logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगी यूपी के उत्पादों की पहुंच, पूर्वी एशियाई देशों में ODOP का निर्यात बढ़ाएगी योगी सरकार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाने के लिए योगी सरकार ने निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। सरकार का फोकस अब पूर्वी एशियाई देशों के बाजारों में एक जनपद, एक उत्पाद (ODOP) के तहत तैयार किए जा रहे विशिष्ट उत्पादों की पहुंच बढ़ाने पर है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, कृषि एवं प्रसंस्कृत उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए निर्यातकों और उत्पादकों को वैश्विक मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने, गुणवत्ता सुधारने और विदेशी बाजारों तक पहुंच बनाने में सहयोग दिए जाने पर जोर दिया जा रहा है। पूर्वी एशियाई देशों में यूपी के उत्पादों की संभावनाओं को देखते हुए वहां नए बाजार तलाशने और निर्यात के अवसर बढ़ाने की रणनीति तैयार की जा रही है। इससे स्थानीय कारीगरों, छोटे उद्यमियों और एमएसएमई क्षेत्र को लाभ मिलने की उम्मीद है। ODOP योजना के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पाद को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य इन उत्पादों को घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत ब्रांड पहचान दिलाना है। निर्यात बढ़ने से रोजगार के अवसरों में वृद्धि और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की भी उम्मीद है। योगी सरकार की यह पहल उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के साथ ही प्रदेश को निर्यात के क्षेत्र में और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

15 hrs ago
user_Pankaj Gupta
Pankaj Gupta
Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगी यूपी के उत्पादों की पहुंच, पूर्वी एशियाई देशों में ODOP का निर्यात बढ़ाएगी योगी सरकार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाने के लिए योगी सरकार ने निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। सरकार का फोकस अब पूर्वी एशियाई देशों के बाजारों में एक जनपद, एक उत्पाद (ODOP) के तहत तैयार किए जा रहे विशिष्ट उत्पादों की पहुंच बढ़ाने पर है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, कृषि एवं प्रसंस्कृत उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए निर्यातकों और उत्पादकों को वैश्विक मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने, गुणवत्ता सुधारने और विदेशी बाजारों तक पहुंच बनाने में सहयोग दिए जाने पर जोर दिया जा रहा है। पूर्वी एशियाई देशों में यूपी के उत्पादों की संभावनाओं को देखते हुए वहां नए बाजार तलाशने और निर्यात के अवसर बढ़ाने की रणनीति तैयार की जा रही है। इससे स्थानीय कारीगरों, छोटे उद्यमियों और एमएसएमई क्षेत्र को लाभ मिलने की उम्मीद है। ODOP योजना के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पाद को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य इन उत्पादों को घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत ब्रांड पहचान दिलाना है। निर्यात बढ़ने से रोजगार के अवसरों में वृद्धि और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की भी उम्मीद है। योगी सरकार की यह पहल उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के साथ ही प्रदेश को निर्यात के क्षेत्र में और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्मार्ट क्लास से डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ रहा जालौन, सरकारी स्कूलों में तकनीक से निखर रहा बच्चों का भविष्य* *245 स्मार्ट क्लास, 45 आईसीटी कंप्यूटर लैब एवं 03 डिजिटल लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को मिल रही आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा* जालौन प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा को आधुनिक, तकनीक आधारित और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में जनपद जालौन में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 245 स्मार्ट क्लास स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं विषयों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर डिजिटल माध्यम से देखकर और समझकर सीख रहे हैं। वहीं 45 आईसीटी कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं तकनीकी ज्ञान से जोड़ रही हैं। इसके साथ ही 03 डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को अध्ययन की अतिरिक्त डिजिटल सामग्री एवं ज्ञानवर्धक संसाधनों तक पहुंच उपलब्ध हो रही है। कंपोजिट विद्यालय खरूसा तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बम्हन मिनोरा में भी छात्र-छात्राएं स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर एवं अन्य आधुनिक शैक्षिक संसाधनों का उपयोग करते हुए पठन-पाठन कर रहे हैं। स्मार्ट बोर्ड पर गणित एवं अंग्रेजी जैसे विषयों को डिजिटल माध्यम से समझने के साथ ही विद्यार्थी स्वयं भी बोर्ड पर अभ्यास कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया जा रहा है, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को भी गति मिल रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बच्चों को समान रूप से आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध हों और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी तकनीकी रूप से सक्षम बनकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हों। जालौन के परिषदीय विद्यालयों में दिखाई दे रही ये सुविधाएं इसी संकल्प को धरातल पर साकार करती नजर आ रही हैं। *बाइट:- जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे (जालौन)*
    4
    स्मार्ट क्लास से डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ रहा जालौन, सरकारी स्कूलों में तकनीक से निखर रहा बच्चों का भविष्य* 

 *245 स्मार्ट क्लास, 45 आईसीटी कंप्यूटर लैब एवं 03 डिजिटल लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को मिल रही आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा* 
जालौन 
प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा को आधुनिक, तकनीक आधारित और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में जनपद जालौन में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 245 स्मार्ट क्लास स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं विषयों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर डिजिटल माध्यम से देखकर और समझकर सीख रहे हैं। वहीं 45 आईसीटी कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं तकनीकी ज्ञान से जोड़ रही हैं। इसके साथ ही 03 डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को अध्ययन की अतिरिक्त डिजिटल सामग्री एवं ज्ञानवर्धक संसाधनों तक पहुंच उपलब्ध हो रही है। कंपोजिट विद्यालय खरूसा तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बम्हन मिनोरा में भी छात्र-छात्राएं स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर एवं अन्य आधुनिक शैक्षिक संसाधनों का उपयोग करते हुए पठन-पाठन कर रहे हैं। स्मार्ट बोर्ड पर गणित एवं अंग्रेजी जैसे विषयों को डिजिटल माध्यम से समझने के साथ ही विद्यार्थी स्वयं भी बोर्ड पर अभ्यास कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया जा रहा है, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को भी गति मिल रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बच्चों को समान रूप से आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध हों और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी तकनीकी रूप से सक्षम बनकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हों। जालौन के परिषदीय विद्यालयों में दिखाई दे रही ये सुविधाएं इसी संकल्प को धरातल पर साकार करती नजर आ रही हैं।
*बाइट:- जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे (जालौन)*
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन पुलिस को बड़ी सफलता, 40.97 लाख के 241 गुम मोबाइल बरामद ➡️साइबर थाना व जनपद के थानों की संयुक्त टीम ने तकनीकी मदद से अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 241 मोबाइल फोन किए बरामद। ➡️बरामद किए गए सभी मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 40 लाख 97 हजार रुपये आंकी गई है। ➡️पुलिस अधीक्षक जालौन ने औपचारिकता पूरी कर बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। ➡️लंबे समय बाद खोया हुआ महंगा फोन वापस मिलने पर मालिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
    1
    जालौन पुलिस को बड़ी सफलता, 40.97 लाख के 241 गुम मोबाइल बरामद
➡️साइबर थाना व जनपद के थानों की संयुक्त टीम ने तकनीकी मदद से अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 241 मोबाइल फोन किए बरामद।
➡️बरामद किए गए सभी मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 40 लाख 97 हजार रुपये आंकी गई है।
➡️पुलिस अधीक्षक जालौन ने औपचारिकता पूरी कर बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।
➡️लंबे समय बाद खोया हुआ महंगा फोन वापस मिलने पर मालिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🎤jalaun : स्वाइन फ्लू से मुकाबले को तैयार उरई मेडिकल कॉलेज, हर मोर्चे पर पूरी तैयारी🖥️ 📍मेडिकल कॉलेज में वार्ड,दवा (टैमीफ्लू), स्क्रीनिंग,हाई-रिस्क ग्रुप के लिए वैक्सीनेशन और बेड है तैयार* जालौन। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए उरई स्थित मेडिकल कॉलेज ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इलाज और बचाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए आवश्यक विशेष वार्ड, पर्याप्त बेड, टैमीफ्लू दवा और स्क्रीनिंग की व्यवस्था तैयार रखी गई है। वहीं हाई-रिस्क ग्रुप के लोगों के लिए वैक्सीनेशन की भी तैयारी की गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते मौसम और संक्रमण की परिस्थितियों को देखते हुए स्वाइन फ्लू का खतरा कभी भी बढ़ सकता है। ऐसे में जालौन का उरई मेडिकल कॉलेज पहले से ही अलर्ट मोड पर आ गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल भर्ती कर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य बातें 🏥 स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए वार्ड तैयार 💊 टैमीफ्लू दवा उपलब्ध 🔍 स्क्रीनिंग की व्यवस्था 💉 हाई-रिस्क ग्रुप के लिए वैक्सीनेशन की तैयारी 🛏️ जरूरत पड़ने पर भर्ती के लिए बेड रिजर्व अब सवाल यह है कि संभावित खतरे से पहले की गई यह तैयारी, क्या जालौन को स्वाइन फ्लू के खतरे से सुरक्षित रखने में कारगर साबित होगी?प्रदेश सरकार को चाहिए जिस सजकता के साथ मेडिकल प्रशासन तैयारी कर रहा है उसी तरह सरकार को अतिरिक्त बजट अतिरिक्त स्टॉफ और संसाधनों को बढ़ाना चाहिए ताकि मेडिकल प्रशासन की मेहनत मील का पत्थर साबित हो सके व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    2
    🎤jalaun : स्वाइन फ्लू से मुकाबले को तैयार उरई मेडिकल कॉलेज, हर मोर्चे पर पूरी तैयारी🖥️
📍मेडिकल कॉलेज में वार्ड,दवा (टैमीफ्लू), स्क्रीनिंग,हाई-रिस्क ग्रुप के लिए वैक्सीनेशन और बेड है तैयार*
जालौन। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए उरई स्थित मेडिकल कॉलेज ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इलाज और बचाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए आवश्यक विशेष वार्ड, पर्याप्त बेड, टैमीफ्लू दवा और स्क्रीनिंग की व्यवस्था तैयार रखी गई है। वहीं हाई-रिस्क ग्रुप के लोगों के लिए वैक्सीनेशन की भी तैयारी की गई है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते मौसम और संक्रमण की परिस्थितियों को देखते हुए स्वाइन फ्लू का खतरा कभी भी बढ़ सकता है। ऐसे में जालौन का उरई मेडिकल कॉलेज पहले से ही अलर्ट मोड पर आ गया है।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल भर्ती कर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्य बातें
🏥 स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए वार्ड तैयार
💊 टैमीफ्लू दवा उपलब्ध
🔍 स्क्रीनिंग की व्यवस्था
💉 हाई-रिस्क ग्रुप के लिए वैक्सीनेशन की तैयारी
🛏️ जरूरत पड़ने पर भर्ती के लिए बेड रिजर्व
अब सवाल यह है कि संभावित खतरे से पहले की गई यह तैयारी, क्या जालौन को स्वाइन फ्लू के खतरे से सुरक्षित रखने में कारगर साबित होगी?प्रदेश सरकार को चाहिए जिस सजकता के साथ मेडिकल प्रशासन तैयारी कर रहा है उसी तरह सरकार को अतिरिक्त बजट अतिरिक्त स्टॉफ और संसाधनों को बढ़ाना चाहिए ताकि मेडिकल प्रशासन की मेहनत  मील का पत्थर साबित हो सके 
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप!! कर्मचारी ने कोतवाली कालपी में दी तहरीर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच और कार्रवाई की मांग कालपी। पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से मना करने को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप कर्मचारी रामदयाल पुत्र रामजीवन, निवासी तरेहुल्दा, कालपी ने कोतवाली कालपी में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, रामदयाल एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्य करता है। उसका आरोप है कि 31 अगस्त 2026 की शाम करीब 4:30 बजे वह पंप पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान मोहित मिश्रा कार संख्या यूपी 92 एएन 0415 से तीन अज्ञात लोगों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचा और बोतल में पेट्रोल देने की मांग की। कर्मचारी के मुताबिक, बोतल में पेट्रोल देने से उसने मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद मोहित मिश्रा और उसके साथ आए लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। शिकायत में रामदयाल ने आरोप लगाया है कि इसके बाद मोहित मिश्रा ने अपने भाई रोहित मिश्रा को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि रोहित मिश्रा ने भी उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। उसने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर घटना की वास्तविक स्थिति सामने लाने और आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रामदयाल ने प्रभारी निरीक्षक कालपी को दिए प्रार्थना पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस जांच और आरोपों की पुष्टि के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप!!
कर्मचारी ने कोतवाली कालपी में दी तहरीर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच और कार्रवाई की मांग
कालपी। पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से मना करने को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप कर्मचारी रामदयाल पुत्र रामजीवन, निवासी तरेहुल्दा, कालपी ने कोतवाली कालपी में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, रामदयाल एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्य करता है। उसका आरोप है कि 31 अगस्त 2026 की शाम करीब 4:30 बजे वह पंप पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान मोहित मिश्रा कार संख्या यूपी 92 एएन 0415 से तीन अज्ञात लोगों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचा और बोतल में पेट्रोल देने की मांग की।
कर्मचारी के मुताबिक, बोतल में पेट्रोल देने से उसने मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद मोहित मिश्रा और उसके साथ आए लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए।
शिकायत में रामदयाल ने आरोप लगाया है कि इसके बाद मोहित मिश्रा ने अपने भाई रोहित मिश्रा को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि रोहित मिश्रा ने भी उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। उसने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर घटना की वास्तविक स्थिति सामने लाने और आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
रामदयाल ने प्रभारी निरीक्षक कालपी को दिए प्रार्थना पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस जांच और आरोपों की पुष्टि के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जालौन में मस्जिद के पास हो रहे निर्माण कार्यों को ढहाया गया नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां नगर क्षेत्र के दबगरान मुहल्ले में स्थित एक मस्जिद के पीछे पड़ी जमीन पर मदरसे का निर्माण कार्य शुरू किया गया तो माहौल बिगडने पर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच में निर्माण कार्य अवैध पाया तो तत्काल ढहाया गया
    4
    जालौन में मस्जिद के पास हो रहे निर्माण कार्यों को ढहाया गया 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां नगर क्षेत्र के दबगरान मुहल्ले में स्थित एक मस्जिद के पीछे पड़ी जमीन पर मदरसे का निर्माण कार्य शुरू किया गया तो माहौल बिगडने पर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच में निर्माण कार्य अवैध पाया तो तत्काल ढहाया गया
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • जालौन से बड़ी खबर नदियों के घटते जलस्तर से प्रशासन ने ली राहत जालौन। जिले में नदियों के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। यमुना नदी का जलस्तर फिलहाल 100.60 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 108 मीटर निर्धारित है। ऐसे में वर्तमान स्थिति में बाढ़ का कोई प्रत्यक्ष खतरा नहीं है। हालांकि प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
    1
    जालौन से बड़ी खबर
नदियों के घटते जलस्तर से प्रशासन ने ली राहत
जालौन। जिले में नदियों के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। यमुना नदी का जलस्तर फिलहाल 100.60 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 108 मीटर निर्धारित है। ऐसे में वर्तमान स्थिति में बाढ़ का कोई प्रत्यक्ष खतरा नहीं है।
हालांकि प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • यमुना का जलस्तर घटने से राहत, प्रशासन अलर्ट: कालपी में चेतावनी निशान से नीचे बह रही नदी ​कालपी (जालौन)। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर पर अब ब्रेक लग गया है और पानी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग कालपी केंद्र के प्रभारी रूपेश कुमार के अनुसार, 31 अगस्त को यमुना का जलस्तर बढ़कर 101.10 मीटर तक पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद से स्थिति में सुधार हुआ है और मंगलवार को जलस्तर घटकर 100.60 मीटर से भी नीचे आ गया है। जल आयोग के अधिकारियों का अनुमान है कि आगामी दिनों में जलस्तर में और कमी आएगी। ​गौरतलब है कि कालपी में यमुना नदी का चेतावनी स्तर 107 मीटर और खतरे का लाल निशान 108 मीटर निर्धारित है। वर्तमान में जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे रहने के कारण फिलहाल बाढ़ का कोई प्रत्यक्ष खतरा नहीं है। ​इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। उपजिलाधिकारी (SDM) विनय कुमार मौर्य ने बताया कि संभावित बाढ़ की किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की ओर से सभी जरूरी तैयारियां व व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली गई हैं।
    3
    यमुना का जलस्तर घटने से राहत, प्रशासन अलर्ट: कालपी में चेतावनी निशान से नीचे बह रही नदी
​कालपी (जालौन)। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर पर अब ब्रेक लग गया है और पानी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग कालपी केंद्र के प्रभारी रूपेश कुमार के अनुसार, 31 अगस्त को यमुना का जलस्तर बढ़कर 101.10 मीटर तक पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद से स्थिति में सुधार हुआ है और मंगलवार को जलस्तर घटकर 100.60 मीटर से भी नीचे आ गया है। जल आयोग के अधिकारियों का अनुमान है कि आगामी दिनों में जलस्तर में और कमी आएगी।
​गौरतलब है कि कालपी में यमुना नदी का चेतावनी स्तर 107 मीटर और खतरे का लाल निशान 108 मीटर निर्धारित है। वर्तमान में जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे रहने के कारण फिलहाल बाढ़ का कोई प्रत्यक्ष खतरा नहीं है।
​इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। उपजिलाधिकारी (SDM) विनय कुमार मौर्य ने बताया कि संभावित बाढ़ की किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की ओर से सभी जरूरी तैयारियां व व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली गई हैं।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चमारी प्रधान पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायत के मामले ने पकड़ा तूल, वीडियो वायरल!! चमारी ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायत के बाद मामला गरमाया। आरोप है कि प्रधान बृजेश कुमार समेत उनके भाइयों व भतीजों ने रिक्शा चालक को धमकाया। पीड़ित परिवार का आरोप—गाली-गलौज कर जान से मारने और जिंदा गाड़ने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचा हड़कंप। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, मामले की जांच की मांग तेज। पूरा मामला आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी का है
    1
    चमारी प्रधान पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायत के मामले ने पकड़ा तूल, वीडियो वायरल!!
चमारी ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायत के बाद मामला गरमाया।
आरोप है कि प्रधान बृजेश कुमार समेत उनके भाइयों व भतीजों ने रिक्शा चालक को धमकाया।
पीड़ित परिवार का आरोप—गाली-गलौज कर जान से मारने और जिंदा गाड़ने की धमकी दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचा हड़कंप।
पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, मामले की जांच की मांग तेज।                                      पूरा मामला आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी का है
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लोडर की टक्कर से युवक की मौत के बाद फूटा आक्रोश, कुठौंद थाने का घेराव जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के पास लोडर की टक्कर से युवक कुलदीप की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक का शव लेकर माधवगढ़ स्टैंड होते हुए कुठौंद थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित परिजनों ने शव को थाने के बाहर रखकर हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। देखते ही देखते थाने के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि लोडर की टक्कर से कुलदीप की जान गई है। उन्होंने घटना के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने लोडर की टक्कर से युवक की मौत के बाद फूटा आक्रोश, कुठौंद थाने का घेराव ब्यूरो रोहितसोनी जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के पास लोडर की टक्कर से युवक कुलदीप की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक का शव लेकर माधवगढ़ स्टैंड होते हुए कुठौंद थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित परिजनों ने शव को थाने के बाहर रखकर हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। देखते ही देखते थाने के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि लोडर की टक्कर से कुलदीप की जान गई है। उन्होंने घटना के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने
    1
    लोडर की टक्कर से युवक की मौत के बाद फूटा आक्रोश, कुठौंद थाने का घेराव

जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के पास लोडर की टक्कर से युवक कुलदीप की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक का शव लेकर माधवगढ़ स्टैंड होते हुए कुठौंद थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया।

आक्रोशित परिजनों ने शव को थाने के बाहर रखकर हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। देखते ही देखते थाने के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

परिजनों का आरोप है कि लोडर की टक्कर से कुलदीप की जान गई है। उन्होंने घटना के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने
लोडर की टक्कर से युवक की मौत के बाद फूटा आक्रोश, कुठौंद थाने का घेराव
ब्यूरो रोहितसोनी 
जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के पास लोडर की टक्कर से युवक कुलदीप की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक का शव लेकर माधवगढ़ स्टैंड होते हुए कुठौंद थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया।
आक्रोशित परिजनों ने शव को थाने के बाहर रखकर हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। देखते ही देखते थाने के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
परिजनों का आरोप है कि लोडर की टक्कर से कुलदीप की जान गई है। उन्होंने घटना के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.