Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ramjatan Sharma
More news from Jamui and nearby areas
- Post by Ramjatan Sharma2
- सांसद पप्पू यादव द्वारा राम मंदिर चंदे के @sauravjbt1
- नवादा में एसआईएस इंडिया लिमिटेड लगाएगी रोजगार शिविर, 150 युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर नवादा में एसआईएस इंडिया लिमिटेड लगाएगी रोजगार शिविर, 150 युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर नवादा, संवाददाता। जिला नियोजन पदाधिकारी, नवादा द्वारा जारी पत्र के अनुसार एसआईएस इंडिया लिमिटेड ट्रेनिंग सेंटर, पटना के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों में रोजगार सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से लगभग 150 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जारी सूचना के अनुसार सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, ट्रेन कलेक्टर एवं सुरक्षा अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार ₹12,000 से ₹40,000 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं पास तथा कुछ पदों के लिए स्नातक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सामान्यतः 19 से 40 वर्ष तथा ऊंचाई पद के अनुसार निर्धारित रहेगी। रोजगार शिविर का आयोजन 1 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर पकरीबरावां, कौआकोल, वारिसलीगंज, काशीचक, रोह, गोविंदपुर, अकबरपुर, नारदीगंज, हिसुआ, नरहट तथा नवादा सदर सहित अन्य प्रखंडों में आयोजित होंगे। अंतिम शिविर 19 अगस्त 2026 को जिला नियोजन कार्यालय, नवादा के श्रम भवन परिसर में लगाया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट आकार के फोटो एवं बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं। भर्ती प्रक्रिया एसआईएस इंडिया लिमिटेड के निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न होगी।1
- नागपंचमी पर्व पर आम ,कटहल खरीददारों की शेखपुरा के बाजारों में भारी भीड़ रही, विशेष करके ग्रामीणों द्वारा खरीददारी की गई। 3/अगस्त को नागपंचमी पर्व मनाया जाएगा।==प्रेषक=जी,एम, आर्य, शेखपुरा1
- सामुदायिक मेडियेशन ड्राइव से गांवों को बनाया जाएगा विवादमुक्त : सुशील प्रसाद शेखपुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), शेखपुरा द्वारा जिले में आपसी विवादों का शांतिपूर्ण एवं न्यायालय के बाहर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामुदायिक मेडियेशन ड्राइव की शुरुआत की जा रही है। इस संबंध में शनिवार को डीएलएसए के सचिव सुशील प्रसाद की अध्यक्षता में मेडियेशन का प्रशिक्षण प्राप्त अधिवक्ताओं एवं चयनित सामुदायिक मॉडरेटरों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में जिले के कृपा बीघा, अमानतपुर, सोहदी, विमान एवं मनदना गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों के नाम पूर्व में ही बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना को भेजे जा चुके हैं। प्रत्येक गांव से पांच-पांच लोगों का चयन कर उन्हें सामुदायिक मॉडरेटर बनाया गया है। इन सभी मॉडरेटरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने-अपने गांवों में आपसी विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर मुकदमेबाजी की नौबत आने से पहले ही मामलों का निपटारा करा सकें। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान एक वर्ष तक संचालित किया जाएगा। यदि इस अवधि में चयनित गांव से कोई भी विवाद न्यायालय तक नहीं पहुंचता है, तो उस गांव को माननीय न्यायालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं वैकल्पिक विवाद निस्तारण व्यवस्था को मजबूत करना है। इस अवसर पर मेडियेशन प्रशिक्षित अधिवक्ता चंद्रमौली यादव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल अत्यंत दूरदर्शी एवं समाजहितैषी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान ग्रामीण समाज में संवाद और आपसी विश्वास को मजबूत करेगा तथा छोटे-छोटे विवादों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही संभव बनाएगा। उन्होंने सचिव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होगा, समय और धन की बचत होगी तथा गांवों में शांति और सौहार्द का वातावरण सुदृढ़ होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन एवं सभी प्रशिक्षित मॉडरेटरों के सहयोग से यह अभियान सफल होकर चयनित गांवों को विवादमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में मेडियेशन प्रशिक्षित अधिवक्ता बिनोद कुमार सिंह, चंद्रमौली यादव, बसंत पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता एवं चयनित मॉडरेटर उपस्थित थे।1
- लखीसराय। पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में रविवार को 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने गुब्बारे उड़ाकर किया।इस अवसर पर कृषि मंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया गया।1
- शेखपुरा में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत–संकल्प अभियान’ का शुभारंभ आज, सभी कॉलेजों को दिया गया निर्देश शेखपुरा। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार, 2 अगस्त 2026 को जिले में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत–संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान का शुभारंभ पूर्वाह्न 10:30 बजे भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में शेखपुरा के जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र के अनुसार रामाधीन कॉलेज, एसकेआर कॉलेज बरबीघा, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, एसएनएसएम कॉलेज, एसएस कॉलेज मेहुस तथा सीएनबी कॉलेज हथियावां सहित अन्य संस्थानों को अभियान से जोड़ते हुए कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के तत्वावधान में चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति के प्रति प्रेरित करना, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सकारात्मक भूमिका को सशक्त बनाना है। निर्देश के अनुसार सभी शिक्षण संस्थानों में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। अधिकाधिक युवाओं को My Bharat Portal पर पंजीकृत कर ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराने की भी व्यवस्था करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों से इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। प्रशासन का मानना है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्त समाज और विकसित भारत के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।4
- पक़रीबरावा खेती-बारी के विवाद में पुलिस के सामने चले लाठी-डंडे, दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष में 5घायल, 2 की हालत गंभीर पक़रीबरावा खेती-बारी के विवाद में पुलिस के सामने चले लाठी-डंडे, दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष में 5घायल, 2 की हालत गंभीर1