मुलताई दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान का हुआ समापन मुलताई दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान का हुआ समापन मुलताई - नगर के बैतूल रोड स्थित अरिहंत लॉन में 21 मार्च से 22 मार्च तक दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण नगर मंडल मुलताई, दुनावा मंडल, साइखेड़ा मंडल का प्रशिक्षण अरिहंत लॉन क़े हॉल क्रमांक 1, 2,3 में आयोजित किया गया l पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 भाजपा का एक संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम हैं, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास की शिक्षा देना होता हैं l यह अभियान अंत्योदय के विचारों पर आधारित है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संगठन की मजबूती के लिए आयोजित किया गया है l पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की शुरुआत भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई l दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रदेश- संभाग, जिले से पधारे वक्ताओं द्वारा संगठन की विचारधारा, कार्य पद्धति एवं राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर संबोधित किया गया l प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं को जनता तक सकारात्मक रूप से पहुंचाना है l उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कहते हुए कहा कि संगठन में कार्य करने वालों की कद्र होती है l जिला अध्यक्ष द्वारा कार्य विस्तार हमारी दृष्टि पर संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का विस्तार सिर्फ सत्ता के लिए नहीं बल्कि समाज में राष्ट्र चेतना जागृत करने के लिए है, राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी ने संगनात्मक रचना की है l संगठन के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से जनता से संपर्क बनाए रखने की समझाइश दी l क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहित - कल्याणकारी योजना एवं उपलब्धियां को जनता तक चर्चा कर पहुंचना जरूरी है l भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में योजना संचालित कर जनता को लाभ दिया जा रहा है l भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू द्वारा सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में बिजली सड़क की विकराल समस्या थी, जो कि भाजपा सरकार के शासनकाल में अब 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है, पूरी प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है भाजपा सरकार के शासनकाल में अब प्रति व्यक्ति आय 1लाख 50 हजार से अधिक है किसानों के लिए कृषि को लाभ का धंधा बनाया गया l विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अंतिम छोर के व्यक्ति को भी समान अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं l ए आई एंव सोशल मीडिया पर अभिजर हुसैन द्वारा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई l सत्र के पहले दिन भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान, भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश प्रमुख अभिजर हुसैन सहित अन्य वक्ताओं द्वारा प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया l दो दिवसीय प्रशिक्षण आठ सत्र में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया l पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग अभियान के समापन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नपा अध्यक्ष वर्षा गडेकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, सोशल मीडिया प्रदेश प्रमुख अभिजर हुसैन, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, दुनावा मंडल अध्यक्ष अमित पवार, साईखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेश हिगवे, प्रशिक्षण वर्ग नियंत्रक तुलसीराम बारस्कर, भाजपा जिला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे, भाजपा जिला मंत्री लता धोटे, महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी साबले, भाजपा नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी, निलेश चावरिया, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल, हरि पठाडे,कीर्ति यादव, संजय सोनी, बबल सेवतकर, भूषण चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी एंव निष्ठा एवं दायित्ववान कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए l

- मुलताई प्रभात पट्टन के एक निजी क्लिनिक पर इलाज कराने आई आदिवासी युवती से डॉ नें की छेड़छाड़, शिकायत पर पुलिस नें अपराध दर्ज कर आरोपी डॉ को किया गिरफ्तार भेजा जेल।1
- नासिक के 'कैप्टन' और ज्योतिषी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, जानें स्वयंभू भगवान अशोक खरात की कहां कितनी प्रॉपर्टी ? क्या ज्योतिषी बदनाम हुई? देश विदेश के जाने माने ज्योतिषाचार्य- डॉ.जीएस ढिल्लों, डॉ.पुनीत भोला और डॉ पुष्पलता जायसवाल से जानिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- बैतूल। जिले के मुलताई, आठनेर सहित अन्य क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व अमले को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर सर्वे कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश के बाद मुलताई एवं आठनेर में राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और प्रभावित फसलों एवं नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा यह सर्वे इस उद्देश्य से कराया जा रहा है कि वास्तविक नुकसान का आकलन कर शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रभावित क्षेत्रों में शुरू हुआ फसल सर्वे जानकारी के अनुसार, ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व अमला फील्ड पर पहुंचकर किसानों की फसलों का निरीक्षण कर रहा है। टीम द्वारा यह देखा जा रहा है कि किन क्षेत्रों में कितनी फसल प्रभावित हुई है और किसानों को कितना नुकसान पहुंचा है। एसडीएम मुलताई एवं भैंसदेही ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा फसल नुकसान का विस्तृत सर्वे किया जा रहा है, ताकि इसकी रिपोर्ट तैयार कर आगे शासन को भेजी जा सके। किसानों को राहत दिलाने की दिशा में प्रशासन सक्रिय प्रशासन की इस त्वरित पहल से प्रभावित किसानों को उम्मीद जगी है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर पर राहत एवं सहायता की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। ओलावृष्टि के बाद किसानों की चिंता को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।2
- बैतूल जिले के उप तहसील बोरदेही मे लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया बिजली ऑफिस का गहराव स्थिति में सुधार नहीं होने पर ग्रामीण करेंगे बड़ा आंदोलन खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से विकासखंड आमला की उप तहसील बोरदेही मे बिजली विभाग के ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया और चेतावनी देते हुए कहा जल्द से जल्द बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्थिति में सुधार किया जाना चाहिए जिससे होने वाली परेशानियों को सामना ग्रामीणों को नहीं करना पड़े लगातार बिजली विभाग के द्वारा बिजली कटौती की जा रही है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उप तहसील बोरदेही व्यापारिक बस्ती होने के कारण व्यापारिक ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा सकता है1
- *प्रधानमंत्री का सपना, पूरा कर रहे बैतूल का लाल* (नेमप्लेट से बढ़ रहा बेटियों का सम्मान हो रही उनकी पहचान) अनिल यादव एक ऐसा नाम जो आज हर किसी के जुबान पर सहज ही आ जाता है "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ " हो या बेटियों के नाम से हो घर की पहचान या हो बेटियों के आत्मसम्मान ,बेटियों का जन्मोत्सव एवं उनका ग्रह प्रवेश हो बेटियों के कल्याण एवं आत्मसम्मान से निहित यह अभियान है!बैतूल के लाल अनिल नारायण यादव(पान की दुकान वाले )पूरी तन्मयता से अपने राष्ट्रव्यापी अभियान को सफलता के उल्कर्ष पर पहुंचाना चाहते हैं 22 जनवरी 2015 हरियाणा के पानीपत से माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गई थी जिसको 10 वर्ष होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी को लाडो फाउंडेशन टीम की ओर से बहुत-बहुत बधाइयां बैतूल के युवा समाजसेवी अनिल यादव ने 8 नवंबर 2015 से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को बैतूल के अनिल यादव ने तन मन धन लगाकर इस अभियान को देश के 28 राज्यों और इतना ही नहीं बल्कि विदेशों में भी यह अभियान पहुंच चुका है ।अभी हाल ही में लंदन के अलावा अब अमेरिका के, शिकागो में भी बेटी के नाम की नेम प्लेट लगाई गई है इस अभियान ने अपनी सफलता की एक लंबी छलांग लगाई है "सात समुंदर पार ,बेटियों को दुलार "अभियान आज हर गांव गली मोहल्ला शहर देश अब तो विदेशों में भी इस अभियान ने अपनी सफलता लोकप्रियता के झंडे गाड़ दिए है बैतूल बाजार निवासी अनूप वर्मा एवं अजय पवार के माध्यम से यह नेम प्लेट अमेरिका पहुंचाई गई है। अनिल नारायण यादव जिनकी मुहिम से देश में बेटीयों के नाम से घर की हो पहचान एक अनुपम पहल है। आज सुभाष वार्ड हमलापुर निवासी पिता अशोक निरापुरे माता पुष्प निरापुरे की बेटी अंशिका के नाम के नेम प्लेट लगाई गई अब घर बेटी अंशिका के नाम से जाना जाएगा लाडो अभिज्ञा के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर नेम प्लेट की गई ( इस मौके पर डॉक्टर अंकिता निरापुरे ने कहा बहुत अच्छी पहल है समझ में बेटियों को सम्मान और पहचान देने का काम कर रही है जरूर इस अभियान से बेटियों के माता-पिता को जुड़ना चाहिए ) डिजिटल इंडिया विद लाडो अभियान की शुरुआत 8 नवंबर 2015 से बेटी आयुषी यादव के जन्मदिन से अनिल नारायण यादव के द्वारा यह पहल शुरू की गई इस पहल से घर की पहचान बेटियों के नाम से हो रही है इतना ही नहीं यह अभियान के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की तीन तीन महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, का संदेश नेम प्लेट के माध्यम से घर-घर तक पहुंचा जा रहा है अनिल यादव निम्न परिवार के है और ये छोटी सी पान की दुकान के संचालक है इन्होंने बेटियों के सम्मान के लिए यह पहल शुरू की और आज धीरे-धीरे देश के 28 राज्यों तक पहुंच गए हैं इन 28 राज्यों में अब तक 3 हजार900 से अधिक घरों में बेटियों के नाम की नेमप्लेट लगाई गई है।इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जहां बेटियों के मान सम्मान प्रतिष्ठा में परिवर्तन आया है वहीं दूसरी ओर एक सकारात्मक सोच का संदेश प्रेरणा समाज को मिल रहा ऐसे लाडो फाऊंडेशन के सजग प्रहरी अनिल यादव का हम अभिनन्दन करते हैं जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सपनों को पूरा करने में कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र को समृद्धशाली विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने में विकास के पथ पर अग्रसर हो रहे है।3
- अचानक बदले मौसम के बाद आठनेर नगर सहित क्षेत्र में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हो गई इसी के साथ बेर आकार के जमकर ओले गिरे एक घंटे तक हुई इस बारिश के कहर और आसमान से गिरे ओलों ने सभी की धड़कनें बढ़ा दी सातनेर बाकुड आठनेर गुनखेड में वर्तमान में किसानों का गेहूं खेतों में खड़ा और कुछ कटकर पड़ा है ऐसे में हुई ओलावृष्टि से किसानों को जबरदस्त नुक्सान होने कि सम्भावना है। वहीं मिली जानकारी अनुसार आंधी तुफान में घरों के टीन सेट और झपफर उड़ने की जानकारी है।1
- पुजा चौहान के लिए वह बेहद सौभाग्य का क्षण था, जब हमें जामसांवली हनुमान मंदिर में स्वस्ति मेहुल जी के लिए रंगोली बनाने का अवसर मिला। हमारी यह यात्रा सुबह 9:00 बजे शुरू हुई। सूरज की तेज़ तपिश और गर्मी के बावजूद हमारा उत्साह कम नहीं हुआ। हमने एक छोटा सा टेंट लगाया और अगले 10 घंटों तक अपना पूरा दिल उस रंगोली की हर लकीर और हर रंग में पिरो दिया। दोपहर तक आसमान में अंधेरा छा गया और हवा बोझिल हो गई। जो शुरुआत धीमी बूंदों से हुई थी, वह देखते ही देखते एक भयानक तूफान में बदल गई। समय और प्राकृतिक चुनौतियों से मुकाबला करते हुए हमने तय समय से पहले ही रंगोली पूरी कर ली। लेकिन टेंट की ऊंचाई कम होने के कारण हम अपनी 10 घंटे की मेहनत की तस्वीर तक नहीं ले पाए। जैसे-जैसे तूफान बढ़ा और हवाएं गरजने लगीं, हमने अपनी पूरी ताकत झोंक दी ताकि उन रंगों को बारिश से बचा सकें। अंततः बारिश ने हमारी रचना को मिटा दिया। भले ही रंगोली वहां स्थायी रूप से नहीं रह सकी, लेकिन उन 10 घंटों की भक्ति और समर्पण की यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। मेरे दिल की बस एक ही तमन्ना है कि काश स्वस्ति जी उस सुंदरता को देख पातीं जिसे हमने इतने प्यार से सजाया था। शायद, रूहानी तौर पर हमारे वो रंग उन तक पहुंच ही गए होंगे।1
- मुलताई में दोपहर मौसम में बदलाव देखने को मिला,अचनाक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, वही मुलताई के समीप परमंडल में बारिश के साथ जमकर ओले गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। परमंडल में हुई ओलावृष्टि इतनी ज्यादा थी कि सड़क सहित खेतों में बर्फ जम गई, बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने पहले ही आगामी पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई थी। पिछले तीन दिनों से रात के समय रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, वहीं शनिवार दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को चौंका दिया। परमंडल में हुई बारिश और ओलावृष्टि से कश्मीर जैसा नज़ारा दिखाई दिया।1