logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिवगंज में कथित अवैध बूचड़खानों को लेकर उठाई आवाज, पार्षद दिनेश बिंदल ने दी आंदोलन की चेतावनी ### शिवगंज में कथित अवैध बूचड़खानों को लेकर उठाई आवाज, पार्षद दिनेश बिंदल ने दी आंदोलन की चेतावनी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जल्द कार्रवाई की मांग शिवगंज, 28 सितंबर। शहर के छावनी कसाई मोहल्ले में पिछले कई वर्षों से कथित रूप से संचालित हो रहे अवैध बूचड़खानों को लेकर नवनिर्वाचित वार्ड संख्या 12 के पार्षद दिनेश बिंदल ने आवाज उठाई है। सोमवार को पार्षद दिनेश बिंदल, अन्य पार्षदों एवं विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका पहुंचकर अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की और इस संबंध में प्रार्थना पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि छावनी कसाई मोहल्ले में लंबे समय से बूचड़खाने संचालित होने से स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करवाने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पार्षद दिनेश बिंदल एवं कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द ही मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई कर स्थानीय निवासियों को राहत दिलाने की मांग की।

23 hrs ago
user_अशोक कुमार माली
अशोक कुमार माली
Local News Reporter शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
23 hrs ago

शिवगंज में कथित अवैध बूचड़खानों को लेकर उठाई आवाज, पार्षद दिनेश बिंदल ने दी आंदोलन की चेतावनी ### शिवगंज में कथित अवैध बूचड़खानों को लेकर उठाई आवाज, पार्षद दिनेश बिंदल ने दी आंदोलन की चेतावनी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जल्द कार्रवाई की मांग शिवगंज, 28 सितंबर। शहर के छावनी कसाई मोहल्ले में पिछले कई वर्षों से कथित रूप से संचालित हो रहे अवैध बूचड़खानों को लेकर नवनिर्वाचित वार्ड संख्या 12 के पार्षद दिनेश

बिंदल ने आवाज उठाई है। सोमवार को पार्षद दिनेश बिंदल, अन्य पार्षदों एवं विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका पहुंचकर अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की और इस संबंध में प्रार्थना पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि छावनी कसाई मोहल्ले में लंबे समय से बूचड़खाने संचालित होने से स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका प्रशासन से

e13cc4d6-cc7d-42a2-867c-4eb42b9029c3

मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करवाने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पार्षद दिनेश बिंदल एवं कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द ही मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई कर स्थानीय निवासियों को राहत दिलाने की मांग की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली से जोधपुर गौतम सभा कोषाध्यक्ष के उम्मीदवार रामेशवर जी राणेजा जौशी,(सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, विधुत विभाग)अपनी टीम के साथ नामांकन दाखिल करने गौतम सभा भवन जोधपुर के लिए पाली से रवाना। पाली 28सितंबर। पाली राम नगर से नगर निगम, विधुत विभाग से मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए श्री रामेश्वर जी राणैजा जौशी, जोधपुर गौतम सभा में कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव में अपना नामांकन दाखिल करने पाली से अपने काफिले के साथ,गौतम सभा जोधपुर पहुंचे।तथा मुख्य चुनाव आयुक्त संजय पंचारिया के समक्ष अपना कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया। इस अवसर पर सर्व श्री ओमजी महाराज, मोतीलाल नाबरीया,श्याम नाबरीया, मूलचंद उपाध्याय,व सेकडो समाज बंधुओं की उपस्थिति में रामेश्वर जी राणैजा जौशी ने अपने दम खम के साथ चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। हांलांकि कोषाध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में कितने उमीदवार खड़े रहते हैं।इसका पता तो 29सितबंर को नाम वापिस लेने की अंतिम समय बाद ही पता चलेगा,कि मुकाबला किस किस के बीच है,या त्रिकोण संघर्ष है। लेकिन मुख्य अभियंता रामेश्वर जी राणैजा जौशी पाली से जिस काफिले के साथ,जौश से नामांकन के लिए निकले हैं,तो ऐसा प्रतीत होता है,कि कोषाध्यक्ष पद पर जीत सुनिश्चित है।लैक्मे है कि ऊंट किस करवट बैठता है? (छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक) मोबाइल नंबर 9509070217
    1
    पाली से जोधपुर गौतम सभा कोषाध्यक्ष के उम्मीदवार रामेशवर जी राणेजा जौशी,(सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, विधुत विभाग)अपनी टीम के साथ नामांकन दाखिल करने गौतम सभा भवन जोधपुर के लिए पाली से रवाना।
पाली 28सितंबर। पाली राम नगर से नगर निगम, विधुत विभाग से मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए श्री रामेश्वर जी राणैजा जौशी, जोधपुर गौतम सभा में कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव में अपना नामांकन दाखिल करने पाली  से अपने काफिले के साथ,गौतम सभा जोधपुर पहुंचे।तथा मुख्य चुनाव आयुक्त संजय पंचारिया के समक्ष अपना कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया।
इस अवसर पर सर्व श्री ओमजी महाराज, मोतीलाल नाबरीया,श्याम नाबरीया, मूलचंद उपाध्याय,व सेकडो समाज बंधुओं की उपस्थिति में रामेश्वर जी राणैजा जौशी ने अपने दम खम के  साथ चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। हांलांकि कोषाध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में कितने उमीदवार खड़े रहते हैं।इसका पता तो 29सितबंर को नाम वापिस लेने की अंतिम समय बाद ही पता चलेगा,कि मुकाबला किस किस के बीच है,या त्रिकोण संघर्ष है। लेकिन मुख्य अभियंता रामेश्वर जी राणैजा जौशी पाली से जिस काफिले के साथ,जौश से नामांकन के लिए निकले हैं,तो ऐसा प्रतीत होता है,कि कोषाध्यक्ष पद पर जीत सुनिश्चित है।लैक्मे है कि ऊंट किस करवट बैठता है?
(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक) मोबाइल नंबर 9509070217
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • EWS सरलीकरण यात्रा पहुंची पाली, भाटी बोले—विसंगतियां दूर कर कमजोर वर्ग को मिले हक पाली। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण एवं प्रमाण-पत्र व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की मांग को लेकर शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा रात पाली पहुंची। यात्रा के दौरान सुमेरपुर, तखतगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया। पाली पहुंचने के बाद भाटी का करीब 50 लग्जरी वाहनों का काफिला शहर में दाखिल हुआ। समर्थकों की भीड़ के चलते पाली में कई जगह यातायात प्रभावित रहा। रोड शो के दौरान नया बस स्टैंड, मंडिया रोड, कलेक्ट्रेट, अहिंसा द्वार, सूरजपोल और अंबेडकर सर्किल होते हुए काफिला झाला गार्डन पहुंचा, जहां देर रात जनसभा हुई। जनसभा में भाटी ने कहा कि वे निर्दलीय विधायक हैं और उनके पैरों में किसी पार्टी की बेड़ियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ पाली के हैं, उन्हें जगाइए, ताकि EWS आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने के लिए आवाज उठाई जा सके। भाटी ने कहा कि EWS व्यवस्था में मौजूद विसंगतियों के कारण कमजोर वर्ग के लोग अपने हक से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से इन मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। प्रमाण-पत्र की अवधि बढ़ाने, पात्रता नियमों में व्यावहारिक बदलाव सहित विभिन्न मांगें उठाई जा रही हैं। पाली में रोड शो के दौरान कई स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया और जेसीबी से फूल बरसाए।
    1
    EWS सरलीकरण यात्रा पहुंची पाली, 

भाटी बोले—विसंगतियां दूर कर कमजोर वर्ग को मिले हक

पाली। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण एवं प्रमाण-पत्र व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की मांग को लेकर शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा  रात पाली पहुंची। यात्रा के दौरान सुमेरपुर, तखतगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया।
पाली पहुंचने के बाद भाटी का करीब 50 लग्जरी वाहनों का काफिला शहर में दाखिल हुआ। समर्थकों की भीड़ के चलते पाली में कई जगह यातायात प्रभावित रहा। रोड शो के दौरान नया बस स्टैंड, मंडिया रोड, कलेक्ट्रेट, अहिंसा द्वार, सूरजपोल और अंबेडकर सर्किल होते हुए काफिला झाला गार्डन पहुंचा, जहां देर रात जनसभा हुई।
जनसभा में भाटी ने कहा कि वे निर्दलीय विधायक हैं और उनके पैरों में किसी पार्टी की बेड़ियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ पाली के हैं, उन्हें जगाइए, ताकि EWS आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने के लिए आवाज उठाई जा सके।
भाटी ने कहा कि EWS व्यवस्था में मौजूद विसंगतियों के कारण कमजोर वर्ग के लोग अपने हक से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से इन मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। प्रमाण-पत्र की अवधि बढ़ाने, पात्रता नियमों में व्यावहारिक बदलाव सहित विभिन्न मांगें उठाई जा रही हैं। 
पाली में रोड शो के दौरान कई स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया और जेसीबी से फूल बरसाए।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • नागा साधुओं का भेष धरकर लूटपाट और ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़, 3 डिटेन रेवदर और आसपास के गांवों में पिछले कुछ दिनों से नागा साधुओं का भेष धरकर लूटपाट और ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ग्रामीणों की सूझबूझ और मदद से पुलिस ने यूपी पासिंग की एक गाड़ी जब्त कर गिरोह के तीन सदस्यों— शिवम, शनि और ओंकार को डिटेन किया है। ये इलाके के चुनावी माहौल का फायदा उठाकर सरपंच उम्मीदवारों से चंदा वसूल रहे थे, वहीं सुनसान इलाकों में लोगों को निशाना बनाकर लूटपाट की वारदातों को भी अंजाम दे रहे थे। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि रेवदर निवासी गेनाराम पुत्र वीराराम देवासी ने रिपोर्ट दी है कि वह राजेश्वर स्कूल के पास खेत पर गायें चरा रहा था। तभी सड़क पर एक सफेद रंग की टीयूवी गाड़ी आई, जिसमें नागा बाबा के वेश में कुछ लोग बैठे थे। उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग को आवाज लगाकर पास बुलाया। जैसे ही वह उनके नजदीक गया, तीन साधुओं ने उसे पकड़कर उस पर हमला कर दिया और जबरदस्ती उसका 20 तोला चांदी का कड़ा और एक तोला सोने की मुरकी छीन ली। वारदात के बाद आरोपी गाड़ी से भाग गए। बुजुर्ग ने तुरंत फोन कर अपने बेटे को बताया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर आरोपियों को धांधपुर के पास पकड़ लिया और रेवदर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तीनों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, ये तीनों अलग अलग गांवों में जाकर धार्मिक स्थल जाने के नाम पर ठगी कर रहे थे।
    1
    नागा साधुओं का भेष धरकर लूटपाट और ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़, 3 डिटेन 
रेवदर और आसपास के गांवों में पिछले कुछ दिनों से नागा साधुओं का भेष धरकर लूटपाट और ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ग्रामीणों की सूझबूझ और मदद से पुलिस ने यूपी पासिंग की एक गाड़ी जब्त कर गिरोह के तीन सदस्यों— शिवम, शनि और ओंकार को डिटेन किया है। ये इलाके के चुनावी माहौल का फायदा उठाकर सरपंच उम्मीदवारों से चंदा वसूल रहे थे, वहीं सुनसान इलाकों में लोगों को निशाना बनाकर लूटपाट की वारदातों को भी अंजाम दे रहे थे।
एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि रेवदर निवासी गेनाराम पुत्र वीराराम देवासी ने रिपोर्ट दी है कि वह राजेश्वर स्कूल के पास खेत पर गायें चरा रहा था। तभी सड़क पर एक सफेद रंग की टीयूवी गाड़ी आई, जिसमें नागा बाबा के वेश में कुछ लोग बैठे थे। उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग को आवाज लगाकर पास बुलाया। जैसे ही वह उनके नजदीक गया, तीन साधुओं ने उसे पकड़कर उस पर हमला कर दिया और जबरदस्ती उसका 20 तोला चांदी का कड़ा और एक तोला सोने की मुरकी छीन ली। वारदात के बाद आरोपी गाड़ी से भाग गए। बुजुर्ग ने तुरंत फोन कर अपने बेटे को बताया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर आरोपियों को धांधपुर के पास पकड़ लिया और रेवदर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तीनों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, ये तीनों अलग अलग गांवों में जाकर धार्मिक स्थल जाने के नाम पर ठगी कर रहे थे।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी राजस्थान में EWS विसंगतियों को लेकर यात्रा निकाल रहे है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी राजस्थान में EWS विसंगतियों को लेकर यात्रा निकाल रहे है। सुमेरपुर, तखतगढ़ के बाद करीब 50 गाड़ियों का लग्जरी काफिला सोमवार की रात करीब 9 बजे पाली शहर पहुंचा। शहर के झाला गार्डन में देर रात जनसभा शुरू हुई।
    1
    शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी राजस्थान में EWS विसंगतियों को लेकर यात्रा निकाल रहे है।
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी राजस्थान में EWS विसंगतियों को लेकर यात्रा निकाल रहे है। सुमेरपुर, तखतगढ़ के बाद करीब 50 गाड़ियों का लग्जरी काफिला सोमवार की रात करीब 9 बजे पाली शहर पहुंचा। शहर के झाला गार्डन में देर रात जनसभा शुरू हुई।
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • EWS सरलीकरण आरक्षण को लेकर शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी का बड़ा बयान, सर्व समाज से की एकजुट होने की अपील ​पाली / समाचार ब्यूरो: ​EWS आरक्षण सरलीकरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने सर्व समाज को एक साथ रहने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विश्वास दिलाया कि इस मुद्दे पर वह हर कदम पर उनका पूरा साथ देंगे। ​कार्यक्रम के दौरान विधायक भाटी का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर एक विशाल रोडशो निकाला गया, जिसमें लगभग 100 कार और 50 पिकअप गाड़ियों का काफिला शामिल हुआ। स्वागत के दौरान JCB से फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता ने विधायक का जोशीले अंदाज में अभिनंदन किया। ​रिपोर्ट: दिपांशु चौहान | न्यू राजस्थान धारा
    1
    EWS सरलीकरण आरक्षण को लेकर शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी का बड़ा बयान, सर्व समाज से की एकजुट होने की अपील
​पाली / समाचार ब्यूरो:
​EWS आरक्षण सरलीकरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने सर्व समाज को एक साथ रहने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विश्वास दिलाया कि इस मुद्दे पर वह हर कदम पर उनका पूरा साथ देंगे।  
​कार्यक्रम के दौरान विधायक भाटी का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर एक विशाल रोडशो निकाला गया, जिसमें लगभग 100 कार और 50 पिकअप गाड़ियों का काफिला शामिल हुआ। स्वागत के दौरान JCB से फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता ने विधायक का जोशीले अंदाज में अभिनंदन किया।  
​रिपोर्ट: दिपांशु चौहान | न्यू राजस्थान धारा
    user_दीपान्शु चौहान
    दीपान्शु चौहान
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और INDI गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश, भाजपा ने पत्रकार वार्ता में दी सफाई चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और INDI गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश, भाजपा ने पत्रकार वार्ता में दी सफाई रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली मोबाइल नंबर 9929048133 पाली। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी तथा महापौर नमिता बुबकिया ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 26 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों डॉ. एस. एस. संधू एवं डॉ. विवेक जोशी की बैठक के बाद जारी संयुक्त प्रेस नोट ने कांग्रेस और INDI गठबंधन द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और मनगढंत कहानियों की राजनीति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। वे सांसद सेवा केंद्र में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया सर्वसम्मति से हुए सभी फैसले:देश भर में संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सहित सभी प्रमुख निर्णय पूरे आयोग की पूर्ण सहमति से लिए गए हैं। विपक्ष का 'मतभेद' का दावा पूरी तरह झूठा है। *. कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे गए पत्र का सच:* यह पत्र आयोग की किसी नीति या IT प्रभाग से संबंधित नहीं था, बल्कि डेपुटेशन पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली तक सीमित आंतरिक मामला था। इसका SIR से कोई लेना-देना नहीं है। *4. फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर:* SIR के लिए फॉर्म-6 से संलग्न घोषणापत्र को माननीय सर्वोच्च न्यायालय 27 मई 2026 को ही वैध ठहरा चुका है। किसी प्रक्रिया में कोई हेरफेर नहीं किया गया है। आयोग हर पात्र नागरिक को मताधिकार देने के लिए कटिबद्ध है:* जबकि विपक्ष केवल अफवाहें फैलाता है, आयोग रैन बसेरों, मजदूरों और बेघरों के लिए विशेष कैंप लगाकर और घर-घर जाकर BLO के माध्यम से फॉर्म एकत्र कर रहा है जब भी विपक्ष जनता की अदालत में पराजित होता है, वह अपनी खीझ और हताशा निकालने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप मढ़ने लगता है। कभी EVM को 'ब्लैक बॉक्स' बताना, कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाना, यह कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है। चुनाव आयोग की इस स्पष्टता के बाद कांग्रेस नेतृत्व को देश और संवैधानिक संस्थाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए और तथ्यों का सम्मान करना चाहिए इस अवसर पर पुर्व सभापति महेंद्र बोहरा जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी उपस्थित रहे
    3
    चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और INDI गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश, भाजपा ने पत्रकार वार्ता में दी सफाई

चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और INDI गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश, भाजपा ने पत्रकार वार्ता में दी सफाई
रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली मोबाइल नंबर 9929048133 
पाली। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी तथा महापौर  नमिता बुबकिया ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 26 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों डॉ. एस. एस. संधू एवं डॉ. विवेक जोशी की बैठक के बाद जारी संयुक्त प्रेस नोट ने कांग्रेस और INDI गठबंधन द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और मनगढंत कहानियों की राजनीति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। वे सांसद सेवा केंद्र में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया  सर्वसम्मति से हुए सभी फैसले:देश भर में संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सहित सभी प्रमुख निर्णय पूरे आयोग की पूर्ण सहमति से लिए गए हैं। विपक्ष का 'मतभेद' का दावा पूरी तरह झूठा है।
*. कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे गए पत्र का सच:* यह पत्र आयोग की किसी नीति या IT प्रभाग से संबंधित नहीं था, बल्कि डेपुटेशन पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली तक सीमित आंतरिक मामला था। इसका SIR से कोई लेना-देना नहीं है।
*4. फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर:* SIR के लिए फॉर्म-6 से संलग्न घोषणापत्र को माननीय सर्वोच्च न्यायालय 27 मई 2026 को ही वैध ठहरा चुका है। किसी प्रक्रिया में कोई हेरफेर नहीं किया गया है।
आयोग हर पात्र नागरिक को मताधिकार देने के लिए कटिबद्ध है:* जबकि विपक्ष केवल अफवाहें फैलाता है, आयोग रैन बसेरों, मजदूरों और बेघरों के लिए विशेष कैंप लगाकर और घर-घर जाकर BLO के माध्यम से फॉर्म एकत्र कर रहा है
जब भी विपक्ष जनता की अदालत में पराजित होता है, वह अपनी खीझ और हताशा निकालने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप मढ़ने लगता है। कभी EVM को 'ब्लैक बॉक्स' बताना, कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाना, यह कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है।
चुनाव आयोग की इस स्पष्टता के बाद कांग्रेस नेतृत्व को देश और संवैधानिक संस्थाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए और तथ्यों का सम्मान करना चाहिए इस अवसर पर पुर्व सभापति महेंद्र बोहरा जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी उपस्थित रहे
    user_रामलाल चौहान
    रामलाल चौहान
    पाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • पाली में शिव विधायक बोले- जरूरत पड़ी तो EWS सरलीकरण के लिए दिल्ली-जयपुर भी जाएंगे शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी सोमवार रात करीब नौ बजे पाली पहुंचे। शहर में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। रात करीब 10 बजे झाला गार्डन पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। जिसमें कहा कि पूरे प्रदेश भर में जाएंगे। जरूर पड़ी तो दिल्ली कूच भी करेंगे। EWS में जो विसंगतियां है उसको लेकर आज सरकार चर्चा तक नहीं कर रही। पिछले तीन साल में एक बार भी पत्राचार नहीं हुआ। मैं पूछना चाहता हूं प्रदेश की सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर इन भाईयों के साथ यह कुठाराघात क्यों? और आखिर कब तक। हम हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से तमाम चीजे करते आए है और आशा करते है कि आने वाले समय में भी हम पूरी तरह अनुशासित होकर पूरे तरीके से काम करेंगे और बात मनवाएंगे। अगर हमारी वाजिब मांग नहीं मानी जाती है तो जरूरत पड़ी तो जयपुर और दिल्ली जाम करने की तो उसमें भी कमी नहीं आएंगी। बोले कि जमीन की शर्त जो EWS में डाली गई है कि 5 एकड़ जमीन जिसके पास है वह EWS के नहीं आएंगा। किसी भी लड़की के पिता और पति की आय को मिलाकर प्रमाण लेना सही नहीं है। क्योंकि हमारे यहां लड़की की शादी कर देते है तो उसकी सारी जिम्मेदारी उसके पति की होती है। इन शर्तों के चलते वाकई में जिन लोगों को फायदा मिलना चाहिए था उनको नहीं मिल पा रहा है। पाली की जनता से आह्वान किया कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों तक आवाज पहुंचाओ। तीसरे मोर्चा बनाने की जरूरत पड़ी तो भी तैया रतीसरे मोर्च को लेकर उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी और जनता कहेगी तो तीसरा मोर्चा भी बना लेंगे। नगर निकाय चुनाव में पाली का बोर्ड कैसे बना सबको पता है। समय आने पर जनता जवाब देगी।
    2
    पाली में शिव विधायक बोले- जरूरत पड़ी तो EWS सरलीकरण के लिए दिल्ली-जयपुर भी जाएंगे
शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी सोमवार रात करीब नौ बजे पाली पहुंचे। शहर में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। रात करीब 10 बजे झाला गार्डन पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। 
जिसमें कहा कि  पूरे प्रदेश भर में जाएंगे। जरूर पड़ी तो दिल्ली कूच भी करेंगे। EWS में जो विसंगतियां है उसको लेकर आज सरकार चर्चा तक नहीं कर रही। पिछले तीन साल में एक बार भी पत्राचार नहीं हुआ। मैं पूछना चाहता हूं प्रदेश की सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर इन भाईयों के साथ यह कुठाराघात क्यों? और आखिर कब तक। हम हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से तमाम चीजे करते आए है और आशा करते है कि आने वाले समय में भी हम पूरी तरह अनुशासित होकर पूरे तरीके से काम करेंगे और बात मनवाएंगे। अगर हमारी वाजिब मांग नहीं मानी जाती है तो जरूरत पड़ी तो जयपुर और दिल्ली जाम करने की तो उसमें भी कमी नहीं आएंगी। 
बोले कि जमीन की शर्त जो EWS में डाली गई है कि 5 एकड़ जमीन जिसके पास है वह EWS के नहीं आएंगा। किसी भी लड़की के पिता और पति की आय को मिलाकर प्रमाण लेना सही नहीं है। क्योंकि हमारे यहां लड़की की शादी कर देते है तो उसकी सारी जिम्मेदारी उसके पति की होती है। इन शर्तों के चलते वाकई में जिन लोगों को फायदा मिलना चाहिए था उनको नहीं मिल पा रहा है। पाली की जनता से आह्वान किया कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों तक आवाज पहुंचाओ।
तीसरे मोर्चा बनाने की जरूरत पड़ी तो भी तैया
रतीसरे मोर्च को लेकर उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी और जनता कहेगी तो तीसरा मोर्चा भी बना लेंगे। नगर निकाय चुनाव में पाली का बोर्ड कैसे बना सबको पता है। समय आने पर जनता जवाब देगी।
    user_DHARA DIGITAL NEWS
    DHARA DIGITAL NEWS
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • EWS यात्रा सरलीकरण के दौरान शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी का भव्य स्वागत; सर्व समाज से एकजुट रहने की अपील, JCB से हुई पुष्प वर्षा न्यूज़: दीपांशु चौहान | राजस्थान धारा ​पाली | EWS यात्रा सरलीकरण कार्यक्रम के तहत पाली आगमन पर शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवींद्र सिंह भाटी का स्थानीय नागरिकों और समर्थकों द्वारा ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने सर्व समाज को एक साथ मिलकर आगे बढ़ने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने मंच से सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मुहिम और समाज के हर संघर्ष में वह पूरी निष्ठा के साथ उनके साथ खड़े रहेंगे। ​100 कारों और 50 पिकअप के साथ निकला भव्य रोड शो स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में एक विशाल एवं भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इस काफिले में 100 से अधिक कारें और 50 से ज्यादा पिकअप गाड़ियां शामिल थीं। रोड शो के पूरे मार्ग में समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। स्थान-स्थान पर लोगों ने नारेबाजी कर विधायक का स्वागत किया। ​JCB से हुई फूलों की बारिश विधायक भाटी के स्वागत को यादगार बनाने के लिए समर्थकों ने अनोखा तरीका अपनाया। रोड शो के मुख्य मार्ग पर JCB मशीनों की मदद से विधायक के ऊपर भव्य पुष्प वर्षा की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल काफी उत्साहजनक बना रहा।
    4
    EWS यात्रा सरलीकरण के दौरान शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी का भव्य स्वागत; सर्व समाज से एकजुट रहने की अपील, JCB से हुई पुष्प वर्षा
न्यूज़: दीपांशु चौहान | राजस्थान धारा  
​पाली | EWS यात्रा सरलीकरण कार्यक्रम के तहत पाली आगमन पर शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवींद्र सिंह भाटी का स्थानीय नागरिकों और समर्थकों द्वारा ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया।  
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने सर्व समाज को एक साथ मिलकर आगे बढ़ने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने मंच से सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मुहिम और समाज के हर संघर्ष में वह पूरी निष्ठा के साथ उनके साथ खड़े रहेंगे।  
​100 कारों और 50 पिकअप के साथ निकला भव्य रोड शो
स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में एक विशाल एवं भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इस काफिले में 100 से अधिक कारें और 50 से ज्यादा पिकअप गाड़ियां शामिल थीं। रोड शो के पूरे मार्ग में समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। स्थान-स्थान पर लोगों ने नारेबाजी कर विधायक का स्वागत किया।  
​JCB से हुई फूलों की बारिश
विधायक भाटी के स्वागत को यादगार बनाने के लिए समर्थकों ने अनोखा तरीका अपनाया। रोड शो के मुख्य मार्ग पर JCB मशीनों की मदद से विधायक के ऊपर भव्य पुष्प वर्षा की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल काफी उत्साहजनक बना रहा।
    user_Deepanshu lakhara
    Deepanshu lakhara
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.