logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय। पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में रविवार को 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने गुब्बारे उड़ाकर किया।इस अवसर पर कृषि मंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया गया।

14 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
14 hrs ago

लखीसराय। पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में रविवार को 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने गुब्बारे उड़ाकर किया।इस अवसर पर कृषि मंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • पहले सावन सोमवार से पहले पत्नेश्वर धाम मलयपुर में जोरों पर तैयारियां, भक्तों के लिए खास इंतजाम!
    1
    पहले सावन सोमवार से पहले पत्नेश्वर धाम मलयपुर में जोरों पर तैयारियां, भक्तों के लिए खास इंतजाम!
    user_Nandan Kumar Paswan
    Nandan Kumar Paswan
    जमुई, जमुई, बिहार•
    10 hrs ago
  • सामुदायिक मेडियेशन ड्राइव से गांवों को बनाया जाएगा विवादमुक्त : सुशील प्रसाद शेखपुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), शेखपुरा द्वारा जिले में आपसी विवादों का शांतिपूर्ण एवं न्यायालय के बाहर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामुदायिक मेडियेशन ड्राइव की शुरुआत की जा रही है। इस संबंध में शनिवार को डीएलएसए के सचिव सुशील प्रसाद की अध्यक्षता में मेडियेशन का प्रशिक्षण प्राप्त अधिवक्ताओं एवं चयनित सामुदायिक मॉडरेटरों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में जिले के कृपा बीघा, अमानतपुर, सोहदी, विमान एवं मनदना गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों के नाम पूर्व में ही बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना को भेजे जा चुके हैं। प्रत्येक गांव से पांच-पांच लोगों का चयन कर उन्हें सामुदायिक मॉडरेटर बनाया गया है। इन सभी मॉडरेटरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने-अपने गांवों में आपसी विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर मुकदमेबाजी की नौबत आने से पहले ही मामलों का निपटारा करा सकें। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान एक वर्ष तक संचालित किया जाएगा। यदि इस अवधि में चयनित गांव से कोई भी विवाद न्यायालय तक नहीं पहुंचता है, तो उस गांव को माननीय न्यायालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं वैकल्पिक विवाद निस्तारण व्यवस्था को मजबूत करना है। इस अवसर पर मेडियेशन प्रशिक्षित अधिवक्ता चंद्रमौली यादव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल अत्यंत दूरदर्शी एवं समाजहितैषी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान ग्रामीण समाज में संवाद और आपसी विश्वास को मजबूत करेगा तथा छोटे-छोटे विवादों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही संभव बनाएगा। उन्होंने सचिव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होगा, समय और धन की बचत होगी तथा गांवों में शांति और सौहार्द का वातावरण सुदृढ़ होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन एवं सभी प्रशिक्षित मॉडरेटरों के सहयोग से यह अभियान सफल होकर चयनित गांवों को विवादमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में मेडियेशन प्रशिक्षित अधिवक्ता बिनोद कुमार सिंह, चंद्रमौली यादव, बसंत पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता एवं चयनित मॉडरेटर उपस्थित थे।
    1
    सामुदायिक मेडियेशन ड्राइव से गांवों को बनाया जाएगा विवादमुक्त : सुशील प्रसाद
शेखपुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), शेखपुरा द्वारा जिले में आपसी विवादों का शांतिपूर्ण एवं न्यायालय के बाहर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामुदायिक मेडियेशन ड्राइव की शुरुआत की जा रही है। इस संबंध में शनिवार को डीएलएसए के सचिव सुशील प्रसाद की अध्यक्षता में मेडियेशन का प्रशिक्षण प्राप्त अधिवक्ताओं एवं चयनित सामुदायिक मॉडरेटरों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में जिले के कृपा बीघा, अमानतपुर, सोहदी, विमान एवं मनदना गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों के नाम पूर्व में ही बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना को भेजे जा चुके हैं। प्रत्येक गांव से पांच-पांच लोगों का चयन कर उन्हें सामुदायिक मॉडरेटर बनाया गया है। इन सभी मॉडरेटरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने-अपने गांवों में आपसी विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर मुकदमेबाजी की नौबत आने से पहले ही मामलों का निपटारा करा सकें।
उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान एक वर्ष तक संचालित किया जाएगा। यदि इस अवधि में चयनित गांव से कोई भी विवाद न्यायालय तक नहीं पहुंचता है, तो उस गांव को माननीय न्यायालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं वैकल्पिक विवाद निस्तारण व्यवस्था को मजबूत करना है।
इस अवसर पर मेडियेशन प्रशिक्षित अधिवक्ता चंद्रमौली यादव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल अत्यंत दूरदर्शी एवं समाजहितैषी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान ग्रामीण समाज में संवाद और आपसी विश्वास को मजबूत करेगा तथा छोटे-छोटे विवादों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही संभव बनाएगा। उन्होंने सचिव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होगा, समय और धन की बचत होगी तथा गांवों में शांति और सौहार्द का वातावरण सुदृढ़ होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन एवं सभी प्रशिक्षित मॉडरेटरों के सहयोग से यह अभियान सफल होकर चयनित गांवों को विवादमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बैठक में मेडियेशन प्रशिक्षित अधिवक्ता बिनोद कुमार सिंह, चंद्रमौली यादव, बसंत पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता एवं चयनित मॉडरेटर उपस्थित थे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    12 hrs ago
  • बेगूसराय- GD कॉलेज से युवाओं का मैराथन आयोजित, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार हुए शामिल जीडी कॉलेज से युवाओं का मैराथन कार्यक्रम रविवार की सुबह 08:00 बजे आयोजित किया गया. इसमें कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार शामिल हुए. इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करना था. इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक सेंट जोसेफ के निर्देशक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि यह मैराथन कई महीनो में युवाओं के लिए फायदेमंद है. उन्होंने कहा कि आज के युवा लगातार नशे की लत में पड़ते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को सही रास्ता दिखाना हमारी पहली प्राथमिकता है.
    1
    बेगूसराय- GD कॉलेज से युवाओं का मैराथन आयोजित, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार हुए शामिल
जीडी कॉलेज से युवाओं का मैराथन कार्यक्रम रविवार की सुबह 08:00 बजे आयोजित किया गया. इसमें कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार शामिल हुए. इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करना था. इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक सेंट जोसेफ के निर्देशक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि यह मैराथन कई महीनो में युवाओं के लिए फायदेमंद है. उन्होंने कहा कि आज के युवा लगातार नशे की लत में पड़ते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को सही रास्ता दिखाना हमारी पहली प्राथमिकता है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    Interior designer बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    13 hrs ago
  • जमुई के उड़िया बाबा आश्रम में बनेगी गौशाला | देशी गोवंश संरक्षण पर मंथन | बड़ी बैठक आयोजित जमुई के चरपथला स्थित उड़िया बाबा आश्रम में शनिवार को गौशाला निर्माण और देशी गोवंश संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में देशभर में देशी गायों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि देशी गोवंश के संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में इनकी संख्या और घट सकती है। बैठक में गौ आधारित कृषि, जैविक खेती तथा गोबर, गोमूत्र और दूध के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आश्रम परिसर में एक भव्य गौशाला निर्माण की योजना पर विचार किया गया। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़ा के स्वामी अंबिकानंद गिरी, गौ सम्मान आह्वान अभियान के जमुई जिला प्रभारी मदन यादव, गव्य सिद्ध अशोक पंडित, मदन मोहन साव, रामचंद्र साव, जयकांत जयहिंद, बालो पुजारी सहित अनेक गौभक्त उपस्थित रहे। जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।
    1
    जमुई के उड़िया बाबा आश्रम में बनेगी गौशाला | देशी गोवंश संरक्षण पर मंथन | बड़ी बैठक आयोजित
जमुई के चरपथला स्थित उड़िया बाबा आश्रम में शनिवार को गौशाला निर्माण और देशी गोवंश संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में देशभर में देशी गायों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि यदि देशी गोवंश के संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में इनकी संख्या और घट सकती है। बैठक में गौ आधारित कृषि, जैविक खेती तथा गोबर, गोमूत्र और दूध के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आश्रम परिसर में एक भव्य गौशाला निर्माण की योजना पर विचार किया गया। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़ा के स्वामी अंबिकानंद गिरी, गौ सम्मान आह्वान अभियान के जमुई जिला प्रभारी मदन यादव, गव्य सिद्ध अशोक पंडित, मदन मोहन साव, रामचंद्र साव, जयकांत जयहिंद, बालो पुजारी सहित अनेक गौभक्त उपस्थित रहे।
जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    18 hrs ago
  • Hiring Job Title : ibps clerk notification 2026,ibps clerk form fill up 2026,ibps clerk vacancy 2026, 16th recruitment Job Field : Bank Salary Offered : 30000 Locality : tajainfo.in Job Type : Full Time Required Work Experience : Fresher ibps clerk notification 2026,ibps clerk form fill up 2026,ibps clerk vacancy 2026, 16th recruitment
    1
    Hiring
Job Title : ibps clerk notification 2026,ibps clerk form fill up 2026,ibps clerk vacancy 2026, 16th recruitment
Job Field : Bank
Salary Offered : 30000
Locality : tajainfo.in
Job Type : Full Time
Required Work Experience : Fresher
ibps clerk notification 2026,ibps clerk form fill up 2026,ibps clerk vacancy 2026, 16th recruitment
    user_Vikesh Kumar
    Vikesh Kumar
    Local News Reporter बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    21 hrs ago
  • मोकामाघाट: विदाई से पहले डीआईजी ने तीन युवाओं को किया सम्मानित ग्रुप सेंटर के मुख्य द्वार पर डीआईजी रविंद्र भगत ने अपनी संवेदनशील सोच की एक और मिसाल पेश की। उन्होंने उन तीन स्थानीय युवाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने सड़क हादसे में घायल एक अजनबी की जान बचाकर इंसानियत का परिचय दिया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि "इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।" इसके बाद आया विदाई का सबसे भावुक पल। जवानों ने अपने प्रिय अधिकारी को फूलों की वर्षा के बीच सम्मानपूर्वक विदा किया। कई जवान अपनी भावनाओं को रोक नहीं सके। एक जवान ने भावुक होकर कहा, "सर के जाने से ऐसा लग रहा है, जैसे परिवार का कोई सदस्य हमसे दूर जा रहा हो।" जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ा, कैंप परिसर में मौजूद जवानों और उनके परिवारों ने हाथ हिलाकर, फूल बरसाकर और शुभकामनाओं के साथ अपने 'साहब' को अंतिम सलाम दिया। यह सिर्फ एक अधिकारी की विदाई नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और अपनत्व से जुड़े एक अनमोल रिश्ते की भावुक विदाई थी।
    1
    मोकामाघाट: विदाई से पहले डीआईजी ने तीन युवाओं को किया सम्मानित
ग्रुप सेंटर के मुख्य द्वार पर डीआईजी रविंद्र भगत ने अपनी संवेदनशील सोच की एक और मिसाल पेश की। उन्होंने उन तीन स्थानीय युवाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने सड़क हादसे में घायल एक अजनबी की जान बचाकर इंसानियत का परिचय दिया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि "इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।"
इसके बाद आया विदाई का सबसे भावुक पल। जवानों ने अपने प्रिय अधिकारी को फूलों की वर्षा के बीच सम्मानपूर्वक विदा किया। कई जवान अपनी भावनाओं को रोक नहीं सके। एक जवान ने भावुक होकर कहा, "सर के जाने से ऐसा लग रहा है, जैसे परिवार का कोई सदस्य हमसे दूर जा रहा हो।"
जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ा, कैंप परिसर में मौजूद जवानों और उनके परिवारों ने हाथ हिलाकर, फूल बरसाकर और शुभकामनाओं के साथ अपने 'साहब' को अंतिम सलाम दिया। यह सिर्फ एक अधिकारी की विदाई नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और अपनत्व से जुड़े एक अनमोल रिश्ते की भावुक विदाई थी।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • शेखपुरा में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत–संकल्प अभियान’ का शुभारंभ आज, सभी कॉलेजों को दिया गया निर्देश शेखपुरा। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार, 2 अगस्त 2026 को जिले में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत–संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान का शुभारंभ पूर्वाह्न 10:30 बजे भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में शेखपुरा के जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र के अनुसार रामाधीन कॉलेज, एसकेआर कॉलेज बरबीघा, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, एसएनएसएम कॉलेज, एसएस कॉलेज मेहुस तथा सीएनबी कॉलेज हथियावां सहित अन्य संस्थानों को अभियान से जोड़ते हुए कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के तत्वावधान में चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति के प्रति प्रेरित करना, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सकारात्मक भूमिका को सशक्त बनाना है। निर्देश के अनुसार सभी शिक्षण संस्थानों में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। अधिकाधिक युवाओं को My Bharat Portal पर पंजीकृत कर ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराने की भी व्यवस्था करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों से इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। प्रशासन का मानना है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्त समाज और विकसित भारत के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।
    4
    शेखपुरा में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत–संकल्प अभियान’ का शुभारंभ आज, सभी कॉलेजों को दिया गया निर्देश
शेखपुरा। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार, 2 अगस्त 2026 को जिले में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत–संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान का शुभारंभ पूर्वाह्न 10:30 बजे भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।
इस संबंध में शेखपुरा के जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र के अनुसार रामाधीन कॉलेज, एसकेआर कॉलेज बरबीघा, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, एसएनएसएम कॉलेज, एसएस कॉलेज मेहुस तथा सीएनबी कॉलेज हथियावां सहित अन्य संस्थानों को अभियान से जोड़ते हुए कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।
पत्र में कहा गया है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के तत्वावधान में चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति के प्रति प्रेरित करना, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सकारात्मक भूमिका को सशक्त बनाना है।
निर्देश के अनुसार सभी शिक्षण संस्थानों में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। अधिकाधिक युवाओं को My Bharat Portal पर पंजीकृत कर ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराने की भी व्यवस्था करने को कहा गया है।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों से इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। प्रशासन का मानना है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्त समाज और विकसित भारत के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    12 hrs ago
  • बेगूसराय : शिक्षा व्यवस्था ICU में मैराथन की गूंज पूरे देश की गूंज कन्हैया कुमार बेगूसराय जीडी कॉलेज के मैदान से हर हर महादेव चौक तक छात्राओं ने...
    1
    बेगूसराय : शिक्षा व्यवस्था ICU में मैराथन की गूंज पूरे देश की गूंज  कन्हैया कुमार
 बेगूसराय जीडी कॉलेज के मैदान से हर हर महादेव चौक तक छात्राओं ने...
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    13 hrs ago
  • एनएच किनारे बंधी गाय को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; मुआवजे को लेकर विवाद पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र के पैठानीचक गांव में रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बंधी एक गाय को तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप वाहन भी पलट गया, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृत गाय की मालकिन का कहना है कि गाय की कीमत करीब 75 हजार रुपये थी। वहीं पिकअप मालिक शेरू कुमार ने 52 हजार रुपये मुआवजा देने की बात कही है, लेकिन पीड़ित पक्ष ने इसे पर्याप्त नहीं मानते हुए असहमति जताई है। सूचना मिलते ही पंडारक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल करने के साथ-साथ फरार चालक की तलाश में जुटी है। पिकअप मालिक शेरू कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी पटना से सामान लेकर बांका जा रही थी। इसी दौरान पैठानीचक के पास वाहन अनियंत्रित होकर पहले गाय से टकराया और फिर पलट गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    एनएच किनारे बंधी गाय को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; मुआवजे को लेकर विवाद
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र के पैठानीचक गांव में रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बंधी एक गाय को तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप वाहन भी पलट गया, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
मृत गाय की मालकिन का कहना है कि गाय की कीमत करीब 75 हजार रुपये थी। वहीं पिकअप मालिक शेरू कुमार ने 52 हजार रुपये मुआवजा देने की बात कही है, लेकिन पीड़ित पक्ष ने इसे पर्याप्त नहीं मानते हुए असहमति जताई है।
सूचना मिलते ही पंडारक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल करने के साथ-साथ फरार चालक की तलाश में जुटी है।
पिकअप मालिक शेरू कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी पटना से सामान लेकर बांका जा रही थी। इसी दौरान पैठानीचक के पास वाहन अनियंत्रित होकर पहले गाय से टकराया और फिर पलट गया।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.