, चंद्रबली साहू, अन्नपूर्णा देवी और पवन कुमार केसरी को जिम्मेदारी दी गई, जबकि महामंत्री पद पर राजेश केसरी एवं संजय उरांव नियुक्त किए गए। बैठक में सदस्यता अभियान तेज करने, युवाओं एवं महिलाओं को जोड़ने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने का निर्णय लिया गया। अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।
    1
    भाजपा संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, डुमरी में नई कमेटी का गठन
भाजपा संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, डुमरी में नई कमेटी का गठन
डुमरी (गुमला): डुमरी प्रखंड के दुर्गा मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सक्रिय सदस्य शामिल हुए। जानकारी देते हुए बुधवार तीन बजे बताया गया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना तथा नई कमेटी का विस्तार करना था। इस दौरान बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में जिला मंत्री दिलीप चिक बढ़ई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन में अनुशासन, समर्पण और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की असली ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
अध्यक्ष जवाहर कवर ने कहा कि गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच रहना होगा। बैठक के दौरान नई कमेटी का गठन करते हुए जवाहर कवर को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष के रूप में जगन्नाथ भगत, चंद्रबली साहू, अन्नपूर्णा देवी और पवन कुमार केसरी को जिम्मेदारी दी गई, जबकि महामंत्री पद पर राजेश केसरी एवं संजय उरांव नियुक्त किए गए।
बैठक में सदस्यता अभियान तेज करने, युवाओं एवं महिलाओं को जोड़ने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने का निर्णय लिया गया। अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • चुनाव खत्म होते ही पश्चिम बंगाल में नए सिरे से बवाल की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो राजनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ा रहे हैं।
    1
    चुनाव खत्म होते ही पश्चिम बंगाल में नए सिरे से बवाल की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो राजनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ा रहे हैं।
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Ratu, Ranchi•
    6 hrs ago
  • मनिका प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने असम, बंगाल और पुडुचेरी में पार्टी के चुनाव परिणाम अपने पक्ष में आने पर भव्य जश्न मनाया। 'जय श्री राम' के नारों के साथ मनिका में एक विजय शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और मिठाइयाँ बांटी गईं।
    1
    मनिका प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने असम, बंगाल और पुडुचेरी में पार्टी के चुनाव परिणाम अपने पक्ष में आने पर भव्य जश्न मनाया। 'जय श्री राम' के नारों के साथ मनिका में एक विजय शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और मिठाइयाँ बांटी गईं।
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    19 hrs ago
  • लातेहार के महुआडांड़ अनुमंडल प्रशासन ने सार्वजनिक जगहों पर कचरा फैलाने और खुले में शौच पर कड़ा रुख अपनाया है। जारी नोटिस में चेतावनी दी गई है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 133 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
    1
    लातेहार के महुआडांड़ अनुमंडल प्रशासन ने सार्वजनिक जगहों पर कचरा फैलाने और खुले में शौच पर कड़ा रुख अपनाया है। जारी नोटिस में चेतावनी दी गई है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 133 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    23 hrs ago
  • lohardga location kahan ka hai 👀💐 comment mein bataen
    1
    lohardga location kahan ka hai 👀💐
 comment mein bataen
    user_Alex Shivansh
    Alex Shivansh
    Security Guard गुमला, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों का रिढ़ का हड्डी के तहत है चौकीदार। कर्रा सीओ अन्वेशा ओना। शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता। खुंटी। खुंटी जिला के कर्रा थाना प्ररिसर स्थित स्वागत कक्ष में बुधवार को थाना क्षेत्र के (ग्रमिण पुलिस ) चौकिदारो के साथ कर्रा सीओ अन्वेशा ओना ने बैठक की। बैठक में कर्रा थाना प्रभारी दिपक कांत भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सीओ ने सभी (ग्रामीण पुलिस )चौकिदारो को कहा की क्षेत्र अपने अपने क्षेत्र का गति विधि के बारे प्रत्येक दिन थानेदार और मुझे दे। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति आपके क्षेत्र में भ्रमणशील हो रहा है तब भी सूचना तत्काल दे। चौकिदारो को अपने अपने वीट क्षेत्र का चप्पे-चप्पे का जानकारी रखना होगा। उन्होंने कहा की पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों का रिढ़ का हड्डी के समान है चौकिदार। आपको ग्रामीणों का भी समस्या को जानकारी लेकर पुलिस प्रशासन को तत्काल सूचना दे। कही पीएलएफआई वारदात करके चला जाता है तब मुझे आला अधिकारी या समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिलती है, चौकिदारो के लिए शर्म की बात है। डीसी , एपी खुंटी का साफ निर्देश है की कही भी शांति व्यवस्था भंग नहीं होना चाहिए। आज के बाद से कोई भी चौकिदार आपने कार्य और कर्तव्य में कोताही बरते है तो मैं उसे शो काॅज करुंगी और प्रतिलिपि एसडीओ, डीसी, एसपी को दुंगी। उन्होंने कहा की सात गांव( तिग्गा ,केदली,डुमरगडी सुनगी,बुढ़का,जलटंडा,और घासीबारी) का ग्राम प्रधान को हटाने के लिए आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया है लेकिन कोई भी चौकिदार मुझे अभी तक सूचना नहीं दिया। कर्रा थाना क्षेत्र के बिनगांव, मानपुर,और हाकाजांग वीट खाली है, उसके अगल बगल के चौकिदारो के उस वीट के लिए जिम्मेवारी सौंपा जाएगा। थाना प्रभारी दिपक कांत ने कहा की सरकार चौकिदार इस लिए बहाली करती है की क्षेत्र का सभी समस्या तत्काल पुलिस प्रशासन को मिले और उसका समाधान और निराकरण तत्काल किया जा सके। अपलोग पुलिस प्रशासन का एक अहम अंग है अपने अपने दायित्व और कर्तव्य को समझें और निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने अपने काम करें। मौके पर कर्रा थाना क्षेत्र के महिला पुरूष चौकिदार उपस्थित थे।
    1
    पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों का रिढ़ का हड्डी के तहत है चौकीदार। कर्रा सीओ अन्वेशा ओना।
शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता।
खुंटी।
खुंटी जिला के कर्रा थाना प्ररिसर स्थित स्वागत कक्ष में बुधवार को थाना क्षेत्र के (ग्रमिण पुलिस ) चौकिदारो के साथ कर्रा सीओ अन्वेशा ओना ने बैठक की। बैठक में कर्रा थाना प्रभारी दिपक कांत भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सीओ ने सभी (ग्रामीण पुलिस )चौकिदारो  को कहा की क्षेत्र अपने अपने क्षेत्र का गति विधि के बारे प्रत्येक दिन थानेदार और मुझे दे। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति आपके क्षेत्र में भ्रमणशील हो रहा है तब भी सूचना तत्काल दे। चौकिदारो को अपने अपने वीट क्षेत्र का चप्पे-चप्पे का जानकारी रखना होगा।
उन्होंने कहा की पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों का रिढ़ का हड्डी के समान है चौकिदार। आपको ग्रामीणों का भी समस्या को जानकारी लेकर पुलिस प्रशासन को तत्काल सूचना दे।
कही पीएलएफआई वारदात करके चला जाता है तब मुझे आला अधिकारी या समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिलती है, चौकिदारो के लिए शर्म की बात है।
डीसी , एपी खुंटी का साफ निर्देश है की कही भी शांति व्यवस्था भंग नहीं होना चाहिए।
आज के बाद से कोई भी चौकिदार आपने कार्य और कर्तव्य में कोताही बरते  है तो मैं  उसे शो काॅज करुंगी और प्रतिलिपि एसडीओ, डीसी, एसपी को दुंगी।
उन्होंने कहा की सात  गांव( तिग्गा ,केदली,डुमरगडी सुनगी,बुढ़का,जलटंडा,और घासीबारी) का ग्राम प्रधान को हटाने के लिए आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया है लेकिन कोई भी चौकिदार मुझे अभी तक सूचना नहीं दिया।
कर्रा थाना क्षेत्र के बिनगांव, मानपुर,और हाकाजांग वीट खाली है, उसके अगल बगल के चौकिदारो के उस वीट के लिए जिम्मेवारी सौंपा जाएगा।
थाना प्रभारी दिपक कांत ने कहा की सरकार चौकिदार इस लिए बहाली करती है की क्षेत्र का सभी समस्या तत्काल पुलिस प्रशासन को मिले और उसका समाधान और निराकरण तत्काल किया जा सके। अपलोग पुलिस प्रशासन का एक अहम अंग है अपने अपने दायित्व और कर्तव्य को समझें और निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने अपने काम करें।
मौके पर कर्रा थाना क्षेत्र के महिला पुरूष चौकिदार उपस्थित थे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.